India

इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट और पूर्व मंत्री जनार्दन सिंह गहलोत का निधन

जयपुर। पूर्व मंत्री और इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट जनार्दन सिंह गहलोत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर शोक जताया है। वहीं राजनीति के साथ खेल जगत में भी शोक की लहर है। राजस्थान की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने के साथ खेल जगत में भी उनकी खासी पहचान रही। पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत सरीखे दिग्गज नेता को वो जयपुर से चुनाव हरा चुके थे। वे गहलोत सरकार में मंत्री भी रहे थे। बीच में भाजपा में भी गए लेकिन लंबे समय तक वहां रुक नहीं पाए और वापस कांग्रेस का रुख कर लिया था। CM गहलोत ने अपने शोक संदेश में लिखा कि 'पूर्व मंत्री एवं इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट रहे श्री जनार्दन सिंह गहलोत के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। राजनीतिक क्षेत्र एवं खेल जगत में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को यह आघात...

भारत में पिछले 24 घंटे में 3,60,960 नए मामले सामने आए, 3, 293 लोगों की मौत

जयपुर। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,60,960 नए मामले सामने आए और 3, 293 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,79,97,267 हो गई है। 3,293 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,01,187 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,78,709 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,48,17,371 है। भारत में पिछले 24 घंटों में हुई रिकॉर्ड मौतों के बाद में देश में मृतकों का आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया। उधर देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 25,56,182 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 14,78,27,367 पहुंच गया।...

राजस्थान में 24 घंटो में कोरोना ने ली 121 की जान, 16,089 नए संक्रमित मिले

जयपुर। राजस्थान में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में कोरोना ने 121 लोगों की जान ले ली। इसके अलावा 16, 089 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले। जयपुर में 3289 संक्रमित मिले तो 21 लोगों की जान गई। जोधपुर में 1924 नए संक्रमित मिले तो 22 लोगों की जान गई। उदयपुर में 881 नए संक्रमित मिले और 14 लोगों की जान गई। बीकानेर में 350 संक्रमित मिले और 8 लोगों की जान गई।...

राजस्थान में मई के अंत तक 5 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में माइनर मिनरल ब्लॉक्स ऑक्शन के लिए होंगे तैयार

जयपुर। राजस्थान मई के अंत तक पांच हजार हैक्टेयर क्षेत्र के माइनर मिनरल ब्लॉक्स ऑक्शन के लिए तैयार कर दिए जाएंगे वहीं माइंस विभाग की प्रयोगशाला में प्रक्रियाधीन करीब 150 से अधिक केमिकल सैंपल की एनालिसिस रिपोर्ट आगामी 15 दिन में तैयार करने को निर्देशित किया गया है। ताकि ऑक्शन के लिए नए ब्लॉक तैयार कर इन क्षेत्रों में भी जल्द ऑक्शन की कार्यवाही शुरु की जा सके। अतिरिक्त मुख्य सचिव, माइंस एवं पेट्रोलियम डा.सुबोध अग्रवाल ने मंगलवार को वीसी के माध्यम से माइंस विभाग के भूविज्ञानियों से संवाद कायम करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ऑक्शन की पारदर्शी व्यवस्था से खुली प्रतिस्पर्धा और अधिक राजस्व व रोजगार के अवसर बने हैं। एसीएस डा. अग्रवाल ने कोटा संभाग के रामगंजमंडी के नीमाना दूनिया, उदयपुर के गुपरी हरियाव और चित्तोडगढ़ के सतकाड़ा के करीब 300 मिलियन टन लाइमस्टोन भण्डारों की केमिकल एनालिसिस क...

Covid19: ऑक्सीजन और दवाओं की किल्लत, राजस्थान CM गहलोत ने की PM मोदी से बात

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान में कोरोना संकट के बीच बढ़ती ऑक्सीजन की किल्लत और दवाइयों की कमी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलिफोनिक चर्चा की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से कहा कि 'जिस प्रकार पूरे कंट्री के ऑक्सीजन प्लांट को एक्वायर कर लिया भारत सरकार ने और वो अलॉट कर रहे हैं सब जगह राज्यों को ऑक्सीजन, उसी ढंग से देश के अंदर जितने टैंकर हैं वो भी एक्वायर करें, बिना टैंकर के ऑक्सीजन आएगी ही नहीं राज्यों में जितना अलॉटमेंट कर रहे हो आप ऑक्सीजन, साथ में टैंकर भी दो, तब जाकर के जो शिकायत है राज्यों की वो समाप्त हो पाएगी, चाहे दिल्ली हो चाहे राजस्थान हो चाहे और कोई राज्य हो.' इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने प्राइम मिनिस्टर को रिक्वेस्ट करी कि पेशेंट्स की संख्या हमारे यहाँ (राजस्थान में) ज्यादा है, दवाइयां और ऑक्सीजन...

पांच गुना बढ़ी राजस्थान में ऑक्सीजन की डिमांड, किल्लत के बीच दिल्ली पहुंचे राज्य के मंत्री और अधिकारी

जयपुर। राजस्थान में ऑक्सीजन की खपत बढ़कर 31 हजार 425 सिलेण्डर प्रतिदिन हो गई है जो कि तीन माह पूर्व लगभग 6500 सिलेण्डर प्रतिदिन थी। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि 'इस अप्रत्याशित मांग को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने भरसक प्रयास कर रही है। राज्य में कोविड–19 महामारी के कारण मरीजों की संख्या में हो रही निरन्तर वृद्धि के कारण आपातकालीन में मेडीकल ऑक्सीजन सिलेण्डर्स की लगातार बढ़ रही है। इस बढ़ती मांग को पूरा करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।' चिकित्सा सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि ऑक्सीजन के प्रबन्ध के लिए राज्य सरकार ने युद्ध स्तर पर प्रयास किये है। आपात हालात को देखते हुए जामनगर (गुजरात) से आक्सीजन टैंकरों की वायु मार्ग (Air Lifting) से आपूर्ति की गई है। साथ ही राज्य में 1000 सिलेण्डर प्रतिदिन उत्पादन क्षमता का अलवर जिले में नया सयंत...

कोरोना संकट में भारतीयों का दर्द समझा ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स ने, एक ने IPL छोड़ा तो दूसरे ने ऑक्सीजन के लिए की आर्थिक मदद

मुम्बई (अशोक खण्डूजा)। भारत में कोरोना के चलते फैली भयावहता और इस महामारी के प्रकोप को विदेशी क्रिकेटर समझ रहे हैं लेकिन खुद इंडियंस को नहीं समझ रहे हैं यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने भारत में IPL बीच में ही छोड़ दिया और कहा कि 'मैं इस बात से हैरान हूं कि कोरोना की ऐसी भयावह स्थिति में IPL को जारी रखना किस हद तक सही है? कोरोना मरीज अस्पताल में बेड की सुविधा न होने पर संघर्ष करते हुए दम तोड़ दे रहे हैं, दूसरी तरफ फ्रेंचाइजी और कम्पनियां इतने पैसे कैसे खर्च कर रहीं हैं?' उधर भारत के कई शहरों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने पर आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने लगभग 37 लाख की मदद का ऐलान किया। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद के लिए पीएम केयर्स फ...

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

मुम्बई/दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना से संक्रमित हो गया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है. अभी हालात स्थिर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तिहाड़ जेल प्रशासन ने सोमवार को सेशन कोर्ट को यह जानकारी दी। वर्ष 2015 में इंडोनेशिया के बाली से प्रत्यर्पण के बाद से छोटा राजन तिहाड़ जेल में बंद है। मुंबई में उसके खिलाफ जो भी मामले चल रहे थे, उन्हें CBI को स्थानांतरित कर दिया गया था। इन मामलों की सुनवाई विशेष कोर्ट कर रहा है। राजन पर अपहरण और हत्या से जुड़े लगभग 70 से अधिक मामले चल रहे हैं। पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के मामले में उसे दोषी ठहराने के साथ ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।...

कांग्रेस नेता गाजी फकीर का इंतकाल

जैसलमेर। अल्पसंख्यक और वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद के वालिद ए मोहतरम गाजी फकीर का इंतकाल हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। CM गहलोत ने निधन पर शोक जताया और कहा कि यह समाचार जानकर गहरा दुःख हुआ। परवरदिगार मरहूम को मगफिरत के साथ जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाए। साथ ही घर वालों और उनके अजीज ओ अकरब को सब्र ए जमील अता फरमाए। बता दें कि बाड़मेर, जैसलमेर के धर्मगुरु के रूप में ख्याति प्राप्त गाजी फ़क़ीर सरहदी जिलों की राजनीति के दाता माने जाते थे। जैसलमेर में कांग्रेस की राजनीति की धूरी अगर किसी को कहा जाए तो वह गाजी फकीर परिवार ही है।...

राजस्थान में ऑक्सीजन और दवाओं की भारी किल्लत, 3 मंत्री जाएंगे दिल्ली, केंद्र को करवाएंगे समस्या से अवगत

जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए राजस्थान सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। लेकिन ऑक्सीजन और रेमडेसिविर जैसे इंजेक्शन की कमी ने राजस्थान सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इतना ही नहीं 1 मई से शुरू होने वाले 18 वर्ष से अधिक की आयु वालों के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के चलते वैक्सीनेशन का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में इन सभी कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास पर सोमवार रात एक बैठक बुलाई और बैठक में तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्णय हुआ। जिसमें मंत्री डॉ. रघु शर्मा, डॉ. बीडी कल्ला एवं शांति धारीवाल शामिल किए। इनको दिल्ली भेजने का भी निर्णय हुआ। यह पहली बार होगा कि किसी प्रदेश से तीन मंत्री दिल्ली पहुंचेंगे और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर प्रदेश में ऑक्सीजन और दवाइयों के क्राइसिस की स्थिति...
ऐसे में इन सभी कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास पर सोमवार रात एक बैठक बुलाई और बैठक में तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्णय हुआ। जिसमें मंत्री डॉ. रघु शर्मा, डॉ. बीडी कल्ला एवं शांति धारीवाल शामिल किए। इनको दिल्ली भेजने का भी निर्णय हुआ। यह पहली बार होगा कि किसी प्रदेश से तीन मंत्री दिल्ली पहुंचेंगे और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर प्रदेश में ऑक्सीजन और दवाइयों के क्राइसिस की स्थिति से अवगत कराकर सप्लाई की मांग करेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में ऑक्सीजन की भयंकर कमी है। कई मुख्यमंत्रियों से प्राइम मिनिस्टर के साथ वीसी में भी रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की मांग की थी, अभी तक पूरी हुई नहीं है, ये चिंता का विषय है।

-->