India

राजस्थान में कोरोना संकट के बीच महामारी रेड अलर्ट 3 से 17 मई तक, जाने इससे जुड़ी हर बड़ी बात

जयपुर। राजस्थान में बढ़ते कोरोना संकट के बीच में 3 मई से ‘महामारी रेड अलर्ट-जन अनुशासन पखवाड़ा लागू किया गया है। संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने और सख्त कदम उठाए हैं। विवाह समारोह में अब 31 व्यक्ति ही अनुमत होंगे। - मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशों के बाद गृह विभाग ने 3 मई से 17 मई, 2021 तक ‘महामारी रेड अलर्ट-जन अनुशासन पखवाड़ा‘ घोषित किया है। केंद्र सरकार ने अपनी गाइडलाइन मेंराज्यों को 10 प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर एवं 60 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन और आईसीयू बैड उपयोग वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन की सलाह दी है। राजस्थान में वर्तमान पॉजीटिविटी दर लगभग 21 प्रतिशत एवं कोविड रोगियों के लिए ऑक्सीजन तथा आईसीयू बैड का 90 से 95 प्रतिशत तक उपयोग हो रहा है। राज्य सरकार ने इन विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और सख्त कदम उठाते हुए ‘महामारी रेड अलर्ट-जन अनुशासन पखवाड़ा‘...

3 से 17 मई तक राजस्थान में महामारी रेड अलर्ट घोषित, सभी कार्यालय, बाजार बंद

जयपुर।  राजस्थान में कोरोना से बिगड़े हालातों के बीच में राजस्थान सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है इसके तहत 3 मई से 17 मई तक महामारी रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही जन अनुशासन पखवाड़े को अगले 15 दिन तक बढ़ा दिया गया है।

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का रजिस्ट्रेशन समय राजस्थान सरकार ने 31 मई 2021 तक बढ़ाया

जयपुर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ 1 मई 2021 से प्रदेश में होने जा रहा है। बजट घोषणा 2021-22 की अनुपालना में इस योजना में दिनांक 1 अप्रेल 2021 से पंजीकरण प्रारंभ किया गया था। आज दिनांक तक लगभग 22.85 लाख परिवार इस योजना से जुड चुके है। यद्यपि पंजीकरण की दिनांक सरकार द्वारा 30 अप्रेल 2021 निर्धारित की गई थी परन्तु कोविड महामारी के दौरान हो रही असुविधा के कारण इसमें पंजीकरण की तिथि को 31 मई 2021 तक बढ़ा दिया है। जो परिवार अब तक इस योजना से जुड चुके है उन्हे दिनांक 1 मई 2021 से लाभ मिलेगा एवं जो परिवार दिनांक 31 मई 2021 तक इसमें जुडेंगे उन्हे पंजीकरण की दिनांक से लाभ देय होगा।...

नहीं रहीं देश की `शूटर दादी` Chandro Tomer, कोरोना ने ली जान

शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन हो गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शूटर दादी (चंद्रो तोमर) 89 वर्ष की थी वो अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रहती थीं.  राष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक पदक जीतकर कामयाबी हासिल करने वाली शूटर दादी को कुछ दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गई थी। शूटर दादी चन्द्रो की मेडिकल कॉलेज में आज दोपहर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। मेडिकल के कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. धीरज बालियान ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले वह आनंद अस्पताल में भर्ती थी। हालत बिगड़ने पर गुरुवार रात सात बजे उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था। बहरहाल उनके निधन पर शोक की लहर है।...

बड़ा अपडेट, अब पूरे राजस्थान में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का होगा 1 मई से वैक्सीनेशन, 5.44 लाख वैक्सीन डोज मिलेगी इसी माह

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि 1 मई से प्रदेश में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। डॉ शर्मा ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से राजस्थान सरकार को पहले तीन लाख वैक्सीनेशन डोज की सहमति प्राप्त हुई थी। इसी के मद्देनजर प्रदेश में 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन देने का कार्य प्रारंभ किया जाना था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम सीरम इंस्टीट्यूट ने 5.44 लाख वैक्सीनेशन इसी माह और मिलने की स्वीकृति दे दी है। चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेशन उपलब्ध कराने की मांग लगातार की जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की संख्या 3. 25 करोड़ है। बता दें कि इससे पहल...

राजस्थान में ऑक्सीजन संकट, स्थिति संभालने के लिए CM ने अर्जेंट 24 घंटे में केंद्र से मांगी 201 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

जयपुर। यदि आपको अपने आप को सुरक्षित रखना है तो किसी भी सूरत में अब घर से बाहर नहीं निकले। चाहे कितना भी अर्जेंट काम हो अपने आपको घर में ही सुरक्षित रखें। क्योंकि राजस्थान में इस वक्त मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो चुके हैं। ऑक्सीजन की बहुत ज्यादा शॉर्टेज हो गई है। और ऐसे में यदि आप अस्पताल जाते हैं तो वहां भी आप का इलाज हो ही जाएगा इसकी कोई गारंटी नहीं। बार-बार केंद्र से मांगने के बावजूद राजस्थान में ऑक्सीजन जरूरत के मुताबिक सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में खुद को बचाने के लिए घर पर रहकर ही सावधानीपूर्वक जो संभव प्रयास कर सकते हैं करें। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लगातार बिगड़ रहे हालातों के बीच केंद्र सरकार से तुरंत 201 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग की है और इसकी आपूर्ति 24 घंटे के अंदर नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। गहलोत ने चिंता जताते हुए कहा कि हम केन्द्र ...

बिहार के मुख्य सचिव का कोरोना से निधन

पटना। 15 दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हुए बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया है। उनका इलाज चल रहा था लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर आज उन्होंने अंतिम सांस ली। अरुण कुमार सिंह के निधन पर पूरे बिहार में और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है। वो वर्ष 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी थे।

देश के वरिष्ठ पत्रकार और तेजतर्रार एंकर रोहित सरदाना का निधन, कोरोना से थे पीड़ित

दिल्ली। देश के वरिष्ठ पत्रकार और जाने-माने एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। वह कोरोना से पीड़ित थे।और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि हार्ट फेल होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह खबर सुनते हैं पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर है। उनके कई प्रशंसक अपने आंसू रोक नहीं पा रहे हैं। भड़ास डॉट कॉम ने लिखा कि बहुत ही दुखद खबर है। आजतक के चर्चित एंकर और राइट विंग पत्रकार रोहित सरदाना की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रोहित कोरोना से संक्रमित थे। मेट्रो अस्पताल नोएडा में भर्ती थे। डाक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। अचानक इसी दौरान इन्हें हार्ट अटैक आ गया और बचाया न जा सका। रोहित के निधन की सूचना मिलते ही आजतक में मातम फैल गया है। किसी को इस मौत को लेकर यक़ीन नहीं हो रहा है।...

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID के 3,86,452 नए मामले सामने आए, 3, 498 लोगों की मौत

दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID के 3,86,452 नए मामले सामने आए, 3, 498 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 हो गई है। 3,498 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,08,330 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,70,228 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,53,84,418 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,22,45,179 हुआ।...

तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच सख्ती के साथ राजस्थान में 'मिनी लॉकडाउन' 15 दिन और बढ़ाने के निर्देश

जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण की तेजी से बढ़ती रफ्तार ने ना केवल लोगों को चिंता में डाल रखा है बल्कि पूरी राजस्थान सरकार भी से चिंतित है। सरकार के सारे प्रयास नाकाफी साबित होते नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने 'जन अनुशासन पखवाड़ा' को 15 दिन और सख्ती के साथ बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले लगाया गया मिनी लॉकडाउन पखवाड़ा 3 मई को समाप्त होने जा रहा है। इसकी सख्तियां मिनी लॉकडाउन जैसी ही होंगी। केवल जरूरी सेवाओं को छूट दी जाएगी और गरीब मजदूरों , रोजमर्रा की मजदूरी से पेट भरने वालों का ध्यान रखा जाएगा। CM अशोक गहलोत ने कोरोना संक्रमण एवं संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण की रोकथाम के लिए गृह विभाग को जन अनुशासन पखवाड़े की गाइडलाइन को और अधिक सख्त बनाने तथा इसे आगे भी लागू रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढें: ...