India

राजस्थान को अब ऑक्सीजन मिलने लगी तो टैंकर्स का संकट, ऑक्सीजन परिवहन के लिए 54 अतिरिक्त टैंकर्स मांगे

जयपुर। राजस्थान में कैसे जैसे ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था शुरू होने लगी है तो अब एक नया संकट शुरू हो गया है। सरकार के सामने अब ऑक्सीजन लाने के लिए ही टैंकर की कमी का संकट उत्पन्न हो गया है और राज्य सरकार ने तुरंत केंद्र से 54 अतिरिक्त ऑक्सीजन टैंकर्स की सप्लाई के लिए केंद्र से मांग की है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा है कि प्रदेश की भौगोलिक स्थितियों एवं नेशनल प्लान में एक्टिव केसेज के अनुपात में ऑक्सीजन एवं दवाओं का समुचित आवंटन नहीं होने से राज्य सरकार को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन ऐसी स्थिति में भी हमारा प्रयास है कि केंद्र एवं सभी राज्यों के आपसी समन्वय के साथ इस मुश्किल घड़ी का सफलतापूर्वक सामना किया जाए। डॉ. शर्मा ने कहा कि राजस्थान स्वयं ऑक्सीजन की कमी के साथ ही विभिन्न सुदूर स्थानों से ऑक्सीजन उठाव को लेकर टैंकरों की कमी और अन्य परेशान...

बंगाल में 'शेरनी' की सुनामी के आगे मोदी-शाह की 'चाणक्य नीति' धराशायी, फिर TMC की सरकार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मोदी और शाह की चाणक्य नीति फेल हो गई है। राहुल गांधी का जलवा दूर दूर तक नजर नहीं आया। BJP समर्थक उम्मीद कर रहे थे कि बीजेपी बराबर की टक्कर देगी और सत्ता में आएगी, लेकिन इससे उलट ममता बनर्जी की शेरनी सी दहाड़ के आगे कोई नहीं टिक सका और टीएमसी एक बार फिर बंगाल में सत्ता पर काबिज हो गई। हालांकि नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने हराया। इस बात की आधिकारिक घोषणा का अब इंतजार हो रहा है कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद की शपथ कब लेगी, उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कब होगा, और उनके मंत्रिमंडल में कौन कौन शामिल होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी को बधाई दी। अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि ममता दीदी को ऐतिहासिक जीत की बधाई। वहीं उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता को भी बधाई दी है। रुझा...

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में सहाड़ा और सुजानगढ़ में कांग्रेस, तो राजसमंद में BJP ने बाजी मारी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की 3 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। 2 पर कांग्रेस तो 1 पर BJP ने बाजी मारी। राजसमंद सीट पर पूर्व विधायक और मंत्री किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति माहेश्वरी ने 5310 वोटों से जीत हासिल की और कांग्रेस के तनसुख बोहरा को हराया। वही सहाड़ा सीट पर कांग्रेस की गायत्री देवी ने जीत दर्ज की। सुजानगढ़ की बात करें तो मनोज मेघवाल ने जीत दर्ज की। पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के यह पुत्र है।...

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID के 3,92,488 नए मामले मिले वहीं 3,689 की मौत

दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,92,488 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,95,57,457 हो गई है। इसी के साथ 3,689 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,15,542 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 33,49,644 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,59,92,271 हो गई हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 18,26,219 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,68,16,031 पहुंच गया है।...

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों की घोषणा

नई दिल्ली। कोरोना की जंग के बीच देश के पांच राज्यों की राजनीतिक जंग के नतीजों का ऐलान हो गया है। पश्चिम बंगाल की 292, असम की 126, केरल की 140, तमिलनाडु की 234 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर नतीजे आ गए हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए एक बार फिर सत्ता पर काबिज हुई है. इसके अलावा केरल में पिनराई विजयन के LDF गठबंधन ने अपनी कुर्सी बचा ली है. वहीं, पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन सत्ता में आती नजर आ रही है. तमिलनाडु में DMK एक दशक बाद सत्ता हासिल की है. आइए जानते हैं 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं.     ...

जयपुर में सीकेएस और मणिपाल अस्पताल 2800 का रेमडेसिविर 5400 रुपए में बेचते पकड़े गए

जयपुर। चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा के निर्देश पर अस्पतालों में दवाओं की कालाबाजारी रोकने व निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली को जांचने के लिए बनाई टीम ने शनिवार को जयपुर के दो अस्पतालों का निरीक्षण किया। औषधि नियंत्रक राजाराम शर्मा के निर्देशन में टीम ने जयपुर के वीकेआई स्थित सीकेएस हॉस्पिटल और विद्याधर नगर स्थित मणिपाल अस्पताल का निरीक्षण कर जांच की। जिसमे दोनों अस्पतालों मे रेमडेसिविर इंजेक्शन को सरकारी रेट 2800 रुपए के मुकाबले 5400 रुपए में विक्रय करना पाया गया। दोनों अस्पतालों में विक्रय बिल नियमानुसार संधारित नहीं पाए गए। राजाराम शर्मा ने बताया कि मणिपाल अस्पताल में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में सेड्यूल H और H1 की औषधियों का बेचान करना पाया गया। दोनों अस्पतालों को राज्य सरकार द्वारा रेमडेसीविर इंजेक्शन की निर्धारित दर पता होने के बावजूद मरीजों से अधिक वसूली करना भी पाया गया। अस्पता...

संख्या बढ़ेगी, तो सरकार चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पाएगी, संख्या रोकने का काम पब्लिक का है, बचने का इलाज भी आपके पास ही है: CM गहलोत

जयपुर। राजस्थान की सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को कोरोना महामारी के भयावह होते हालातों पर चिंता जताते हुए एक बड़ा बयान दिया और कहा कि कोरोना का इलाज जनता के पास ही है और किसी के पास नहीं। सरकार सिर्फ इलाज कर सकती है। इस संख्या को बढ़ने से रोकने का काम सिर्फ जनता कर सकती है। CM ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के उद्घाटन अवसर पर कहा कि आप निश्चिंत रहें सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं आएगी, पर संख्या बढ़ेगी, तो आप सोच सकते हो कि सरकार चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पाएगी। इलाज तो हम करेंगे, संख्या रोकने का काम पब्लिक का है क्योंकि 7 करोड़ की जनता है, 7 करोड़ लोगों तक न कोई मंत्री पहुंच सकते हैं न हम पहुंच सकते हैं। वो खुद तय करेंगे कि हमें राजस्थान को बचाना है, खुद को बचाना है, परिवार को बचाना है, और लोगों को बचाना है प्रदेशवासियों को, तो मैं कहना चाहूंगा आपको दो टूक कि आपके पास ही इलाज है, किसी के ...

कोरोना के भारी भरकम इलाज से मिलेगी मुक्ति, राजस्थान सरकार की चिरंजीवीं स्वास्थ्य बीमा योजना का आज से हुआ आगाज

जयपुर। विकसित देशों की तरह जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित वर्ग को स्वस्थ एवं सम्मानपूर्वक जीवन यापन की सुविधा देने तथा अमीरी-गरीबी की खाई को पाटने के लिए व्यापक सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने का समय आ गया है। राजस्थान में इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की गई। ताकि प्रदेश के लोगों को इलाज के भारी भरकम खर्च की चिंता से मुक्त किया जा सके। वीडियो कॉन्फ्रेंस से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं योजना की वेबसाइट chiranjeevi.rajasthan.gov.in का शुभारंभ किया। और कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा और जांच योजना के बाद हर प्रदेशवासी को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के उद्देश्य से यूनिवर्सल स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने वाला राजस्थान देश का अग्रणी राज्य है। CM ने कहा कि प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य का अधिकार देने की दिशा में हमने चि...

लोगों को तेजाब से नहलाने वाले आतंक के पर्याय बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत

बिहार। राज्य के सीवान के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत हो गयी है। इसकी पुष्टि तिहाड़ प्रशासन की ओर से कर दी गई है। इससे पहले सुबह से ही पूर्व सांसद के निधन की खबरें सोशल मीडिया समेत कई न्यूज पोर्टल और न्यूज चैनलों पर चलनी शुरू हो गई थी लेकिन उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे राजद के पूर्व सांसद और बाहुबली शहाबुद्दीन का आज दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में निधन हो गया. कोरोना संक्रमित होने के बाद शहाबुद्दीन को पिछले महीने अस्पताल में भर्ती किया गया था. शहाबुद्दीन ने 19 साल की उम्र में ही इतना ख़ौफ पैदा कर दिया था कि उसके बाद शहाबुद्दीन ने अपराध की दुनिया में वो सबको चौंका दिया। चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण, रंगदारी, दंगा, धमकाने जैसे कई मामले उस पर दर्ज थे। राजनीतिक पकड़ ने शहाबुद्दीन को इतना बड़ा बना दिया कि ...

भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा 4 लाख 01 हजार 993 केस मिले, पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी से ज्यादा हुआ

दिल्ली। भारत में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और यहां 24 घण्टों में अब तक में सबसे ज्यादा नए केस मिले। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 4,01,993 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,91,64,969 हुई। 3,523 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,11,853 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 32,68,710 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,56,84,406 है। बीते दिन 19.45 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी से ज्यादा है. अब तक कुल 28 करोड़ 83 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं.   देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल तक 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 27 लाख 44 हजार 485 टीके लगे. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.10 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 82 फीसदी है...