India

125 करोड़ रुपए की लागत से 59 निकायों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट, कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने पर सुझाव देने के लिए 5 मंत्रियों का समूह गठित

जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों और उनसे हो रही मौतों केे मामलों को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों से चर्चा के बाद में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़' की गाइडलाइंस को और सख्त करने का फैसला किया है। इसके साथ ही राजस्थान में लगातार सामने आ रही ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए यह भी निर्णय लिया गया है कि 125 करोड़ रुपए की लागत से 59 निकायों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। मंत्री परिषद की बैठक में इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा चिंताजनक स्थिति को देखते हुए नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, जलदाय मंत्री बीडी कल्ला, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग, इन पांच मंत्रियों के एक समूह का गठन किया गया है। जो सरकार को किस तरह स...

सुखद खबर, राजस्थान में दो माह बाद संक्रमितों से अधिक हुई कोरोना को मात देने वालों की संख्या

जयपुर। राजस्थान के लिए बुधवार का दिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच थोड़ा राहत भरा रहा। करीब 2 माह बाद प्रतिदिन आने वाली कोरोना रिपोर्ट में ठीक हुए मरीजों को संख्या पॉजिटिव मरीजों से अधिक रही। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 16815 रही, जबकि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 17022 जा पहुंची। उन्होंने कहा कि 1 मार्च को संक्रमित मरीजों की संख्या 119 थी, जबकि पॉजिटिव से नेगेटिव होने वालों की संख्या 123 थी। उसके बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखा गया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब करीब 1 लाख 96 हज़ार एक्टिव मरीज है, लेकिन यदि आमजन जन अनुशासन पखवाड़े का सख्ती से पालन करे तो इस संख्या को तेज़ी से घटाया जा सकता है। उन्होंने कहा की प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा के स्तर में तेजी से सुधार हुआ है जिस...

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को टाला नहीं जा सकता, तैयारी अभी से करनी होगी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

दिल्ली। कोरोना संक्रमण पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान आया है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को टाला नहीं जा सकता। और तीसरी लहर कब आएगी यह भी नहीं पता। ऐसे में साफ हो जाता है कि अब जनता को कोरोना गाइडलाइंस के नियमों की सख्ती से पालना करना जरूरी है। कोरोना की तीसरी लहर की पूरी संभावना बनी हुई है और इसे टाला जा सके ऐसी कोई संभावना भी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है. उनका कहना है कि जिस तरीके से अभी वायरस का प्रसार हुआ है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि तीसरी लहर जरूर आएगी. उसके लिए हमें अभी से तैयारी रखनी होगी. डॉ. के विजय राघवन ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि नए स्‍ट्रेन का मुकाबला करने के लिए वैक्‍सीन को अपडेट करने की जरूरत होगी, इसके साथ ही टीकाकरण कार्...

हिमाचल में कोरोना खतरे के बीच 'मिनी लॉकडाउन' जैसी सख्ती, 6 से 16 मई तक सख्त कर्फ्यू लागू

शिमला (मानसी रावत)। हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार गंभीर हो गई है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अब और सख्त नियम प्रदेश भर में लागू कर दिए हैं। 'मिनी लॉकडाउन' जैसी सख्ती के साथ सरकार ने कोरोना कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। इसके तहत अब 16 मई तक सख्त बंदिशें लागू की गईं हैं। हालांकि सरकार को कुछ अधिकारियों, विधायकों और विपक्षी नेताओं ने संपूर्ण लॉकडाउन का रिकमेंडेशन किया था लेकिन सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन की बजाय कारोना कफ्यू लगाया है। नए आदेशों के मुताबिक अगले आदेश तक सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। प्रदेश में 6 मई रात से नई बंदिशें लागू हो जाएंगी। प्रदेश भर में धारा 144 लागू रहेगी। इसके तहत एक स्थान पर पांच से ज्यादा लोग एकत्र नहीं हो पाएंगे। ना ही कोई व्यक्ति बिना किसी कारण के सड़कों पर घूम पाएगा या परिवहन कर पाएगा। कोरोना संक्रम...

बंगाल हिंसा के विरोध में देशभर में BJP का प्रदर्शन, राजस्थान में भी व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन

जयपुर। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से ही बीते रविवार से जारी हिंसा में अब तक राज्य के विभिन्न इलाको में 17 लोगों की मौत हो गई है। बीजेपी ने इनमें से नौ के अपना कार्यकर्ता होने का दावा किया है तो टीएमसी ने अपने सात लोगों की बीजेपी के हाथों हत्या का आरोप लगाया है. एक व्यक्ति को इंडियन सेक्युलर फ्रंट का कार्यकर्ता बताया गया है. राज्य के कुछ हिस्सों से तोड़-फोड़ औऱ आगजनी की खबरें लगातार आ रही है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, बलात्कार, हिंसा और लूट का आरोप लगाते हुए आज पूरे देश के साथ राजस्थान में भी व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए। राजधानी जयपुर में झें विरोध में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन हुआ वहीं जोधपुर, बीकानेर, कोटा, श्रीगंगानगर, अजमेर, उदयपुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर...

कोविड के खिलाफ लड़ाई में भारत ने वो किया जो अमेरिका और चीन भी नहीं कर पाए

दिल्ली (अलोक शर्मा). भारत में भले ही लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हो और लगातार कई मौतें हो रही हो। बावजूद इसके भारत ने संक्रमण के खिलाफ इस महामारी की जंग में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। यही कारण है कि भारत ने टीकाकरण के मामले में वह करके दिखाया हैं जो दुनिया के सबसे ताकतवर कहे जाने वाले अमेरिका और चीन जैसे देश भी नहीं कर पाए।  भारत के Largest Vaccine Drive की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए भारत ने नया मुकाम हासिल किया है। भारत ने सिर्फ 109 दिनों में ही 16 करोड़ टीकाकरण तक पहुंचने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। वहीं, अमेरिका को 111 दिन लगे तो चीन को 116 दिन का समय इस लक्ष्य को प्राप्त करने में लग गया। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्यप्रदेश जैसे कई राज्यों का टीकाकरण अभियान में अहम रोल रहा है या यों कहें कि सबसे ज्याद...

ममता बनर्जी ने तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने हैट्रिक जीत दर्ज की और इसके बाद आज TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। राजभवन में यह शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कोविड-19 महामारी के चलते शपथ ग्रहण समारोह बेहद सादगी भरा रहा। महामारी की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया। 'कोविड-19 महामारी को देखते हुए ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह को बेहद साधारण रखने का निर्णय लिया था। यह बेहद संक्षिप्त कार्यक्रम रहा।...

तीन दिन लगातार कम होने के बाद फिर बढ़े संक्रमण के मामले, 24 घण्टों में 3,82,315 नए पॉजिटिव मिले और 3,780 लोगों की मौत

दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,82,315 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,06,65,148 हुई। 3,780 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,26,188 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,87,229 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,69,51,731 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,04,94,188 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,48,52,078 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15,41,299 सैंपल कल टेस्ट किए गए:...

देश में अब जोरशोर से चलेगा 5G ट्रायल, केंद्र सरकार ने गांवों और शहरों में ट्रायल की दी मंजूरी

दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने मंगलवार को 5जी परीक्षण के लिए दूरसंचार कंपनियों के आवेदनों को मंजूरी दे दी. सबसे बड़ी बात यह है कि एक ओर जहां देश में इस बात पर बहस छिड़ी है कि 5G तकनीक भी कथित तौर पर जो कोरोना महामारी फैल रही है उसके लिए जिम्मेदार हो सकती है और इस पर पूरे देश भर में बहस चल रही है, सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट वायरल हो रही है, उस बीच में यह मंजूरी मिलना काफी अहम हो जाता है। हालांकि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि इस तकनीक के कारण ऐसी कोई भयावहता होती है। उधर इस मंजूरी की शर्त के मुताबिक इसमें कोई भी कंपनी चीनी कंपनी की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल नहीं करेगी. दूरसंचार विभाग ने रिलाइंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और एमटीएनएल के आवेदनों को इसके लिये मंजूरी दी है. बड़ी बातें: - दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी बयान में 5जी परीक्षण के लिए स्वीकृत दूरसंचार गीयर विनिर्माताओं की सूच...

कोरोना घातक, अब मच सकता डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ के लिए हाहाकार: अशोक गहलोत, CM

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संकट के बीच एक और बड़ी चिंता जताई है। अशोक गहलोत ने कहा है कि 'हो सकता है, आने वाले दिनों में ऑक्सीजन एवं दवाइयों की कमी पूरी हो भी जाये, लेकिन जिस तरह इस घातक कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं तो फिर आज की तरह डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ के लिए हाहाकार मचने लग सकता है, उनको 14 माह लगातार काम करते हुए हो गये हैं। इसलिए बेहद जरूरी है कि संक्रमण की चैन तोड़कर लोगों की जान बचाने के लिए एड़ी-चोटी तक का जोर लगा दिया जाए। अतः कृपया घर में रहें एवं पूरी तरह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।' इससे पहले आज अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के मार्फत अपना बयान जारी करते हुए कहा कि 'जब कोरोना की पहली वेव आई थी, तब आक्सीजन बेड, ICU और वेंटिलेटर खाली पडे़ रहे थे, लेकिन यह दूसरी लहर बेहद खतरनाक है, जिसमें अधिकांश लोगों को ऑक्सीजन, ICU और वेंटिलेटर की आवश्यक...