जयपुर। राजस्थान की कोविड राजधानी बन गया है जयपुर।यहां पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 4902 नए कोरोना संक्रमित मिले तो 48 लोगों की मौत हो गई। मौतों का यह आंकड़ा प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का बड़ा कारण बन गया हैं। और यह इस बात की ओर भी साफ इशारा कर रहा है की राजधानी जयपुर में कोरोना का संक्रमण बड़े स्तर पर फैल गया है। यदि पूरे प्रदेश की बात करें तो राजस्थान में पिछले 24 घंटों में 18, 231 नए मामले सामने आए और 164 लोगों की मौत हो गई।
जोधपुर की बात करें तो यहां 2602 नए केस मिले और 20 लोगों की मौत हो गई। उदयपुर में भी कोरोना का कहर देखने को मिला यहां 1002 नए केस मिले और 18 कि मौत हो गई।...
दिल्ली। सूत्रों के मुताबिक कोरोना से देश के एक और बड़े अपराधी की मौत हो गई है। देश के कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत होने की बात सामने आई है। पिछले दिनों ही छोटा राजन को कोविड संक्रमण से इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। हालांकि एम्स ने एक बयान जारी कर उसकी मौत की खबर को गलत बताया है।
देश के प्रमुख चैनल्स पर चली इस खबर के बाद एम्स ने बयान जारी कर कहा कि अभी छोटा राजन का इलाज जारी है उसकी मौत नहीं हुई है।
हालांकि बता दें कि छोटा राजन को तिहाड़ जेल में बंद रहने के दौरान कोरोना ने अपनी जकड़ में ले लिया था। इसके बाद अप्रैल के आखिरी सप्ताह में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां कई दिनों तक उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी, लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया, ऐसी खबरें द...
जालोर। कहते हैं ना कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोई... और ऐसा ही कुछ देखने को मिला है राजस्थान के जालौर में। ज़िले के सांचौर के लाछड़ी गांव में कल बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा बचा लिया गया।
सांचौर के एसडीएम ने बताया, "बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है, उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।"
6 मई को गांव के खुले बोरवेल में यह चार साल का बच्चा गिर गया था। यह बोरवेल 90 फीट गहरा था। जिसके तुरंत बाद हरकत में आए परिजनों और और प्रशासन के जबरदस्त मैनेजमेंट और रेस्क्यू ऑपरेशन से इस बच्चे को जिंदा बचा लिया गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कई घंटे बचाव कार्य चलाया गया।
संतुलन बिगड़ने पर बच्चे का पांव फिसल गया था और वह बोरवेल में गिर गया था। परिजनों को जब इस बात का पता चला तो पहले उन्होंने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया था। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस व प्रशासन को सू...
दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना रफ्तार पकड़ता दिखाई दे रहा है। मई माह के शुरुआती दिनों में जहां कोरोना के नए केस कम होते नजर आ रहे थे। वहीं एक बार फिर से लगातार केस चार लाख के पार पहुंच रहे हैं।
यदि पिछले चौबीस घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे में COVID19 के 4,14,188 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,14,91,598 हुई। 3,915 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,34,083 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,76,12,351 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 23,70,298 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,49,73,058 हो गया है।...
जयपुर। राजस्थान में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन की घोषणा की है। पांच मंत्रियों के समूह से मिली रिकमेंडेशन के बाद में यह फैसला लिया गया है। इतना ही नहीं 31 मई तक विवाह स्थलों पर होने वाले विवाह समारोह पर भी रोक लगाई गई है।
विवाह घर पर ही या कोर्ट में हो सकेंगे। 11 से ज्यादा लोग एकत्र इन विभाग कार्यक्रमों के दौरान नहीं हो सकेंगे। डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक होगी।
हालांकि इस लोक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा जाएगा। 10 मई सुबह 5 से 24 मई सुबह 5 बजे तक लगा लॉक डाउन रहेगा।
...
जयपुर। कोरोना महासंकट में वित्तीय सहभागिता निभाने के लिए राजस्थान में आईपीएस एवं आरपीएस भी आगे आए हैं। और अपना 3 दिन का वेतन देने की घोषणा की है। फ्रन्टलाईन वॉरियर के रूप में भूमिका निर्वहन कर रहे आईपीएस एवं आरपीएस अधिकारियों की एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस संबंध में अवगत करा दिया है और यह भी भरोसा दिलाया है कि इस महामारी के खिलाफ जंग में वह पूरी तरह से राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
एसीबी के महानिदेशक और IPS एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष बीएल सोनी ने 3 दिन के वेतन के अलावा अलग से 51 हजार रुपए और मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान किए। आईपीएस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष बीएल सोनी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग हेतु मुख्य सचिव को सहमति पत्र सौंपा।
आरपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर सैनी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सहमति पत्र भिजवाय...
जयपुर। ऑयल इंडिया द्वारा अगले तीन सालों में कच्चे तेल और गैस भण्डारों के लिए पेट्रोल माइनिंग लाइसेंस और पेट्रोल एक्सप्लोरेशन लाइसेंस क्षेत्रों में करीब 30 और नए कुओं की खुदाई की जाएगी। ऑयल इण्डिया के अधिकारियों को राजस्थान में एक्सप्लोरेशन और कच्चे खनिज तेल व गैस के उत्पादन कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है ताकि प्रदेश में प्राकृतिक गैस और खनिज तेल का उत्पादन बढ़ सके। इससे विदेशी पूंजी की बचत के साथ ही राज्य सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी और रोजगार का सृजन भी हो सकेगा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव माइन्स एवं पेट्रोलियम डाॅ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि ऑयल इण्डिया द्वारा राजस्थान के जैसलमेर और बीकानेर में प्रतिदिन 180 बैरल भारी तेल और 0.8 लाख क्यूबिक मीटर गैस का प्रतिदिन उत्पादन किया जा रहा है। ऑयल इंडिया ने राज्य सरकार से बीकानेर-जैसलमेर और बीकानेर क्षेत्र में कच्चे तेल और प्राकृतिक गै...
दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां एक ही दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 4,12,262 नए मामले सामने आए वहीं 3,980 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,10,77,410 हो गई है। 3,980 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,30,168 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,66,398 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,72,80,844 है।
यह दूसरी बार है जब देश में कोरोना के केस 4 लाख के पार गए हैं. इससे पहले 30 अप्रैल को देश में कोरोना के 4,02,351 नए मामले सामने आए थे. वहीं, कोरोना से होने वाली मौतों ने भी एक नया रिकॉर्ड बनाया. पिछले 24 घंटे में 3,980 लोगों की जान चली गई. पहली बार एक दिन में कोरोना से इतने मरीजों की जान गई है.
...
नई दिल्लीः कोरोना महामारी के कहर से दिग्गज नेता राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष, 82 वर्षीय चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया. कोरोनावायरस के चलते वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज उनका निधन हो गया। रालोद नेता अजित सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे हैं। उनका जन्म 12 फरवरी, 1939 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। लोकप्रिय जाट नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके अजीत सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय और आईआईटी खड़गपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा ग्रहण की थी। उनके परिवार में पत्नी राधिका सिंह और दो बच्चे हैं। अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य हैं।...
जयपुर। राजस्थान में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई आर्थिक सहयोग की अपील रंग लाने लगी है। इसी कड़ी में राजस्थान केडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े आईएएस अधिकारियों ने अपना 3 दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में कोविड वैक्सीनशन अकाउंट में देने की घोषणा की है।
इतना ही नहीं राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानी RAS एसोसिएशन की ओर से भी 2 दिन का वेतन देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री को आईएएस एसोसिएशन की ओर से मुख्य सचिव निरंजन आर्य और आरएएस एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष शाहिद अली खान ने इस संबंध में अवगत कराया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आईएएस और आरएएस अधिकारियों द्वारा की गई इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय में प्रदेश वासियों की जीवन रक्षा सर्वोपरि है। इस दिशा में हर वर्ग का सहयोग राज्य सरकार के वित्त प्रबंधन के प्रय...