दिल्ली। JEE Main 2021 की मई सेशन की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी घोषणा की. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ”COVID -19 की वर्तमान स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जेईई Main मई 2021 सत्र को स्थगित कर दिया गया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.”...
दिल्ली। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि IPL को इस सत्र के लिए स्थगित जा रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच यह फैसला किया गया है। सभी मैच रद्द कर दिए गए हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2021 को फिलहाल कैंसिल कर दिया है। आईपीएल के कई खिलाड़ियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बोर्ड की ओर से यह फैसला लिया गया। मामले बढ़ते देख भारतीय और विदेशी दोनों खिलाड़ी इससे हटने पर विचार कर रहे थे। आईपीएल को फिलहाल टाल दिया गया है और इसके बाकी मैच कब करवाए जाएंगे इस पर फैसला बाद में लिया जाएगा।...
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा कर दी है. मेलिंडा और बिल गेट्स ने इसके लिए साझा बयान भी जारी किया है. बिलगेट्स का यह तलाक भारत में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. भारतियों के लिए उनका माइक्रोसॉफ्ट बड़े रोजगार का जरिया है और उनकी कंपनी में काफी सॉफ्टवेयर इंजीनियर भारतीय ही हैं। और इस में कहा गया है कि 'काफी बातचीत और अपने रिश्ते पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है.
बीते 27 साल में अपने तीन बच्चों को पालकर बड़ा किया है. हमने एक फाउंडेशन भी बनाया है जो विश्वभर में लोगों के स्वस्थ्य और अच्छे जीवन के लिए काम करता है. हम इस मिशन के लिए अब भी एक जैसी सोच रखेंगे और साथ काम करेंगे. हालांकि हमें अब लगता है कि हम जीवन के आने वाले समय में बतौर पति पत्नी साथ नहीं रह पाएंगे. हम नया जीवन शुरू करने जा रहे हैं. ऐसे में...
दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में 1 मई के बाद लगातार कमी देखी जा रही है, जो बड़ी राहत की खबर है।
पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,57,229 नए मामले सामने आए जो 1 मई के बाद सबसे कम हैं। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,02,82,833 पहुंच गई है। 3,449 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,22,408 हो गई है।
इससे पहले सोमवार सुबह 24 घंटे में COVID19 के 3,68,147 नए मामले सामने आए थे। रविवार की सुबह एक 24 घण्टे में 3,92,488 मामले सामने आए थे।
शनिवार को यानी 1 मई को भारत में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और यहां 24 घण्टों में अब तक में सबसे ज्यादा 4,01,993 नए केस मिले थे। ऐसे में 1 मई से लगातार कम होती रफ्तार ने थोड़ी राहत जरूर दी है। 1 मई की तुलना में करीब 44 हजार केस प्रतिदिन कम हो गए हैं।
अब 4 मई की सुबह तक देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,47,133 है और डिस्चार...
जयपुर। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम (Election Result) आने के बाद सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने आज पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में बढ़ोतरी कर दी।
पेट्रोल-डीजल के दाम में यह बढ़ोतरी करीब दो महीने से भी ज्यादा समय बीतने के बाद हुई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे तो डीजल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल उछल कर 90.55 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 80.91 रुपये प्रति लीटर पर चला गया।
राजस्थान में पेट्रोल 96.98 रु. प्रति लीटर तो डीजल 89.45 रु. पहुंच गया। स्पीड पेट्रोल के दाम 100.03 रु. प्रति लीटर हो गए। आज पेट्रोल 22 पैसे प्रति लीटर तो डीज़ल 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ।...
दिल्ली। भारत में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच एक और चिंताजनक खबर है। वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के एक नए म्यूटेंट का पता लगाया है। माना जा रहा है कि यही वह वायरस म्यूटेंट है जिसने इस वक्त भारत में कोहराम मचा रखा है। जिसके कारण लोगों की बहुत ही कम समय में मौत हो रही है। वैज्ञानिकों का दावा है कि अब तक मौजूद कोरोना वायरस के मुकाबले यह नया म्यूटेंट 'N440K' बाकी स्ट्रेन के मुकाबले 10 गुना अधिक संक्रामक है।
इसके अलावा यह भी कहा गया है कि शायद इसी म्यूटेंट की वजह से देश के कुछ हिस्सों में हालात विकट हो गए है। वैज्ञानिकों ने देश भर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों पर ध्यान दिया जिसके बाद इस जानलेवा म्यूटेंट का पता लगाया गया है। कोरोना वायरस का 'N440K' म्यूटेंट सबसे पहले भारत में आंध्र प्रदेश के करनूल शहर में सामने आया है, जो आंध्र और तेलंगाना सहित देश के कई हिस्सों में तेजी से ...
कर्नाटक। भारत में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने का सिलसिला तेज हो गया है। कर्नाटक के चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की जान चली गई है। इसके बाद में हॉस्पिटल में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मामले में राज्य के मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही अस्पतालों में कोरोना संक्रमण के इलाज के नाम पर की जा रही व्यवस्थाओं की भी पोल खुल गई है।
यह पूरी घटना कल मध्य रात्रि की बतायी जा रही है।
चामराजनगर जिला प्रभारी मंत्री एस. सुरेश कुमार ने जिला अस्पताल में 24 मरीजों की मौत के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा "जो लोग अस्पताल में ऑक्सीजन के सप्लाई की कमी के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"...
कोटा। देश को सैकड़ों आईआईटियंस देने वाले कोचिंग गुरु वीके बंसल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुए थे और उनका चिकित्सकों की देखरेख में इलाज भी चला, लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद आज उनका निधन हो गया।
बता दें कि वर्ष 1971 में बीएचयू से मैकेनिकल ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने कोटा की जेके सिंथेटिक में काम शुरू किया था। लेकिन शायद ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और लाइलाज बीमारी का शिकार हो गए। लाख कोशिशों के बावजूद शरीर के अंगों ने एक-एक कर काम करना बंद कर दिया, लेकिन वीके बंसल लड़ने से पीछे नहीं हटे। चलना फिरना बंद हुआ तो उन्होंने 1981 में बच्चों को कोचिंग देना शुरू कर दिया और 1983 में बंसल क्लासेस की स्थापना कर सैकड़ों आईआईटियंस के साथ सबसे ज्यादा 6 आल इंडिया टॉपर दिए थे।...
जयपुर। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,68,147 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,99,25,604 हो गई है, वहीं 3,417 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,18,959 हो गई है।
इससे पहले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं कुल संक्रमण के आंकड़ों की संख्या 4लाख के पार पहुंच चुकी थी लेकिन अब यह रफ्तार थोड़ी कम होती नजर आ रही है। यदि एक दिन पहले 24 घण्टे में 3,92,488 मामले सामने आए थे और 3689 की मौत हो गई थी।
जबकि 1 मई को भारत में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और यहां 24 घण्टों में अब तक में सबसे ज्यादा 4,01,993 नए केस मिले थे।
अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,13,642 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,62,93,003 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,71,98,207 हो गया है। उधर इस कोरोना संकट के बीच रेल मंत्रालय ने कहा है कि उसने देशभर में लगभग 4,000 आइसोलेशन...
जयपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 18,298 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए तो 159 लोगों की मौत हो गई। यानी हर घंटे राजस्थान में 762 से ज्यादा नए रोगी मिल रहे हैं, तो 6 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो रही है।
उधर हालात यह है कि राजस्थान के कई अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से हांफने लगे हैं तो आईसीयू बेड और ऑक्सीजन बेड की काफी कमी बनी हुई है।
चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में रविवार को सर्वाधिक 4 हजार 456 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, जोधपुर में 2212, उदयपुर में 1212, कोटा में 601, डूंगरपुर में 212, चितौड़गढ़ में 655, अलवर में 823, अजमेर में 435, भीलवाड़ा में 503, बीकानेर में 504, राजसमंद में 192, सवाईमाधोपुर में 155, सीकर में 555, नागौर में 157, सिरोही में 214, टोंक में 132, दौसा में 302, हनुमानगढ़ में 445, बाड़मेर में 302, बांसवाड़ा में 256, झालावाड़ में 413, बूं...