India

बंगाल में टीएमसी का पलड़ा भारी तो बाकी के चार प्रदेशों में क्या है जनता का मूड? जानें एबीपी न्यूज़ और c-voter का सर्वे

नई दिल्ली। ABP न्यूज़ और CVoter ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए। इन राज्यों में जनता का मूड क्या है? इसका असली परिणाम तो हालांकि 2 मई को ही सामने आएगा लेकिन एग्जिट पोल के जरिए ABP News और Cvoter का विश्लेषण क्या है वो यहां जानते हैं। बंगाल बंगाल में आठ चरणों में 294 में से 292 सीटों पर चुनाव हुए. अब इन चरणवार चुनावों की बात की जाए तो टीएमसी और बीजेपी के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला है. हालांकि पलड़ा भारी TMC का ही लग रहा है। इसके तहत अलग-अलग आठों चरणों में सीटों का आंकड़ा देखें तो वो इस प्रकार है. पहला चरण- (30 सीटें) टीएमसी+ 13-15 बीजेपी+ 14-16 कांग्रेस+ 0-2 दूसरा चरण (30 सीटें) टीएमसी+ 15-17 बीजेपी+ 12-14 कांग्रेस+ 0-2 तीसरा चरण (31 सीटें) टीएमसी+ 18-20 बीजेपी+ 11-13 कांग्रेस+ 0 चौथा चरण ...

24 घंटे में राजस्थान में 158 की मौत, 17 हजार 269 नए कोरोना केस सामने आए

जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। पूरे राजस्थान में गुरुवार को 17 हजार 269 नए कोरोना केस सामने आए, जबकि 158 कोरोना रोगियों की मौत हुई है। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में गुरुवार को सर्वाधिक 3602 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जोधपुर में 2036, उदयपुर में 1105, कोटा में 701, डूंगरपुर में 201, चितौड़गढ़ में 402, अलवर में 1101, अजमेर में 523, भीलवाड़ा में 518, बीकानेर में 801, राजसमंद में 351, सवाईमाधोपुर में 39, सीकर में 849, नागौर में 179, सिरोही में 403, टोंक में 178, दौसा में 233, हनुमानगढ़ में 330, बाड़मेर में 237, बांसवाड़ा में 245, झालावाड़ में 367, बूंदी में 150 व बारां में 357, पाली में 702, धौलपुर में 201, प्रतापगढ़ 236 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए।...

20 लोगों से ज्यादा शादी में रहे तो खैर नहीं, विवाह में सामूहिक भोज पर लगाई रोक, कोविड खतरे के बीच हिमाचल सरकार सख्त

शिमला(मानसी रावत)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार सख्त हो गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से जारी बंदिशों को 10 मई तक बढ़ा दिया गया है। गुरुवार को हुई बैठक में शिक्षण संस्थान 10 मई तक बंद रखने का फैसला हुआ। वहीं शादी समारोह में सिर्फ 20 लोगों की उपस्थिति ही रहेगी। इससे पहले 50 लोगों को शामिल होने की छूट दी गई थी। इसके अलावा शादियों में धाम यानी सामूहिक भोज पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। प्रदेश में मृत्यु दर भी बढ़ी है। प्रदेश में 16 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हो गए है। प्रदेश में बेड व ऑक्सीजन की कमी नहीं है। मास्क सेनेटाइजर वेंटिलेटर पर्याप्त मात्रा में है। मामले को देखते हुए प्राइवेट हॉस्पिटल को भी सरकारी नियंत्रण में लेने का निर्णय लिया है। कां...

भारत में वैक्सीनशन का आंकड़ा 15 करोड़ के पार, पिछले 24 घंटों में 3645 की मौत

दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,79,257 नए मामले सामने आए वहीं 3,645 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,83,76,524 हो गई है। 3645 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,04,832 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 30,84,814 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,50,86,878 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,00,20,648 हो गया है।...

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव, 1 दिन पहले ही पत्नी की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इससे पहले उनकी पत्नी की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्होंने जो टेस्ट कराया उसमें खुद भी पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद को आइसोलेट कर दिया है और आइसोलेशन में ही राजस्थान सरकार से जुड़े हुए काम निपटा रहे हैं। इसके अलावा कोरोना नियंत्रण को लेकर लगातार अधिकारियों से आइसोलेटर रहकर ही VC के जरिए संपर्क में हैं। और आवश्यक दिशा निर्देश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दे रहे हैं। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 'कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।'...

बीकानेर पश्चिम के पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण जोशी का कोरोना से निधन

बीकानेर। राजस्थान में कोरोना का कहर एक और नेता की मौत का कारण बन गया है। बीकानेर पश्चिम के पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण जोशी का निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। दो दिन पहले डॉ. जोशी की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी। डॉ. जोशी का जयपुर के साकेत हॉस्पीटल में इलाज चल रहा था। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जोशी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि बीकानेर से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गोपाल जोशी के निधन की जानकारी दुखद है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें।...

Covid से बिगड़े हालात, मई में राजस्थान को 365 मीट्रिक टन आक्सीजन और प्रतिदिन 10 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की आवश्यकता!

जयपुर। राजस्थान में बिगड़े हालातों के बीच में वर्तमान में ऑक्सीजन के साथ सबसे अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन की जरुरत पड़ रही है। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा का कहना है कि राज्य के मंत्री समूह ने केन्द्रीय मंत्रियों से ​विशेष मांग की है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का आवंटन राजस्थान के लिए बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश को प्रतिदिन 10 हजार से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन की आवश्यकता पड़ सकती है। इसी के अनुसार केन्द्र की ओर से आवंटन किया जाए। उन्होंने कहा कि आरएमएससीएल की ओर 1 लाख 75 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए बुकिंग की गई है लेकिन अब तक विभाग को इसकी आपूर्ति नहीं मिली है। डीएम साहब को कैमरे के सामने ओवर एक्टिंग पड़ी भारी, सरकार ने किया सस्पेंड 365 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरुरत चिकित्सा मंत्री ने कहा कि केन्द्रीय मंत्रियों को प्रदेश की वर्तम...

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने वाली क्या इस तरकीब के बारे में आपको पता है? जानें हो सकती है मददगार

जयपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीज प्रोनिंग के जरिए कम होते ऑक्सीजन लेवल में सुधार कर सकते हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में विशेषज्ञों ने ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर खुद की निगरानी में प्रॉनिंग की सलाह दी है। आपको यह प्रक्रिया अस्पताल जानेेेेे से बचा सकती है।   ऑक्सीजन का स्तर 94 से नीचे आने पर हो प्रोनिंग जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी ने बताया कि जब ऑक्सीजन का स्तर 94 से नीचे आ जाए, तो होम आइसोलेशन में रहते हुए कोविड मरीज को प्रोनिंग करनी चाहिए। प्रोनिंग की यह स्थिति वेंटीलेशन में सुधार करके मरीज की जान तक बचा सकती है। ऑक्सीजनेशन होता है 80 प्रतिशत तक सफल डॉ भंडारी ने कहा कि प्रोनिंग की पोजीशन सांस...

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, CM भी हुए आइसोलेट

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद में जैसे ही उन्हें खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी मिली तो तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया। उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बारे में राज्य की जनता को ट्वीट करके जानकारी दी। अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि  'मेरी पत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत कोविड पॉजिटिव आ गई हैं (असिम्प्टोमैटिक)। प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका ट्रीटमेंट प्रारम्भ हो गया है। अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ सांय 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा।'...

कैमरे के सामने DM साहब को ओवर एक्टिंग पड़ी भारी, कोविड प्रोटोकॉल के नाम पर आपा खोने वाले शैलेश कुमार यादव सस्पेंड

त्रिपुरा। आप किसी ऐसे जिम्मेदार पद पर हैं, जहां आप से शालीनता के साथ में सभ्य तरीके से कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था के संचालन की उम्मीद की जाती है। बावजूद इसके आप कैमरे की चकाचौंध देखकर इस तरह से आपा खो देते हैं कि जो सामने आता है उसी को थप्पड़ जड़ते है। उम्र का लिहाज किए बिना बुजुर्गों को धमकाते हैं, पंडित को बिना बात के थप्पड़ मार देते हैं, स्टाफ आपकी शह पर चाहे जिसको लातें और लट्ठ मारता है। धक्का मारते हैं और अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए, अपना रुतबा दिखाते हुए, आदेशों की कॉपियां फाड़ देते हैं. और तो भूखे बच्चे और बुजुर्ग जब शादी में खाना खा रहे होते हैं तो उनके मुंह से अन्न का दाना लट्ठ मार मार कर निकलवा देते हैं, खाने की टेबल से शादी में आए मेहमानों को ऐसे पीटते और धमकाते हैं जैसे कि वह कोई पेशेवर गुंडे या बदमाश हो। ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने वाली क्या इस तरकीब के बारे में आपक...