India

कोरोना सक्रमित मां को बेटे-बेटी-दामाद ने सड़क पर तड़पता छोड़ा, टूट गई मां और सांसे दोनों

देख तेरे संसार की हालत क्या हो गयी भगवान्.. कितनी गिर गयी संतान कानपुर (नील अनंत) : नौ महीने अपनी कोख में रखकर जो मां संतानों के लिए पूरे संसार के द्वार खोलती है, कोरोना हो जाने पर उसी मां के लिए संतानें बेरहमी से घर के दरवाज़े बंद कर दें तो उसका रिश्तों और संसार से भरोसा नहीं उठेगा तो क्या होगा ? उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐसी ही एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली अमानवीय घटना घटी. जब एक कोरोना संक्रमित बुज़ुर्ग मां, अपनी संतानों द्वारा समय पर इलाज़ न कराने की वजह से संसार से चल बसी. उत्तरप्रदेश के कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र में मानवता को तार तार करता हुआ ये मामला तब सामने आया जब अपने ही बेटे द्वारा सड़क पर छोड़ी गयी. कोरोना संक्रमित मां का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया और तब जाकर इस मां के साथ संतानों द्वारा की गयी अमानवीय करतूत सामने आई . दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हुए इ...

जनता को फ्री रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराने के लिए विधायक ने तुड़वा दी अपनी 90लाख की FD

महाराष्ट्र (आलोक शर्मा)। अक्सर जनता मानती है कि जब भी उनको जरूरत होती है तब उनके वोट के दम पर जीतने वाले नेता, विधायक और सांसद अक्सर नदारद मिलते हैं। सिर्फ वोट लेने के वक्त ही वह जनता के बीच में रहते हैं और जनता का भला सोचने की बातें करते हैं। लेकिन इस मिथ्य को तोड़ते हुए महाराष्ट्र के एक विधायक ने अनूठी मिसाल पेश की है। और इंसानियत की उनके द्वारा पेश की गई इस मिसाल की हर कोई तारीफ करता नजर आ रहा है। महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक संतोष बांगर ने अपने बुढ़ापे के सहारे के तौर पर ₹90लाख की एफडी कराई थी लेकिन कोरोना संकटकाल में जो भयावह मंजर उन्होंने देखा उसके बाद उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने बिना अपने भविष्य की चिंता किए हुए तुरंत ही उन नब्बे लाख रूपए की FD तुड़वाकर एक डिस्ट्रीब्यूटर को सौंप दी। ताकि वह रेमडेसिविर इंजेक्शन उनके क्षेत्र की जनता को फ्री में उपलब्ध करवा सकें। क्योंकि इ...

Covid19: राजस्थान सरकार के साथ WHO की टीमों ने संभाला मोर्चा

जयपुर। राज्य में COVID महामारी के द्वितीय लहर के मैनेजमेंट के लिए बेड की व्यवस्था हेतु बेड कंट्रोल रूम, ऑक्सीजन की व्यवस्था हेतु ऑक्सीजन कंट्रोल रूम तथा जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। राज्य स्तर से सभी जिलों में चिकित्सकों के दल भेजे गए हैं। बड़ी बात यह है कि इन दलों में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। ये दल जिले में जाकर अस्पतालों की सघन मॉनिटरिंग कर रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि इस मॉनिटरिंग के दौरान इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन व अन्य आवश्यक दवाओं का उपयोग सिर्फ उन्हीं मरीजों के लिए किया जाए जिन्हें इसकी वास्तव में आवश्यकता है । अन्य मरीजों को COVID केयर सेंटर अथवा घर में रहकर ही उपचार की व्यवस्था की जा रही है । किसी भी मरीज की अस्पताल में भर्ती आवश्यकता से अध...

लोग अपने घरों के भीतर भी मास्क पहनना शुरू करें, 1 व्यक्ति 30 दिन में 406 लोगों को कर सकता है संक्रमित :स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली: देशभर में जिस रफ्तार से कोरोना बढ़ रहा है उससे चिंताएं बड़े स्तर पर बढ़ती ही जा रही हैं। अब कोरना के बढ़ते हाहाकार के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि यह समय है जब लोग अपने घरों के भीतर भी मास्क पहनना शुरू करें. इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड प्रोटकॉल की सख्ती से पालन करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पर अनुसंधान से पता चला है कि अगर सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं किया गया तो 1 व्यक्ति 30 दिनों में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है. इसके साथ ही सरकार ने लोगों को यह भी अपील की है कि लोग इस कोरोना महामारी के दौर में घबराए नहीं। बल्कि सावधान रहें, सचेत रहें और कोरोना के प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना करें। इसे हल्के में ना लें, गंभीरता से लें। यही आपकी जान बचा सकता है। क्योकि बेवजह की घबराहट से फायदे के बजाय नुकसान की संभावना ज्...

खनन कार्य को गति देने के लिए राजस्थान सरकार और हिंदुस्तान जिंक करेंगे साथ काम

जयपुर. राज्य में माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग व हिन्दुस्तान जिंक के विशेषज्ञ मिलकर खनन खोज एवं खनन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समन्वित प्रयास करेंगे। इसके लिए हिन्दुस्तान जिंक और विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों की टीम गठित की जाएगी। इससे प्रदेश में खनन खोज और खनन कार्य को गति मिलेगी व प्रदेश में राजस्व व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एसीएस माइंस एवं पेट्रोलियम डा. सुबोध अग्रवाल सोमवार को सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हिन्दुस्तान जिंक के लिए कार्य कर रही एक्सपर्ट बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) टीम और विभाग के माइनिंग और जियोलॉजी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि यह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ वेदांता समूह के चेयरमेन अनिल अग्रवाल के साथ हुई चर्चा के निर्णयों को आगे बढ़ाने के उद्देश्यर से आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि चर्चा के दौर...

भारत में पिछले 24 घंटों में हर घंटे मिले करीब 14, 707 रोगी वहीं हर घंटे हुई 117 की मौत

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,52,991 नए मामले मिले वहीं 2812 लोगों की मौत हो गई। यानी हर घंटे 14, 707 से ज्यादा रोगी मिले वहीं 117 से ज्यादा लोगों की हर घंटे मौत हुई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,73,13,163 हुई। 2812 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,95,123 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,13,658 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,43,04,382 है। देश में कोरोना वायरस की कुल 14,19,11,223 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।...

राजस्थान में बेहतर कोविड प्रबंधन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को बनाया स्टेट नोडल ऑफिसर, इनको करें संकट में तुरंत कॉल

जयपुर। राजस्थान में कोरोना संकटकाल में लोगों के सामने आ रही समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को स्टेट नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के निर्देश पर चिकित्सा विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन ने नोडल ऑफिसर की नियुक्ति के आदेश जारी किए। नोडल अधिकारियों में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सम्मलित है। इनके साथ एक-एक सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है जो कि कोविड मैनेजमेंट के बेहतरीन संचालन के लिए वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग करेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने इस सबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि राज्य के मंत्रियों, सांसदो व विधायकों से प्राप्त समस्याओं व परिवेदनाओं के निराकर के लिए एन एल मीणा (शासन सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, मो: 9414775223), को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया ...

राजस्थान में 24 घंटे में 15,809 नए संक्रमित मिले, 74 की मौत

जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 74 लोगों की मौत हो गई वहीं दूसरी ओर 15809 नए कोरोना संक्रमित मिले। जयपुर में 3145 नए संक्रमित मील और 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं जोधपुर में 1411 नए संक्रमित मिले और 12 लोगों की मौत हुई। उदयपुर में 1103 नए संक्रमित मिले और 8 लोगों की मौत हो गई। कोटा में 701 संक्रमित मिले और 7 लोगों की मौत हुई। डूंगरपुर में 234, धौलपुर में 371, चितौड़गढ़ में 301, अलवर में 1324, अजमेर में 706, भीलवाड़ा में 555, बीकानेर में 514, राजसमंद में 111, सवाईमाधोपुर में 609, सीकर में 595, नागौर में 95, सिरोही में 195, टोंक में 95, दौसा में 214, हनुमानगढ़ में 517, बाड़मेर में 226, बांसवाड़ा में 438, झालावाड़ में 121, बूंदी में 115 व बारां में 189, पाली में 667, प्रतापगढ़ 192 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए।...

राजस्थान में 18+ वालों को लगेगी निशुल्क वैक्सीन, 3000 करोड़ खर्च करेगी राजस्थान सरकार

जयपुर। राजस्थान सरकार अब 18 साल से ऊपर आयु वर्ग के सभी लोगों का फ्री वैक्सीनेशन करेगी। राजस्थान सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इसके लिए राजस्थान सरकार 3000 करोड से रुपए का खर्चा करेगी। बता दें कि इससे पहले राजस्थान सरकार ने लगातार केंद्र सरकार को इस खर्च को वहन करने का आग्रह किया था। लेकिन ऐसा नहीं होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह फैसला किया। अशोक गहलोत ने कहा कि यदि केंद्र सरकार इस खर्च को वहन कर लेती तो राज्य सरकारों का बजट डिस्टर्ब नहीं होता। गहलोत ने कहा कि वैक्सीन निर्माता कंपनियों को राज्य सरकार ने वैक्सीन के लिए ऑर्डर देना शुरू कर दिया है। प्रदेश में 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 3 करोड़ 75 लाख व्यक्ति हैं। इन सभी व्यक्तियों को वैक्सीन की दो डोज लगाने के लिए राज्य सरकार करीब 3 हजार करोड़ रुपये व्यय करेगी। प्रदेश के स्वा...

राजस्थान में 1 मई से 18+ का वैक्सीनशन अटका! सिरम इंस्टीट्यूट ने हाथ खड़े किए, सरकार बेबस

जयपुर। भारत सरकार के निर्देश पर राजस्थान में भी 1 मई से 18 प्लस उम्र के युवाओं के वैक्सीनेशन का कार्यक्रम शुरू होना है, लेकिन अब यह अभियान खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। राजस्थान सरकार को अभी तक वैक्सीन की आपूर्ति कैसे होगी? कितनी मात्रा में होगी? कब तक हो पाएगी? यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। जब राजस्थान सरकार ने सिरम इंस्टीट्यूट से इस मामले में संपर्क साधा तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए हैं। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि 1 करोड़ 20 लाख 57 हजार से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन अभी तक किया जा चुका है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 मई 2021 से 18 से 45 वर्ष की आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीनेट किया जाना है। केन्द्र द्वारा कहा गया है कि वैक्सीन सीधे ही सीरम इंस्टीट्यूट को कीमत अदा करके खरीदनी है। अधिकारियों द्वारा सीरम इंस्टीट्यूट से बात की गई तो उन्हें बताया गया कि अभी तक उनके पास वैक्सीन ...