India

राजस्थान में दो RAS अधिकारी रिश्वत लेते ट्रैप, एन्टी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

जयपुर. राजस्थान में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई का दौर जारी है. एसीबी द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई की दिशा में एक और बड़ा ट्रैप किया गया है, जहां  राजस्थान प्रशासनिक सेवा के दो बड़े अधिकारियों को एसीबी ने ट्रैप किया. बड़ी बात यह रही कि यह दोनों ही अधिकारी सड़क निर्माण ठेकेदार से यह रिश्वत ले रहे थे. राजस्थान में एसीबी के DG बीएल सोनी के निर्देश पर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. जिसको राजस्थान एसीबी के एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में अंजाम तक पहुंचाया गया. घूसखोर बांदीकुई SDM पिंकी मीणा जहां 10 लाख रुपये मांगते हुए और दौसा SDM पुष्कर मित्तल 5 लाख की रिश्वत लेते हुए ट्रैप हुए. ASP नरोत्तम वर्मा, CI नीरज भारद्वाज ने मौके पर कार्रवाई को अंजाम दिया.   बड़ी बात यह है कि दोनों ही अधिकारियों को सर्विस में आये ज्यादा समय नहीं हुआ है. पिंकी मीणा ...

जब घर की रौनक बढ़ानी हो, दीवारों को जब सजाना हो...तो गोबर पेंट लगाएं

नई दिल्ली. सब गुड गोबर कर दिया... यह पंक्तियां आपने जरूर सुनी होंगी. इसका भावार्थ है सब कुछ बिगाड़ दिया. लेकिन अब ऐसा नहीं है जनाब. क्योंकि अब गोबर ही आपके घर को गुड लुकिंग देगा.गोबर ही आपके घर की दीवारों को चार चांद लगाएगा. गोबर ही आपके घर की रोनक को बढ़ाएगा. जी हां, क्योंकि बाजार में अब खादी ग्रामोद्योग लेकर आया है देश का अपनी तरह का पहला गाय के गोबर से बना हुआ पेंट. जिसमें न तो किसी तरह की बदबू आएगी, ना ही किसी तरह का नुकसान है. बल्कि यह पेंट आपके सपनों के महल को चार चांद लगाने में भी सक्षम है. MSME मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को भारत में बने स्वदेशी गाय के गोबर का पेंट लॉन्च किया. इस इको-फ्रेंडली, नॅान टॉक्सिक पेंट को 'खादी प्राकृतिक पेंट' के नाम से लॉन्च किया गया. गाय के गोबर से बने पेंट की बिक्री खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) की मदद से की जाएगी. यह पेंट इको फ्रेंडली,...

सुप्रीम कोर्ट में नए कृषि कानूनों के अमल में लाने पर लगाई रोक

नई दिल्ली. जैसा कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि यदि केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों पर रोक नहीं लगाती तो वह इस मामले में अहम फैसला लेगा। इसी कड़ी में केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई। इन कानूनों को अब अमल में नहीं लाया जा सकेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगले आदेश तक हम इन कानूनों पर रोक लगा रहे हैं। इसके साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से बातचीत के लिए एक कमेटी का गठन का भी ऐलान किया। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह अहम आदेश दिया है।...

दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक घायल, पत्नी और PA की मौत

जयपुर. कर्नाटक में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक की कार का एक्सीडेंट हो गया. नाईक की पत्नी और उनके PA की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. केंद्रीय मंत्री की भी हालत गंभीर बनी हुई है. PM मोदी लगातार स्थानीय सरकार के संपर्क में हैं. ये हादसा कर्नाटक के अंकोला में हुआ है. बताया जा रहा है कि अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. परिवार के 6 लोग उस वक्त गाड़ी में सवार थे....

PM मोदी की नेताओं को नसीहत, अपनी बारी आने पर ही लगवाएं कोरोना का टीका

नई दिल्ली. भारत में कोरोना के खात्मे की शुरुआत 16 जनवरी से वैक्सीनेशन के आगाज के साथ ही होने जा रही है. जब दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) अभियान शुरू होगा. राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वर्चुअल मीटिंग करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नेताओं को साफ नसीहत भी दी. बैठक में पीएम मोदी ने टीकाकरण अभियान को लेकर नेताओं को खास हिदायत देते हुए कहा कि अपनी बारी आने पर ही कोरोना का टीका लगवाएं. इस दौरान नियमों का उल्लंघन ना करें. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि इस टीकाकरण अभियान में सबसे पहले 3 करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. इसके बाद पुलिसकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और जवानों को टीका लगाया जाएगा. वहीँ दूसरी चरण में उन लोगों को टीका लगेगा जिनकी उम्र 50 वर्ष से ज्यादा है या कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा है। मीटिंग के दौरान पीएम...

'आप बताइए कि कानून पर रोक लगाएंगे या नहीं? नहीं तो हम लगा देंगे': SC

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में चल रहे हैं किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है. किसान आंदोलन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा कि 'आप बताइए कि कानून पर रोक लगाएंगे या नहीं? नहीं तो हम लगा देंगे.' सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने एसए बोबडे नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 'जिस तरह से सरकार इस मामले को हैंडल कर रही है, हम उससे खुश नहीं हैं. हमें पता नहीं कि सरकार कैसे मसले को डील कर रही?'  बता दें कि किसानों का प्रदर्शन 47 दिनों से जारी है और किसान लगातार कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इस बीच सरकार और किसान के बीच 8 दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कृषि कानूनों को लेकर कोई समाधान नहीं निकल पाया है. ऐसे में इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की. साथ ही कहा कि 'ह...

60 किसानों की मौत, बावजूद किसान आंदोलन शांतिपूर्ण और अंहिसात्मक, अंतिम विजय किसानों की ही होगी: गहलोत

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि '47 दिन और 60 किसानों की मौत हो जाने के बावजूद किसान आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अंहिसात्मक तरीके से चल रहा है और यही इसकी ताकत है जिसे देश और दुनिया देख रही है. इसी कारण मजबूर होकर केंद्र सरकार भी बैकफुट पर आ गई है. ये तय है कि अंतिम विजय किसानों की ही होगी.' साथ ही गहलोत ने कहा कि किसानों को अंहिसा के रास्ते पर ही अडिग रहना है क्योंकि यदि आंदोलन कर रहे लोग भड़क गए और हिंसा हुई तो उन ताकतों के मंसूबे कामयाब हो जाएंगे जो इस आंदोलन को विफल करना चाहते हैं. उधर सीएम अशोक गहलोत ने हरियाणा में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की भी निंदा की और कहा कि 'हरियाणा के करनाल में किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस का बलप्रयोग निंदनीय है. यह हरियाणा पुलिस का निंदनीय कृत्य है. पूर्व में दिल्ली में किसान आंदो...

बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, कानपुर में चिड़ियाघर के सभी पक्षी मारने के आदेश

कानपुर. पूरा देश एक और जहां कोरोना के खतरे से दो-चार हो रहा है. लोगों की चिंता है कि पहले ही कोरोना के खतरे से बढ़ रही थीं, वहीं दूसरी ओर अब बर्ड फ्लू के खतरे ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. इस बीच पर्यावरण प्रेमियों और पक्षी प्रेमियों के लिए दुखद खबर है. बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच में उत्तर प्रदेश के कानपुर में जिला प्रशासन ने सख्ती अपनाई है और चिड़िया घर में मौजूद सभी पक्षों को तुरंत मारने के आदेश दिए हैं. इतना ही नहीं जू के 10 किलोमीटर के दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है. इसके अलावा जनपद में सभी चिकन की दुकानों को अगले आदेश तक बंद कराया गया....

करनाल में बवाल, किसानों ने सीएम खट्टर का हेलिपेड उखाड़ा, लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल

करनाल. भारत में किसान आंदोलन की आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है. करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित करने वाली थी लेकिन इससे पहले की आयोजन में सीएम खट्टर पहुंचते जमकर बवाल हुआ. जमकर तोड़फोड़ हुई और जमकर लाठियां भांजी गई. बता दें कि यहां पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर किसानों से बातचीत करने वाले थे और उन्हें नए कृषि कानूनों से होने वाले फायदों के बारे में बताने और समझाने वाले थे. पर बवाल इतना ज्यादा हुआ कि पुलिस मूक दर्शक बन गई, चाहकर भी बवाल को कंट्रोल नहीं कर पाई और देखते ही देखते किसानों ने आयोजन का पांडाल उखाड़ फेंका, हेलिपेड उखाड़ दिया. कुर्सियों तोड़ दी, स्टेज  पर जमकर ​बवाल किया गया. कार्यक्रम स्थल पर सीएम पहुंचते उससे पहले ही वहां पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे सैकड़ों किसानों ने पहुंचकर तोड़फोड़ की और नए कृषि कानूनों को वापस लेने की म...

बालाकोट एयर स्ट्राइक में मारे गए थे 300 आतंकी! बड़ा खुलासा

इस्लामाबाद/ नई दिल्ली. 26 फरवरी, 2019 को बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक में करीब 300 आतंकी मारे गए थे. पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद नामक आतंकवादी संगठन के 'प्रशिक्षण शिविरों' के ठिकानों पर 'एयर स्ट्राइक' पर बड़ा खुलासा हुआ है. पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक आगा हिलाली ने यह खुलासा एक टीवी शो के दौरान किया. उन्होंने स्वीकार किया कि 26 फरवरी, 2019 को बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक में करीब 300 आतंकी मारे गए थे. पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक आगा हिलाली ने इस बारे में कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके युद्ध जैसा काम किया. लेकिन हमारा लक्ष्य उनसे अलग था. हमने उनके बड़े अधिकारियों को निशाना बनाया. हमारे द्वारा उठाया गया कदम पूरी तरह वैध था, क्योंकि वे सेना के आदमी थे. हमने उस समय कहा था कि इस कार्रवाई में कोई हताहत नहीं हुआ. अब हमने उनसे कहा है कि वे जो भी करेंगे ह...