मुम्बई. कोरोना संकटकाल से लंबे समय से निराशा के बीच घिरे भारतीय बाजार के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बाजार में फिर से रौनक लौट आई है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने पहली बार 50 हजार का आंकड़ा पार किया है. गुरुवार को सेंसेक्स 304 अंकों की तेजी के साथ 50,096.57 पर और निफ्टी 86 अंक की तेजी के साथ 14,730.95 पर खुला. पिछले 10 महीने में 25 हजार अंकों की तेजी देखने को मिली है.
निफ्टी भी 14,700 के पार खुला. बड़ी बात यह है कि आज बजाज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. बीएसई पर सभी सेक्टर्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं....
गोकुल कृपा बिल्डर, चौरड़िया समूह और सिल्वर आर्ट पैलेस के ठिकानों पर आयकर छापे.
आयकर विभाग ने मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के तीन कारोबारी समूहों के 30 से ज्यादा ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे.
जयपुर के सिविल लाइन, अजमेर रोड, आमेर रोड, जल महल के सामने, ब्रह्मपुरी सहित कई शहरों में छापे की कार्रवाई.
आयकर विभाग के 200 से ज्यादा अफसर और कर्मचारी जुटे टैक्स चोरों पर कार्रवाई में.
आयकर छापों में बड़े पैमाने पर अघोषित आय मिलने की संभावना.
मुहाणा मंडी क्षेत्र में बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों पर भी पैनी नजर.
हाल में मुहाणा मंडी क्षेत्र में किए गए बड़े जमीन के सौदे लेकिन नम्बर वन और नम्बर दो के पैसे का एडजेस्टमेंट की खबर.
वास्तविक आय छुपाकर टैक्स चोरी करी इस बड़े ग्रुप ने.
जिन समूहों पर कार्रवाई की गई वो इन्ही क्षेत्रों में भी लगातार कर रहे थे जमीन के कारोबार.
जयपुर. आयकर विभ...
नई दिल्ली. राजस्थान राॅयल्स से जुड़ी बड़ी खबर यह है कि राजस्थान रॉयल्स ने 14वें सत्र से पहले ही कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज कर दिया है. स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स पिछले आईपीएल में आखिरी स्थान पर रही थी. उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. स्मिथ ने सभी 14 लीग मैच खेले और 311 रन बनाए. उनकी कप्तानी के दौरान कोई खास जलवा वो नहीं दिखा पाए, जिसके बाद राजस्थान राॅयल्स के प्रबंधन ने यह फैसला लिया. बता दें कि स्मिथ का करार अक्टूबर 2020 तक ही था जो बढ़ाया नहीं गया.
गौरतलब है कि इससे पहले हरभजन सिंह ने एक ट्वीट के जरिए चैन्नई सुपर किंग्स के लिए नहीं खेलने की बात कही थी. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी हाल में कहा था कि राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के 14वें सीजन के लिए नया कप्तान चाहिए. राजस्थान राॅयल्स को नए मार्गदर्शन की जरूरत है.
माना जा रहा है कि स्मिथ की परफोर्मेंस और खिला...
जयपुर. भारत में कोरोना की जंग के खिलाफ वैक्सीनेशन का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन बड़ी बात यह है कि स्वास्थ्यकर्मी और अग्रिम पंक्ति में खड़े चिकित्सक ही वैक्सीनेशन को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिखा रहे हैं. इस पूरे मामले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वैक्सीन निर्माता कंपनियों को जिम्मेदार ठहराया है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि 'वैक्सीनेशन के लिए हेल्थवर्कर्स कम संख्या में आगे आए हैं. दोनों वैक्सीन निर्माता कंपनियों के बीच व्यवसायिक कारणों से हुई बयानबाजी भी इसका कारण है.'
साथ ही गहलोत ने कहा कि 'कल भारत बायोटेक ने अपनी वैक्सीन को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं. ये गाइडलाइंस पहले ही जारी की जाती तो लोगों का वैक्सीन पर भरोसा बढ़ता.'
इसके साथ ही CM गहलोत ने अपील करते हुए कहा कि 'मेरी हेल्थ वर्कर्स से अपील है कि वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं....
जयपुर. राजस्थान के उदयपुर में वल्लभनगर से कांग्रेस के विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का निधन हो गया है. बता दें कि गजेंद्र सिंह शक्तावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शक्तावत के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई है. इस कुशल व्यवहार राजनेता के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई कांग्रेसी और भाजपाई नेताओं ने शोक जताया है.
सीएम गहलोत ने कहा कि वे उनके स्वास्थ्य को लेकर वे पिछले 15 दिन से परिवारजन और डॉक्टर शिव सरीन के संपर्क में थे. विधायक शक्तावत के निधन की सूचना के बाद आज होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी गई. वहीं प्रस्तावित दिशा समिति की बैठक को भी स्थगित कर दिया गया है.
गजेंद्र सिंह शक्तावत उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने थे. इससे पूर्व गजेंद्र सिंह 2008 में भी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर वल्लभनगर...
नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार उनको छू नहीं सकती है क्योंकि वो एक साफ सथुरी छवि के इंसान हैं लेकिन उनको गोली से मरवा सकती है. राहुल ने यह बात मंगलवार को केंद्र सरकार के कृषि कानूनों पर एक बुकलेट जारी करते हुए कही. प्रेस वार्ता में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक ट्वीट को लेकर हुए सवाल पर राहुल गांधी ने ये बड़ी बात बोली.
राहुल गांधी से सवाल किया गया कि जेपी नड्डा ने उनको किसानों को बरगलाने वाला कहा है. इस पर राहुल ने कहा, मुझे किसानों को अपने बारे में बताने या सफाई देने की जरूरत नहीं है. मैं भट्टा परसोल में भी किसानों के साथ था और भूमि अधिग्रहण कानून के समय भी. जेपी नड्डा और नरेंद्र मोदी बताएं कि वो कहां थे. एक बात और समझ लीजिए मेरा चरित्र साफ है. मैं नरेंद्र मोदी और इस सरकार से नहीं डरता. म...
ब्रिसबेन.भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच भारत ने जीत लिया है. ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला गया यह मैच. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 369 रन बनाए, जवाब में भारत ने 336 रन बनाए, 33 रनों की बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 294 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 328 रनों का लक्ष्य दिया. जिसके बाद भारत ने 3 विकेट से यह मैच जीत लिया. ऋषभ पंत ने नाबाद 89 रन बनाए. भारत ने सीरीज 2-1 जीत ली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई दी है वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूरी टीम इंडिया के लिए जीत पर 5 करोड़ के बोनस का ऐलान किया है....
सूरत. गुजरात के शहर सूरत में पिपलोद गांव में एक डंपर ने सड़क किनारे सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. इनमें 14 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक मजदूर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बाकी 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मरने वालों में एक 8 पुरुष, 5 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं. हादसा देर रात करीब 12 बजे के आसपास हुआ.सभी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के रहने वाले थे.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि 'राजस्थान के बांसवाड़ा के मजदूरों सूरत में ट्रक हादसे में मौत से बेहद दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.' मृतकों के आश्रितों के लिए प्रति परिवार 2 लाख और घायलों के लिए 50 हज़ार की सहायता राशि राज...
जयपुर. राजस्थान वासियों को कोविड-19 के चलते लगाए गए नाइट कर्फ्यू से मुक्ति मिल गई है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 की समीक्षा बैठक के दौरान इस फैसले की जानकारी दी. साथ ही यह भी कहा कि लोग नियमों की पालना अवश्य करें अन्यथा ऐसा ना हो कि फिर से नाइट कर लगाना पड़े. इसके अलावा एक और बड़ा फैसला राजस्थान सरकार ने किया है. राजस्थान सरकार ने कोविड टेस्ट की दरें कम कर दी है. अब राजस्थान में कोविड-19 आरटी-पीसीआर टैस्ट की दरें 800 रूपये से घटाकर 500 रूपये होगी. साथ ही 100 बैड्स से अधिक क्षमता वाले प्राइवेट अस्पतालों में आरक्षित कोविड बैड की संख्या में छूट देते हुए इसे मिनिमम 10 करने का भी निर्णय लिया गया.
राजस्थान में CM निवास पर कोविड-19 समीक्षा बैठक में प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त करने एवं कुछ छूट चरणबद्ध रूप में देने का निर्णय किया गया. CM गहलोत ने कहा 'हैल्थ प्रो...
जयपुर. कोरोना संकटकाल के बीच बंद पड़े स्कूल्स फिर खुलने जा रहे हैं. 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर 18 जनवरी से राजस्थान में स्कूल खुलने जा रहे हैं. लेकिन स्कूल खोलने के लिए क्या गाइडलाइंस हैं? बच्चों को किन बातों का ध्यान रखना है? अभिभावक और टीचर किस तरह से सतर्क रहेंगे? आइए जानते हैं वह 10 बड़ी बातें जो जानना जरूरी है.
10 बड़ी बातें:
1. सिर्फ 9वीं और 12वीं के बच्चों को माता-पिता की सहमति के बाद स्कूल आने की अनुमति होगी. बच्चों को स्कूल आने के लिए किसी भी तरह से बाध्य नहीं किया जा सकेगा.
2. क्लास 4-5 घंटे से अधिक नहीं चलेगी. छात्रों की संख्या ज्यादा होने के बाद दो पारियों में कक्षाएं चलानी होगी. या 50% स्टूडेंट्स के साथ क्लासेज चलेंगी.
3. स्कूलों की तरफ से कोई पिक-ड्रॉप फैसिलिटी नहीं दी जाती है तो छात्रों को खुद स्कूल पहुंचना होगा.
4. स्कूलों में हर फ्लोर ...