India

जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर ने कार को टक्कर मारी, 8 की मौत

टोंक. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर गांव निवासी 8 लोगों की राजस्थान में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोंक में बनास पुलिया के समीप तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने आगे चल रही कार के टक्कर मार दी. इससे कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर घायल हो गए. घायलों को पहले टोंक के सआदत अस्पताल ले जाया गया फिर यहां से जयपुर रेफर किया गया. पुलिस ने बताया कि कार सवार एक सोनी परिवार है जो कि खाटू श्याम जी के मंदिर में दर्शन कर मंगलवार मध्य रात वापस एमपी जा रहा था. ऐसी वक़्त टोंक में बनास पुलिया के समीप व सदर थाना के पास पीछे से तेज गति से आए टेलर ने उनकी कार के टक्कर मार दी. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 4 पुरुष, 2 महिला, 1 बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 5 लोग गंभीर घायल हो गए. घायलों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें जयपुर रेफर क...

किसान आंदोलन में हिंसा, अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनियां, CRPF की 10 कंपनियां तुरंत तैनात करने के गृहमंत्रालय ने दिए आदेश

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली उग्र होने पर हुई हिंसा के बाद केंद्र सरकार सख्त हो गई है. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है. राजधानी में उपद्रवियों से निपटने के लिए अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनियां तैनात करने का फैसला किया गया है. सीआरपीएफ की 10 कंपनियों के एक हजार जवान और 5 अन्य पैरामिलिट्री फोर्स के 500 जवान शांति व्यवस्था कायम करने के लिए तैनातगी का फैसला हुआ है. किसान गहमागहमी के बीच लाल किला पहुंचे जहां, उन्होंने अपना झंडा फहराया, हालांकि मुख्य स्थान पर लगे तिरंगे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया. मंगलवार को किसान हिंसा के बाद गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बैठक हुई, जहां उन्होंने हालात का जायजा लिया गया. बैठक में अशांति वाली जगह 15 कंपनियों के 1500 जवाब तैनात करने का फैसला लिया गया और...

दिल्ली में हिंसक हुआ किसानों का आंदोलन, कई जगह झड़प

नई दिल्ली.देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस समारोह का जश्न परिवान पर है वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं और अब यह आंदोलन हिंसात्मक हो गया है. सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए हैं. वहीं, मुकरबा चौक पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस ने यहां आंसू गैस के गोले छोड़ें हैं. बुराड़ी और नांगलोई में भी पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प की सूचना है प्रदर्शनकारी किसानों ने लालकिले की प्राचीर तक पहुंच कर तिरंगे की जगह केसरी झंडा फहराया है. कुछ स्थानों पर पुलिस पर ट्रेक्टर चढ़ाने के प्रयास भी किए गए.  ...

उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कलेक्टर नागौर डॉ. जितेंद्र सोनी सहित कई अधिकारियों को किया गया सम्मानित

जयपुर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मोके पर इस क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए जयपुर के शासन सचिवालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में नागौर के जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी को सम्मानित किया गया. उन्हें वीसी के माध्यम से राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्य निर्वाचन आयुक्त प्रेमसिंह मेहरा और राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने सम्मानित किया. उन्हें नागौर जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में यह सम्मान दिया गया. राजस्थान के बोल्ड, डायनामिक और यंग ऑफिसर के तौर पर पहचाने जाने वाले सोनी लगातार नवाचारों की दिशा में प्रयासरत रहते हैं और उसी कड़ी में उन्हें एक बार फिर राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया. सोनी इससे पहले भी अपने बेहतर कार्य के चलते कई राज्य स्तरीय और राष्ट्र स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ...

ITBP के जवानों ने लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर माइनस 22 डिग्री तापमान में शान से लहराते तिरंगे को सलामी दी

लद्दाख.पूरे भारत में आज 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न परिवान पर है. इस मौके पर जहां दिल्ली के राजपथ पर परेड सबके आकर्षण का केंद्र रही वहीं अलग अलग राज्यों में हो रहे आयोजन भी भारतीय एकता और संस्कृति को पेश कर रहे हैं. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अन्य हस्तियों ने देशवासियों को इस राष्ट्रीय त्योहार की बधाई दी है. उधर आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख की बर्फीली चोटियों पर शान से लहराते तिरंगे को सलामी दी.यह करीब माइनस 22 डिग्री तापमान के बीच राष्ट्रगान भी हुआ. ...

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, आज पूरे भारत में जश्न और देशभक्ति की लहर

नई दिल्ली. पूरा भारत देश आज 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा है. यह वही दिन है जब सन् 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था. इस 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जहां पूरे देश में उत्साह परवान पर है वहीं कोविड संकट के बीच इस बार गणतंत्र दिवस कोई चीफ गेस्ट नहीं है. ऐसा 50 सालों में पहली बार है जब कोई चीफ गेस्ट इस आयोजन में नहीं होगा. हालांकि पहले ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन को भारत आने के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन ब्रिटेन में एक नए कोविड स्ट्रेन के बढ़ते प्रकोप के चलते उन्हें अपनी यात्रा रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा. ऐसा नहीं है कि ऐसा पहली बार हुआ है लेकिन इससे पहले भारत के पास 1952, 1953 और 1966 में परेड के लिए मुख्य अतिथि नहीं थे. बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू होकर इंडिया गेट पर सम्पन्न होगी. राफेल लड़ाकू जेट पहली बार परेड में भाग लेंगे. परेड में भारत...

शिंजो आबे को पद्म विभूषण, तो रामविलास पासवान को पद्म भूषण, 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों की घोषणा

नई दिल्ली. 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिया जाएगा. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पद्म विभूषण दिया जाएगा वहीं रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा.गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया. इसके तहत विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है. जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. पद्म विभूषण ( Padma Vibhushan List) 1. जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे 2. गायक एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), 3.सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, 4. पुरातत्वविद बीबी लाल 5.डॉ. बेले मोनप्पा हेगड़े...

72 वें गणतंत्र दिवस को लेकर भारत में जश्न का माहौल, पूरे देश मे उत्साह परवान पर

नई दिल्ली. पूरा भारत देश 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा है. यह वही दिन है जब सन् 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था. इस 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जहां पूरे देश में उत्साह परवान पर है वहीं कोविड संकट के बीच इस बार गणतंत्र दिवस कोई चीफ गेस्ट नहीं रहा. ऐसा 50 सालों में पहली बार होगा जब कोई चीफ गेस्ट इस आयोजन में नहीं है. हालांकि पहले ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन को भारत आने के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन ब्रिटेन में एक नए कोविड स्ट्रेन के बढ़ते प्रकोप के चलते उन्हें अपनी यात्रा रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा. ऐसा नहीं है कि ऐसा पहली बार हुआ है लेकिन इससे पहले भारत के पास 1952, 1953 और 1966 में परेड के लिए मुख्य अतिथि नहीं थे. गणतंत्र दिवस परेड राष्ट्रपति भवन से शुरू हुई जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी. परेड में भारत की पहली महिला फाइटर पायलट भावना कंठ और बांग्ला...

राजस्थान में बजरी का सबसे बड़ा विकल्प बनेगी एम. सेण्ड, मुख्यमंत्री गहलोत ने एम. सेण्ड नीति जारी की

जयपुर. राजस्थान में एम.सेण्ड नीति जारी कर दी गई है. अब प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास के साथ आमजन को भी एम. सेण्ड के रूप में बजरी का सस्ता एवं सुगम विकल्प उपलब्ध हो सकेगा. एम. सेण्ड को बढावा देने के लिहाज से राजस्थान में एम.सेण्ड नीति का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुए एम.सेण्ड नीति के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि 'लम्बे समय से राजस्थान में एम. सेण्ड नीति के बारे में विचार विमर्श चल रहा था और अब खुशी है कि आज इसका लोकार्पण हुआ है. यह नीति और यह पूरी प्रक्रिया गेम चेंजर साबित होगी. पर्यावरण संरक्षण और रोजगार की दृष्टि से भी यह ऐतिहासिक कदम होगा.' माना जा रहा है कि नदी, वन, खनिज जैसी अमूल्य प्राकृतिक सम्पदा के संरक्षण और संवर्धन के लिहाज से यह महत्वपूर्ण कदम है. इस नीति के बाद निर्माण कार्य में नदियों से निकलने व...

आयकर अधिकारी ने किया सुसाइड, सीबीआई द्वारा एक लाख की रिश्वत लेते झालावाड़ में किया गया था गिरफ्तार

जयपुर. कोविड के इलाज के लिए जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती कराए गए एक आयकर अधिकारी ने सुसाइड कर लिया है. अधिकारी ने हॉस्पिटल की छठवीं मंजिल में बने वार्ड में बेडशीट से फंदा लगाकर जान दी। सोमवार तड़के 4 बजे उन्हें हॉस्पिटल के सुरक्षा गार्ड ने फंदे पर लटका देखा। इसके बाद आरयूएसएस प्रबंधन और प्रताप नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सुसाइड करने वाले विजय कुमार मंगला को 4 साल पहले सीबीआई ने एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए झालावाड़ में पकड़ा था। इसी मामले में कोर्ट ने 22 जनवरी को उन्हें जेल भेजा था। इसके बाद उनकी कोविड-19 की जांच करवाई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जयपुर के प्रताप नगर स्थित आरयूएसएस में भर्ती करवाया गया था। मंगला छठवीं मंजिल पर एक वार्ड में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि इस वार्ड में वे अकेले थे। सुबह करीब 4 बजे तक सिक्यूरिटी गार्ड ने राउंड के दौरान विनय कुमार को वार्ड में अपने बेड पर ...