India

भारत-चीन के सैनिकों में फिर झड़प, 20 चीनी सैनिक घायल: सूत्र

लद्दाख. भारत और चीन की सेना एक बार फिर आपस में भिड़ गई हैं. दोनों सेनाओं के बीच झड़प हुई है. बताया जा रहा है इस झड़प में जहां चार भारतीय जवान घायल हुए हैं वहीं 20 चीनी सैनिक भी जख्मी हो गए हैं. बड़ी बात यह है कि भारत और चीन के सैनिकों के बीच सिक्किम से सटी नाकुला बॉर्डर पर इस झड़प की सूचना है. हालांकि सेना ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. आला सैन्य अधिकारियों और सरकार तक इस बारे में सूचना पहुंच चुकी है और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो झड़प वाला स्थान 19000 फीट की ऊंचाई पर है. सूत्रों के मुताबिक यह झड़प दो-तीन दिन पहले हुई थी....

कोरोना वैक्सीन लेने के बाद आंध्र प्रदेश में आशा वर्कर की मौत! जांच शुरू

आंध्रप्रदेश. एक तरफ पूरी दुनिया की सरकारें इस बात का प्रयास कर रही हैं कि कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में व्याप्त भय को समाप्त किया जाए लेकिन दूसरी तरफ लगातार ऐसे घटनाक्रम सामने आ रहे हैं जहां सरकार के इन प्रयासों को धक्का लग रहा है. ताजा मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का है जहां एक सामाजिक स्वास्थ्यकर्मी 42 वर्षीय विजय लक्ष्मी की मौत हो गई है. आशा वर्कर विजय लक्ष्मी को 19ं जनवरी को कोरोना की वैक्सीन लगी थी जिसके बाद से ही लगातार विजय लक्ष्मी बीमार चल रही थी. इस बीच 21 जनवरी को अचानक बेहोश होने पर उन्हें गुंटूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां विशेष चिकित्सकों की टीम भी लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए थीं. इस बीच रविवार सुबह विजय लक्ष्मी की मौत हो गई. मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उनके शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है. हालांकि अधिकारियों ने बताया कि ब्रेन स्ट्रो...

राजस्थान के पूर्व मंत्री के बेटे पर जानलेवा हमला, वर्तमान विधायक बलजीत यादव पर आरोप

अलवर.राजस्थान के पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव पर जानलेवा हमला हुआ है. बहरोड़ में बर्डोद के पास बेलापुरा की ढाणी के निकट यह हमला हुआ. मोहित को हाथ, पैर व पीठ पर कई जगह चोट आई हैं. स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार होकर आए करीब आठ से दस लोगों पर लाठी, सरिए व रॉड से हमला करने का आरोप है. मोहित यादव ने बहरोड़ विधायक बलजीत यादव पर इस हमले का आरोप लगाया है. घटना के बाद विधायक बलजीत यादव ने कहा कि यह साफ तौर पर दुर्घटना है. जिसका स्थानीय गांव वालों को पता है. पूर्व मंत्री डॉ जसवंत यादव व उनके पुत्र की राजनीति हो गई खत्म है. यह गिरावट की हद है कि एक्सीडेंट को भी हमला बता रहे. फिर भी जांच में सब सामने आ जाएगा....

किसान ट्रैक्‍टर परेड निकालने पर पुलिस और किसानों के बीच बनी सहमति, 100 किलोमीटर की होगी परेड

नई दिल्ली. किसान ट्रैक्‍टर परेड निकालने पर पुलिस और किसानों के बीच सहमति बन गई है.100 किलोमीटर की इस परेड का रूट जल्द तय होगा. प्रेस कांफ्रेंस में किसान नेताओं ने दावा किया कि 26 जनवरी को इस देश में पहली बार किसान गणतंत्र दिवस परेड करेगा, पांच दौर की वार्ता के बाद ये सारी बातें कबूल हो गई हैं. इसके लिए सारे बैरिकेड खुलेंगे और हम दिल्ली के अंदर जाकर मार्च करेंगे. लगभग 3 लाख ट्रैक्टरों के साथ 100 किलोमीटर लंबी यह परेड शांतिपूर्वक निकलेगी. हालांकि रूट को लेकर विचार किया जा रहा है इसलिए इसका ऐलान कल किया जाएगा. इधर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना मीडिया को अभी नहीं दी गई है....

देश की सबसे बड़ी वर्चुअल मैराथन, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल

जयपुर.केयर्न पिंक सिटी हाफ मैराथन के 5 वें एडिशन ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. 13 से 20 दिसंबर, 2020 को THE END NEWS की मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित यह वर्चुअल रन 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स-UK' में शामिल हुई है. वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स-UK ने इसे 'भारत की सबसे बड़ी वर्चुअल मैराथन' बताते हुए अपने रिकॉर्ड में दर्ज किया है. आयोजन प्रमुख मनोज सोनी का दावा है कि, '23 देशों के 40, 172 प्रतिभागी इसमें शामिल हुए थे. और इसी कड़ी में उनकी टीम यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुई.' बता दें कि कोरोना संकटकाल के चलते इस बार यह मैराथन वर्चुअल तरीके से आयोजित की गई थी. और इसकी थीम रखी गई थी कि मास्क ही वैक्सीन है. यानी लोगों में कोरोना जागरूकता के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति सजगता लाने के लिए यह मैराथन वर्चुअल तरीके से आयोजित की गई थी और यह अपने आप में एक नया प्रयोग भी था....

विधानसभा चुनाव का जिम्मा संभालने सीएम अशोक गहलोत पहुंचे केरल

जयपुर. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत केरल पहुंच गए है. कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव प्रभारी का जिम्मा अशोक गहलोत को सौंपा है, और उसी कड़ी में गहलोत की यह महत्वपूर्ण राजनीतिक यात्रा है. यहां गहलोत केरल में कांग्रेस नेताओं की लेंगे बैठक लेंगे और विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाएंगे. एयरपोर्ट पहुंचने पर अशोक गहलोत का जोरदार स्वागत हुआ. बता दें कि केरल की राजनीति में सरकारें बारी-बारी से बदलती रहीं हैं. ऐसे में कांग्रेस को केरल में काफी उम्मीदें हैं. लिहाज़ा कांग्रेस ने सबसे अनुभवी नेताओं की टॉप लिस्ट के कद्दावर नेता अशोक गहलोत को यहां का प्रभारी बनाया है. चुनाव की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जयपुर आकर गहलोत से विचार-विमर्श भी कर चुके हैं....

राहुल गांधी सेफ जोन में? कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जून तक टाला

नई दिल्ली. कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अब पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों के बाद होगा. यानी एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव टल गया है. अब जून 2021 में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा. कांग्रेस कार्य समिति में शुक्रवार को यह फैसला लिया गया. इससे पहले पार्टी की बैठक में दो गुटों के बीच गर्मागरम बहस हुई तो राहुल गांधी को दखल देना पड़ा. सीडब्ल्यूसी की बैठक में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक और पी चिदंबरम ने कथित तौर पर तत्काल संगठनात्मक चुनाव के लिए कहा. यह वही नेता हैं जिन्होंने कई चुनावों में हार के बाद हाल में पार्टी के नेतृत्व और प्रबंधन पर असहज सवाल उठाए थे. बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि सीडब्ल्यूसी ने फैसला किया है कि जू...

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 10 फरवरी से

जयपुर. राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 10 फरवरी से शुरू होगा. राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव राजभवन भेजा गया था जिस पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने बजट सत्र पर अपनी मंजूरी दे दी है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने पिछले पंचम विधानसभा सत्र का सत्रावसान कर दिया है. बड़ी बात यह है कि  बजट सत्र आहूत करने को लेकर कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव रखा जाना था पर कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के निधन के कारण कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दी गई थी. केबिनेट ने इस प्रस्ताव को सरकुलेशन के जरिए मंजूरी देकर गुरुवार को राजभवन भिजवा दिया था. इस सत्र में सरकार बजट पेश करेगी. विधानसभा के सचिव प्रमिल कुमार माथुर के मुताबिक राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने 21 जनवरी को पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधानसभा के पंचम अधिवेशन का सत्रावसान कर दिया है. विधानसभा का पंचम सत्र 14 अगस्त को शुरू हुआ था और पांच बैठको...

इंडिया टुडे और कार्वी इनसाइट्स का सर्वे: नरेंद्र मोदी इतिहास में अब तक के सबसे बेहतर प्रधानमंत्री

नई दिल्ली. इंडिया टुडे और कार्वी इनसाइट्स के सर्वे के नतीजों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोग भारतीय इतिहास में अब तक के सबसे बेहतर PM मानते हैं. सरकार के प्रति लोगों का मूड जानने की कोशिश करने के लिए यह सर्वे किया गया था जिसमें 38% लोगों ने नरेंद्र मोदी को अब तक का सबसे बेहतर प्रधानमंत्री माना. वहीं 18% लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी, 11% ने इंदिरा गांधी और 8% लोगों ने जवाहर लाल नेहरु को सबसे बेहतर PM माना. सर्वे में पीएम मोदी के कामकाज पर भी लोगों की राय ली गई. मोदी के कामकाज को 30% लोगों ने बहुत अच्छा, 40% ने अच्छा, 17% ने औसत और 8% लोगों ने खराब बताया. वहीं, 39% लोगों ने गृह मंत्री अमित शाह को सबसे बेहतर मंत्री माना. दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह रहे. 14% लोगों ने उनके पक्ष में वोट किया तो 10% लोगों ने नितिन गडकरी के पक्ष में किया. इंडिया टुडे और कार्वी इनसाइट्स के सर...

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में लगी आग में 5 की मौत

महाराष्ट्र. देश को कोरोना वैक्सीन देने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. लेकिन इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है. पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टर्मिनल गेट 1 के अंदर एसईजेड 3 बिल्डिंग की चौथी और पांचवीं मंजिल पर आग लगी थी. मौके पर एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माताओं में से एक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में जहां कोरोना की वैक्सीन तैयार की जा रही है वो जगह पूरी तरह सुरक्षित है. यह आग एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी है और इससे वैक्सीन निर्माण पर कोई असर नहीं पड़ा है....