India

₹25 महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

नई दिल्ली.  भारत में महंगाई की मार के बीच एक बार फिर घरेलू गैस उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है. घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में ₹25 का इजाफा किया गया है वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹6 कम किए गए हैं. 4 फरवरी से ही नई दरें लागू हो गई हैं. बता दें कि अभी 4 दिन पहले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब ₹196 की वृद्धि की गई थी. घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़े अंतर के बाद में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दामों को बैलेंस भी रखने की मांग की थी ताकि ब्लैक मार्केटिंग न हो....

सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी किसान आंदोलन पर चुप्पी, कहा-विदेशी ताकतें इससे दूर रहें

मुम्बई. किसान आंदोलन पर लगातार विदेशी हस्तियों के  ट्वीटस की अचानक बाढ़ आने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर ने भी चुप्पी तोड़ दी है. एक के बाद एक इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज के बयान आने के बाद पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि 'भारत की संप्रभुता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा.' साथ ही उन्होंने कहा कि 'विदेशी ताकतों को इससे दूर रहना चाहिए.'  सचिन ने उन सभी इंटरनेशनल हस्तियों को दो टूक जवाब दिया है जो किसान आंदोलन के मामले में दखल देने की कोशिश कर रहे हैं, और सुर्खियां बटोरने की अंधी दौड़ में शामिल हो रहे हैं. तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता है. बाहरी ताकतें दर्शक हो सकती हैं लेकिन प्रतिभागी नहीं. भारतीय लोग भारत को जानते हैं और उन्हें ही भारत के लिए फैसला ले...

राजस्थान पुलिस के 859 सब इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी

अजमेर. आरपीएससी ने राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर बंपर वैकेंसी निकाली है. लम्बे समय से पुलिस सेवा में जाने के इच्छुक युवा इस वैकेेंसी का इंतजार कर रहे थे. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बुधवार को एसआई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 फरवरी 2021 से शुरू होकर 10 मार्च 2021 तक चलेगी. इसके लिए आॅनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं. इसके लिए किसी भी विषय में गेजुएट होना जरूरी है.   आयु सीमा दिनांक 01.01.2022 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष से कम होनी चाहिए  ...

राजस्थान में NCP ने बड़ी चोट खाने के बाद जारी किया व्हिप, 17 बेवफा पार्षदों को जारी की चेतावनी

जयपुर. राजस्थान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बड़ी राजनीतिक दगाबाजी का सामना करना पड़ा है. आखिरकार बड़ी चोट खाने के बाद एनसीपी ने राजस्थान में व्हिप जारी कर दिया है. और 17 बेवफा पार्षदों को व्हिप के साथ ही चेतावनी भी जारी की है. पार्टी के राजस्थान अध्यक्ष उम्मेद सिंह चम्पावत ने व्हिप जारी करते हुए इसके निर्देशों की पालना नहीं करने पर पार्षदों के खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक कानूनी कार्यवाही की भी चेतावनी दी है.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई क्यों बैठे धरने पर? पढें पूरी खबर बता दें कि राजस्थान में हाल में हुए 90 निकायों के चुनाव परिणामों में एनसीपी का टोंक जिले में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. जहां निवाई नगर पालिका में 35 वार्डों में से 29 वार्डो में एनसीपी ने अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे और इतना शानदार प्रदर्शन किया कि 17 पार्षदो ने जीत का परचम भी लहराया. और तो ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई क्यों बैठे धरने पर? पढें पूरी खबर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के बाहर उस वक्त असहज माहौल बन गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी नाराज होकर एयरपोर्ट के बाहर ही धरने पर बैठक गए. प्रह्लाद मोदी का आरोप था कि उनका 4 फरवरी को सुल्तानपुर, 5 फरवरी को जौनपुर और 6 फरवरी को प्रतापगढ़ में कार्यक्रम आयोहित होना है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ही वो एयरपोर्ट पहुंचे थे. लेकिन उन्हें यहां आने पर पता चला कि इस आयोजन से जुड़े उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. कहने पर भी छोड़ा नहीं जा रहा इसी वजह से वो एयरपोर्ट के बाहर ही अपनी नाराजगी जताने के लिए धरने पर बैठे. और धरने के दौरान पुलिस द्वारा पकड़े गए कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग करने की गई. उन्होने कहा कि यह धरना पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ है. इतना ही नहीं प्रहलाद मोदी ने यह भी चेतावनी दी कि यदि पुलिस और प्रशासन का ऐसा ही...

'ऑक्सफोर्ड लैंग्विजेज' ने 'आत्मनिर्भर भारत' को 2020 का हिंदी भाषा का शब्द घोषित किया

नई दिल्ली.'ऑक्सफोर्ड लैंग्विजेज' ने 'आत्मनिर्भर भारत' को-2020 का हिंदी भाषा का शब्द घोषित किया. यह शब्द भाषा विशेषज्ञों कृतिका अग्रवाल, पूनम निगम सहाय और इमोगन फॉक्सेल के एक सलाहकार पैनल द्वारा चुना गया. 'ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द' से यहां तात्पर्य ऐसे शब्द से है, जो पिछले साल के लोकाचार, मनोदशा या स्थिति को प्रतिबिंबित करे और जो सांस्कृतिक महत्व के एक शब्द के रूप में लंबे समय तक बने रहने की क्षमता रखता हो. ऑक्सफोर्ड लैंग्विज' ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब कोविड-19 से निपटने के लिए पैकेज की घोषणा की थी, तो उन्होंने वैश्विक महामारी से निपटने के लिए देश को एक अर्थव्यवस्था के रूप में, एक समाज के रूप में और व्यक्तिगत तौर पर आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया था....

वर्दी को बदनाम करने वाला भ्रष्टाचारी IPS गिरफ्तार

जयपुर. खाकी को बदनाम करने वाला भ्रष्टाचारी आईपीएल राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने रेस्ट कर लिया है. दौसा में एसपी रहे आईपीएस मनीष अग्रवाल पर दौसा एसपी रहते हुए हाइवे बना रही कंपनी को धमकाकर 38 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है. मनीष अग्रवाल को दोपहर करीब 1 बजे जयपुर के झालाना स्थित एसीबी ऑफिस लाया गया. एसीबी महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि आईपीएस मनीष के घर की तलाशी की जा रही है. हाइवे निर्माण कंपनी से रिश्वत लेने के मामले में एसीबी की यह चौथी गिरफ्तारी है. इस मामले में एसीबी ने 13 जनवरी को बांदीकुई की एसडीएम रही पिंकी मीणा और दौसा एसडीएम रहे पुष्कर मित्तल और दलाल नीरज मीणा को गिरफ्तार किया था. यह तीनों अभी जेल में हैं. रिश्वतखोरी के इस मामले की जांच में ही आईपीएस मनीष अग्रवाल का नाम सामने आया था. एसीबी को पता चला था कि दलाल नीरज मीणा ने तब दौसा एसपी रहे मनीष अग्रवाल के नाम पर कंपनी...

यह बजट गरीब और किसान विरोधी, महंगाई बढाने वाला, दिशाहीन और निराशाजनक: अशोक गहलोत 

जयपुर. केन्द्रीय बजट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया देते हुए इस बजट की आलोचना की है.  सीएम गहलोत ने कहा कि यह बजट गरीब और किसान विरोधी, महंगाई बढाने वाला, दिशाहीन और निराशाजनक है. इस बजट में कोरोना महामारी से पैदा हुई विकट बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं है.   राजस्थान के लिए तो यह बजट पूरी तरह निराशानजक है. राजस्थान को केंद्रीय बजट से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन प्रदेश की जनता को इससे निराशा हुई है। हमें उम्मीद थी कि बजट में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा और हर घर नल योजना में राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  आमजन के लिए इस बजट में बुरी खबरें ही हैं। पेट्रोल-डीजल पर लगे नए सेस लगाकर पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई राहत नहीं दी है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतो...

बजट-2021 से जुड़ी 10 बड़ी घोषणाएं.

1. इनकम टेक्स में किसी भी तरह का बदलाव ना करने की घोषणा 2. भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना होगी 3. हेल्थ सेक्टर का बजट 94 हजार करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख करोड़ रु. किया गया, वैक्सीनेशन के लिए 35 हजार करोड़ का बजट.  4 इलेक्ट्राॅनिक सामान आॅटो पार्ट्स महंगे हो जाएंगे.  5. बीमा कंपनियों में FDI को 49% से बढ़ाकर 74 % करने का प्रावधान किया गया. 6. वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स में राहत दी जाएगी. 75 की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को अब आईटीआर भरने की जरूरत नहीं होगी. यानी अब वह इनकम टैक्स नहीं भरेंगे. 7. सार्वजनिक बस परिवहन सेवाओं की वृद्धि के लिए 18, 000 करोड़ रूपये की लागत पर एक नई योजना लॉन्च करेंगे. 8. अगले पांच वर्षों के लिए कुल 1,41,678 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 लागू किया जाएगा. वर्ष 2021-22 में एक हाइड्रोजन एनर्जी मि...

हेल्थ सेक्टर का बजट 94 हजार करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख करोड़ रु. किया गया, वैक्सीनेशन के लिए 35 हजार करोड़ का बजट

नई दिल्ली. इस बार बजट में स्वास्थ्य पर खासा ध्यान दिया गया है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों और देश की जरूरत के मुताबिक देश के केन्द्रीय बजट. 2021 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी घोषणा की. स्वाथ्य और हेल्थकेयर सेक्टर के लिए बजट 94 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2.38 लाख करोड़ रुपये का किया गया. कोरोना वैक्सीनेशन के लिए इस बजट में 35, 000 करोड़ रुपये रखे गए हैं. लोगों को अच्छा स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन प्रदान करने का वादा मोदी सरकार ने इस बजट में किया है.  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इतिहास में यह पल एक नए युग के अवतरण की शुरूआत है, भारत सही मायनों में संभावनाओं और उम्मीदों की धरती बनने के लिए तैयार है. वित्त वर्ष 2020-21 में सरकार ने 4.21 लाख करोड़ रुपए खर्च किए. इस वित्त वर्ष 2021-22 में सरकार ने 4.39 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य ...