India

राहुल गांधी 12 और 13 फरवरी को राजस्थान दौरे पर, शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों के समर्थन में करेंगे जनसभा

नई दिल्ली.राजस्थान के शाहजहांपुर बॉर्डर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे किसानों के समर्थन में सभा. 12 और 13 फरवरी को राजस्थान आएंगे. राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ ही कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है. राजस्थान में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पार्टी ने नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की. राहुल गांधी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद अब पार्टी संगठन आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गया है....

राजस्थान में बीयर की MRP में 30 से 35 रूपए की कमी, और भी कई छूट, जानें नई आबकारी नीति में मिली 10 बड़ी राहत

जयपुर. राजस्थान सरकार ने नई आबकारी नीति जारी कर दी है. साथ ही इसमें कोरोना संकटकाल में बर्बाद हुए उद्योग धंधों को राहत देने के लिहाज से कई स्तर पर राहत भी दी है. इसी कड़ी में अब बीयर की एमआरपी में 30 से 35 रूपए की कमी कर दी गई है. वहीं देशी मदिरा की अधिकतक खुदरा मूल्य में भी कोई वृद्धि नहीं की गई है. राजस्थान सरकार के वित्त (राजस्व) शासन सचिव टी. रविकांत ने नई आबकारी नीति के आदेश जारी किए हैं. राजस्थान सरकार ने जारी की नई आबकारी नीति में कोरोना संकटकाल में बर्बाद हुए उद्योगों और पर्यटन क्षेत्र को बढावा देने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाएं हैं.  10 बड़ी राहत 1. बीयर पर अतिरिक्त आबकारी ड्यूटी में 10 फीसदी की कमी की गई. 2. भारत निर्मित विदेश मदिरा एवं विदेशी आयातीत मदिरा के अलावा अन्य आबकारी उत्पादों पर कोविड सरचार्ज समाप्त. 3. देशी मदिरा की अधिकमत खुदरा मूल्य में ...

पारदर्शिता के लिए राजस्थान सरकार का नवाचार, शराब की दुकानों का अब होगा दुकानवार ऑनलाइन ऑक्शन, नई आबकारी नीति की जारी

जयपुर. राजस्थान सरकार ने पहली बार रवेन्यू बढाने के लिहाज से एक नवाचार किया है. इसके तहत अब शराब की दुकानों की लाॅटरी निकालने के बजाए हर दुकान का अलग अलग ऑनलाइन ऑक्शन होगा. जिससे जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा दुकान उसी का अलाॅट हो जाएगी. राजस्थान सरकार ने इस नए आइडिया पर काम इसलिए किया है ताकि इससे राजस्व आय में इजाफा हो सके. साथ ही केवल सीरियल प्लेयर ही इसमें शामिल हो सकें. राजस्थान सरकार ने 2021-2022 की नई आबकारी नीति जारी करते हुए यह नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है. राजस्थान सरकार के वित्त (राजस्व) शासन सचिव टी. रविकांत ने नई आबकारी नीति के आदेश जारी किए हैं. इस नई पहल से शराब की दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता आएगी. किसी भी तरह के आरोप प्रत्यारोपों की आशंकाओं और विवादों पर विराम लगेगा.  अनुमानित राजस्व आय 13 हजार करोड़ की रखी गई है. इस पाॅलिसी में कोरोना स...

राजस्थान में गैंगवार में मारे गए 4 लोग, जमकर चली गोलियां

  राजस्थान के चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र में गैंगवार में 4 लोग मारे गए हैं। ढाणी मौजी गांव में दिनदहाड़े यह गैंगवार संपत नेहरा गैंग और प्रदीप स्वामी गैंग के बीच हुई. जिसमें दिनदहाड़ जमकर गोलियां चलीं. दोनों ही गैंग में लम्बे समय से आपकी रजिंश है वर्चस्व की लड़ाई बताई जाती है. गैंगवार की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाला. हालांकि गैंगवार के बाद दोनों गैंग के लोग मौके से फरार हो गए लेकिन पुलिस सघन तलाशी में जुटी है. बताया जा रहा है कि प्रदीप स्वामी और उसके साथियों पर संपत नेहरा गैंग ने यह ताबड़तोड़ फायरिंग की. बीच बचाव करने आए तीन लोग भी एक बदमाश के साथ मारे गए. मारा गया बदमाश नेहरा गैंग का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है पांच से ज्यादा लोग भी इसमें घायल हुए हैं. ...

राजस्थान का बजट 17 फरवरी को, विभिन्न वर्गों के साथ बजट पूर्व संवाद में जुटे सीएम

जयपुर. राजस्थान का बजट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 17 फरवरी को पेश करेंगे. जिसको लेकर लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठकें कर रहे हैं और आवश्यक सुझाव भी ले रहे हैं. विभिन्न वर्गों के साथ सीएमओ में बैठकों का दौर जारी है और बजट को कैसे बेहतर रूप दिया जाए इसकी भी तैयारी की जा रही है. राज्य के बजट 2021.22 को अधिक समावेशी एवं आमजन की आकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विभिन्न वर्गों से लगातार बजट पूर्व संवाद कर रहे हैं. 10 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य स्तरीय कर परामर्शदात्री समिति की बैठक ली. बैठक एक दौरान सीएम गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद किया. वहीं पूर्व में 2 बार स्थगित हो चुकी गहलोत कैबिनेट की बैठक भी बजट सत्र से एक दिन पहले यानि 9 फरवरी को ...

भाजपा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

उदयपुर. भाजपा के गोगुंदा से विधायक गोगुन्दा विधायक प्रतापलाल भील के विरुद्ध थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला का आरोप है कि विधायक ने उनसे शादी के वादे किए, शादी का लगातार झांसा देते रहे और इस दौरान उनका देह शोषण करते रहे। शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के नाम पर यह केस दर्ज किया गया है। महिला के मुताबिक वह विधायक प्रतापलाल से तीन-चार साल पहले एक सामाजिक आयोजन में मिली थी। उसके बाद जान पहचान हुई और विधायक ने मेलजाेेल बढ़ाया। इसके बाद विधायक ने उनको शादी करने की बात कही। और लगातार उनसे शारीरिक संबंध बनाते रहे। विधायक ने उदयपुर के सुखेर स्थित एक फ्लैट में और नीमच में महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सब तब हुआ जब विधायक लगातार यह बात कह रहे थे कि वह महिला से शादी करेंगे लेकिन बाद में वह इस वादे से मुकरते गए। केस को लेकर महिला आईजी सत्यवीर सिंह के समक्ष पेश हुई। हालांक...

राजस्थान में एक और रिश्वतखोर RAS अधिकारी ट्रैप

बाड़मेर. राजस्थान में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हाल ही में दोसा में दो एसडीएम रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने के बाद में राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। और एक भ्रष्टाचारी आरएएस अधिकारी को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया है। ACB DG बीएल सोनी के निर्देश पर ADG दिनेश एमएन के निर्देशन में यह पूरी कार्रवाई की गई है। बाड़मेर उपखंड गुडामलानी में कार्यरत उपखंड अधिकारी सुनील कुमार (RAS) और उनका ड्राइवर दुर्गाराम 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। राजस्व आवेदन पर अस्थाई निषेधाज्ञा जारी करने के लिए यह रिश्वत मांगी गई थी। ...

‘रिपब्लिक भारत’ न्यूज चैनल के एंकर विकास शर्मा का निधन।

नोएडा.‘रिपब्लिक भारत’ न्यूज चैनल के एंकर विकास शर्मा का निधन हो गया है। नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। विकास शर्मा के परिवार में पत्नी व एक बेटा और एक बेटी हैं। पिछले दिनों ही कोविड-19 को मात देकर अस्पताल से घर लौटे थे। उन्हें तीन दिन पहले ही बुखार हुआ था और तबियत खराब होने पर उन्हें वापस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि विकास शर्मा लंबे समय से मीडिया में कार्यरत थे। विकास शर्मा ने रिपब्लिक भारत में अपनी खास पहचान बनाई थी और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दौरान उनकी एंकरिंग और रिपोर्टिंग खासी चर्चा में रही थी। वह ‘समाचार प्लस’, ‘इंडिया न्यूज’, ‘जनता टीवी’, ‘साधना न्यूज’ और ‘टोटल टीवी’ में भी एंकर रह चुके थे। इसके अलावा वह ‘टीवी100 उत्तराखंड’ चैनल में रिपोर्...

रिश्वतखोर डॉक्टर साहब 4 हज़ार की रिश्वत लेते ट्रैप

जैसलमेर. राजस्थान के जैसलमेर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. रोशन लाल शर्मा को रिश्वत लेते ट्रैप किया. विभाग में लगी गाड़ी का बिल पास करने की एवज में 4 हज़ार की रिश्वत मांग रहे थे, इसी दौरान परिवादी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई. जैसलमेर ACB टीम ने एसीबी के डीजी बीएल सोनी के निर्देश पर एसीबी के एडीजी एमएन दिनेश के निर्देशन में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB डिप्टी एसपी अनिल पुरोहित ने मौके पर अपनी टीम के साथ डॉक्टर को ट्रैप किया....

राजस्थान में पटाखों पर लगी रोक हटी

जयपुर. कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच राजस्थान में पटाखों पर लगाई गई रोक अब हटा दी गई है. राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर पटाखों की बिक्री-भंडारण, खरीद पर लगी रोक हटाई है. बता दें कि कोरोना के चलते पिछले साल नवंबर में राज्य सरकार ने यह रोक लगाई थी. इसके बाद हाल ही में पटाखा बिक्री की रोक को वापस लेने की मांग को लेकर व्यापार संगठनों ने मुख्य सचिव निरंजन आर्य को उनके निवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा था. इसके तहत व्यापारियों ने पटाखा दुकानों को खोलने और आतिशबाजी से बैन हटाने के लिए जल्द से जल्द आदेश जारी करने की मांग की थी. जयपुर व्यापार महासंघ और राजस्थान पटाखा मैन्यूफेक्चरर्स एण्ड डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना था कि सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण और पटाखों के धुंए से मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए पटाखा बिक्री और आतिशबाजी पर रोक लगा दी थी. इस कारण तब से पटाखा बिक्री पर रोक है. म...