India

राजस्थान विधानसभा में जमकर लगे पप्पू और गप्पू के नारे, बीजेपी और कांग्रेस विधायक हुए आमने सामने, जमकर हंगामा

  जयपुर. राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान सदन में जमकर 'पप्पू' और 'गप्पू' के नारे लगे. इतना ही नहीं नारों के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी-अपनी नारेबाजी से शक्ति प्रदर्शन किया. राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान राहुल गांधी के मकराना दौरे को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. राहुल गांधी के दौरे को लेकर मकराना से बीजेपी विधायक रूपाराम मुरावतिया ने टिप्पणी करते हुए कहा कि 'मकराना में राहुलजी आ गए, छा गए, राहुलजी मार्बल के हजारों व्यापारियों को किसान बता गए.' किशनगढ़ से मकराना हाईवे पर जहां- जहां से राहुल निकले तारों को 30 फीट से ऊपर करवा दिया. जैसे कि राहुल जी थोड़ा उछलकूद करने वाले थे. सीएम ने सोचा होगा कि कहीं राहुल गांधी यह न कह दे कि ट्रैक्टर को ट्रक में रखवाना है. इससे ऊंचाई 30 फीट हो जाती इसीलिए तार ऊपर करवाए.' रूपाराम के बयान पर मंत्र...

महंगाई की मार के बीच 50 रुपये और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

नई दिल्ली. महंगाई की मार के बीच भारत देश में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। एक बार फिर आज ₹50 बढ़ाने के बाद दिल्ली में अब 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 769 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से मिलेगा. बड़ी बात यह है कि बीते 14 दिन के अंदर ही घरेलू एलपीजी गैस के सिलेंडर पर करीब ₹75 बढ़ चुके हैं. जयपुर में 723 से बढ़कर 773 रु प्रति सिलेंडर हो गए हैं। हालांकि कमर्शियल सिलेंडर 9.50 रु सस्ता किया गया है।...

'वैलेंटाइन डे' के मौके पर जयपुर मैराथन का आयोजन, वर्चुअल रन में 150 शहरों और 100 देशों के रनर्स ने लिया हिस्सा

- एयू बैंक जयपुर मैराथन फिर रचा नया इतिहास - पहली बार स्टेडियम में आयोजित हुई मैराथन -आयोजकों का दावा विश्व में पहली बार 63 वर्षीय महिला ने पूरा किया स्टेडियम में फुल मैराथन - उम्र कोई भी हो, सड़कों पर दिखा रनिंग का जज्बा जयपुर. एमएमएस स्टेडियम समेत शहर के अलग-अलग पॉइंट्स से वर्चुअल मैराथन में भारत के 150 शहरों और 100 देशों के रनर्स ने वर्चुअल रन में हिस्सा लिया। सुबह चार बजे के अंधेरे के साथ सर्द हवाओं के बीच जयपुराइट्स के उत्साह ने ऐसा माहौल बनाया कि 63 साल की सरला भदौरिया हों या 13 साल का ऋषभ, मैराथन की दूरी पार करने में उम्र किसी के रास्ते नहीं आई। रविवार को वैलेंटाइन डे के मौके पर एयू बैंक जयपुर मैराथन में ‘सेलिब्रेटिंग लव फॉर लाइफ’ की सोच के साथ शहर की सड़कें जयपुराइट्स के कदमों के साथ गुलजार हुईं। हजारों रनर्स ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में रनिंग के ...

राजस्थान में शुरू हुई 'खाट पॉलिटिक्स', सचिन पायलट की खाट टूटने की BJP ने की जांच की मांग

जयपुर (आलोक शर्मा). राजस्थान में शुक्रवार को राहुल गांधी की सभा के दौरान जिस मंच पर सचिन पायलट बैठे थे, वो खाट टूट गई. इसके साथ ही अब राजस्थान में 'खाट पॉलिटिक्स' शुरू हो गई है. सियासी गलियारों में खाट पॉलिटिक्स जोर पकड़ चुकी है. और सत्ता पक्ष की इस मामले में खाट खड़ी करने की पुरजोर कोशिशें भी हो रही हैं. राजस्थान बीजेपी खाट पॉलिटिक्स के मामले में कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रही है. और पायलट गहलोत के बीच बड़ी दूरियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रही है. इतना ही नहीं इस खाट पॉलिटिक्स की आड़ में विपक्षी विधायक सचिन पायलट की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. शुक्रवार को जहां BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने तंज कसते हुए राहुल की सभाओं को फैल बताया वहीं कहा कि सभा के दौरान खाट के टूटने का मतलब है फैल. इसी कड़ी में विधानसभा में भी जमकर खाट पॉलिटिक्स हुई. राहुल गांधी की पीलीबंगा की सभा...

कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर पर राहुल गांधी. CM गहलोत,PCC चीफ डोटासरा को बैठाया साथ, पायलट नहीं कर पाए सवारी

जयपुर: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों से संवाद करने राजस्थान पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Ex Congress President Rahul Gandhi) ने शनिवार को खुद ट्रैक्टर चलाया और ऊंट गाड़ी पर भी सवार हुए. किसानों के प्रति अपनापन दिखाने और कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ खड़े रहने का संदेश देने के लिए यह प्रयोग किया गया. कांग्रेस के पू्र्व अध्यक्ष राहुल गांधी कृषि कानूनों के खिलाफ इन दिनों राजस्थान (Rajasthan) के दौरे पर हैं.जहां अजमेर के पास रूपनगढ़ में किसान संवाद कार्यक्रम रखा गया था. यहां ट्रालियों को जोड़कर बनाए गए मंच से राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित किया. ट्रैक्टर की ड्राइवर सीट पर जहां राहुल गांधी बैठे थे वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी ट्रैक्टर पर बैठे. हालांकि सचिन पायलट पोलिटिकल प्रोटोकॉल के तहत इससे दूर रहे. राहुल गांधी ( Rahul Gandh...

राहुल गांधी के रिश्तेदार चोरों से परेशान, थाने में दी शिकायत

जयपुर. राहुल गांधी के रिश्तेदार चोरी से परेशान हैं. आए दिन घर में हो रही चोरी से परेशान राहुल गांधी के जयपुर निवासी रिश्तेदार आखिरकार थाने पहुंचने को मजबूर हुए. और परिवार की तरफ से अशोक नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. यह सब तब हुआ है जब राहुल गांधी एक तरफ राजस्थान में दो दिवसीय दौरे पर हैं और दूसरी तरफ चोरी से परेशान उनके रिश्तेदार पुलिस से न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं. दरअसल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सरोजनी मार्ग पर रहने वाले रिश्तेदार काटजू दम्पत्ति के आवास पर तीन दिन में दो बार चोरी हो गई है. बताया गया है कि बुजुर्ग नरेश काटजू और उनकी पत्नी ननि देवी काटजू 8 फरवरी की रात्रि में घर पर सो रहे थे. तभी देर रात चोर घर के बाहर लगा एसी का आउटर खोल ले गए. घर पर साफ सफाई का काम करने वाले महेश नगर स्थित जैतपुरी कॉलोनी निवासी रोशन भूरा ने बताया कि 9 फरवरी की...

पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके, 6.1 की तीव्रता होना चिंता का कारण बना

नई दिल्ली. पूरे उत्तर भारत के कई इलाकों में रात 10:34 40 सेकंड पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. बड़ी बात एक ही राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. 6.1 की तीव्रता से यह भूकंप के झटके आए थे. भारत के अलावा तजाकिस्तान में भी लोगों ने भूकंप को महसूस किया. तीव्रता अधिक होना चिंता का कारण बन गया है. इसलिए भारत सरकार लगातार प्रशासन को अलर्ट कर चुकी है और जगह-जगह से इस मसले पर फीडबैक ले रही है कि कहीं कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ है जैसे ही लोगों को भूकंप के झटके की जानकारी मिली तो अपने घरों से और कार्यालय से बाहर निकल गए. तजाकिस्तान में 10.31 pm और भारत मे 10.34pm पर यह झटके दो बार अलग अलग इलाकों में महसूस किए गए. बताया जा रहा है दूसरी बार जो झटका आया है उसका केंद्र अमृतसर था. पहले बताया जा रहा था कि यह भूकंप के झटके भारत म...

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खौफ का पर्याय बना राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो, विपक्ष ने भी की जमकर तारीफ

जयपुर.  राजस्थान में एसीबी डीजी सीनियर आईपीएस बीएल सोनी ने मानो भ्रष्टाचारियों की लंका लगाई हुई है. बीएल सोनी के निर्देशन में आए दिन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से जहां कई विभागों में मासिक बंदियां बंद होने की सूचनाएं हैं वही अधिकारी और कर्मचारी भी रिश्वतखोरी से दूर भागने लगे हैं. आलम यह है कि हाल ही में बारां के कलेक्टर रहे आईएएस इंदर सिंह राव और दौसा के पूर्व एसपी रहे आईपीएस मनीष अग्रवाल के खिलाफ की गई कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में और खौफ पैदा हो गया है. भ्रष्टाचारियों को लगता है कि जब ACB इस स्तर के आला अधिकारियों के खिलाफ भी ऐसी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है तो उनका बचना आसान नहीं. और यही कारण है कि राजस्थान विधानसभा में आज विपक्ष भी राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवायों का मुरीद नजर आया और राजस्थान एसीबी द्वारा डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में की जा रही ताबड़तोड़...

सुप्रीम कोर्ट ने ट्विटर पर भड़काऊ भाषण और फेक न्यूज को लेकर नोटिस किए जारी

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने ट्विटर पर भड़काऊ भाषण और फेक न्यूज को लेकर सख्ती दिखाई है. इसको लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर कंपनी को नोटिस जारी किया गया है और जवाब भी मांगा गया है. कोर्ट में सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण, फर्जी खबर और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को रोकने को लेकर एक याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद यह नोटिस जारी किए गए. बड़ी बात यह है कि इनके अलावा अन्य को भी इस संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है....

देश की 40% आबादी हो जाएगी नए कृषि कानूनों से बेरोजगार: राहुल गांधी

हनुमानगढ़. कृषि कानूनों (Farms Laws) का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान (Rahul Gandhi In Rajasthan) पहुंचे। जहां मंच पर राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका हल भेंट कर स्वागत किया. बड़ी बात यह रही कि मंच पर इससे पहले के दौरे में एक तरफ अशोक गहलोत और दूसरी तरफ सचिन पायलट को बैठाने वाले राहुल गांधी के मंच का नजारा इस बार कुछ और था. राहुल गांधी के दाहिने हाथ पर जहां इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठे थे वहीं बाएं हाथ पर गोविंद सिंह डोटासरा को बैठाया गया था, यानी राहुल के लेफ्ट और राइट हैंड राजस्थान में इनको बताने का मैसेज दिया गया. इसके अलावा राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को राहुल गांधी के बाएं हाथ पर गोविंद सिंह डोटासरा के बाद लगी दूसरी खाट पर अजय माकन के बाद बैठाया ...