India

पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक राजीव महर्षि के साथ लूट, लुटेरे मोबाइल छीन कर भागे

जयपुर. भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक और राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव राजीव महर्षि के साथ लूट की वारदात हुई. जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के सामने वह साइकलिंग कर रहे थे तभी अचानक दो मोटरसाइकिल सवार आए और उनका मोबाइल जबरदस्ती छीन कर ले गए. साइकिल के आगे स्टैंड पर उनका मोबाइल लगा हुआ था. यह वारदात राजस्थान यूनिवर्सिटी के सामने हुई. इस पूरे मामले में राजीव महर्षि ने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के गांधी नगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. महर्षि ने बताया कि वह दोनों लुटेरों को नहीं जानते. उनकी शिकायत के बाद में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट का पूरा महकमा मोबाइल लुटेरों की तलाश में जुट गया है. आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस स्तर के लोग ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का क्या होता होगा. उधर इस पूरे मामले में विपक्ष को बैठे-बिठाए कांग्रेस...

बीजेपी के हुए मेट्रो मैन ई. श्रीधरन, केरल में थामेंगे भाजपा का हाथ  

केरल. मेट्रो मैन कहलाने वाले ई श्रीधरन 21 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे. बीजेपी के लिए यह बड़ा एचिवमेंट कहा जा सकता है कि ई श्रीधरन को वो अपने साथ जोड़ने में कामयाब हुईं.  केरल बीजेपी की ओर से बयान में कहा गया कि बीजेपी जल्द ही राज्य में विजय यात्रा की शुरुआत करेगी. इसी दौरान ई श्रीधरन पार्टी की सदस्यता लेंगे.  आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो जैसे सपने को सच करने के पीछे ई श्रीधरन की मेहनत और दिमाग को ही श्रेय दिया जाता है. ई श्रीधरन को भारत सरकार रा पद्म विभूषण, पद्म श्री जैसे बड़े सम्मानों से नवाजा जा चुका है. श्रीधरन लोगों के लिए किसी बड़े स्टार से कम नहीं हैं, पर देखना दिलचस्प होगा कि उनकी यह लोकप्रियता बीजेपी को और उनको स्वयं को अपने राजनीतिक जीवन की नई शुरूआत में कितनी कामयाबी दिला पाती है. ...

राजस्थान राॅयल्स ने IPL नीलामी में रचा इतिहास, ऑलरांउडर क्रिस मॉरिस को बनाया सबसे महंगा खिलाड़ी

नई दिल्ली. आईपीएल की नीलामी में इतिहास रच दिया गया है.  33 साल के साउथ अफ्रीका के ऑलरांउडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. और इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले युवराज सिंह का नाम सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता रहा है.  उन्होंने युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है.क्योंकि युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था जबकि क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है.   इस नीलामी के साथ ही यह अफ्रीकी धुरंधर क्रिकेट के स्टार विराट कोहली के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी बन गया है. आरसीबी के विराट की सैलरी 17 करोड़ रुपये है. बता दें कि मॉरिस ने नीलामी में अपना बेस प्राइस 75 लाख रखा था, जिसपर मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बें...

अजमेर में ख्वाजा के उर्स में सोनिया गांधी की ओर से CM गहलोत ने पेश की चादर

अजमेर. ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से चादर पेश की गई. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोनिया गांधी की ओर से अजमेर में ख्वाजा की मजार पर यह चादर पेश की. इन दिनों अजमेर में ख्वाजा का उर्स चल रहा है. इससे पहले भी उर्स के दौरान सोनिया गांधी हर साल अपनी ओर से चादर पेश करती रही हैं. सोनिया गांधी की चादर को पेश करने के लिए गहलोत और डोटासरा खासतौर से अजमेर पहुंचे थे. दोनों ही बेंगलुरू से सीधे अजमेर पहुंचे थे. दोनों नेता कर्नाटक के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिव कुमार के पुत्र के विवाह में शामिल होने के लिए 17 फरवरी को बेंगलुरू गए थे. राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानू खान बुधवाली भी इस मौके पर मौजूद रहे....

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री पर एक के बाद एक कई बम फेंके गए, मंत्री सहित एक दर्जन कार्यकर्ता घायल

पश्चिम बंगाल. राज्य के डिप्टी लेबर मिनिस्टर जाकिर हुसैन पर बम से हमला हुआ है. जिसमे वो घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले में उनके साथ मौजूद थे करीब 10 कार्यकर्ता भी घायल हुए. उन पर यह हमला बुधवार को रात करीब 9:45 बजे मुर्शिदाबाद जिले के निमतिता रेलवे स्टेशन के बाहर हुआ. बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने एक के बाद एक कई बमों से उन्हें निशाना बनाया. मंत्री जाकिर हुसैन के शरीर के बाएं हिस्से में और खासकर पैर में ज्यादा जख्म हुए हैं. टीएमसी के मुर्शिदाबाद जिले के अध्यक्ष अबू ताहिर खान ने बताया है कि जाकिर हुसैन को जंगीपुर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है, बाद में कोलकाता शिफ्ट किया जाएगा....

राजस्थान सबसे ज्यादा ऑनलाइन मतदाता फोटो पहचान पत्र डाउनलोड करने में देश का नंबर 1 राज्य बना

भारत निर्वाचन आयोग की ऑनलाइन इपिक कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा प्रदेशवासियों को आई रास 1 लाख 34 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने ऑनलाइन इपिक कार्ड डाउनलोड कर देश भर में राजस्थान को नंबर 1 बनाया राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की बेहतरीन लीडरशिप और जागरूकता के प्रयास लाए रंग मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी व उनकी टीम को दिया पूरा श्रेय जयपुर. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा डिजिटल इपिक कार्ड (मतदाता फोटो पहचान पत्र) डाउनलोड करने की सुविधा प्रदेशवासियों को सर्वाधिक रास आई है। आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान के 1 लाख 34 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मतदाता पहचान पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर देश भर में पहले स्थान पर जगह बनाई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने इस आंकड़े पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना काल में विभाग द्वारा ऑनल...

ओह किथे हो सनी पाजी... पंजाब निकाय चुनावों में फेल हुए बीजेपी सांसद और अभिनेता सनी देओल

पंजाब. राज्य में विभिन्न नगर निकायों के लिए हुए चुनावों में भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल के ढाई किलो के हाथ पर कांग्रेस के हाथ का ऐसा तमाचा पड़ा की उनके क्षेत्र में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया. किसान आंदोलन के बीच पंजाब निकाय चुनावों में बीजेपी को करारा झटका लगा. नतीजा यह रहा कि कांग्रेस उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन में कामयाब हो गई. कांग्रेस की इन चुनावों में हुई प्रचंड जीत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आठ में से कांग्रेस ने 6 नगर निगम में जबरदस्त जीत हासिल की है. बठिंडा, अबोहर, कपूरथला, होशियारपुर, फतेहगढ़ चूड़ियां में बीजेपी और आम आदमी पार्टी का धराशाही हो गए. इस बीच अकाली दल राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई. आलम यह रहा कि बीजेपी के सांसद, स्टार प्रचारक और फिल्म अभिनेता सनी देओल की हालत यह रही कि उनके संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर में पार्टी का खाता ही नहीं खुला, पार्...

आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी, निर्दयता की सारी हदें की थी पार

नई दिल्ली. आजाद भारत के इतिहास में वह होने जा रहा है जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. लेकिन कहते हैं कानून के समक्ष सब अपराधी बराबर हैं. जाति, धर्म, लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता. और इसी कड़ी में आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी महिला को फांसी के तख्ते पर लटकाया जाएगा. बड़ी बात यह है कि इस फांसी को देने की तैयारियां शुरू कर दी गई है क्योंकि राष्ट्रपति से इस महिला की दया याचिका खारिज हो चुकी है. अपने अंधे प्यार में पागल होकर 7 हत्याएं करने वाली शबनम की सुप्रीम कोर्ट के बाद राष्ट्रपति भवन से भी दया याचिका खारिज हो चुकी है. 8वीं पास प्रेमी के प्यार में पागल इस महिला ने अपने माता-पिता भाई-बहन समेत 7 लोगों की बेरहमी से हत्या की थी. जिसका सिर्फ एक कारण था कि शबनम के माता पिता प्रेमी से उसकी शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे. बस इसी के बाद शबनम और उसके प्...

जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम बापू की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, इलाज़ के दौरान ही देने लगे प्रवचन

जोधपुर. यौन शोषण के आरोप में जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम बापू की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. लेकिन यह भी वो अस्पताल स्टाफ और पुलिसकर्मियों को प्रवचन देने लगे और महात्मा गांधी अस्पताल में करीब 3 घंटे यही सिलसिला चलता रहा. आसाराम को देखने के लिए अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ भी उमड़ गई. बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात सेंट्रल जेल में आसाराम को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसकी शिकायत उन्होंने जेल प्रशासन से की. इसके बाद पुलिस वैन में जेल प्रशासन कड़ी सुरक्षा के बीच आसाराम को जेल से अस्पताल लेकर पहुंचा. उधर जैसे ही किसी तरह इस बात की सूचना आसाराम के समर्थकों लग गई, फिर वह अस्पताल के बाहर पहुंच गए. बता दें कि आसाराम पर जोधपुर के नजदीक एक आश्रम में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा था. 1 अगस्त 2013 को यह मामला उजागर हुआ तो 31 अ...

54 यात्रियों से भरी बस बाणसागर नहर में गिरी, अब तक 42 शव बरामद

सीधी.मध्यप्रदेश के सीधी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। करीब 54 यात्रियों से भरी बस बाणसागर नहर में गिर गई। अब तक 42 शव मिल चुके हैं। 6 लोग बचा लिए गए। ड्राइवर खुद तैरकर बाहर आ गया। उसे हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या 45 से ज्यादा होने की आशंका जताई है। कुछ शवों के बह जाने की बात भी सामने आई है। बस सीधी से सतना जा रही थी। हादसा रामपुर के नैकिन इलाके में सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। हादसे के चार घंटे बाद 11.45 बजे क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। नहर की गहराई 20 से 22 फीट बताई जा रही है। जिस वक्त हादसा हुआ, तब बहाव तेज था, लिहाजा यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। मृतकों में 12 छात्र भी थे। SDRF और गोताखोरों की टीम रेस्क्यू में जुटी ​​​​​​​SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। बस को क्रेन से बाहर निकाला जा रहा है। गोताखोर भी वहां मौजूद हैं। नहर में ...