India

पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर बीजेपी ने दिखाया सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं: अशोक गहलोत

जयपुर. पुड्डुचेरी में कांग्रेस और डीएमके की सरकार गिर गई है. कांग्रेस के लिए एक और बड़ा पाॅलिटिकल सेट बैक इसे कहा जा सकता है. इस बीच लगातार सरकार गिरने और बचाने की साजिशों से जूझ रहे खुद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का इस मामले में बयान सामने आया है.  अशोक गहलोत ने अपने बयान में कहा कि 'पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर बीजेपी ने दिखाया है कि वे सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. पहले वहां उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाने में परेशानियां पैदा कीं और अब धनबल से सरकार गिरा दी. पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुड्डुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाना भाजपा का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है.' यह भी पढें: पुड्डुचेरी में कांग्रेस और डीएमके की सरकार गिरी, कांग्रेस के लिए एक और बड़ा पाॅलिटिकल सेट बैक गहलोत नेे यह भी आरोप लगाय...

पुदुच्चेरी में कांग्रेस और डीएमके की सरकार गिरी, कांग्रेस के लिए एक और बड़ा पाॅलिटिकल सेट बैक  

पुदुच्चेरी. कांग्रेस के हाथ से एक और राज्य की सत्ता निकल गई है. जो कांग्रेस के लिए किसी बड़े राजनीतिक सदमे से कम नहीं है.  पुदुच्चेरी में कांग्रेस और डीएमके की सरकार गिर गई है. विश्वास मत परीक्षण पर वोटिंग से पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सदन से वाकआउट कर दिया, जिससे साफ हो गया था कि वो विश्वास मत खो चुके हैं. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने एलान किया कि सरकार ने अपना बहुमत खो दिया है. बता दें कि कांग्रेस के पांच विधायकों और सहयोगी डीएमके के एक विधायक के इस्तीफा देने के बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके बाद यह पूरा घटनाक्रम हुआ.  यह भी पढें: पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर बीजेपी ने दिखाया सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं: अशोक गहलोत पुडुचेरी के सीएम वी. नारायणसामी ने कहा 'पूर्व एलजी किरण बेदी और केंद्र सर...

कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस की रैली में मंच पर...'लैला में लैला..' गाने पर जमकर लगे ठुमके

झारखंड। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ एक ओर जहां पूरे देशभर में किसान आंदोलन कर रहे हैं। विपक्षी दल सड़कों पर हैं वहीं दूसरी ओर झारखंड में एक नया ही नजारा देखने को मिला। जहां पर किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस द्वारा एक जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। लेकिन कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंच पर 'लैला मैं लैला... ऐसी मैं लैला...' गाने पर जमकर ठुमके लगे। इतना ही नहीं मंच पर बैठे नेताओं से लेकर भीड़ में बैठे कार्यकर्ता तक डांस का लुत्फ उठाते नजर आए। कई कार्यकर्ता तो अपने आप को रोक नहीं पाए और किसान आंदोलन के गंभीर मुद्दे को छोड़कर 'लैला में लैला...' गाने पर जमकर डांस किया। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में इस जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में कांग्रेस के मंच पर लड़कियों द्वारा लैला.. गाने के धुन पर किए गए डांस से बीजे...

करीना-सैफ के घर फिर गूंजी किलकारियां, पटौदी खानदान में तैमूर के बाद करीना ने दिया फिर बेटे को जन्म

मुम्बई। फिल्मी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena kapoor khan) के घर पर फिर से किलकारियां गूंजी हैं। करीना ने तैमूर (Taimur) के बाद फिर बेटे को जन्म दिया है। बेटा और माँ दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं। और उन्होंने अपनी फिटनेस से जुड़ी कई तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की थीं और अपना भी पूरा ख्याल रखा था। वो योगासन करती थीं तो अपने काम पर भी पूरा ध्यान रखती थीं। गौरतलब है कि सैफ अली खान (Saif ali khan) और करीना एक बेटे तैमूर अली खान के पैरेंट्स हैं। करीना ने 2016 में तैमूर को जन्म दिया था। ...

गहलोत, डोटासरा, पायलट की अनुपस्थिति में बिना मास्क के कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन

जयपुर. केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार हल्ला बोल रही राजस्थान की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को प्रदेशभर में पैदल मार्च निकाले और अपना विरोध दर्ज कराया.  कार्यक्रम के तहत जहां कृषि बिलों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई वहीं पेट्रोल और डीजल की दरों में लगातार वृद्धि को लेकर भी केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.  राजधानी जयपुर में प्रदेश संगठन ने हाथी, ऊंटों के साथ पैदल मार्च किया. बडे़ नेता हाथी और ऊंट पर सवाल हुए तो छोटे नेताओं ने पैदल मार्च करते हुए जमकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. लेकिन बड़ी बात यह रही कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट तीनों ही इस आयोजन में अनुपस्थित रहे. सीएम एक महत्वपूर्ण बैठक में तो डोटासरा तबीयत नासाज होने और सचिन पायलट निजी कारणों...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का नतीजा: अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की है और सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आमजन त्रस्त है। पिछले 11 दिनों से लगातार दाम बढ़ रहे हैं। यह मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का नतीजा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल UPA के समय से आधी हैं लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। मोदी सरकार पेट्रोल पर 32.90 रुपये एवं डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी लगाती है। जबकि 2014 में यूपीए सरकार के समय पेट्रोल पर सिर्फ 9.20 रुपये एवं डीजल पर महज 3.46 रुपये एक्साइज ड्यूटी थी। गहलोत ने यह भी कहा कि मोदी सरकार को आमजन के हित में अविलंब एक्साइज ड्यूटी घटानी चाहिए। मोदी सरकार ने राज्यों के हिस्से वाली बेसिक एक्साइज ड्यूटी को लगाता...

Oh my GOLD ... लगातार कम हो रहे सोने के दाम, खरीदने का अच्छा मौका

मुम्बई. सोना खरीदने की चाह रखने वालों के लिए राहत भरी खबर है. सोने के दाम लगातार कम होते जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में जहां सोना लोगों की पहुंच से बाहर हो गया था, वहीं एक बार फिर से सोने के दाम गिरावट की ओर हैं. भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. लागातार छठवें दिन यानी 19 फरवरी को भी सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. एमसीएक्स पर, सोने का वायदा 0.2% फिसलकर 46 हजार 145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जो 8 महीनों का सबसे निचला स्तर है. यदि चांदी की बात करें तो चांदी वायदा 1% गिरकर 68 हजार 479 रुपये प्रति किलो पर आ गया. बता दें कि अगस्त 2020 में सोना 56 हजार 200 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था. तब से अब तक सोना करीब 10,000 रुपये सस्ता हो चुका है. और यह सोना लेने का अच्छा मौका माना जा रहा है. माना जा रहा है सोने के दामों में भी और कमी आएगी....

बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी युवा नेता पामेला गोस्वामी कोकीन के साथ गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल. राज्य में विधानसभा चुनाव के वक्त भारतीय जनता पार्टी को एक झटका लगा है। जहां कोलकाता पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी और उनके दोस्त प्रबीर डे को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से पुलिस के मुताबिक 100 ग्राम कोकीन भी बरामद हुई है. दोनों को न्यू अलीपुर के एक कैफे के सामने से गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि लंबे समय से पुलिस इन पर नजर रख रही थी और इन पर ड्रग्स ट्रैफिकिंग का पहले से ही शक था। ...

कृषि कानून न केवल किसान विरोधी बल्कि मध्यम वर्ग व नौजवान विरोधी भी: सचिन पायलट

जयपुर.केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में एवं किसानो की मांगों के समर्थन में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व में चाकसू (जयपुर) में एक बड़ी जनसभा आयोजित हुई, जहां मंच से पायलट जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे, और कहा कि ‘किसानों पर बहुत बड़ा संकट आया है. हम सबको समझना होगा कि ये तीनों कानून न केवल किसान विरोधी बल्कि मध्यम वर्ग व नौजवानों के विरोधी भी हैं. केंद्र सरकार में आज उन किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है जो लगभग दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं.' उन्होंने कहा कि 'आज राजस्थान ही नहीं, पूरा देश इन तीन कानूनों के खिलाफ खड़ा हुआ है. केंद्र सरकार किसान के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाले ये कानून बिना किसी से चर्चा किए, जल्दबाजी में लाई है और उसे इनको वापस लेना ही होगा.' पायलट ने कहा कि, 'लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता ...

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी की मौजूदगी में बाबा रामदेव ने फिर लांच की Corona की दवा

नई दिल्ली. कोरोना से निपटने के लिए बाबा रामदेव ने अपनी कोरोनिल दवा को एक बार फिर से न्यू लॉन्च कर दिया है। इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने अबकी बार दावा किया है कि उनकी दवा डब्ल्यूएचओ से सर्टिफाइड है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए 'कोरोनिल' नाम से इम्युनिटी बूस्टर दवा लॉन्च करने के बाद विवादों में आई बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने अब एक नई दवा पेश की है। इस दवा का नाम भी कोरोनिल टैबलेट ही रखा गया है। पतजंलि ने दावा किया कि उनकी यह दवा दुनिया के 158 देशों को कोरोना से निपटने में मदद करेगी। बता दें कि इससे पहले पतंजलि की ओर से बीते साल जून में कोरोनिल नाम से दवा लॉन्च करने पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद बाबा रामदेव सफाई देते रहे और फिर भी विवाद बढ़ता गया था। वैसे इस बार दवा लांच करते वक्त सबसे बड़ी खास बात यह रही कि लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्...