जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। जयपुर के एसएमएस अस्पताल स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शन डिजीज सेंटर में गहलोत के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा भी पहुंचे। वहां दोनों ने कोविशील्ड का टीका लगाया। वैक्सीन लगवाने के बाद दोनों करीब आधा घंटा ऑब्जर्वेशन में भी रहे।
वैक्सीन लगवाने के बाद गहलोत ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि देश में अभी कोरोना गया नहीं। मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब सहित अन्य राज्यों में कोरोना के केस जिस तरह से सामने आ रहे हैं उसे देखते हुए हमें इस बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे वैक्सीन लगी हो या नहीं, लापरवाही बिल्कुल नहीं करें। गहलोत ने यह भी कहा कि पूरे देश में अब तक हुए वैक्सीनेशन का 25 प्रतिशत हिस्सा अकेले राजस्थान का है।
लोगों से अपील करते हुए बोले कि रा...
कोटा. राजस्थान के कोटा में वैक्सीन लगने के 20 घंटे बाद अचानक गुरुवार को 60 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग ने बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। इस घटनाक्रम के बाद चिकित्सा महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए हेल्थ विभाग ने 15 डॉक्टरों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर जांच के आदेश दिए। 3 डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण सामने आएंगे। मृतक के परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग को किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। 60 साल के बहादुर सिंह किसान थे। वह जिले के बालूखेड़ा ग्राम पंचायत के गरमोडी गांव में रहते थे। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे पीएचसी बालूहेड़ा पर बहादुर सिंह ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। उन्हें डेढ़ बजे तक निगरानी में रखा गया था। उसके बाद वह घर वापस आ गए थे। मृतक के भाई गोविंद स...
जैसलमेर। पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान 105 MM गन का गोला टारगेट से पहले ही फट गया। और इस हादसे में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया वहीं 3 अन्य जवान घायल हो गए. यह एक सप्ताह में दूसरा हादसा है जब टारगेट से पहले ही गोल फट गया।
गुजरात के भुज से बीएसएफ की 1077 वीं बटालियन पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास करने आई हुई थी. यह जवान उसी टीम से थे. मंगलवार देर रात अभ्यास के दौरान यह हादसा हुआ. गोला टारगेट से पहले ही फट गया. अमूमन ऐसा होता नहीं है लेकिन यह किस कारण से हुआ आर्मी मामले में जांच में जुटी है.
हादसे में बीएसएफ जवान सतीश कुमार (32) निवासी आगरा शहीद हो गए. तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया है. हादसे में शहीद हुए जवान की पार्थिव देह को पोखरण स्थित राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव बीएसए...
मुबंई (संदीप श्रीवास्तव). दुनियाभर में अपने इनोवेशन के लिए मशहूर चर्चित बिजनेसमेन एलन मस्क ने भारतीय इंटरनेट बाजार में Starlink के जरिए दस्तक दे दी है. रिलायंस समेत कई बड़ी टेलिकॉम और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों की इसी के साथ नींद उड़ गई है. और अभी से एलन मस्क के व्यापारिक हमले से बचने के प्रयास तेज कर दिए हैं.
एलन मस्क की कंपनी Starlink भारत में अब जल्द ही इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करवाने जा रही है और इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है. दरअसल Elon Musk चाहते हैं कि सेटैलाइट के जरिए लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराया जाए. सैटेलाइट इंटरनेट का कॉन्सेप्ट हालांकि काफी पहले से ही लेकिन जिस अग्रेसिव मार्केटिंग और तैयारी के साथ वो बाजार में दस्तक दे रहे हैं इससे पहले कोई भी इंटरनेट सेवा प्रदाता इस स्तर पर नहीं आया.
बता दें कि SpaceX की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट ...
जयपुर। राजस्थान में भाजपा संगठन को मजबूती देने के लिहाज से BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को जयपुर पहुंचे। यहां जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात भी की। जेपी नड्डा विशेष विमान से पहुंचे जयपुर पहुंचे थे।
जयपुर पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, सांसद राजयवर्धन सिंह राठौड़, गुलाब चंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़ सहित कई अन्य नेताओं ने जयपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से जुलुस के साथ जेपी नड्डा बिरला ऑडिटोरियम पहुंचे। जहां बिरला सभागार में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं नेताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा काडर बेस होने के कारण इसे मजबूती प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है...
पाली। अहमदाबाद में कुछ दिनों पहले आयशा द्वारा सुसाइड किए जाने के मामले में उसके पति आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के पाली से हुई है। आयशा खुदकुशी केस में गिरफ्तारी के बाद उसे अहमदाबाद लाया जा रहा है। 23 साल की आयशा ने 25 फरवरी को अहमदाबाद में साबरमती नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी से पहले आयशा द्वारा बनाए गए वीडियो में अपने पति को खुदकुशी की वजह बताई थी। आयशा का निकाह तीन साल पहले ही राजस्थान के जालौर में रहने वाले आरिफ से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से आरिफ और उसका परिवार लगातार दहेज की मांग कर रहा था। खुदकुशी करने से ठीक पहले आयशा ने अपने माता-पिता से फोन पर बात कर उन्हें खुदकुशी की जानकारी दी.
गुजरात की पुलिस टीम जालौर में स्थित उसके घर पहुंची तो परिवार वालों ने बताया कि वह एक शादी में गया था और वहीं से ही कहीं चला गया। इसके बाद ...
जयपुर। जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनको जयपुर में पकड़ा गया और करौली पुलिस को उन्हें सौंप दिया गया। पति राजाराम गुर्जर पर 2019 में हेल्थ इंस्पेक्टर से गाली-गलोज करने, थप्पड़ मारने और मारपीट करने का आरोप था। उन्होंने कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी लेकिन खारिज हाेते ही पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर जयपुर से करौली ले गई।
जब यह घटनाक्रम हुआ था तब 2019 में करौली नगर परिषद में राजाराम गुर्जर सभापति थे। वैसे ऐसी मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने 12 फरवरी को राजाराम को अंतरिम जमानत दे दी थी। बता दें कि नगर परिषद के हेल्थ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने 2019 में 190 ठेका सफाई कर्मचारियों के स्थान पर 340 कर्मचारियों के वेतन बिलों पर हस्ताक्षर करने से मना किया था। इसके बाद मुकेश कुमार के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई थी। इस पर मुकेश ने कोतवाली थाने में 13 नव...
नई दिल्ली.भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है. इसके लिए पीएम मोदी खुद सुबह नई दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे. जहां कोरोना वैक्सीन लगवाया. वैक्सीन लगवाने के बाद पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि'मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की मेरी पहली खुराक ली, यह प्रशंसनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है, मैं उन सभी से अपील करता हूं, जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं, साथ में, हम भारत को कोरोना मुक्त बनाए.'
बता दें कि देशभर में वैक्सीनेशन के दूसरे फेज का आगाज 1 मार्च से हो गया है. इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग या फिर अलग-अलग बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग कोरोना का टीका लगवा सकेंगे. सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों...
नई दिल्ली (ऋचा शर्मा)। तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में आग लगा रखी है। ऐसा लग रहा है मानो महंगाई कोहराम मचाने को बेताब हो। गैस सिलेंडर के दाम कम किए जाने के बजाए लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। आम आदमी की जेब पर इसका भारी असर पड़ रहा है। इसी कड़ी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में फिर 25 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। यह सिलेंडर अब 798 रुपए के स्थान पर 823 रुपए में उपलब्ध होगा। उधर 19 किलो के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम में भी 95 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह सिलेंडर अब 1530 रुपए के स्थान पर करीब 1625 रुपए में उपलब्ध होगा। हालांकि अलग अलग शहरों में दाम थोड़े ऊपर नीचे हो सकते हैं। नई कीमतें सोमवार (1 मार्च) सुबह यानी आज से ही प्रभावी हो गई हैं। बता दें कि तेल कंपनियों ने तीन माह में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 225 रुपए बढ़ाए ह...
जयपुर। इस देश में साइबर ठग किस तरह से बेखौफ हैं इसकी एक बड़ी बानगी राजस्थान में देखने को मिली। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के नाम पर साइबर ठगों ने कई लोगों से पैसे मांगे। गनीमत यह रही कि लोकेश शर्मा की टीम ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए अपने साथियों को अलर्ट कर दिया और तुरंत पर्सनल मैसेज भी भेजे गए। ताकि साइबर ठगों से उन्हें बचाया जा सके। इस पूरे मामले की शिकायत भी पुलिस अधिकारियों को कर दी है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश साइबर ठगों ने गूगल पे के जरिए करने की कोशिश की। अलग-अलग लोगों से FB मैसेज कर यह रुपए मांगे गए थे। मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा की प्रोफाइल फोटो के साथ लोगों को संदेश भेजा गया और किसी संकट में फंसे होने का बहाना लगाकर यह पैसा मांग गया। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफ़ाइल बनाकर मुख्यमंत्री गहलोत और ओएस...