India

महिला दिवस पर प्रदेश की बहादुर बेटी वसुंधरा को सीएम अशोक गहलोत ने किया सम्मानित

जयपुर. महिला दिवस के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक नायाब तोहफा दिया. 3 मार्च को धौलपुर में कुख्यात दस्यु धमेन्द्र उर्फ लुक्का को उसके हथियारबंद साथियों ने छुड़ाने का प्रयास किया था. तब उसी बस में सवार 25 वर्षीय युवती वसुंधरा चौहान ने अद्भुत साहस का परिचय दिया. अपनी जान की परवाह ना करते हुए बदमाशों के मंसूबों को नाकाम कर शौर्य की मिसाल पेश की. वसुंधरा चौहान के बहादुरी के चर्चे पूरे राजस्थान में रहे.  ऐसे में समाज के लिए एक बड़ी प्रेरणा स्त्रोत बनी वसुंधरा चौहान के शौर्य को राजस्थान सरकार ने सम्मानित किया है. उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजस्थान सरकार ने पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर सीधी नियुक्ति देने की घोषणा की. वसुन्धरा NCC में सी सर्टिफिकेट धारक हैं एवं क्रिमिनोलॉजी विषय की छात्रा रही हैं.   ...

थाने में रेप करने वाला SI भरत सिंह जादौन निलंबित, अधिकारियों और अन्य पुलिस कर्मियों पर भी गिरी गाज

जयपुर. ​महिला दिवस से ठीक एक दिन पहले राजस्थान में एक ऐसी शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई जिसमें पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. जिस थाने में पीड़िता न्याय मांगने गई उसी थाने में उस महिला का किसी और ने नहीं बल्कि खुद सब इंस्पेक्टर ने रेप किया. अलवर के खेड़ली थाने में थाना परिसर में हुई इस घटना के बाद जहां रविवार को सब इंस्पेक्टर भरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं आरोपी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह, खेड़ली थानाधिकारी हनुमान सहाय को निलंबित कर दिया गया. इतना ही नहीं मामले में लक्ष्मणगढ़ सीओ अशोक चौहान को भी एपीओ कर दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां खुद जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया ने थाने पहुंचकर आरोपी सब इंस्पेक्टर को खुद की मौजूदगी में गिरफ्तार करवाया. वहीं दूसरी ओर थाने में मौजूद हर पुलिसकर्मी की लापरवाही और भूमिका की भी इसमें जांच की जा रही है.  जिला पुलिस अध...

पूर्व राज्यपाल और न्यायाधीश अंशुमान सिंह का निधन

इलाहाबाद। न्यायधीश रहे पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। सोमवार तड़के 4:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में चल रहा था और इसी इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव देह को इलाहाबाद लाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह का जन्म 7 जुलाई, 1935 को इलाहाबाद में हुआ। वर्ष 1957 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की। कानून के क्षेत्र में गहरी रूचि के कारण आपने वर्ष 1957 में 22 वर्ष की आयु में ही जिला न्यायालय, इलाहाबाद में वकालत शुरू की। वर्ष 1968 में आप इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जुड़े और आपकी मेहनत और न्याय के लिये प्रतिबद्धता के कारण वर्ष 1976 में आपको इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सरकारी वकील के रूप में नियुक्त किया गया। वर्ष 1984 में इलाहाबाद उच्च न्...

IPL की डेटशीट का ऐलान, 9 अप्रैल को कोहली और रोहित में टक्कर, तो 30 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा फाइनल

मुम्बई। इंडियन प्रीमीयर लीग के आगामी सीजन 2021 की डेटशीट का ऐलान हो गया है। पहला मैच 9 अप्रैल को मुम्बई और बैंगलोर के बीच चेन्नई खेला जायेगा। बीसीसीआई ने इसकी अधिकारिक घोषणा आईपीएल के सोशल मीडिया अकाउंट से की है। जिसके अनुसार 9 अप्रैल को पहला मैच चेन्नई में जबकि 30 मई को अंतिम फ़ाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। कोरोना संकट के बीच इसका आयोजन भारत में अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होगा। जिसके चलते इस बार भी आईपीएल में टीमों के घरेलू मैदान और विरोधी टीम के घर में जाकर मैच खेलने वाला नियम लागु नहीं हो सकेगा। लीग स्टेज में हर टीम चार वेन्यू पर खेलेगी। टूर्नामेंट में 56 मैच होंगे। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 10-10 मैच खेले जाएंगे, जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में 8-8 मैच होंगे।...

अभिनेता मिथुन चक्रवती BJP में शामिल

कोलकाता. मशहूर बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. वे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित प्रधानमंत्री की रैली में बीजेपी में शामिल हुए. हाल में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मिथुन चक्रवर्ती से उनके निवास पर मुलाकात भी की थी. जिसके बाद से ही मिथुन के बीजेपी में शामिल होने की बातों को हवा मिलने लग गई थी. बीजेपी में शामिल होने के बाद कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड से मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, जो आपका हक छीनेगा हम उसके खिलाफ खड़े होंगे. आज का दिन मेरे लिए सपने जैसा है. इतने बड़े नेताओं के साथ मंच साझा करूंगा, ऐसा मैंने कभी सोचा नहीं था. ममता बनर्जी का नाम लिए बिना बाहरी बनाम भीतरी का जवाब देते हुए मिथुन ने कहा, बंगाल में रहने वाला हर कोई बंगाली है. हम गरीबों के लिए काम करना चाहते हैं. गरीबों के लिए काम करना मेरा सपना है. मिथुन ने कहा, ...

4 लाख की रिश्वत लेते और देते अधिकारी के साथ पारस ट्रेवल एजेंसी का मालिक गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) ने तकनीकी सूचना के आधार पर शनिवार को विशेष अनुसंधान इकाई, मुख्यालय द्वारा कार्यवाही करते हुए जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड में कार्यरत ऑफिसर स्पेशल ड्यूटी वीरेंद्र वर्मा एवं सहायक लेखा अधिकारी (रिटायर्ड संविदा कर्मी) महेश गोयल एवं पारस ट्रैवल एजेंसी के मालिक नरेश सिंघल को 4 लाख रुपए की रिश्वत की राशि लेते एवं देते गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को सूत्र सूचना के आधार पर यह शिकायत मिली कि जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में 100 मिडी सिटी बसों के टेंडर आवंटन, संचालन एवं अतिरिक्त सुविधा जैसे आवास एवं कार्यालय के 6 रूम से बढ़ाकर 10 रूम करना एवं अतिरिक्त बोरिंग खुदवा कर पानी की व्यवस्था करना तथा सब्सिडी रिलीज करने की एवज में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है एवं रिश्वत की राशि के आदान-प्...

नई कारों में 1 अप्रैल से फ्रंट सीटों पर एयरबैग अनिवार्य, पुरानी कार वाले भी पढें यह खबर

नई दिल्ली. भारत में कारों में फ्रंट सीटों के लिए एयरबैग 1 अप्रैल से अनिवार्य कर दिया गया है. सरकार ने परिवहन मंत्रालय के इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस नए प्रस्ताव के मुताबिक अब कंपनियों को नई कारों में 1 अप्रैल से फ्रंट सीट (ड्राइवर और उसकी बगल वाली सीट) के लिए सुरक्षा के लिहाज से एयरबैग जरूरी तौर पर लगाने होंगे. बता दें कि देश में बढ़ती दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों पर लगाम कसने के लिहाज से भारत सरकार का परिवहन मंत्रालय लगातार इस दिशा में काम कर रहा था. एक्सपर्ट्स की राय भी इसमें ली गई थी, जिसके बाद परिवहन मंत्रालय के प्रस्ताव को आखिरकार भारत सरकार ने मंजूरी दे दी. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि नये मॉडल के मैन्युफैक्चर पर यह नियम एक अप्रैल 2021 से लागू होगा. वहीं पुराने मॉडल पर यह नियम 31 अगस्त, 2021 से लागू होगा. वाहन मानकों पर शीर्ष टेक्निकल क...

Corona का कहर: राजस्थान में सभी आंगनबाड़ी केन्द्र और 5वीं तक की कक्षाएं 31 मार्च तक बंद, इन राज्यों से आने वालों पर सख्ती

जयपुर। देश के अन्य राज्यों की तरह ही राजस्थान में भी जाते-जाते कोरोना फिर लौटता हुआ नजर आ रहा है। कोरोना के अन्य राज्यों की तरह ही राजस्थान में भी फिर से बढ़ने का सिलसिला चालू हो गया है। इसको लेकर राज्य सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए केरल और महाराष्ट्र से राजस्थान आने वाले लोगों की तरह अब पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात से प्रदेश में आने वालों के लिए भी 72 घण्टे पूर्व कोरोना वायरस के आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। पड़ोसी राज्यों में कोविड-19 का संक्रमण फिर से बढ़ने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, राजस्थान में आंगनबाड़ी केन्द्र और स्कूलों में कक्षा 5 तक कक्षाएं पूर्व की भांति 31 मार्च तक बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 'इस महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने आवश्यक हैं। प्रदेशवासियों को विशेषज्ञ डॉक्टर...

अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक के साथ मिली कार के मालिक ने की आत्महत्या

मुम्बई। दुनिया के सबसे बड़े कारोबारियों में शुमार मुकेश अंबानी के घर के बाहर पिछले दिनों जो स्कॉर्पियो कार विस्फोटक के साथ मिली थी उसके मालिक ने खुदकुशी कर ली है. देश के सबसे अमीर शख्स उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर मिली कार के मालिक ने कलवा ब्रिज से कूदकर सुसाइड कर लिया है. कार मालिक की पहचान मनसुख हिरन (Mansukh Hiran) निवासी नौपाड़ा ठाणे के रूप में हुई है. बता दें कि एंटीलिया के बाहर संदिग्ध कार मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच (Crime Branch) को मुलुंड टोल प्लाजा का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें रात 3 बजकर 5 मिनट पर सफेद इनोवा कार मुलुंड टोल क्रॉस कर ठाणे शहर में एंट्री कर रही है. मनसुख हिरेन का शव मुंब्रा रेती बंदर रोड के पास खाड़ी से मिला है. इससे पहले परिवार ने शुक्रवार दोपहर उनके लापता होने की शिकायत नौपाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी.   उधर मनसुख हिर...

उदयपुर के एक स्कूल में कोरोना ब्लास्ट, 25 छात्रों सहित 28 कोरोना पॉजिटिव मिले

उदयपुर। कोरोना एक बार जाते जाते फिर लौट आया है। राजस्थान में कोरोना का कहर फिर से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में उदयपुर के स्कूल में एक साथ करीब 28 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनमें 25 छात्र और स्कूल स्टाफ के सदस्य शामिल हैं। उदयपुर में एक फिर कोरोना ब्लास्ट होने से चिंताएं बढ़ गई हैं। एक साथ एक ही क्षेत्र से 28 कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को सीमित कर दिया गया है। अम्बामाता स्थित प्रज्ञा चक्षु उच्च माध्यमिक  विद्यालय का यह मामला है। पूरे इलाके को सेनेटाइज कराया गया है। उधर उन लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं जिनके संपर्क में यह बच्चे और स्कूल का स्टाफ आया है।...