India

लम्बे समय बाद उड़न खटोले में गहलोत और पायलट साथ-साथ, पर सबसे बड़ा सवाल क्या सच में मिट गई दूरियां?

जयपुर. राजस्थान कांग्रेस ने शनिवार को चित्तौड़गढ के मातृकुंडिया और बीकानेर के श्रीडूंगरगढ के पास धनेरू में किसान सम्मेलन से उपचुनाव के प्रचार का आगाज किया. इसके सा​थ ही यह भी राजनीतिक मैसेज देने का प्रयास किया गया कि गहलोत और पायलट एक हैं. और ​कांग्रेस में बिना गुटबाजी की बात किए सभी को एकजुट होकर राजस्थान की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में साथ रहने का संदेश दिया. राजस्थान के कांग्रेस नेताओं की ओर से इस चुनावी प्रचार प्रसार का आगाज होने से ठीक पहले जयपुर से रवाना होते वक्त हेलिकॉप्टर में एक साथ बैठे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्य​मंत्री सचिन पायलट के मुस्कुराते हुए चेहरे की फोटो भी जारी की गई. वो बात अलग थी कि सीएम अशोक गहलोत पहले, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ​दूसरे, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन तीसरे और सचिन पायलट हेलिकॉप्टर में चौथे नम्बर पर बैठ...

कोरोना संकट काल में काट गया राजस्थान सरकार के कार्मिकों का 1600 करोड़ का वेतन जारी

जयपुर। राजस्थान सरकार ने कोरोना संकट काल के दौरान सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का स्थगित किया गया वेतन फिर से जारी कर दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में अपने बजट भाषण में घोषणा की थी। जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देशों की पालना करते हुए राजस्थान सरकार के वित्त विभाग ने 1600 करोड रुपए की राशि जारी कर दी। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संकट काल के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से दिए गए इस सहयोग के लिए आभार भी जताया। उधर राजस्थान सरकार की इस पहल का राजस्थान के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। और मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इस तरह से संवेदनशील फैसला कर राज्य के मुखिया ने कर्मचारियों में भरोसा कायम किया है।...

भारत के 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान, 2 मई को आएंगे चुनाव नतीजे

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और केरल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही पांचों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। - 27 मार्च को असम में पहले चरण का चुनाव, 1 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव, अप्रैल को तीसरे चरण का चुनाव 6 अप्रैल को। - पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में एक ही चरण में 6 अप्रैल को होगा चुनाव। - पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 27 मार्च को। इसके बाद 01, 06, 10, 17, 22, 26 और 29 अप्रेल को होंगे चुनाव। - 2 मई को पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। - चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान किया गया है। - सभी चुनाव वाले राज्यों में उम्मीदवारों क...

रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे जयपुर, गणेश मंदिर में की पूजा अर्चना

जयपुर। कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) आज सुबह-सुबह जयपुर पहुंचे और मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर (Moti Dungri Ganesh Ji Temple) में आशीर्वाद लिया। उनकी जयपुर यात्रा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हसि, और उनकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। आज उनके जयपुर में रुकने का ही कार्यक्रम है। पूजा अर्चना के दौरान वाड्रा ने प्रथम पूज्य गणेश भगवान के दरबार में अपनी मनोकामनाएं भी रखीं। रॉबर्ट वाड्रा को मंदिर के महंत कैलाश शर्मा के द्वारा 21 मौदक का प्रसाद भी दिया गया। साथ ही दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मोती डूंगरी गणेश की तस्वीर भी भेंट की गई।...

मुकेश अंबानी के घर से कुछ दूरी पर कार में मिला विस्फोटक, 20 जिलेटिन छड़ें बरामद

मुम्बई। देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के घर से कुछ दूरी पर एक संदिग्ध कार के मिलने से हड़कंप मच गया। घर के बाहर कुछ दूरी पर खड़ी स्कॉर्पियो कार से 20 जिलेटिन छड़ें बरामद की गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि राहत की बात यह रही कि जिलेटिन की यह छड़ें असेंबल नहीं थीं। जिससे कोई कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।  पर सुरक्षा के लिहाज से इस पूरे मामले में बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस इंटेलिजेंस भी जांच में जुट गई है। पुलिस वाहन का असल मालिक कौन है इसकी जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का यह भी मानना है कि इतने बड़े स्तर पर जिलेटिन की छड़े मिलने के पीछे किसी बड़ी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में पुलिस की क्राइम ब्रांच आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। ब...

महाराष्ट्र व केरल से राजस्थान आने वाले लोगों के लिए कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट साथ में लाना अनिवार्य

जयपुर। कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते खतरे को देखते हुए राजस्थान सरकार सख्त हो गई है। राजस्थान सरकार ने एक बार फिर सख्त कदम उठाते हुए एक बड़ा फैसला किया है। इसके तहत महाराष्ट्र व केरल से राजस्थान आने वाले लोगों के लिए कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट साथ में लाना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही मार्च के फर्स्ट वीक से पुनः अवेयरनेस कैम्पेन चलाने का निर्णय भी लिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से इस संबंध में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की गई और बैठक में यह निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी फैसला हुआ कि सभी कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना करें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, यह भी सुनिश्चित हो। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोविड वैक्सीन को लेकर कोई डर की बात नहीं है, जिन लोगों का नंबर आ रहा है वे वैक्सीन लगवाएं और डरें नहीं।...

सोशल प्लेटफॉर्म की मनमानी पर सरकारी शिकंजा, 24 घंटे में हटानी होगी आपत्तिजनक पोस्ट

नई दिल्ली। केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सरकार की नई गाइडलाइन की जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया का करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। इसलिए दुरुपयोग को रोकना जरूरी है। जिसने सबसे पहले आपत्तिनजक पोस्ट डाली, उसकी पहचान बतानी होगी। यानी, जहां से गलत पोस्ट हुआ उसके बारे बताना होगा। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के लिए जो कानून बना है उसे तीन महीने में लागू किया जाएगा। एक शिकायतकर्ता ऑफिसर को रखना होगा और 15 दिन में शिकायत का निपटारा होना चाहिए। अगर कोई आपत्तिनजक कंटेंट पोस्ट किया गया है तो उसे 24 घंटे के भीतर हटाना होगा। कंपनियों को चीफ कंप्लायंस ऑफिसर की तैनाती करनी होगी। इसके अलावा नियम के पालन पर हर महीने रिपोर्ट देनी होगी। जिसने सबसे पहले आपत्तिनजक पोस्ट डाली, उसकी पहचान बतानी होगी. यानी, जहां से गलत पोस्ट हुआ उसके बारे बताना होगा. सोशल म...

महंगाई का सिलेंडर फटा, फिर 25 रु. बढ़ाए गए, 1 माह में 100, 3 माह में 200 रु. बढ़े

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी कर दी है। सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रु. बढ़ा दी गई है। दिल्ली में 769 रुपये से बढ़कर 794 रु.सिलेंडर के दाम हो गए हैं। आज से ही नई दरें लागू कर दी गई हैं। फरवरी में गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी है। 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपये, 15 फरवरी को 50 रुपये बढ़ाने के बाद अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यानी कि पिछले एक माह में घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर ₹100 दाम बढ़ाए जा चुके हैं। और यदि पिछले 3 महीनों की बात करें तो करीब ₹200 सिलेंडर पर अब तक बढ़ चुके हैं।...

3 हजार 500 करोड़ की लागत से, देश में पहली बार राजस्थान में 'Universal Health Coverage' होगी लागू

जयपुर। स्वास्थ्य के क्षेत्र में राजस्थान को मजबूत करने के लिए हादसे आगामी वर्ष से 3 हजार 500 करोड़ रूपये की लागत से, देश में पहली बार किसी प्रदेश में 'Universal Health Coverage' लागू होगी। जिससे राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रूपये की चिकित्सा बीमा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस प्रकार, आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के NFSA एवं SECC परिवारों के साथ-साथ समस्त संविदाकर्मियों, लघु एवं सीमान्त कृषकों को निःशुल्क तथा अन्य परिवारों को बीमा प्रीमियम की 50 प्रतिशत राशि पर (अर्थात लगभग 850 रूपये वार्षिक खर्च पर) सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में cashless इलाज हेतु 5 लाख रूपये तक की वार्षिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। राजस्थान सरकार का बजट पेश करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह घोषणा की। हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य मिले और उद्योग बीमार हो...

राजस्थान सरकार महिलाओं को उपलब्ध कराएगी फ्री सेनेटरी नेपकिन

जयपुर. महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा और सुरक्षा के लिहाज से राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने बड़ा फैसला किया है. खासकर गरीब और कमजोर तबके की उन महिलाओं के लिए जो आर्थिक तंगी के चलते सेनेटरी नेपकिन का इस्तेमाल नहीं कर पाती थी.  सरकार ने अब छात्राओं और किशोरियों की तर्ज पर उनको भी फ्री सेनेटरी नेपकिन (Sanitary napkins) उपलब्ध कराने की राजस्थान के बजट में घोषणा की है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने इसके लिए 200 करोड़ रूपए का बजट भी उपलब्ध कराने की घोषणा की है. यह सुविधा निशुल्क दवा योजना के तहत उपलब्ध करवाई जाएगी. विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां घूंघट प्रथा भी है और संकोचवश महिलाएं ऐसी समस्या के बारे में किसी को कह नहीं पातीं और इससे कई रोगों से ग्रसित हो जाती हैं. और तो और इन महिलाओं को समय पर इलाज भी उपलब्ध नहीं हो पाता. ऐसे में स्वयं सहायता समूह, सा...