जयपुर.राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्याें की समीक्षा करते हुए अभियन्ताओं को सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से चल रहे सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों में कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (गारंटी अवधि) में सड़क की मरम्मत नहीं करने वाले संवेदकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान पीएमजीएसवाय, सीआरआईएफ, एसआरएफ, आरआईडीएफ, ग्रामीण विकास पथ आदि योजनाओं तथा एनएएचआई, विश्व बैंक तथा एडीबी के सहयोग से चल रहे निर्माण कार्याें की गहन समीक्षा की। प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत अतिरिक्त मुख्य अभियन्ताओं, अधीक्षण अभियंताओं, अधिशासी अभियंताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद भी किया।
CM ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को सड़क निर्माण की दृष्टि से देश का अव्वल राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। सड़क, ओ...
जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर पायलट समर्थक विधायक रमेश मीना ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले ही जहां SC, ST और अल्पसंख्यक विधायकों की सदन में अनदेखी का आरोप रमेश मीना ने सरकार पर लगाया था वहीं अब विधायक रमेश मीना का एक और बड़ा बयान सामने आया है जिसमें विधायक रमेश मीना ने इस्तीफे तक की बात कह दी है। रमेश मीना ने कहा- एससी एसटी माइनॉरिटी के साथ भेदभाव क्यों? सबके अपने-अपने विचार होते हैं। सीट निर्धारण में मुख्य सचेतक की भूमिका होती हैै, वह अध्यक्ष से भी चर्चा करते हैंं। SC के तो दो ही मंत्री हैं उनके साथ भेदभाव क्यों?
मुझे मंत्री नहीं बनना है, मैं कांग्रेस के साथ हूं, जिनके साथ से कांग्रेस सरकार बनी उनको नजर अंदाज क्यों किया जा रहा है? इसके साथ ही रमेश मीना ने विधायकों को दिए गए लैपटॉप और अटेची पर भी सवाल उठाए। रमेश मीना ने कहा- ‘विधायकों को लैपटॉप और अ...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दांडी मार्च की 91वींं वर्षगांठ के अवसर पर जयपुर में प्रतीकात्मक दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं खादी ग्रामोद्योग भवन, बजाज नगर से गांधी सर्किल तक मार्च में शामिल हुए। इस मार्च के दौरान कई मंत्री, विधायक भी साथ रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे मुल्क में मनाने की शुरुआत हुई है और मैं उम्मीद करता हूं कि पूरे मुल्क में, लोगों में जज़्बा पैदा होगा और विशेष रूप से नई पीढ़ी के अंदर। जिस प्रकार से आज ही के दिन महात्मा गांधी ने 1930 में जो दांडी यात्रा शुरू की थी, वो अंग्रेजों के साम्राज्यवाद के खिलाफ बिगुल बजाया था, उसमें वो कामयाब हुए और 6 अप्रैल को समाप्त हुई दांडी के तट पर, पूरा देश एकजुट हो गया था। अब जो अमृत महोत्सव मनाने की शुरुआत हुई है, राजस्थान में भी फ्रीडम फाइटर्स एक से बढ़कर एक थे...
नई दिल्ली. चुनावी एवं राजनीतिक सुधारों की पेरोकार संस्था 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिकट रिफॉर्म्स' (ADR) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि साल 2016-2020 के दौरान हुए चुनावों के समय 170 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी का दामन छोड़ दिया और दूसरे दलों में शामिल हो गए. जबकि भाजपा के सिर्फ 18 विधायकों ने दूसरी पार्टियों का दामन थामा.
रिपोर्ट की बड़ी बातें:
रिपोर्ट के मुताबिक 2016-2020 के दौरान पाला बदलकर फिर से चुनावी मैदान में उतरने वाले 405 विधायकों में से 182 भाजपा में तो 28 विधायक कांग्रेस और 25 विधायक तेलंगाना राष्ट्र समिति से जुड़े.
साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पांच लोकसभा सदस्य भाजपा को छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हुए तो 2016-2020 के दौरान कांग्रेस के सात राज्यसभा सदस्य दूसरी पार्टियों में शामिल हुए.
2016-2020 में हुए चुनावों के दौरान कांग्रेस के 170 विधायक...
नई दिल्ली. भारत में कोरोना की वैक्सीन आ चुकी है. बावजूद इसके कोरोना का खतरा टल नहीं रहा, बल्कि जाते-जाते कोरोना फिर से लौटता हुआ दिखाई दे रहा है. हालात ये हैं कि देश के 4 राज्य में स्थिति फिर चिंताजनक बन गई है. महाराष्ट्र के नागपुर में तो 7 दिन के लिए लॉक डाउन लगा दिया गया है.
इस बीच सबसे बड़ी खबर यह है कि हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 11 मार्च को दोपहर 1 बजे तक 2.57 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. सरकारी हेल्थ सेंटर पर 71% और प्राइवेट में 28.77% वैक्सीनेशन हुआ है.
नीति आयोग और हेल्थ मिनिस्ट्री के अधिकारियों ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महाराष्ट्र के हालात सबसे खराब हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में केस लगातार बढ़ रहे हैं. सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है.
देश में रिकवरी रेट 97% है वहीं मौतों की दर 1.4% और एक्टिव केसों की दर 1.6% है. भारत क...
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है राजनीति परवान पर चढ़ती दिखाई दे रही है और विवाद भी सर चढ़कर बोल रहे हैं। इसी कड़ी में अब चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के घायल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने पॉलिटिकल प्लान में बदलाव करते हुए आज चुनावी घोषणापत्र जारी करने के कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। ममता बनर्जी नंदीग्राम (Nandigram) के बिरुलिया गांव में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गईं और उनके बाएं पैर में चोट लगने के बाद कोलकाता के SSKM अस्पताल में में भर्ती हैं और इलाज चल रहा है। हालांकि बताया गया है कि ममता के पैर की हड्डी नहीं टूटी है, लेकिन उनके पैर में सॉफ्ट टीश्यू डैमेज है। पैर में चोट लगने के बाद ममता ने सीने में दर्द की शिकायत भी की थी. डॉक्टरों ने उनकी ईसीजी जांच की, ममता की...
जयपुर. पूर्वी राजस्थान के कद्दावर नेता रमेश मीणा एक बार फिर मुखर होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ सदन में मोर्चा खोल दिया है। विधानसभा में बैठने की व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से गर्म बहस के बाद रमेश मीणा ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा में बैठने की व्यवस्था सही ढंग से नहीं की गई है। इतना ही नहीं उन्होंने सदन में बैठने की व्यवस्था को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया। और कहा कि सदन के भीतर एससी, एसटी और अल्पसंख्यक विधायकों को जानबूझकर बिना माइक वाली सीटें दी गई हैं। जबकि सदन में बैठने की व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की है। इससे हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। रमेश मीना यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि कहा- एससी, एसटी और अल्पसंख्यक के कांग्रेस में 50 विधायक हैं। कोरोना के नाम पर सदन में बैठने की व्यवस्था की गई है, उसमें दलित वर्ग के मंत्री टीकाराम...
देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बने हैं। उनके नाम पर बीजेपी विधानमंडल के सभी विधायकों ने मुहर लगाई। बता दें कि सीएम के नाम पर कई लोगों के नाम की चर्चा थी। लेकिन तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लग गई। इस रेस में अनिल बलूनी भी आगे थे।
बता दें कि सभी सांसदों को बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। तीरथ सिंह की छवि साफ होने के साथ साथ मृदुभाषी होने की बताई जाती है। वे संघ प्रचारक भी रहे हैं। इसके साथ ही उनके बारे में कहा जाता है कि वो हर एक विचार को साथ लेकर चलने में भरोसा करते हैं। उनकी यही खासियत उन्हें सीएम की कुर्सी तक ले गई। बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।...
उत्तराखंड की राजनीति से जुड़ी सबसे बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना इस्तीफा दे दिया है. उत्तराखंड बीजेपी में चल रहे घमासान के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा.
बताया जा रहा है कि BJP में विधायकों और कुछ मंत्रियों में नाराजगी के चलते त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है. इन नेताओं की नाराजगी जाहिर करने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री बने रहने पर संकट जारी था. इसके बाद से ही केंद्रीय नेतृत्व इस मसले पर मंथन कर रहा था. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि त्रिवेंद्र सिंह रावत की मुख्यमंत्री पद से विदाई हो सकती है.
राज्य के पर्यवेक्षक रमन सिंह और दुष्यंत गौतम राजधानी देहरादून में पहले से ही जमे हुए हैं. अब सीएम के इस्तीफे के बाद पर्यवेक्षकों की देख रेख में विधायकों की बैठक म...
मुम्बई. बॉलीवुड में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है. फिल्मकार संजय लीला भांसाली कोरोना वायरस का शिकार हुए हैं. जिसके चलते उनकी आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया है. इसके साथ ही पूरी फिल्म यूनिट को भी ऑब्जर्वेशन में रखा गया है उनका भी कोरोना टेस्ट कराया गया है. इतना ही नहीं फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं और तुरंत खुद को आइसोलेट करते हुए उपचार लेने में जुट गए हैं. रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की.
बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना की मार झेल चुके हैं. इतना ही नहीं कई और सितारे और फिल्म निर्माता निर्देशक भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं....