India

OLX पर सोफा बेचने के चक्कर में CM केजरीवाल की बेटी से 34,000 की ठगी

दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार हो गई हैं. हर्षिता OLX पर सोफा बेचना चाहती थीं. जहां एक शख्स ने सोफा खरीदने के लिए अप्रोच किया. और पूरी बात भी लगभग तय हो चुकी थी. डील तय होने के बाद उस शख्स ने CM केजरीवाल की बेटी को एक QR कोड भेजा. कोड भेजने के बाद उसे स्कैन करने को कहा. जैसे ही हर्षिता ने कोड को स्कैन किया तो अरविंद केजरीवाल की बेटी के अकाउंट से 34000 रुपये डेबिट हो गए. जैसे उन्होंने बार कोड स्कैन किया, उनके खाते से दो किस्तों में पैसे निकल गए. बताया गया कि पहले 20,000 रुपये और फिर 14,000 रुपये हर्षिता के अकाउंट से चले गए. इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी गई. जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू की....

सरकारी गेहूं के हर दाने की होगी निगरानी, राजस्थान में 50 प्रतिशत राशन की दुकानें हुई जिओ टेगिंग

जयपुर. राजस्थान में सरकारी गेंहू की कालाबाजारी और छीजत रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. इसके तहत गरीबों तक, जरूरतमंदों तक उनके हक के राशन का गेंहू पहुंचे इसके लिए जीओ टेगिंग का कार्य तेज कर दिया गया है. इसी दिशा में प्रदेश में गार्ड सिस्टम लागू करने के लिए महज चार ही दिन में कुल 25 हजार राशन की दुकानों में से 50 प्रतिशत की जिओ टेगिंग कर दी गई है. गार्ड सिस्टम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आवंटित गेहूं के उठाव से लेकर वितरण तक गेहूं के हर दाने पर निगरानी रखी जायेगी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर खाद्य विभाग के सचिव और अनुभवी आईएएस नवीन जैन को इसका जिम्मा सौंपा गया है और वो अपने मिशन को पूरा करने में जुट गए हैं. सोमवार को वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए. इसके अ...

राजस्थान के गैर सहायता प्राप्त स्कूलों को सुप्रीम कोर्ट ने 6 किस्तो में फीस लेने की दी मंजूरी

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने लाखों अभिभावकों को झटका देते हुए राजस्थान के गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों को 6 किस्तों में फीस लेने की मंजूरी दे दी है. इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस फैसले पर भी रोक लगा दी है जिसने प्रबंधन को केवल 60 से 70 फीसदी ट्यूशन फीस ही एकत्र करने की अनुमति दी थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने एक और बात साफ कर दी है कि  5 मार्च 2021 से 6 मासिक किस्तों में छात्रों से 100 फीसदी  स्कूल फीस लेने की अनुमति तो इन स्कूलों को होगी लेकिन स्कूल फीस का भुगतान न करने के आधार पर छात्रों को न तो निष्कासित किया जा सकेगा और ना ही उनका परीक्षा परिणाम को रोका जा सकेगा.  अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि किस्त व्यवस्था 2021.2022 के शैक्षणिक वर्ष के लिए छात्रों द्वारा देय शुल्क से स्वतंत्र होगी. ...

उत्तराखंड की ग्लेशियर आपदा पर प्रधानमंत्री मोदी ने ली बैठक

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में त्रासदी पर एक उच्च स्तरीय बैठक ली. बैठक में पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की गई. और मौके पर वर्तमान हालातों के बारे में फीडबैक लिया. साथ ही पीड़ितों को तुरंत राहत देने, राहत और बचाव कार्य को और प्रभावी बनाने की रणनीति बनी. प्रधानमंत्री की बैठक के दौरान गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उत्तराखंड के सांसद भी मौजूद रहे. उत्तराखंड की ग्लेशियर आपदा के लिए उठाए गए राहत के कदमों की समीक्षा भी की गई.  बता दें कि रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने से अलकनंदा तथा धौलीगंगा नदियों में हिमस्खलन और बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई. जिसमें सौ से ज्यादा लोगों के बहने के साथ कई लोगों के मारे जाने की खबर है. तपोवन में एनटीपीसी की साइट से कई शव अभी तक बरामद किए जा चुके हैं और अन्य की तलाश जारी है. ऋषिगंगा पर बनी ए...

भारत और अमेरिकी सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू, पाकिस्तानी सीमा से सटे इलाके में डाला सेना ने डेरा

महाजन. भारत और अमेरिकी सेना के बीच में संयुक्त युद्धाभ्यास देश के पश्चिमी सीमा से सटे पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के समीप शुरू हो गया है. राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र के महाजन फायरिंग रेंज में यह द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास शिविर शुरू हुआ है जिसमें अमेरिकी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिक दल भी शामिल है. इस महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने 270 अमेरिकी सैनिकों का दल 5 फरवरी को भारत पहुंच चुका था. यह युद्धाभ्यास करीब दो सप्ताह यानी 21 फरवरी तक चलेगा. दोनो देशों की सेना का यह 16वां युद्धाभ्यास है जो कि सेना की दक्षिण और पश्चिमी कमान द्वारा विश्वस्तरीय ट्रेनिंग नोड के रूप में तैयार की गई एशिया की सबसे बड़ी महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ है.  बताया जा रहा है कि इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सप्त शक्ति कमान की 11 वीं बटालियन जम्मू कश्मीर राइफल्स  कर...

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी, विधायकों ने अब तक 3067 से ज्यादा सवाल लगाए

जयपुर. केन्द्र सरकार के आम बजट के बाद अब राजस्थान सरकार अपना बजट पेश करने जा रही है. 10 फरवरी से राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की शुरूआत होने जा रही है. वित्त विभाग के अधिकारियों ने अधिकतर बजट प्रस्तावों को करीब करीब फाइनल टच दे दिया है. विभिन्न संगठनों, एनजीओ, उद्यमियों, विशेषज्ञों, विभागों और उनके मंत्रियों अधिकारियों से राम मशवरे के बाद बजट को बेहतर बनाने की कवायद की जा रही है. लेकिन इस बीच राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहने के भी पूरे आसार हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 8 फरवरी की दोपहर तक राजस्थान विधानसभा में विधयकों द्वारा अब तक 3067 सवाल लगाए जा चुके हैं. जिनमें विधायकों द्वारा लगाए गए तारांकित और अतारांकित दोनों तरह के सवाल शामिल हैं. कई विधायक तो ऐसे हैं जिन्होंने एक एक विधायक ने ही कई विभागों से जुड़े सवाल लगाए हैं. सबसे ज्यादा सवाल शिक्षा, चिकित्सा एवं...

'राजस्थान गौरव' सम्मान से 38 विभूतियां अलंकृत, गरिमा पूर्ण व्यक्तित्व का सम्मान समाज का दायित्व-कलराज मिश्र

जयपुर. ‘‘संस्कृति युवा संस्था’’ की ओर से एक भव्य समारोह में होटल ग्रांड उनियारा में राजस्थान की 38 प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को ‘राजस्थान गौरव‘ के अलंकरण से विभूषित किया गया. कार्यक्रम में ऑन लाइन मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि 'प्रदेश की विभूतियों को सम्मानित करना अपने आप में एक अतुलनीय कार्य है और संस्कृति युवा संस्था पिछले 25 वर्षों से राजस्थान की विभिन्न प्रतिभाओं को गरिमा पूर्ण तरीके से ‘राजस्थान गौरव’ के अलंकरण से विभूषित कर रही है. ये अपने आप में एक अनूठा कार्य है.' इस अवसर पर कृषि के क्षेत्र में पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल, अजमेर की संभागीय आयुक्त-डॉ. वीना प्रधान, बीकानेर में पुलिस अधीक्षक- प्रीति चन्द्रा, कोटा ग्रामीण में पुलिस अधीक्षक-शरद चौधरी, अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की 821 फुट ...

चमोली में ग्लेशियर टूटने से 100 से ज्यादा लोग बहे, अलर्ट जारी

चमोली.उत्‍तराखंड के चमोली में एक बड़ा हादसा हुआ है. नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत कोर जोन में स्थित ग्लेशियर टूटने से तबाही मच गई. रैनी गांव के पास ऋषि गंगा तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया है, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है. ग्लेशियर टूटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए. उत्तराखंड सरकार के मुताबिक इस हादसे में 100 से 150 लोगों के बहने की आशंका है. सबकी तलाश शुरू कर दी गई है. इसमें कई मजदूरों भी शामिल हैं. मोके पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है. प्रशासन ने हरिद्वार तक हाई अलर्ट जारी कर दिया है. यह अभी प्रारंभिक सूचना है ज्यादा अपडेट का इंतजार किया जा रहा है....

794 करोड़ की आरक्षित राशि के 83 रॉयल्टी ठेकों की राजस्थान में ई-ऑक्शन से नीलामी प्रक्रिया शुरु

जयपुर. राजस्थान सरकार ने खनन पट्टों से निकलने वाले खनिज पर देय राजस्व की वसूली के लिए 83 रॉयल्टी ठेकों की ई-प्लेटफार्म पर नीलामी प्रकिया शुरु कर दी है. इससे पहले पिछले दिनों 60 ठेकों की नीलामी प्रक्रिया शुरु की जा चुकी है. प्रमुख सचिव माइंस अजिताभ शर्मा के मुताबिक यह ठेके खनिजों के जारी खनन पट्टों आदि से निकाले जाने वाले खनिज पर वसूल किए जाने वाले रॉयल्टी कलेक्शन कान्ट्रेक्ट (आरसीसी), एक्सेस रॉयल्टी कलेक्श्ख‍न कॉन्ट्रेक्ट (ईआरसीसी), जिला स्तरीय मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी), राज्य स्तरीय मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (आरएसएमईटी) आदि के दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि 794 करोड़ रुपए की आरक्षित राशि के इन ठेकों की ई-नीलामी सूचना विभाग द्वारा 29 जनवरी को जारी कर दी गई है. इससे देश-दुनियां में कहीं से भी कोई भी व्यक्ति इस ई-नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेगा. उन्होंने बताया कि ई-आ...

IAS और CMHO में ठनी! फटकार खाने के बाद बोले CMHO व्यक्तिगत विद्वेष निकाल रहे संभागीय आयुक्त

जयपुर. सीनियर IAS और जयपुर संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा और सीकर के CMHO होने के साथ-साथ डॉक्टर्स के नेता डॉ. अजय चौधरी के बीच विवाद बढ़ गया है. मामला सिर्फ इतना सा था कि सीकर में आयोजित एक बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त ने खुद सीएमएचओ द्वारा कोरोना गाइडलाइन की उल्लंघन करने पर उन्हें न केवल नसीहत दी बल्कि कलेक्टर द्वारा सीएमएचओ को इस गंभीर लापरवाही के लिए चार्जशीट भी जारी करने के निर्देश दिए. मामले में सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी को चार्जशीट दी तो सीएमएचओ ने इसे व्यक्तिगत विद्वेष बता दिया. और बिना संभागीय आयुक्त का नाम लिए कहा कि जिस मीटिंग में 150 लोग बैठे हुए हैं उसमें बगैर मॉस्क कौन उल्लंघन कर रहा है? साथ ही कहा कि 'कोरोना काल में दिन रात ड‌यूटी देने वाले डॉक्टर्स एक जगह एकत्र होकर खुद को बूस्ट अप कर रहे थे. वो डीसी को नागवार गुजरा. जबकि, शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों के बीच जाने वा...