Politics

कांग्रेस सरकार द्वारा राजस्थान में किये गये लोककल्याणकारी कार्यों के आधार जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में पुन: कांग्रेस की सरकार बनेगी: जयराम रमेश

    जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संचार) एवं सांसद जयराम रमेश ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि 11 महिने पहले कांग्रेस नेता श्री राहुल गॉंधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में आई थी, यात्रा में श्री राहुल गॉंधी के नेतृत्व में 485 किलोमीटर कांग्रेसजन एवं आम लोग चले, यात्रा 6 जिलों से होकर गुजरी तथा यात्रा सर्वाधिक 16 दिन राजस्थान में रही। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दो असर हुए पहला सगंठन में एकजुटता आई तथा दूसरा देश की राजनीति के लिए परिवर्तनकारी नतीजे सामने आये, जिसका असर कर्नाटक चुनाव के नतीजों में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश की राजनीति में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है और अब उसका असर राजस्थान में दिखाई देने वाला है। उन्होंने कहा कि ...

शाहपुरा विधानसभा सीट पर मुकाबला हुआ त्रिकोणीय, बीजेपी के बागी ने आरएलपी से ठोकी ताल

बीजेपी के बागी हरी प्रसाद बलिवाल बीजेपी के उपेन यादव और कांग्रेस के मनीष यादव के सामने RLP से आए मैदान में, लम्बे समय से क्षेत्र में थे राजनीतिक तौर पर सक्रिय जयपुर. राजस्थान की राजनीति में टिकटों के बंटवार के बाद कहीं एक तरफा तो कहीं त्रिकोणीय समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। खासकर पार्टी के लिए लगातार पांच साल समर्पित रहकर टिकट मांगने वालों को जब टिकट नहीं मिला तो अब बागी के रूप में निर्दलीय या अन्य पार्टियों से चुनाव लड़ने वालों ने पार्टी की नींद उड़ा रखी है। ऐसा ही एक त्रिकोणीय और रोचक मुकाबला अब शाहपुरा विधानसभा की सीट पर देखने को मिल सकता है। जहां बीजेपी ने बेरोजगारों के लिए आवाज उठाने वाले उपेन यादव पर दाव खेला है तो एक बार फिर कांग्रेस ने पिछली बार हारे हुए प्रत्याशी युवा नेता मनीष यादव पर दाव लगाया है।  भाजपा व कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट इस विधानसभा सीट के लगातार टिकट होल...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के निर्देशन में चुनाव आचार संहिता को लेकर जबरदस्त सख्ती, अब तक 500 करोड़ की अवैध नकदी और अवैध सामग्री जब्त

जयपुर। जयपुर। राजस्थान के विधानसभा चुनावों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सीनियर आईएएस प्रवीण गुप्ता के निर्देशन में एक के बाद एक सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं। यही कारण है कि राजस्थान में आचार संहिता लगने के बाद अब तक करीब 500 करोड़ की अवैध नकदी और अवैध सामग्री जब्त की जा चुकी है। जो राजस्थान के चुनावी इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी सीजर की कार्रवाई है। आलम यह है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता चाहते हैं कि निष्पक्ष, भयमुक्त और धनबल मुक्त वातावरण में चुनाव हों इस लिहाज से खुद दिन रात हर जिले में नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि उनकी स्वयं के स्तर पर तैयार एक स्पेशल विंग भी खूफिया तंत्र की तरह लगातार गुप्त सूचनाएं उन्हें उपलब्ध करा रही हैं। सोर्स का इस्तेमाल कर विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। लापरवाही बरतने पर अधिकारियों और कार्मिकों के खिलाफ भी तुरंत एक्शन लिया जा रहा...

धारीवाल, सोलंकी को आखिरकार कांग्रेस ने दिया टिकट, रामगंज मंडी से मदन दिलावर के सामने महेंद्र राजोरिया को उतारा मैदान में

राजस्थान कांग्रेस ने आखिरकार नामांकन की आखरी तारीख से एक दिन पहले बचे हुए 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर ही दी। इस लिस्ट में शांति धारीवाल का नाम भी आ गया है। घोषित उम्मीदवारों में सबसे चौंकाने वाला नाम एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी का है जो लम्बे समय से फलोदी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन उन्हें कांग्रेस ने झोटवाड़ा से उम्मीदवार बनाया है।  उधर एक तरफ शांति धारीवाल को टिकट नहीं देने के चर्चे थे लेकिन अंतिम समय में सीएम अशोक गहलोत की मजबूत पैरवी के बाद कोटा उत्तर से कांग्रेस का उम्मीदवार बनने में सफल हो गए। वहीं भारी विरोध के बावजूद मंत्री जाहिदा खान कमान से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। वेद प्रकाश सोलंकी भी चाकसू से टिकट प्राप्त करने में सफल हो गए हैं।  पूर्व मंत्री हरेंद्र मिर्धा अब पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा के सामने नागौर से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वहीं लंबी मशक्क...

खेतड़ी में बसपा प्रत्याशी मनोज घुमरिया ने भरा नामांकन, 'मनोज म्हारो भायलो, विधानसभा में जायलो' के जयघोषों के साथ नामांकन में उमड़ी जबरदस्त भीड़ 

खेतड़ी। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के दंगल में गुरूवार का दिन बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मनोज घुमरिया के नामांकन के नाम रहा। जहां मनोज घुमरिया के समर्थकों के साथ जबरदस्त रोड़ शो के साथ किए गए नामांकन ने स्थानीय बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं की चिंता बढ़ा दी।  खेतड़ी विधानसभा के समाजसेवी व बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी मनोज घुमरिया ने खेतड़ी उपखंड कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले सुबह 10 बजे राजकीय अजीत हॉस्पिटल के सामने से रोड शो शुरू हुआ। जो मनोज घुमरिया के जयघोषों के गूंजते हुए चुणा चौक में डॉ अंबेडकर स्टैचू पर पुष्पांजलि के बाद करोल बाजार से होते हुए सब्जी मंडी, रामायण सत्संग चबूतरा, बाराही देवी मंदिर के सामने से गुजरते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने से पोलो ग्राउंड गेट, बस स्टैंड बसपा कार्यालय से होते हुए गव...

राजस्थान में बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की

राजस्थान में बीजेपी ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। 58 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान इसमें किया गया है। मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी सूची में सादुलशहर से गुरवीर सिंह बराड़, करणपुर से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, सूरतगढ़ से रामप्रताप कासनियां, खाजूवाला से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, कोलायत से पूनम कंवर भाटी, सादुलपुर से सुमित्रा पूनिया, पिलानी से राजेश दहिया, खेतड़ी से धर्मपाल गुर्जर, सीकर से रतनलाल जलधारी, खाण्डेला से सुभाष मील, विराटनगर से कुलदीप धनखड, जमवारामगढ़ से महेंद्रपाल मीणा, हवा महल से बाल मुकुंद शर्मा, किशनगढ़ बास से रामहेत सिंह जाटव, बहरोड़ से जसवंत सिंह यादव, रामगढ़ से जय आहूजा, राजगढ़.लक्ष्मणगढ़ से बन्नाराम मीणा, कठूमर से रमेश खिंची, कामां से नाक्षम चौधरी, नदबई से जगत सिंह, बयाना से बच्चू सिंह बंशीलाल, बसेड़ी से सुखराम कोली, करौली से दर्शन सिंह गुर्जर, सरदारपुरा से डॉ. महेंद...

राज्य में 7 नवंबर से 30 नवंबर तक लगा एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध

जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने 7 नवंबर को सुबह 7 बजे से लेकर 30 नवंबर की शाम 6.30 बजे तक के लिए एक्जिट पोल पर रोक लगा दी है। इस दौरान राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना और नगालैंड के तापी विधानसभा क्षेत्र में एक्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण प्रतिबंधित रहेगा।  भारत निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के अनुसार राजस्थान सहित अन्य चुनाव वाले राज्यों में मतदान से 48 घंटे पूर्व ओपिनियन पोल या अन्य पोल सर्वे के प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार एग्जिट पोल करना और एग्जिट पोल के परिणामों को समाचार पत्रों में प्रकाशित या इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से प्रसारित करना अथवा अन्य किसी तरीके से प्रचार-प्रसार करने पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।  उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रोनिक मीडिया में किसी ओपिनियन पोल ...

सचिन पायलट और सारा का हुआ तलाक, खुद सचिन ने चुनावी हलफनामे में दी सूचना

  जयपुर. राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री, देश की राजनीति के पोस्टर बाॅय, देश के युवा नेताओं में शुमार सचिन पायलट का तलाक हो चुका है। सारा पायलट से सचिन पायलट की खबरों को खुद सचिन पायलट ने टोंक से नोमिनेशन भरते वक्त स्वीकार किया, और अपने शपथ पत्र में इसकी जानकारी दी। हालांकि दोनों के बीच रिश्तों में दूरियों की खबरें पहले भी आती रही थी लेकिन पूर्व में इन खबरों का खंडन कर दिया गया था।    बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य और टोंक से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट ने दूसरी बार सचिन पायलट ने मंगलवार को अपना नामांकन भरा है। नामांकन से पहले रैली निकाल कर बडा शक्ति प्रदर्शन भी किया। यहां सिविल लाइन में बनाए गए आरओ कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। इस मौके पर उनके समर्थकों की भीड़ भी उमड़ी। इससे पहले सुबह कर...

राजस्थान कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी

Fourth list of Rajasthan Congress released: राजस्थान कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी कर दी गई है। लम्बे इंतजार और लंबे मंथन के बाद इन सीटों पर 56 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई हैं। राजस्थान कांग्रेस की चौथी लिस्ट का काउंटडाउन पिछले तीन दिनों से चल रहा था लेकिन आज यह काउंटडाउन समाप्त हुआ। रविवार और सोमवार को हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में इन नामों पर मुहर लगी। गहलोत और पायलट दोनों ने ही अपने अपने उम्मीदवारों को लिस्ट में शामिल करवाने के लिए पूरा जोर लगाया।   ...

Rajasthan assembly election 2023: सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को जारी होगी चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना

जयपुर। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के साथ ही समस्त रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा लोक सूचना जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रपत्र भरने की अंतिम तारीख 6 नवम्बर रहेगी। उक्त अवधि के दौरान 5 नवबंर को रविवार होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन प्रपत्रों की जांच 7 नवम्बर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवम्बर है। पूरे प्रदेश में एक ही चरण में 25 नवम्बर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसम्बर को होगी। श्री गुप्ता ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अंतर्गत राजस्थान विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए नामांकन दाखिल करते समय सामान्य अभ्यर्थी को 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी को 5 हजार रुपये जम...