आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में तीसरी आंख की तरह कार्य कर रहा सी-विजिल – मुख्य निर्वाचन अधिकारी
सी-विजिल पर शिकायत तुरंत कार्रवई की गारंटी
अब तक 4 हजार से ज्यादा शिकायतें, ज्यादातर शिकायतों का हुआ निस्तारण
जयपुर, 16 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सी- विजिल एप तीसरी आंख की तरह प्रदेश भर में आदर्श आचार संहित पर नजर बनाए हुए है। इस एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर रिकॉर्ड समय में कार्रवाई हो रही है। राज्य स्तर और जिला स्तर पर बने मॉनटिरंग सेंटर्स पर इस एप के जरिए लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। इस एप के जरिए प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का औसत समय 27 मिनट है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 में यह एप खासा मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के लागू होने से अब तक प्रदेश भर से 4,359 ( व...
- पीएम मोदी ही नहीं, भाजपा के 25 सांसदों ने भी राजस्थान की जनता को धोखा दिया- खरगे
- लाल डायरी में लिखा है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाएगी
- राजस्थान को कांग्रेस सरकार ने आर्थिक, सामाजिक, शिक्षण और आरोग्य की दृष्टि से आगे बढ़ाया
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राजस्थान के बारां में ईआरसीपी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। ईआरसीपी जन-जागरण अभियान के तहत आयोजित जनसभा में खरगे ने कहा कि राजस्थान से भाजपा के 25 सांसद हैं और मोदी सरकार में कई केंद्रीय मंत्री हैं। जनता ने भाजपा सांसदों को चुनकर संसद भेजा, मगर यह भाजपा सांसद राजस्थान को न पैसा दिला पाए और न ही पानी। पीएम मोदी ही नहीं, बल्कि भाजपा के 25 सांसदों ने भी राजस्थान की जनता को धोखा दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जमकर त...
देश के पांच राज्यों में चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। यह चुनाव का कार्यक्रम कुल 27 दिन तक चलेगा।
घोषणा के मुताबिक सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। जबकि छत्तीसगढ़ में 2 चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग रखी गई है। राजस्थान में 23 नवंबर को जबकि तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों में एक साथ 3 दिसंबर को मतगणना होगी और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
देखना होगा मध्यप्रदेश में अभी बीजेपी सत्ता में है क्या वो वापस लौट पाएगी। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, दोनों ही जगह कांग्रेस रिपीट होने का दावा कर रही है। तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस की, मिजोरम में म...
जयपुर। महिला आरक्षण पर चर्चा हो रही है, इस देश की आधी आबादी को राजनैतिक भागीदारी और उनके सशक्तीकरण के लिये महिला आरक्षण आवश्यक है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर समर्थन करती है। महिला आरक्षण बिल पास हो गया, किन्तु यह समझना आवश्यक है कि केन्द्र सरकार की माने तो भी 2029 से पहले महिला आरक्षण सम्भव नहीं है। आर्टिकल 82 एवं आर्टिकल 81 (3) से इस बिल को लिंक किया गया है जिसके तहत् 2026 में परिसीमन होगा उसके बाद जनगणना पर इसका दारोमदार रहेगा। सरकार यह खुद स्वीकार कर रही है कि क्रियान्वयन 2029 से पहले नहीं होगा तो संसद का विशेष सत्र बुलाना, ताम-झाम व साज-सज्जा केवल वाहवाही लूटने के लिये की गई, किन्तु देश की आधी आबादी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। केन्द्र सरकार अविलम्ब सन् 2011 की जातिगत जनगणना के आंकड़ों के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को सम्मिलित करते हुये महिला आरक्षण बिल लागू करे।
 ...
जयपुर। राजस्थान प्रदेश एवं कांग्रेस पार्टी के लिए कल का दिवस ऐतिहासिक है क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवीन भवन का शिलान्यास करेंगे, तत्पश्चात् कांग्रेस के कांगे्स कार्यकर्ताओं जिसमें बूथ, मण्डल, ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी सहित तमाम वे लोग जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते एवं संगठन में विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहे हैं, के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। उक्त विचार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में व्यक्त किए।
डोटासरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी बार-बार कैडर बेस पार्टी होने का दावा करते हुए पन्ना प्रमुख बनाने का दावा करती है किन्तु भाजपा आज तक इस तरह का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित नही...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान आवासन मंडल द्वारा विधानसभा के सामने स्थित नवनिर्मित ‘विधायक आवास परियोजना‘ का 12 अगस्त को सायं 6ः30 बजे लोकार्पण करेंगे। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसअवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में वर्तमान एवं पूर्व विधायकगण, सांसदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण भी शिरकत करेंगे। उन्होंने परियोजना के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट अत्याधुनिक सुविधाओं एवं सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित है। साथ ही इस परियोजना के अर्न्तगत छह बहुमंजिला इमारतों (जी+8) में 3 हजार 200 स्क्वायर फीट वाले कुल 160 आवास बनाए गए हैं।...
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस इलेक्शन मोड पर आ गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बडा निर्णय लेते हुए विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के लिए इलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज इसको लेकर आदेश जारी किए। इस लिस्ट में गहलोत और पायलट दोनों खेमे के नेताओं को रखा गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान की विधानसभा चुनाव के इलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया गया है। इस कमेटी के सदस्य के रूप में मुख्यमंत्री अशोक गहलोतए आसाम के प्रभारी रहे भंवर जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, रघुवीर मीणा, रामेश्वर डूडी, डॉ रघु शर्मा, हरीश चौधरी, पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत मालवीय, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, खान मंत्री प्रमोद जैन, पंचायत राज मंत्री रमेश मीणा, सहकारिता मंत्री उदय आंज...
जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार, दिनांक 12 जुलाई, 2023 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक जयपुर के गर्वमेन्ट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर विशाल एक दिवसीय मौन सत्याग्रह (मौन विरोध) आयोजित किया जायेगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गॉंधी की निडर एवं समझौताविहीन राजनीति के समर्थन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 12 जुलाई को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक जयपुर के शहीद स्मारक पर मौन सत्याग्रह आयोजित किया जायेगा जिसमेें राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, एआईसीसी सचिव व सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, अमृता धवन, एआईसीसी व पीसीसी सदस्यगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदा...
नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एक्टिव मोड पर आ गई है। बड़ी बात यह है कि लंबे समय बाद कांग्रेस ने अपने कार्यकारिणी की जंबो लिस्ट जारी की। ऐसा तब हुआ था जब सचिन पायलट राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बन कर आए थे। उसके बाद में लंबे समय बाद यह जम्बो कार्यकारिणी बनी है। इस कार्यकारिणी में यदि चेहरों की बात करें तो अशोक गहलोत टीम के साथ में पायलट खेमे को भी जमकर तवज्जो दी गई है। इससे साफ हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव अशोक गहलोत और सचिन पायलट मिलकर लड़ेंगे।
राजस्थान में कांग्रेस ने 21 उपाध्यक्ष, 48 महासचिव, 121 सचिव बनाए हैं, साथ ही 121 सचिवों के साथ 25 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. लंबे समय से ये नियुक्तियां लंबित थीं. जुलाई 2020 में सचिन पायलट को अध्यक्ष पद से हटाया गया था, जिसके बाद पहली बार इतनी संख्या में संग...
मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में एक और रोचक घटनाक्रम देखने को मिला। जहां एनसीपी के अजित पवार ने सबको चैंका दिया। महाराष्ट्र विधानसभा में अब स्थिति बदल गई है। क्योंकि एनसीपी नेता अजित पवार ने बगावत कर भाजपा व शिवसेना सरकार से हाथ मिलाते हुए डिप्टी सीएम की शपथ ले ली। उनके साथ 9 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। डिप्टी सीएम बनते ही अजित पवार ने तुरंत अपने ट्विटर बायो तक में बदलाव कर दिया और खुल्लम खुला बगावत कर दी। इस बगावत के साथ ही तुरंत हुए ?ड़े बदलाव के बाद अजित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और मीडिया के हर सवाल का खुलकर जवाब दिया। बड़ी बात यह है कि उनके साथ छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल भी मौजूद रहे। उधर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पीएम की निंदा की। कहा पीएम ने एनसीपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी के नेता भ्रष्टाचार और सिंचाई घोटाले में शामिल हैं। आज ये साबित हो गया कि पीएम के आरोप ग...