Politics

जूते के फीते बांधने के मामले में घिरे भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय

अलवर। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो को लेकर घिर गए हैं। वीडियो को लेकर राजनीति गरमा गई है। मालवीय ने बुधवार को ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने अलवर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के जूते के फीते बांधे हैं। मालवीय ने लिखा कि कांग्रेस में पिद्दियों की कमी नहीं है। सिंह राहुल गांधी के जूतों के फीते बांधने के लिए अपने घुटनों पर आ गए। खड़गे जी इसी परिपाटी की बात कर रहे थे।  इस पर भंवर जितेंद्र सिंह ने दूसरा वीडियो जारी करते हुए कहा कि ऐसा नहीं था। फीते मेरे खुले हुए थे, राहुल गांधी के कहने पर अपने फीते बांधे थे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने राहुल गांधी की टीशर्ट को 25 हजार रुपए की होने का दावा किया था। अब वीडियो जारी कर यह दावा किया है कि भंवर जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के जू...

मास्क लगाओ... कोविड फैल रहा... ये सब बहाने हैं, हम कश्मीर तक जाएंगे : राहुल गांधी

चंडीगढ़। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंच चुकी है। यहां भाषण देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यात्रा रोकने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब नया फाॅर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ... कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।  उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 20 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्‌ठी लिखी थी। उन्होंने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की थी। मांडविया ने कहा था कि देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें। हरियाणा में यात्रा के दूसरे दिन भाषण में राहुल ने यह भी कहा हरियाणा में यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ...

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वापस लिया बिहार वाला विवादित बयान

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरूवार को संसद में बिहार पर दिए अपने विवादित बयान को वापस ले लिया। गोयल ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरा बिहार या बिहार के लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं है, अगर इससे किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो मैं तुरंत उस बयान को वापस लेता हूं। गोयल ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान कहा था कि ये लोग पूरे देश को बिहार बना देंगे।  इससे पहले इस मुद्दे पर बिहार के सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें भाजपा को छोड़कर बाकी दूसरे दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू, लेफ्ट और शिवसेना सहित कई पार्टियों के सांसदों ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने मंत्री पीयूष गोयल से माफी की मांग की। आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी राज्यसभा में बिहार के बारे में अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने के लिए पीयूष गोयल से माफी की मांग की थ...

कुत्ते वाले बयान पर भाजपा का राज्यसभा में हंगामा, खड़गे बोले- मैं अभी भी कहता हूं कि स्वतंत्रता संग्राम में इनकी कोई भूमिका नहीं थी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कुत्ते वाले बयान पर मंगलवार को राज्यसभा में भारी हंगामा हुआ। भाजपा ने खड़गे से माफी की मांग की। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने राजस्थान के अलवर में रविवार को कहा था कि हमने देश को आजादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी। हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या कोई कुर्बानी दी है? नहीं। इधर, मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। करीब 15 मिनट ही गुजरे थे। भाजपा सांसदों ने खड़गे से माफी मांगने की अपील करते हुए हंगामा कर दिया। मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अभद्र भाषण दिया। उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, निराधार बातें कहीं और देश के सामने झूठ पेश करने की कोशिश की। खड़गे को भ...

मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बाद में देखा जाएगा: जयराम रमेश

जयपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच में कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश का एक बड़ा बयान सामने आया है।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस संगठन चुनाव लड़ेगा। संगठन जीतेगा, कांग्रेस पार्टी जीतेगी। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह बाद में देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए सभी नेता, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लगे हुए हैं। और कांग्रेस सफल होगी। जयराम रमेश ने दौसा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तीन नेताओं के खिलाफ जांच जारी है। अनुशासन कमेटी के बारे में जहां तक सवाल है तो वह ऑनगोइंग इन्क्वायरी चल रहा है। जब जांच खत्म होने पर निर्णय लिया जाएगा। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। एकजुट होकर हम चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी को जिताएंगे एक व्यक्ति को नहीं जिताएंगे। कांग्रेस पार्टी को जिताएंगे। उन्होंने कह...

नोटबंदी का लक्ष्य हिंदुस्तान की जनता के दिल में डर फैलाने का था: राहुल गांधी

दौसा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि नोटबंदी का लक्ष्य हिंदुस्तान की जनता के दिल में डर फैलाने का था। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मेरे काँग्रेस पार्टी के जो मित्र आए हैं, उनसे थोड़ी कड़ी बात कहना चाहता हूं। देखिए, जो राजीव गांधी जी ने किया, इंदिरा गांधी जी ने किया, वो शहीद हुए, उन्‍होंने जो करना था किया और अच्‍छा किया। मगर काँग्रेस पार्टी को हर मीटिंग में ये दोहराना नहीं चाहिए। देखिए महात्‍मा गांधी जी ने जो किया, वो कर दिया। जो इंदिरा गांधी जी ने, जवाहर लाल नेहरू जी ने, राजीव गांधी जी ने, सरदार पटेल जी ने जो किया, कर दिया, वो अच्‍छा है। मगर हमें ये बोलना चाहिए कि हम जनता के लिए क्‍या करने जा रहे हैं, ये ज्‍यादा जरूरी है। तो मेरे दिल में बात आई, कभी-कभी मैं, जो आता है, कह देता हूं। तो मैं आपसे माफी मांगता हूं। 2-3 चीजें मैं आपसे कहना चा‍हता हूं। ये यात...

मतगणना के बाद चुनावी रुझान: गुजरात में फिर BJP की सरकार

Gujarat Assembly Election 2022 Results, Again BJP government in Gujrat: गुजरात चुनाव नतीजों में यह तय माना जा रहा है कि एक बार फिर से यहां बीजेपी सरकार बनाएगी। शुरुआती रुझानों में जिस तरह से बीजेपी को बढ़त नजर आ रही है उससे साफ है कि मोदी फैक्टर गुजरात में अभी भी बहुत ही प्रभावी तरीके से काम कर रहा है। हालांकि अभी गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान देखने को मिला था। पहले चरण में जहां 60.20% मतदान हुआ वहीं दूसरे चरण में 64.39% लोगों ने मतदान किया।...

जब राजस्थान की सरकार अपने पैसे से प्रोजेक्ट को बनाना चाह रही है, तो हमारी सरकार को प्रोजेक्ट बनाने से रोक रहे हैं: राहुल गांधी

कोटा। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्टेज पर कांग्रेस पार्टी के सब वरिष्ठ नेता, हमारे प्यारे कार्यकर्ता, भाईयों और बहनों, राजस्थान के युवाओं, किसान और मजदूर साथियों, प्रेस के हमारे मित्रों, आप सबका यहां बहुत-बहुत स्वागत, रात के समय आप यहां हमारी बात सुनने आए, इसके लिए मैं आप सबका दिल से धन्यवाद करता हूं। ये जो हमारी भारत जोड़ो यात्रा है, इसको हमने कन्याकुमारी में शुरू किया। इसके बाद केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अब राजस्थान से ये निकली है और ये श्रीनगर में जाकर, जो हमारा तिरंगा है, इसको हम श्रीनगर में जाकर फहराएंगे। 3,700- 3,800 किलोमीटर के बीच की दूरी है। शुरू किया था तो हम सबको लगा था कि ये काफी मुश्किल सफर होगा, आसान नहीं होगा। 3,700 किलोमीटर चलना आसान नहीं होता है। पहले धूप थी, बारिश हुई, आंधी आई, अब थोड़ी ठंड हो रही है, मगर अजीब बा...

सुखजिंदर सिंह रंधावा होंगे राजस्थान कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी, चन्नी सरकार में रह चुके उपमुख्यमंत्री

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस को नया प्रभारी मिल गया है।सुखजिंदर सिंह रंधावा नए प्रदेश प्रभारी होंगे। रंधावा चन्नी सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। सुखज‍िंदर स‍िंह रंधावा का नाम पंजाब कांग्रेस के द‍िग्‍गज नेताओं के तौर पर ल‍िया जाता है। रंधावा को स‍ियासत व‍िरासत में म‍िली है। उनका पर‍िवार पंजाब की राजनीत‍ि में अपनी विशेष पहचान रखता है। उनके पिता संतोख सिंह दो बार पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। पंजाब सरकार में रंधावा डिप्टी सीएम रहे थे। उनके पास जेल और सहकारिता मंत्रालय था। रंधावा पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर भी रह चुके हैं। बता दें कि पिछले दिनों पायलट गहलोत विवाद के बाद में राजस्थान प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद से ही राजस्थान में ने कांग्रे...

सुखजिंदर सिंह रंधावा होंगे राजस्थान के नए प्रदेश प्रभारी, चन्नी सरकार में रह चुके उपमुख्यमंत्री

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस को नया प्रभारी मिल गया है।सुखजिंदर सिंह रंधावा नए प्रदेश प्रभारी होंगे। रंधावा चन्नी सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। सुखज‍िंदर स‍िंह रंधावा का नाम पंजाब कांग्रेस के द‍िग्‍गज नेताओं के तौर पर ल‍िया जाता है। रंधावा को स‍ियासत व‍िरासत में म‍िली है। उनका पर‍िवार पंजाब की राजनीत‍ि में अपनी विशेष पहचान रखता है। उनके पिता संतोख सिंह दो बार पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। पंजाब सरकार में रंधावा डिप्टी सीएम रहे थे। उनके पास जेल और सहकारिता मंत्रालय था। रंधावा पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर भी रह चुके हैं। बता दें कि पिछले दिनों पायलट गहलोत विवाद के बाद में राजस्थान प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद से ही राजस्थान में ने कांग्रे...