Politics

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 46 हजार टन अनाज लैप्स हुआ, क्योंकि राज्य सरकार राशन का वितरण का काम ठीक से नहीं कर पा रही: आप

जयपुर। राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने आप को मजबूत करने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी चाहती है कि किसी भी तरह से बीजेपी और कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा वोट बैंक को अपने पक्ष में किया जाए। इसी कड़ी में लगातार प्रेस वार्ता और राजनीतिक दौरों का दौर आप नेताओं का राजस्थान में चल रहा है। अब राजस्थान में आप नेता मीनाक्षी जैदी ने पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर जुबानी हमला किया। जैदी ने कहा, राज्य सरकार खाद्य सुरक्षा योजना के तहत उपलब्ध होने वाले अनाज को भुखमरी के शिकार लोगों तक पहुंचाने में नाकाम है। आम आदमी पार्टी राजस्थान का आरोप है कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार 46 हजार टन अनाज लैप्स हुआ, क्योंकि सरकार राशन का वितरण का काम ठीक से नहीं कर पाई। मीनाक्षी ने कहा, शर्मनाक बात यह है कि इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार और खाद्य एवं आ...

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2 फेज में होगा। 182 सीटों के लिए वोटिंग 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होगी। नतीजे 8 दिसंबर को यानी हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही आएंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा। 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 182 सीटों पर 4.9 करोड़ से अधिक वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 51,000 से ज्यादा मतदान केंद्र निर्धारित, जिनमें 34,000 से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में हैं।...

मोदी ने गहलोत की तारीफ की तो पायलट ने साधा निशाना, बोले - इसी प्रकार PM ने सदन में गुलाम नबी आजाद की तारीफ की थी, उसके बाद का घटनाक्रम सबने देखा, जवाब में गहलोत ने कही यह बात

मोदी ने गहलोत की तारीफ की तो पायलट ने साधा निशाना, बोले - इसी प्रकार प्रधानमंत्री ने सदन के अंदर गुलाम नबी आजाद की बड़ाइयां की थीं, उसके बाद का घटनाक्रम सबने देखा, जवाब में गहलोत ने भी प्रतिक्रिया दी। जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ किए जाने पर सवाल उठाया है। पायलट ने बुधवार को कहा कि 'प्रधानमंत्री जी ने कल जो बयान दिए, जो बड़ाईयां कीं, मैं समझता हूं कि बड़ा दिलचस्प घटनाक्रम है क्योंकि इसी प्रकार प्रधानमंत्री जी ने सदन के अंदर गुलाम नबी आजाद साहब की बड़ाइयां की थीं और उसके बाद क्या घटनाक्रम पैदा हुआ, हम सबने देखा है, तो बड़ा दिलचस्प घटनाक्रम था कल का, जो प्रधानमंत्री जी ने स्वत: ही बड़ाइयां की हैं। इसको मैं बड़ा दिलचस्प मानता हूं और इसे हल्के में नहीं लेन...

गहलोत और पायलट समर्थक नेताओं को PCC चीफ डोटासरा ने दी वॉर्निंग

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों के करीबी नेताओं को वॉर्निंग दी है। सचिन पायलट समर्थक परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया और आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के बीच हुई बयानबाजी पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सख्ती की बात की है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मर्यादा में रहकर काम करना चाहिए। जो कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और उसके संस्कार रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का किसी को अधिकार नहीं है। इन सब चीजों पर पार्टी आलाकमान ध्यान रख रहा है। PCC चीफ डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोई कुछ भी बयान दे रहा है। उसे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी देख रही है। केसी वेणुगोपाल की ओर से जो एडवाइजरी जारी हुई है, हर चीज केसी वेणुगोपाल के संज्ञान में है। ऐसा कोई काम...

कांग्रेस कार्य समिति के सभी सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियों ने अपने पदों से दिए इस्तीफे

नई दिल्ली। कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियोंं ने अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह इसलिए ताकि अब कांग्रेस के नए प्रमुख अपने मुताबिक नई टीम को नियुक्ति दे सकें। वैसे नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद इस तरफ इस्तीफा देना कोई नई बात नहीं है यह कांग्रेस की परम्परा रही है। अध्यक्ष के चुनाव के तुरंत बाद कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की परंपरा बनी हुई है, इसका मकसद है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आस्था प्रकट की जा सके और साथ ही नए पदाधिकारियों को वो अपने मुताबिक नियुक्ति दे सकें। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने अपना बयान भी जारी किया। और बताया कि 'सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों, एआइसीसी महासचिवो...

पीएम मोदी 1 नवम्बर को राजस्थान में, कर सकते हैं कई बड़ी घोषणाएं

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को राजस्थान आएंगे और उनके इस दौरे के दौरान कई बड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं। उनका बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में अहम दौरा तय किया गया है। माना जा रहा है कि गुजरात चुनाव और इसके बाद राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह दौरा काफी अहम है। दौरे को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री एक नई रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी का मानगढ़ दौरा गुजरात चुनाव प्रचार का ही हिस्सा है। मगर इसे पीएमओ के कार्यक्रम के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है। यही वजह है कि राजस्थान में यह संगठन का कार्यक्रम होने के बजाय पीएओ का कार्यक्रम है। संभावना है कि इसमें राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे, उन्हें इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया है। मानगढ़ दौरे से पीएम मोदी आदिवासियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो राजस्...

जैसा सोचा था वैसा ही हुआ, मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 7897 वोट खड़गे को तो 1072 थरूर को मिले

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे जीत गए हैं। अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। कांग्रेस चुनाव की वोटिंग पूरी होने के बाद काउंटिंग हुई जिसमें 7897 वोट खड़गे को मिले जबकि जबकि शशि थरूर को 1072 वोट मिले. हालांकि यह नतीजे पूर्व अनुमानित थे। पहले ही माना जा रहा था कि खड़गे की एकतरफा जीत होगी। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है. वहीं, उम्मीदवार शशि थरूर खेमे ने वोटिंग में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। शशि थरूर के चुनाव एजेंट सलमान सोज ने ये आरोप लगाया है।...

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 24 साल बाद हुए चुनाव, 19 अक्टूबर को आएगा नतीजा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग समाप्त हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए हालांकि मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि ​थरूर में मुकाबला रहा लेकिन जीत एक तरफ खड़गे की तय मानी जा रही है। अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न राज्यों में मतदान हुआ। कांग्रेस के कई दिग्गज इसमें शामिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, पी. चिदंबरम, कमलनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। कांग्रेस मुख्यालय पर वोटिंग के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि नए अध्यक्ष का इंतजार लंबे वक्त से था। वोटिंग खत्म होने के बाद चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि 9900 में से 9500 डेलिगेट्स ने वोट डाले। किसी भी राज्य में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सभी राज्यों से 18 अक्टूबर को बैलेट बॉक्स आएगा। 19 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी और नतीजे सामने आएंगे। उधर इन चुनावों में कांग्रेस नेता और अध्यक्...

इलेक्टोरल बॉन्ड के मसले पर बोले सीएम गहलोत- सुप्रीम कोर्ट खुद गलती कर रहा है, यह आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ​कि इलेक्टोरल बॉन्ड आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला है। इस स्कैंडल को संस्थागत कर दिया गया है। इसको बंद करवाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट खुद इस मसले की सुनवाई में डिले करके गलती कर रहा है। सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में गहलोत ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड आजादी के बाद में सबसे बड़ा घोटाला है।भारत सरकार एनडीए गवर्मेंट ने इलेक्टोरल बॉन्ड का इस प्रकार तरीका निकाला है कि किसी पर ब्लेम भी नहीं आए और आराम से वो साइफन पैसा कर सके। ऐसा स्कैंडल जो संस्थागत कर दिया गया है। ऐसा हिस्ट्री में कहीं हुआ ही नहीं होगा जो इन्होंने काम किया है और सुप्रीम कोर्ट में अभी भी कह रहे हैं कि हमने सही काम किया है। जबकि 95 पर्सेंट से ज्यादा पैसा भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है, बाकी पार्टियों को कोई पैसा नहीं मिल रहा है। तमाम उद्योगपति डरे हुए हैं, वो चुपचाप इलेक...

मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन

उत्तर प्रदेश। धरतीपुत्र राजनीति के एक अध्याय समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर बाद उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा गया, जहां बड़ी संख्या में मुलायम सिंह यादव के समर्थक, प्रशंसक और कई दिग्गज राजनीतिज्ञ शामिल हुए। राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। सैफई में उनके अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए थे। बता दें कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को लम्बी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। 82 साल की उम्र में उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। मुलायम सिंह यादव अनंत सफर पर रवाना हो चुके हैं। वह पंचतत्व में विलीन किए जाने के दौरान लोगों ने धरती पुत्र अमर र...