Politics

कांग्रेस के बगावती खेल में गहलोत और पायलट दोनों को नुकसान, इन 10 बातों से समझें पूरे 'पॉलिटिकल प्ले' का कटु सत्य

जयपुर (सुभद्र पापड़ीवाल)। राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में इस वक्त जो चल रहा है वो पार्टी के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। हालांकि कुछ जानकार इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी की ताजपोशी की राहत साफ करने के लिए स्क्रिप्टेड प्ले भी बता रहे हैं। पर अब सच चाहे कुछ भी हो, इस ऐपिसोड से सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दोनों को ही नुकसान होता नजर आ रहा है। गांधी परिवार के प्रति अशोक गहलोत की विश्वसनीयता पर जहां सवाल उठा है वहीं अब पायलट के सीएम बनने की राह भी आसान नहीं लग रही। ऐसे में एक पुरानी कहानी चरितार्थ होती नजर आ रही है कि बिल्लियों की लड़ाई में बंदर के मजे। ऐसी कहानियां बचपन से ही सुनते आए हैं। ऐसी सभी कहानियों में अंत में एक सनद होती है, शिक्षा और संदेश भी होता है। ऐसा ही कुछ इस वक्त कांग्रेस की सियासत में हो रहा है। माना जा रहा है कि दोनों दिग्...

सोनिया गांधी के दूत अजय माकन पर मंत्री शांति धारीवाल का आरोप, 'पायलट को सीएम बनाने के लिए प्रदेश प्रभारी माकन यहां आए थे, मेरे पास उनके खिलाफ कई सबूत हैं'

जयपुर. राजस्थान कांग्रेस में चल रही सियासी हलचल के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम हुआ है। अशोक गहलोत खेमे के प्रदेश सरकार के मंत्री शांति धारीवाल ने प्रदेश में जारी सियासी उथल पुथल और अपने ऊपर लगे अनुशासनहीनता के आरोपों पर बीच एक और बड़ा आरोप सीधे सोनिया गांधी के दूत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन पर लगाया है। मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि बगावत करने वाला अगर मुख्यमंत्री बना तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, धारीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तो वही होगा जिसे सोनिया गांधी कहेंगी, लेकिन गद्दारी करने वालों को पुरस्कार नहीं दिया जा सकता। मंत्री धारीवाल ने पायलट पर जमकर निशाना साधा। धारीवाल ने प्रर्यवेक्षक और प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाए कि सचिन पायलट को सीएम बनान के लिए प्रदेश प्रभारी यहां आए थे, प्रभारी के खिलाफ मेरे पास कई सबूत हैं। वो लगातार सचिन पायलट को सीएम बनाने के लिए विधायकों ...

कांग्रेस प्रभारी अजय माकन का बड़ा बयान, 'ऑफिशियल मीटिंग के समानांतर कोई अनऑफिशियल मीटिंग बुलाई जाए तो ये प्राथमिक दृष्टि से अनुशासनहीनता, देखेंगे इस पर क्या कार्रवाई की जाए'

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में विधायक दल की बैठक के समानांतर एक बैठक आयोजित कर विधायकों को विधायक दल की बैठक में जाने से रोकने का मसला गर्मा गया है। अब यह मामला गहलोत गुट पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए इसे अनुशासनहीनता बताते हुए कार्रवाई की बात कही है। माकन ने कहा कि जब एक ऑफिशल मीटिंग बुलाई गई है और उसी के समानांतर कोई अनऑफिशियल मीटिंग बुलाई जाए तो ये प्राथमिक दृष्टि से अनुशासनहीनता है. आगे देखेंगे इस पर क्या कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायकों से एक एक कर बातचीत नहीं होने और कांग्रेस विधायकों की ओर से 3 शर्तों को प्रस्ताव में जोड़ने के विषय को दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने रखेंगे। अजय माकन ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और वो बतौर ऑब्जर्वर जयपुर पहुंचे हैं, यहां मुख्यमंत्र...

विधायक दल की बैठक रद्द, कांग्रेस आलाकमान पर भारी पड़ रहा गहलोत गुट, अब पायलट के सीएम बनने पर संकट गहराया, गहलोत और पायलट दिल्ली तलब 

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में भगदड़ मची है। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम पर कांग्रेस में सियासी बवाल देखने को मिल रहा है। गहलोत समर्थक विधायक किसी भी सूरत में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनने देना चाहते। आरोप है कि जिस गुट ने सरकार गिराने के लिए बगावत की, उस गुट से कोई सीएम नहीं बनेगा। अब चूंकि अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री पद से हटकर राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं ऐसे में उनके समर्थक विधायकों का मनोबल और मजबूत है। फिलहाल संख्यात्मक हिसाब से भी गहलोत गुट मजबूत है।  गहलोत गुट के राजस्थान सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बयान दिया है कि सभी विधायक इस बात से गुस्से में हैं कि गहलोत से राय लिए बिना कैसे राजस्थान के मुख्यमंत्री का फैसला लिया जा सकता है। प्रदेश में सरकार नहीं गिरी है। अशोक गहलोत हमारे परिवार के मुखिया हैं। वो हमारी बात सुनेंगे तो सारी न...

राजस्थान में रविवार शाम 7 बजे होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, जानें क्या हो सकता है?

जयपुर। राजस्थान में लगातार बदल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच में एक और बड़ा अपडेट है। राजस्थान के मुख्यमंत्री के निवास पर रविवार शाम को विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि राजस्थान के सीएम के नाम को लेकर इस विधायक दल की बैठक में कुछ बड़ा हो सकता है। रविवार शाम 7 बजे सीएम आवास पर होने वाली इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन मौजूद रहेंगे। बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने और साथ ही राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के नाम को लेकर भी चर्चा होगी। सूत्रों का यह भी मानना है कि नए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। नामांकन भरने से पहले मुख्यमंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। सीएम गहलोत, बैठक को लेकर दो तरह के मत आ रहे सामने, पहला सभी विधायकों से राय ली जाएगी, विधायकों के बहुमत के आधार पर सीएम का फैसला होगा।&...

गहलोत सरकार के मंत्री राजेन्द्र गुढा बोले, 'CM के लिए कांग्रेस में पायलट से बेस्ट कोई फेस नहीं, मुझे लगता है नवरात्रि में हो जाएगा यह काम'

जयपुर. राजस्थान की सियासत में सबकी नजरें मुख्यमंत्री पद पर टिकी हुई हैं। लगातार बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा वर्तमान सीएम गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट से जुड़े बयान सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब गहलोत सरकार के मंत्री राजेन्द्र गुढा खुलकर मुख्यमंत्री पद के लिए सचिन पायलट के समर्थन में आ गए हैं। यह वही गुढा हैं जो सचिन पायलट के खिलाफ मानेसर कांड के बाद लगातार सचिन पायलट के खिलाफ बयानबाजी करते रहते थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन की तैयारियों के बीच राजस्थान में नए सीएम के लिए रेस पर यह सियासी सरगर्मियां और सियासी बयान बढ़ गए हैं। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने मीडिया से बातचीन में कहा कि अब अशोक गहलोत का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय हो गया है। मेरी जानकारी मे...

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान

नई दिल्ली। आखिरकार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। इस मामले में अब तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से औपचारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा था, जिसके बाद कोच्चि में आखिरकार राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। कोच्चि में उन्होंने कहा कि जब सब कांग्रेस कमेटी ये प्रस्ताव पास कर रही हैं कि आपको (राहुल गांधी) अध्यक्ष बनना चाहिए तो फिर आप उसे स्वीकार कीजिए। गहलोत बोले कि उन्होंने राहुल गांधी से काफी बात करने की कोशिश की लेकिन उनका कहना है कि हमने फैसला कर लिया कि इस बार कोई गांधी परिवार का व्यक्ति उम्मीदवार नहीं बनेगा। गहलोत ने कहा कि तारीख तो मैं अभी जाकर पक्की करूंगा। पर ये तय है कि मैं चुनाव लड़ूंगा। और जो हालात देश के हैं उसके लिए प्रतिपक्ष ...

कभी पायलट के खिलाफ बयानबाजी करने वाले BSP से कांग्रेस में आए विधायक और मंत्री राजेन्द्र गुढा बोले- 'CM के लिए पायलट पर हमारी 'हां'

जयपुर. राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में सियासी माहौल गर्म है। हर पल तेजी से घटनाक्रम बदलता हुआ नजर आ रहा है। इस बीच एक बड़ा बयान राजस्थान की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। जहां पायलट कैंप की बगावत के समय गहलोत कैंप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे रनहे वाले बसपा मूल के 6 विधायकों ने अब स्पष्ट कर दिया है कि वह सचिन पायलट को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।  राजस्थान सरकार के मंत्री और इन बसपा विधायकों के नेता राजेंद्र गुढ़ा अब तक सचिन पायलट पर लगातार कई तरह से बयानी हमले करते नजर आते थे उन्होंने अब कहा है कि वो सचिन पायलट को समर्थन देने के लिए तैयार है। CM के लिए पायलट पर हमारी 'हां' है। राजेंद्र गुढ़ा का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि सियासी संकट में राजेंद्र गुढ़ा ने ही सीएम गहलोत की मदद की थी। तब से ही सचिन पायलट कैंप के निशाने पर बसपा के 6 विधायक रहे हैं। ले...

अखिल भारतीय इमाम संगठन के मुखिया इमाम उमर अहमद इलियासी बोले- 'राष्ट्रपिता हैं RSS प्रमुख मोहन भागवत', अब ओवैसी का आया बयान

नई दिल्ली। अखिल भारतीय इमाम संगठन के मुखिया इमाम उमर अहमद इलियासी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात के बाद दिए गए बयान पर पूरे देश में सियासत तेज हो गई है। उन्होंने मोहन भागवत को देश का राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋ़षि बताया। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की थी। दिल्ली स्थित कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में करीब एक घंटे से अधिक समय तक यह मुलाकात चली थी। बैठक बंद कमरे में आयोजित की गई थी। इस बैठक में मोहन भागवत के साथ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल, राम लाल और इंद्रेश कुमार भी मौजूद थे। हालांकि आरएसएस की ओर से अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने इसे एक सामान्य मुलाकात बताया। और कहा कि आरएसएस के सरसंघचालक हर वर्ग के लोगों से मिलते हैं। यह निरंतर सामान्य संवा...

क्या आप राजस्थान के मुख्यमंत्री रहेंगे? CM गहलोत बोले- 'मैं वहां रहना पसंद करूंगा जिससे मेरी पार्टी को फायदा मिलता हो'

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के चर्चे जोरों पर है। इस बीच पत्रकारों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछा कि क्या आप राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद छोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वो तो समय बताएगा कि मैं कहां रहूंगा, कहां नहीं रहूंगा। पर मैं वहां रहना पसंद करूंगा जिससे कि मेरे रहने के कारण से फायदा मिलता हो पार्टी को, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। गहलोत ने कहा कि मैं जहां भी रहूं, 1 पद पर, 2 पद पर, 3 पद पर या कहीं पर भी नहीं, तो मुझे ऐतराज नहीं होगा। मेरा बस चले तो अब मैं किसी पद पर नहीं रहूं। मैंने बहुत पद संभाल लिए। अब मैं मैदान में उतरूं, राहुल गांधी जी के साथ दौरे करूं, यात्रा करूं, जनता को आह्वान करें हम लोग, देशभर के लोगों को आह्वान करके हम लोग सड़कों पर लाएं और ये जो फासिस्ट...