नई दिल्ली। राहुल गांधी की 12 राज्य में होने वाली हजारों किलोमीटर की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर सबकी नजर है। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव आगामी वर्ष में प्रस्तावित हैं। अभी तक के कार्यक्रम के हिसाब से राहुल गांधी पूरे समय यात्रा में रहेंगे। राजस्थान में अगले साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे काफी अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। पूर्वी राजस्थान में सबसे अहम होगा। चुनावी साल से पहले छह जिलों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा को सियासी मायनों के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में चुनावों से पहले इस यात्रा से सियासी माहौल का अनुमान लग जाएगा।
ग्राउंड का सियासी माहौल और पार्टी की हालत के बारे में भी उन्हें खुद रूबरू होन...
जयपुर/नई दिल्ली। समय बड़ा बलवान है। कभी कोई अर्श से फर्श पर होता है तो कभी फर्श से अर्श पर। खासकर राजनीति में यह अक्सर देखा जा सकता है। ऐसा ही ताज़ा उदाहरण है कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत अहमद पटेल के बेटे फैसल अहमद पटेल का। कांग्रेस पार्टी में अहमद पटेल का क्या कद और पद रहा है यह किसी से छुपा नहीं है।
अहमद पटेल एक ऐसा नाम रहे हैं, जिनकी दशकों तक राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में ऐसी धमक रही कि बड़े से बड़े नेता उनसे मिलने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते थे। उनसे फोन पर बात करने के लिए लम्बा इंतजार करते थे। लेकिन अहमद पटेल का कोरोना के चलते निधन हो गया। अहमद पटेल के गुजर जाने के बाद समय ऐसा बदला है कि राजस्थान CM के OSD शशिकांत शर्मा तक उनके बेटे का फोन नहीं उठाते। बार-बार फोन करने के बाद भी जब उनको CM OSD से कोई रिस्पांस नहीं मिला तो दुखी होकर फैसल ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बया...
नई दिल्ली। क्या कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाने वाले गुलाम नबी आजाद भी अब पार्टी को गुड बाय कहने वाले हैं? आजाद कांग्रेस से दूर होकर क्या बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं? या आजाद कुछ और नया करने वाले हैं? जम्मू कश्मीर की राजनीति में यह सवाल इस वक्त काफी चर्चा में है क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) आजकल अनमने दिख रहे हैं। जी-23 नेताओं के अगुआ नेताओं में शुमार आजाद इन दिनों पार्टी के कार्यक्रमों में भी नहीं दिखते। और तो और अब एक नए घटनाक्रम ने उनकी नाराजगी की खबरों को फिर से हवा मिली है। जहां आजाद ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी के प्रचार समिति का चीफ नियुक्त होने के महज 3 घंटे के बाद ही इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने आजाद को खुश करने के लिए कांग्रेस ने उनके करीबी विकार रसूल वानी को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। लेकिन आजाद ने अपने स्वास्थ्य का हवाला द...
Jammu and Kashmir Congress: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने राज्य इकाई का पुनर्गठन करते हुए गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को अहम जिम्मेदारी दी है. साथ ही गुलाम नबी आजाद के करीबी विकार रसूल वानी (Vikar Rasool Wani) को जम्मू-कश्मीर कांग्रेस (Congress) का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmed Mir) का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद नई नियुक्तियां की हैं।
बड़ी बात यह है कि लगातार पार्टी के खिलाफ जायज मुद्दों पर मुखर रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को जम्मू-कश्मीर अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रमन भल्ला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
माना जा रहा है कि गुलाम नबी आजाद को अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के ब...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी और पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस पर मिलीभगत का बड़ा आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी, पैरामिलिट्री फोर्सेस, पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों तक पहुंचता है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पैसों के दम पर राज्यों में सरकारें बदलने को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि फोर्स और पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों तक पहुंचता है।
स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गहलोत बोले- ये क्या करते हैं मालूम है आपको? ये पैरामिलिट्री फोर्सेज या पुलिस वालों को पकड़ते हैं, जहां इनकी सरकारें होती हैं। ट्रक में भरकर पैसा लाते हैं, बीजेपी के दफ्तर के पिछवाड़े ले जाते हैं ट्रक को। उससे...
पटना। बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बीजेपी का साथ छोड़कर फिर से आरजेडी के साथ सरकार बनाएंगे। बीजेपी के लिए यह एक बड़ा झटका है।
बता दें कि जेडीयू और बीजेपी ने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। कम सीटें मिलने के बाद भी नीतीश कुमार को बीजेपी ने सीएम बनाया था। हालांकि तब से ही दोनों दलों के बीच खटपट चली आ रही थी और कई मुद्दों पर दोनों पार्टी के नेता अलग-अलग बयानबाजी भी करते नजर आए थे। अब ये तय हो गया है कि बीजेपी से जेडीयू का गठबंधन टूट गया है।...
भरतपुर। राजस्थान की सियासत में एक बार फिर नया भूचाल देखने को मिल रहा है। अब तक विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में वायरल हुआ ऑडियो जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह और राजस्थान के कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह का बताया जा रहा था वहीं अब कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे ने ही इस मामले में एक नया अपडेट सार्वजनिक किया है।
अनिरुद्ध ने पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की ओर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को वॉइस सैंपल देने के बयान पर मोर्चा खोल दिया है। मंत्री विश्वेंद्र सिंह के पुत्र अनिरुद्ध सिंह ने ट्वीट कर अपने ही पिता बयान के खिलाफ कहा है कि वो आवाज केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की नहीं है। जबकि विश्वेन्द्र खुद कह चुके हैं कि यह आवाज़ गजेंद्र सिंह की है और उन्हें जांच एजेंसियों को वॉइस सैंपल दे देने चाहिए।
अनिरुद्ध स...
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनावों में जगदीप धनखड़ ने मार्गरेट अल्वा को हरा दिया है। राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले धनकड़ भारत के अगले उपराष्ट्रपति बन गए हैं।
जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई 1951 को राजस्थान के झुंझनू जिले के किठाना में हुआ था। पिता का नाम गोकल चंद और मां का नाम केसरी देवी है। जगदीप अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर आते हैं। शुरुआती पढ़ाई गांव किठाना के ही सरकारी माध्यमिक विद्यालय से हुई। गांव से पांचवीं तक की पढ़ाई के बाद उनका दाखिला गरधाना के सरकारी मिडिल स्कूल में हुआ। इसके बाद उन्होंने चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल में भी पढ़ाई की। 12वीं के बाद उन्होंने भौतिकी में स्नातक किया। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की। 12वीं के बाद धनखड़ का चयन आईआईटी और फिर एनडीए के लिए भी हुआ था, लेकिन नहीं गए। स्नातक के बाद उन्होंने देश की सबसे बड़ी सिविल सर्विसेज परीक्षा भी ...
Droupadi Murmu vs Yashwant Sinha/ President election: , भारत में नए राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर आज मतदान संपन्न हुआ एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत निश्चित मानी जा रही है। गुजरात ,असम ,उड़ीसा, और UP समेत कई राज्यों में विपक्ष के कई विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट किया. ऐसे में उनकी जीत और बड़ी हो सकती है। इसके साथ ही एनडीए के उम्मीदवार द्रोपती को लगातार बधाइयां मिल रही है।
राष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को घोषित कर दिए जाएंगे। 24 जुलाई को वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद 25 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।...
जयपुर। सांगानेर से दो बार विधायक और गहलोत सरकार के कार्यकाल में राज्य मंत्री रही 85 वर्षीय इंदिरा मायाराम का निधन हो गया है। लंबे समय से वे बीमार चल रही थीं। देर रात जयपुर के सी स्कीम स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, महेश जोशी सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 85 वर्षीय इंदिरा मायाराम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। देर रात जयपुर के सी स्कीम स्थित उनके आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
बता दें कि पूर्व मंत्री इंदिरा मायाराम के बेटे अरविंद मायाराम 1978 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अरविंद मायाराम फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आर्थिक सलाहकार भी हैं।...