Politics

विधायक एवं सांसद संविधान की मूल भावना को समझें: उपराष्ट्रपति धनखड़

जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि संसद एवं विधानसभाओं का कार्य स्वस्थ लोकतंत्र की पूंजी हैं। यह संस्थाएं प्रमाणिक रूप से लोगों की इच्छाओं के साथ.साथ उनकी आकांक्षाओं को भी पूरा करती है। धनखड़ मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में उनके अभिनन्दन पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चन्द कटारिया सहित सदस्यगण उपस्थित रहें। धनखड़ ने अपने उद्बोधन में संसद, विधानसभाओं एवं जनप्रतिनिधियों कार्यों एवं अपेक्षाओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली जनता के लिए अनुकरणीय होनी चाहिए। उन्होंने वर्तमान में सदस्यों द्वारा विधानसभाओं एवं संसद में किए जा रहे अमर्यादित आचरण पर चिंता व्यक्त करते हुए अनुरोध किया वे संविधान ...

गायों की पैरवी करने के लिए गाय लेकर विधानसभा पहुंचे BJP विधायक, गाय अचानक परेशान होकर भागी, अब नेताजी से ज्यादा मीडिया कवरेज मिल रहा गाय को

जयपुर। नेताजी से ज्यादा गाय को मीडिया कवरेज मिल रहा है। यह बात सुनने में अजीब लगे पर सच है।  राजस्थान विधानसभा के सातवें चरण के दूसरे  सत्र के पहले दिन यह रोचक वाकया हुआ। अच्छी मीडिया कवरेज और अट्रेक्शन पाॅइन्ट बनने के चक्कर में पुष्कर विधायक सुरेश रावत गाय लेकर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन विधानसभा के बाहर से विधायक महोदय के टीवी चैनल्स को इंटरव्यू देते वक्त परेशान होकर अचानक रस्सी छुड़ाकर गाय भाग गई। गाय के अचानक रस्सी छुड़ाकर भागने से वहां मौजूद मीडियाकर्मियों का कैमरा विधायक जी के बजाए गाय को कवर करने में लग गया। और फिर मीडिया में विधायकजी के बजाए गाय छा गई। इस दौरान विधायक जी की टीम के लोग गाय को पकड़ने और काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करते नजर आए। वहीं घटनाक्रम के बाद विधायक रावत बोले 'पुलिस और सरकार से नाराज होकर गाय भागी है, गाय की नाराजगी मेरे से नहीं।' ...

AAP विधायक अमानतुल्ला खान के बाद उनका बिजनेस पार्टनर हामिद अली भी गिरफ्तार, अवैध हथियार रखने का आरोप, CM केजरीवाल ने कही यह बात

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के बाद दिल्ली में उनके बिजनेस पार्टनर हामिद अली को भी गिरफ्तार किया गया है। आर्म्स एक्ट के तहत दक्षिण पूर्वी दिल्ली पुलिस ने हामिद अली को गिरफ्तार किया। पुलिस को हामिद अली के घर से एक बेरेटा पिस्तौल, गोलियां और 12 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। बता दें कि अमानतुल्ला खान और उनके सहयोगियों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। शुक्रवार को दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने अमानतुल्ला खान के परिसरों के अलावा हामिद अली के ठिकानों पर भी छापा मारा था. हामिद अली और कौशर इमान सिद्दीकी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामले दर्ज किए गए हैं। कौशर इमाम सिद्दीकी के ठिकाने से एक देसी तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद मिले हैं। हालांकि सिद्दीकी अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। तीसरा मामला एसीबी ने छापेमारी में बाधा डालने का भी दर्ज किया गया है। छापेमारी करने वाली...

आम आदमी पार्टी के मेक इंडिया नम्बर वन मिशन का दूसरा चरण जयपुर में होगा लॉन्च, अरविंद केजरीवाल रहेंगे मौजूद

जयपुर. आम आदमी पार्टी 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर में मेक इंडिया नम्बर वन मिशन का दूसरा चरण लॉन्च करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा यह लॉन्च किया जाएगा। पार्टी के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर प्रदेश के कार्यकर्ताओं और आमजन में जोश है और यह अक्टूबर में स्पष्ट नजर आएगा। विनय मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के ग्राम सम्पर्क अभियान में सबसे ज्यादा सवाल आमजन के यही थे कि केजरीवाल प्रदेश में कब आएंगे। जनभावनाओं की कद्र करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में अपना कार्यक्रम दिया है। वे जयपुर में 7 अक्टूबर को मेक इंडिया नम्बर वन मिशन लॉन्च करेंगे। इसकी शुरुआत केजरीवाल ने अपनी जन्मभूमि हिसार से की थी। इस कार्यक्रम के जरिए 130 करोड़ देशवासियों से अपील की गई है कि सभी इससे जुड़े और देश ...

विधायक बाबूलाल नागर ने मंच से धमकाया, बोले- राजीव गांधी और गहलोत जिंदाबाद का ही नारा लगाना, दूसरा लगाया तो पुलिस उठा लेगी, बंद कर देगी और केस लग जाएगा

जयपुर। राजस्थान में दूदू से कांग्रेस विधायक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार बाबूलाल नागर का एक बयान चर्चा में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने जनता को धमकी दी है। नागर ने लोगों से कहा, यहां किसी को नारा लगाना है तो केवल राजीव गांधी अमर रहें और अशोक गहलोत जिंदाबाद का ही नारा लगाना है। अगर किसी ने इन दो के अलावा तीसरा नारा लगाया तो पुलिस उठा ले जाएगी। बंद कर देगी और केस लग जाएगा। बाद में मुझे मत कहना। यह घटनाक्रम नागर मंगलवार को जयपुर से करीब 60 किमी दूर दूदू की जिस सभा में जनता को खुलेआम धमका रहे थे, वह मुख्यमंत्री गहलोत की सभा थी। मुख्यमंत्री के सभा में पहुंचने से कुछ देर पहले ही नागर ने जनता को धमकाया। दूदू में मुख्यमंत्री गहलोत ने ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्टन करने के साथ विकास के कई कामों का लोकार्पण ...

गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना बोले- मुझ पर जूता फिकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाए, जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो...

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे खेल राज्यमंत्री और युवा गुर्जर नेता अशोक चांदना ने अपनी ही सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट के खिलाफ ट्वीट कर खुली बगावत कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'मुझ पर जूता फिकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाए क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूँ।' बता दें कि अजमेर के पुष्कर में सोमवार को गुर्जर आरक्षण आंदोलन प्रणेता रहे स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन पुष्कर में हुआ। यहां 52 घाटों पर सोमवार शाम करीब चार बजे विसर्जन किया गया। इससे पहले पुष्कर के मेला ग्राउंड में एमबीसी समाज (गुर्जर, रेबारी, राइका, देवासी, गड़रिया, बंजारा, गाडरी, गायरी, गाडोलिया लुहार) सभा हुई। इसमें खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना जैसे ...

भारत जोडो यात्रा में राहुल गांधी ने पहनी 41 हजार रूपए की टी शर्ट, तो 10 लाख के सूट पर भी हुई चर्चा शुरू

नई दिल्ली। भारत जोडो यात्रा के तहत लगातार राहुल गांधी लगातार दौरा कर रहे हैं लेकिन शुक्रवार को राहुल गांधी की तामिलनाडु में यह यात्रा किसी और ही कारण से चर्चा में आ गई। यहां उनके कार्यक्रम से ज्यादा उनकी टी-शर्ट के चर्चे जोरों पर रहे। दरअसल जिस बरबेरी कंपनी की सफेद रंग की टीशर्ट गांधी ने कार्यक्रम के दौरान पहन रखी थी भाजपा ने दावा किया कि वो टी शर्ट 41 हजार रूपए की थी। भाजपा ने राहुल गांधी की इस टी शर्ट में फोटो ट्वीट करके लिखा कि 'भारत देखो' 41 हजार की टी-शर्ट। इतना ही नहीं भाजपा ने अपने ट्वीट में कंपनी की ऑनलाइन सेल का प्राइस टैग भी दिखाया। उधर जब इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से चलने लगी तो भाजपा के ट्वीट को लेकर जवाब देने में कांग्रेस भी कहां पीछे रहने वाली थी। बीजेपी के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस ने लिखा कि 'अरे... घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा ...

पायलट के जन्मदिन पर समर्थक विधायक का आरोप, सरकार पायलट के पोस्टर हटवा सकती है, तो दूसरे ने कहा कहीं न कहीं सब्र का बांध सबका टूटने वाला है 

  जयपुर. सचिन पायलट का जन्मदिन राजस्थान की सियासत में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया। इस दौरान पायलट समर्थक विधायकों ने मुखर होकर पायलट को सीएम बनाने की मांग कर डाली। सचिन पायलट समर्थक विधायकों ने मुखर होकर पायलट को जल्द सीएम बनाने की मांग की। पहले ही जहां पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी और इंद्राज  गुर्जर पायलट को सीएम बनाने की मांग लगातार उठाते रहे हैं वहीं सचिन पायलट के जन्मदिन से पहले हुए समारोह में शामिल होने के बाद इन दोनों विधायकों ने एक बार फिर पायलट को सीएम बनाने की खुलकर पैरवी की। उन्होंने पायलट को अब तक पद नहीं दिए जाने पर सवाल उठाते हुए सब्र का बांध टूटने तक की बात कही।  जयपुर के चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने तो राज्य सरकार के इशारे पर जयपुर शहर से सचिन पायलट के पोस्टर और होर्डिंग हटवाने  का आरोप लगाया। उन्होंने साफ कहा यह सरकार ह...

महंगाई के खिलाफ रामलीला मैदान में कांग्रेस का हल्लाबोल, देशभर से जुटे पार्टी कार्यकर्ता

नई दिल्ली। महंगाई के खिलाफ रामलीला मैदान में कांग्रेस का हल्ला बोल कार्यक्रम हुआ, इसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे। कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली आयोजित की। इस रैली में महंगाई, बेरोजगारी और वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि पर भी सरकार को घेरा गया। 7 सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने जा रही है। इस रैली को कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत दूसरे कई नेताओं ने संबोधित किया. रैली में देश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस की इस रैली को देखते हुए रामलीला मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती भी की गई थी।...

संजय गांधी भी कइयों की बात नहीं मानते थे, उन्हीं के प्रोडक्ट हैं गुलाम नबी आजाद भी, मैं संजय गांधी के फैसलों को लाइक नहीं करता था: CM गहलोत

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुलाम नबी आजाद पर जमकर निशाना साधा और उनकी तुलना संजय गांधी से कर डाली। अशोक गहलोत ने जयपुर में कहा कि देखिए संजय गांधी जब थे, तो वो भी कइयों की बात नहीं मानते थे, उन्हीं के प्रोडक्ट हैं गुलाम नबी आजाद भी और अन्य नेता भी। गहलोत ने कहा कि उस जमाने के अंदर जब दौर आया था, उस वक्त में संजय गांधी ने यूथ कांग्रेस में उसके माध्यम से राजनीति शुरू की। देश के अंदर कई आरोप लगे थे। कहा गया कि एक्स्ट्रा कॉन्स्टीट्यूशनल अथॉरिटी बन गई है, संजय गांधी बन गए है। इंदिरा जी पर आरोप लगे थे, ठीक है, उस वक्त के जो प्रोडक्ट हैं आज जो देख रहे हैं आप देश के अंदर, युवाओं को जो मैं बार-बार कहता हूं कि मुख्यमंत्री, पीसीसी प्रेसिडेंट, केंद्रीय मंत्री, एआईसीसी के महामंत्री 90 पर्सेंट वो बने हैं जो संजय गांधी के वक्त में संघर्ष करते थे, सड़को...