नई दिल्ली. महाराष्ट्र की सियासत में लगातार बगावत की बढ़ती रंजिश के बीच अब केन्द्र सरकार ने भी एंट्री मार ली है। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शिवसैनिक लगातार बागी विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और बागी विधायकों को उनकी और परिजनों की सुरक्षा का खतरा सताने लगा है। ऐसे में बागियों को भले ही महाराष्ट्र सरकार से अपनी और परिवार की सुरक्षा ना मिली हो लेकिन अब केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लेते हुए शिंदे गुट के 16 विधायकों के घरों पर केंद्र सरकार ने सुरक्षा दे दी है।
बता दें कि शनिवार 25 जून को एकनाथ शिंदे गुट ने केंद्रीय गृह सचिव और राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बार रविवार को सभी विधायकों के घर पर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती कर दी गई है। यह सुरक्षा वाई प्लस कैटेगिरी की होगी।
हालांकि केंद्र सरकार से पहले एकनाथ शिंदे गुट ने महाराष्ट्र सरकार ...
जयपुर। महाराष्ट्र में चल रही उठापटक के बीच में राजस्थान में सरकार गिराने की साजिश के चर्चे भी एक बार फिर तेज़ हो गए हैं और इस बीच बयानों का दौर भी तेज हो चला है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार गिराने के मुख्य किरदार गजेंद्र सिंह शेखावत थे, जो सचिन पायलट के साथ मिले हुए थे।
बता दें कि हाल ही में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री का यह कहना था कि सचिन पायलट से चूक हो गई वरना राजस्थान में भी मध्यप्रदेश जैसे हालात होते।
शेखवात के इस बयान पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा कि इससे यह साबित हो गया है कि सरकार गिराने में शेखावत सचिन पायलट के साथ मिले हुए थे। और मुख्य किरदार केंद्रीय मंत्री शेखावत ने निभाया।
गहलोत ने सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत को बल्कि कोर्ट का नोटिस लेट सर्व हुआ है। वो बचते रहे, बचते रहे, ये तो कानून ...
झुंझुनूं। आरएसएस की अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक 7 से 9 जुलाई तक झुंझुनूं में होने जा रही है। इस बैठक में देशभर के सभी प्रांत प्रचारक और सह प्रांत प्रचारक हिस्सा लेने राजस्थान आएंगे। सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत, सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, सीआर मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त और सभी कार्य विभाग प्रमुख, सह प्रमुख, अखिल भारतीय कार्यकारिणी के प्रचारक सदस्य और अलग अलग क्षेत्रों के अखिल भारतीय स्तर के संगठन मंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे। प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) फिल्ड में सक्रिय हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले आरएसएस एक बड़े सर्वे की तैयारी कर रहा है।
पदाधिकारियों की माने तो चुनावी साल में संघ की ओर से जनता का फीडबैक जुटाकर भाजपा नेतृत्व से परामर्श किया जाएगा। लेकिन इस बार प्रदेश...
महाराष्ट्र सरकार पर लगातार संकट के बादल मंडरा रहे हैं।ताजा घटनाक्रम के बाद में उद्धव ठाकरे को सरकार हाथ से फिसलती नजर आ रही है। आदित्य ठाकरे ने अपने ट्वीटर हैंडल से 'मंत्री' शब्द हटा लिया है। महाराष्ट्र सरकार में वो पर्यावरण मंत्री हैं।
इस बीच संजय राउत ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार, उद्धव ठाकरे के साथ है। शरद पवार से भी हमारी बातचीत हुई है। सत्ता आती है, जाती है। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता जाएगी। पार्टी की प्रतिष्ठा सबसे ऊपर होती है। बीजेपी का सपना कभी साकार नहीं होगा।
संजय राउत ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे की तरफ से कोई मांग नहीं की गई है। वह एक सच्चे शिवसैनिक हैं। हमारी बात सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है। न उनके दिल में कोई खटास है और न ही हमारे दिल में। कई राज हम एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। उद्धव जी के साथ भी यही रिश्ता है।
बता दें कि महाराष्ट्र में एकन...
जयपुर। सीएम गहलोत ERCP पर केवल राजनीतिक फायदे के लिए कुंडली मारकर बैठे हैं. 13 जिलों के प्यासे कंठों को पानी देने के लिए राजस्थान सरकार को प्रोजेक्ट में संशोधन करके भारत सरकार को भेजना है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के इस बयान के बाद ERCP मुद्दे पर एक बार फिर से सियासत परवान पर है.
शेखावत के मुताबिक राजस्थान सरकार अगर संशोधन करके आज भेज दें तो मैं 2 महीने में इस योजना को लागू करवा दूंगा और अगर यह दो महीने में नहीं भेजते हैं तो आप 2023 में इनको भेज देना.
मंत्री ने कहा कि 2023 के बाद में जब बीजेपी की सरकार आएगी तो हम इसको लागू करवा देंगे. शेखावत ने आगे कहा कि 2019 में जब मैं जलशक्ति मंत्री बना तो राजस्थान और मध्य प्रदेश के मंत्रियों-अधिकारियों की बैठक बुलाई थी लेकिन उसमें केवल अधिकारी पहुंचे थे.
शेखावत ने कहा कि शायद गहलोत सरकार के मंत्रियों को मेरे ऑफिस में आने से...
राजस्थान में BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया। सांसद किरोड़ीलाल मीना करौली जिले के सपोटरा स्थित मंडरायल जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी। हालांकि गिफ्तारी के कुछ देर बाद ही पुलिस ने किरोड़ी लाल मीना को रिहा भी कर दिया। उधर इस गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा सांसद मीना ने ट्वीट कर लिखा- "सैनी समाज की बेटी को न्याय दिलाने के जुर्म में मुझे गिरफ्तार किया गया है। क्या पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना अपराध है? प्रदेश की तानाशाही सरकार कान खोलकर सुन ले। मेरा जीवन लोगों की हितों में लड़ाई लड़ना और संघर्ष करने में गुजरा है। सरकार के मंत्री, विधायक जनता से लूटपाट, अपराधियों को बचाने में मस्त हैं। यहां प्रदेश की जनता त्रस्त है।"
इतना ही नहीं किरोड़ीलाल बोले कि "मंडरायल सपोटरा में सैनी समाज की बेटी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करना, स्थानीय विधायक औ...
जयपुर। दिल्ली में राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही पूछताछ और कांग्रेस के लगातार चल रहे आंदोलन के भी अब राजस्थान कांग्रेस ने राजस्थान के राजभवन के घेराव का ऐलान किया है।
कांग्रेस का आरोप है कि केन्द्र सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर विपक्षी नेताओं के दमन करने की नीति के तहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस नेता राहुल गॉंधी को ईडी द्वारा नोटिस प्रदान किया गया है। जिसका विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत की गई कार्यवाही के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्...
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कई मामलों में सरकार को घेरा है। राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जारी बयान में मोदी सरकार पर विभिन्न मामलों में तीखा प्रहार किया गया है। यह सब उस दौरान हुआ है जब एक तरफ लगातार नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार से पूछताछ कर रही है और दूसरी तरफ कांग्रेस के सभी लगभग बड़े दिग्गज नेता दिल्ली में मौजूद है।
कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि आज देश के राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रजातांत्रिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और समावेशीय विकास को ‘‘संक्रमण काल के घनघोर अंधियारे’’ में मोदी सरकार ने धकेल दिया है। पिछले 31 साल में थोक महंगाई सबसे ऊँचे पायदान पर है। खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें भीषण गर्मी की तरह जनता के बजट को झुलसा रही हैं और कालाबाजारियों व जमाखोरों की पौ-बारह हो गई है। लोगो...
नई दिल्ली. राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी लगातार पूछताछ में जुटी है. इस बीच जहां कई सवालों के जवाब राहुल गांधी बेबाकी से देते रहे वहीं कई सवालों पर टालमटोल भी किया. ईडी द्वारा पूछे जा रहे सवालों में 10 ऐसे सवाल प्रमुख हैं जिनके इर्द गिर्द यह पूरी पूछताछ घूम रही है.
1. Associated Journals Limited में आपकी भूमिका क्या थी, यंग इंडिया से कैसे जुड़े?
2. आपकी संपत्ति कहां-कहां है? विदेशों में संपत्ति कहां कहां है? और कितनी है?
3. इस मामले में 50 लाख के शेयर के लिए पैसे कैसे जुटाए?
4. यंग इंडिया के डायरेक्टर कैसे बने? कंपनी कब-कितने में बनाई?
5. क्या यंग इंडिया AJL का टेकओवर कर सकती है?
6. AJL की देनदारी खत्म करने के लिए जो पेमेंट हुई, वह किसके फैसले पर दी गई?
7. AJL के 50 लाख रुपए के जो शेयर आपने खरीदे, उसका पेमेंट कैसे किया गया था?
8. आपकी कितनी हिस्सेदारी थी? आपने ...
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की पसली में फ्रैक्चर हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को दिल्ली में पार्टी के विरोध के दौरान आज पुलिस द्वारा धक्का दिए जाने के बाद उनकी बाईं पसली में फ्रैक्चर हो गया.
कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली में पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें धक्का दिया, जिसके बाद उनकी पसली में फैक्चर हो गया है। कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी पर पार्टी के विरोध मार्च के दौरान पुलिस की धक्कामुक्की में उसके कई अन्य नेताओं को चोटें आई हैं।
कांग्रेस के इस दावे पर फिलहाल पुलिस की प्रतिक्रिया नहीं आई है। उधर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक वीडियो जारी कर कहा, 'पूरे दिन कांग्रेस के नेताओं पर जानलेवा हमला किया गया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणु...