जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा के रण में रोचक हुए मुकाबले में कांग्रेस के बाद अब राजस्थान के बीजेपी ने भी अपने विधायकों के बाड़ेबंदी का फैसला किया है। सोमवार शाम से बाड़ेबंदी शुरू हो जाएगी। राज्यसभा चुनाव से पहले सोमवार दोपहर प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में विधायकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें शामिल होने वाले विधायकों को राज्यसभा चुनाव की वोटिंग तक जयपुर के जामडोली स्थित फाइव स्टार रिसोर्ट में बंद रखा जाएगा। जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल होगी।
प्रदेश बीजेपी के विधायक सोमवार सुबह तक जयपुर पहुंच जाएंगे। जिन्हें शाम से ही राज्यसभा चुनाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी विधायक जयपुर में ही कैंप करेंगे। इस कैंप में बीजेपी के साथ RLP और निर्दलीय विधायक भी शामिल हो सकते हैं। BJP का मा...
नई दिल्ली। एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने का मामला गरमा गया है। पैगंबर मोहम्मद पर एक टीवी डिबेट के दौरान विवादित बयान देने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ पार्टी ने जांच के आदेश दिए हैं।
इतना ही नहीं दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल पर भी सख्त एक्शन लिया गया है। पार्टी ने उन्हें बीजेपी से निकाल दिया है। नवीन कुमार जिंदल पर इस मसले को लेकर कुछ विवादित ट्वीट करने के आरोप हैं।
ऐसे में अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लेटर जारी करते हुए बताया कि नवीन कुमार जिंदल ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सद्भावना भड़काने वाले विचार प्रकट किए हैं। यह भारतीय जनता पार्टी के मूल विचार के विरोध में हैं।
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक प्रेस...
जयपुर। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में एंटी करप्शन ब्यूरो की एंट्री हो चुकी है। राजस्थान सरकार लगातार चुनाव के दौरान विधायकों के खरीद-फरोख्त की आशंका जता रही है।और इसको लेकर कई तरह की अफवाहों का बाजार भी गर्म है। इस बीच राजस्थान सरकार किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। राजस्थान कांग्रेस चाहती है कि उसकी तीनों उम्मीदवार राज्यसभा सांसद चुने जाएं।
सरकारी मुख्य सचेतक और जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी ने राज्यसभा के चुनाव में निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका को लेकर रविवार को लिखित में एसीबी मुख्यालय में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। डॉ.महेश जोशी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका प्रकट करते हुए लिखित में एसीबी में शिकायत दर्ज कराई है कि जब राज्यसभा के उम्मीदवार निर्दलीय हैं इसके बावजूद भी उन...
जयपुर. राजस्थान में राज्यसभा चुनावों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों के अलावा कुछ निर्दलीय विधायक अपने बयानों के जरिए सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। हालांकि इस नाराजगी का यह मतलब कतई नहीं निकाला जाना चाहिए कि वो राज्यसभा में कांग्रेस का साथ नहीं देंगे, लेकिन फिलहाल इन नेताओं ने अपने बयानों से ऐसा ही माहौल बना दिया है। पर किसी भी कांग्रेस समर्थित विधायक ने अभी तक यह साफ नहीं कहा है कि वो राज्यसभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ वोट देंगे।
अब नाराज विधायक अपने अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटे हैं। सरकार पर इस गोल्डन चांस के जरिए अपनी मांगे मनवाने का रणनीतिक दबाव बना रहे हैं। जिस पर सरकार के मजबूत नेताओं की एक टीम तुरंत एक्शन लेकर विधायकों को संतुष्ट करने का हर संभव प्रयास कर रही है। सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ...
जयपुर। 'सबको पता है कि बसपा विधायकों ने कांग्रेस में विलय कराकर सरकार को बचाया। लेकिन इसके बावजूद जो सरकार को दगा देकर भागे थे उन्हें तो सम्मान मिल गया लेकिन बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों को वो सम्मान नहीं मिला। जो कमिटमेंट किया गया था वो नहीं निभाया गया। न जाने गहलोत साहब की क्या मजबूरी है।' यह पीड़ा है बसपा के 6 विधायकों का कांग्रेस में विलय कराने वाले राजस्थान में कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक राजेंद्र गुढ़ा की।
राज्यसभा चुनाव मतदान से ठीक पहले राजेंद्र गुढ़ा की यह पीड़ा सरकार की चिंता बढ़ाए हुए हैं, वहीं भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की राजेंद्र गुढ़ा के इस बयान के बाद में उम्मीदें बढ़ गई हैं। बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों ने राज्यसभा चुनावों से पूर्व अपनी पीड़ा पत्रकारों के सामने जाहिर की।
दो दिनों से सरिस्का और आसपास के इलाकों में घूम रहे बसपा...
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कोरोना संक्रमित हो गईं हैं, उनका कोरोना टेस्ट हुआ था जो पॉजिटिव आया है. इसके साथ ही सोनिया के साथ बैठक में शामिल हुए अन्य नेता भी संक्रमित हो सकते हैं।
कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं जिनमें से कई साथी कोविड पॉजिटिव पाए गए. कल शाम से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को थोड़ा बुखार और कोविड के लक्षण दिखे थे. आज टेस्ट कराने पर वो कोविड पॉजिटिव पाई गईं।
बता दें कि सोनिया एक दिन पहले दिल्ली में पार्टी की ओर से आयोजित आजादी गौरव यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुई थीं। कोरोना से संक्रमित होने के बाद अब अगले हफ्ते बुधवार को अखबार नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के एक मा...
अहमदाबाद। कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। एक के बाद एक पार्टी से नेताओं को गुड बाय कहने का दौर थम नहीं रहा है। इसी कड़ी में अब हार्दिक पटेल ने भी कांग्रेस को गुड बाय कहने के बाद में बीजेपी का दामन थाम लिया है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
अहमदाबाद स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर कमलम में वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए और BJP नेताओं की बधाइयां स्वीकार की। बीजेपी नेता नितिन पटेल, गुजरात इकाई के अध्यक्ष सीआर पाटिल इस दौरान मौजूद रहे।
इससे पहले हार्दिक पटेल ने दावा किया कि कांग्रेस में कुछ और पाटीदार नेता हैं जो आने वाले समय में पार्टी का साथ छोड़ेंगे। बता दें कि पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा कि समाज हित ,देश हित में मोदी जी के साथ छोटा सा सिपाही बन कर मैं मोदी जी के साथ काम करना चाहता हूं. पीएम नरेंद्र ...
जयपुर। ED द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी करने के मामले की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निंदा की है।
उन्होंने कहा कि ED द्वारा सोनिया-राहुल गांधी जी को नोटिस देना सत्ता दुरुपयोग कर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे विपक्ष के दमन की पराकाष्ठा है। अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा कि "आजादी की लड़ाई के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नेशनल हेराल्ड एवं कौमी आवाज अखबार शुरू किए जिनका आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान रहा है। आजादी के बाद महात्मा गांधी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू ने नवजीवन अखबार शुरू किया था। इन अखबारों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों पर आक्षेप लगाकर NDA सरकार कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। पहले से ही अदालत में चल रहे के...
भूचाल लाया सौरव गांगुली का ट्वीट, सचिव जय शाह की सफाई, कहा-नहीं दिया BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा
मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर अचानक मीडिया में चलने के बाद पूरी दुनिया में मानों कोई भूचाल आ गया हो। पहले मीडिया में खबर आई कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष पद से खुद को अलग करने का फैसला लेते हुए यह कदम उठाया है। अपने इस्तीफे की जानकारी खुद भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक भावुक पोस्ट भी लिखी। और अपने तमाम साथी खिलाडिय़ों का शुक्रिया अदा किया है। लेकिन खबर का थोड़ी ही देर बाद में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खण्डन कर दिया।
सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफे की खबर पर सचिव जय शाह ने कहा BCCI अध्यक्ष पद से सौरव गांगुली ने इस्तीफा नहीं...
जयपुर. राजस्थान के रण में राज्यसभा की 4 सीटों पर मुकाबला रोचक हो गया है। जहां मंगलवार को कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, रणदीप सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी ने नामांकन भरा वहीं BJP से घनश्याम तिवाड़ी और बिजनेसमैन सुभाष चंद्रा ने BJP समर्थित उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा। हालांकि कांग्रेस नेता और कई राजनीतिक विश्लेषक सुभाष चंद्रा की एंट्री पर हेरान हैं। उनका मानना है कि एक बड़े बिजनेसमैन ने ऐसा क्या गणित बैठा लिया जो आंकड़े पक्ष में नहीं होने के बावजूद मैदान में आ गए। पर सुभाष चंद्रा का आत्मविश्वास और उनके नामांकन के बाद दिए बयान ने कांग्रेस की नींद जरूर उड़ा रखी है।
वहीं सुभाष चंद्रा ने नामांकन के बाद जीत का दावा किया है। और कहा कि मैंने चुनाव लड़ने से पहले निर्दलीयों से बात की है। पहले बीजेपी के आलाकमान से इजाजत ली , फिर निर्दलीयों से बातचीत करके ही चुनाव मैदान में उतरा हूं। मैं बा...