जयपुर। आला कमान द्वारा नव संकल्प चिंतन शिविर में उदयपुर में जारी किए गए निर्देशों और पारित प्रस्तावों के बाद राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ा एक्शन लिया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में कांग्रेस के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षगण को परिपत्र द्वारा निर्देशित किया है कि नव संकल्प शिविर में पारित प्रस्तावों की अनुपालना में प्रस्तावित जिला कार्यकारणी में 50% पद पर 50 वर्ष की आयु से कम उम्र के कांग्रेस जनों को तथा ओबीसी, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति व जनजाति एवं महिलाओं को न्याय संगत प्रतिनिधित्व देते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन कर तीन दिवस में प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भिजवाया जाए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर में आयोजित नव संकल्प शिविर में पारित प्रस्ताव की अनुपालना में है। सभी स्तर की कांग्रेस कमेटियों में 50% पद 50 वर्ष से...
नई दिल्ली। डॉ.पूनियां ने पीएम नरेंद्र मोदी को राजस्थान के संगठनात्मक, और राजनैतिक हालात केबारे में चर्चा कर उन्हें पूरी जानकारी दी। पीएम मोदी ने को डॉ.पूनियां को मार्गदर्शन प्रदान किया । पीएम मोदी पहले डॉ.पूनियां के परिवार के लोगों के साथ आत्मीयता से मिले और उनके साथ पारिवारिक भाव से बात की और बच्चों के साथ छायाचित्र भी खिंचवाए।
पीएम मोदी ने परिवार के लोगों से मिलने के बाद डॉ.पूनियाँ के साथ अलग से करीब सवा घंटे तक राजस्थान के संगठनात्मक और राजनैतिक हालात पर चर्चा की।
सतीश पूनिया ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लिखा 'अद्भुत!!अविस्मरणीय!! आज मैं स्पंदित हूँ, विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता द्वारा साधारण किसान के घर में पैदा हुए एक कार्यकर्ता को इससे बड़ा सम्मान नहीं हो सकता।मुझे सुना,मार्गदर्शन दिया और मेरे परिवार को जो आत्मिक आशीर्वाद दिया वो सच में अद्भुत है।'...
उदयपुर. राष्ट्रीय कांग्रेस के उदयपुर में होने जा रहे दिन दिवसीय चिंतन शिविर में केन्द्र की मोदी सरकार को कैसे घेरा जाए और अगले साल राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनावों में कैसे कांग्रेस को मजबूती से स्थापित किया जाए इसी को लेकर यह चिंतन शिविर आयोजित होगा. इसमें राष्ट्रधर्म की कसौटी पर ‘नवसंकल्प’ थीम को आधार बनाया गया है. खासकर मोदी सरकार को किन मुद्दों पर घेरा जाए, यह रणनीति कांग्रेस के दिग्गजों की मौजूदगी में तय होगी.
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि हर मोर्चे पर मोदी सरकार फेल है. ऐसे ही कुछ उदाहरण भी कांग्रेस ने बताए जिनको आधार बनाकर आगे की रणनीति इस चिंतन शिविर में तय होगी.
कांग्रेस का आरोप
1. कांग्रेस का आरोप है कि भारत भयावह ‘‘आर्थिक असमानता’’ का शिकार है। 115 देशों के ‘‘ग्लोबल हंगर इंडैक्स’’ में भारत...
उदयपुर. देशभर के कांग्रेस दिग्गज अगले तीन दिन तक उदयपुर में जुटेंगे और कांग्रेस की मजबूती के साथ देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आगामी रणनीति तय करेंगे। कांग्रेस प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि आज देश की सरकार और सत्ताधारी दल ने देश के प्रजातंत्र, संविधान व 140 करोड़ देशवासियों के अधिकारों पर हमला बोल रखा है। देश प्रजातांत्रिक, आर्थिक और सामाजिक “संक्रमणकाल” के दौर से गुजर रहा है।
उन्होंने कहा कि आज़ादी के आंदोलन की कोख से जन्मी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर यह दायित्व है कि हम संविधान देशवासियों के सजग प्रहरी बन राष्ट्रधर्म की इस कसौटी पर खरा उतरें। यही ‘नवसंकल्प का दृढ़ संकल्प’ है। देश की अपेक्षाओं के अनुरूप कांग्रेस कांग्रेस पार्टी उदयपुर में आगामी 13, 14 और 15 मई 2022 को आत्मचिंतन, आत्ममंथन, आत्मावलोकन करेगी।
...
जयपुर: आखिरकार धौलपुर के बाड़ी विद्युत निगम कार्यालय में एईएन और जेईएन के साथ हुई मारपीट के मामले में विधायक गिर्राज मलिंगा (MLA Girraj Malinga) ने पुलिस कमिश्नरेट में सरेंडर (surrendered) कर दिया. इस दौरान मलिंगा के साथ कमिश्नरेट में मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा भी मौजूद रहे. बिजली विभाग के इंजीनियर्स कई दिनों से मलिंगा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. मारपीट के मामले में घायल एईएन ने पुलिस को पर्चा बयान दिया था. घायल एईएन के पर्चा बयान के आधार पर बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और वार्ड नंबर दो के पार्षद प्रतिनिधि समीर खान के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था.
बता दें कि बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा पर कार्रवाई नहीं होने के मामले को लेकर बीजेपी लगातार सरकार पर निशाना साध रही थी. इसके साथ ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती समारोह के दौरान ...
जयपुर। राजस्थान सरकार में सबसे पावरफुल मंत्रियों में शामिल मंत्री महेश जोशी के बेटे पर बलात्कार के एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. मंत्री महेश जोशी के बेटे पर एक महिला पत्रकार ने रेप का आरोप लगाया है. इस मामले में दिल्ली के सदर बाजार थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है. केस को जयपुर ट्रांसफर कर दिया गया है.
राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी (minister mahesh joshi) के बेटे और जयपुर के युवा कांग्रेसी नेता रोहित जोशी (rohit joshi) के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. दिल्ली से यह मामला सवाई माधोपुर के महिला थाने को भेजा गया है. पीड़िता ने मंत्री के बेटे के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए सदर थाना पुलिस में धारा 376, 328, 312, 368, 377, 506 और 509 में मामला दर्ज करवाया है. जोशी के खिलाफ दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया है कि रोहित जोशी ने उसे सवाई माधोपुर के एक होटल में नशी...
हैदराबद. एलपीजी सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री को पता है कि जब तक मैं देश में नफरत की राजनीति करता रहूंगा, वोट मिलता रहेगा।
एक निजी चैनल से बात करने के दौरान ओवैसी से सवाल किया गया कि गैस के बढ़ते दामों को लेकर लोगों में भारी विरोध नहीं देखा जा रहा, आप इसको कैसे देखते हैं? इस पर ओवैसी ने कहा, “विरोध इसलिए नहीं होता कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पता है, जब तक नफरत की बात करते रहेंगे वोट मिलता रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह बात मालूम हो चुकी है कि मैं जब तक देश में नफरत की बात करता रहूंगा, गैस पर 50 नहीं 1,000 रुपए बढ़ा दीजिए वोटर कहेगा कि मैं नरेंद्र मोदी को ही वोट दूंगा.
बता दें कि घरेलू L...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डा. सी.पी. जोशी से जयपुर विधानसभा में उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मुलाक़ात की। दोनों अध्यक्षों में संयुक्त राष्ट्रसंघ के जोन को रिस्ट्रक्चर करने के बारे में विस्तार से विचार विमर्श हुआ। उल्लेखनीय है कि सी.पी.ए. के जोन को रिस्ट्रक्चर किये जाने वाली समिति के दोनो अध्यक्ष सदस्य है।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डा. सी.पी. जोशी ने बताया की अभी सीपीए के देश में 4 जोन कार्यरत है। सीपीए को अधिक प्रभावी बनाये जाने के लिए दोनों अध्यक्षों के मध्य जोन बढाए जाने पर चर्चा हुई। उन्होने बताया कि सात से नौं जोन किये जाने पर दोनो अध्यक्षों की चर्चा हुई। इस संबंध में देश के सभी राज्य की विधानसभाओ के अध्यक्षों से इस पर सुझाव मांगे गये है।
राजस्&zw...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी ने राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधि नियमों के नियम 306 के अन्तर्गत प्रक्रिया के नियम 230(1) , 231 तथा सहपठित नियम 232(1) के प्रावधानो को लागू किया जाना निलबिंत किया जा कर जन लेखा समिति और प्राक्कलन समिति(क) और (ख) का आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर गठन किया है।
विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी ने जन लेखा समिति में गुलाबचन्द कटारिया, प्राक्कलन समिति क में राजेन्द्र पारीक और प्राक्कलन समिति ख में दयाराम परमार को सभापति नियुक्त किया है।
जन लेखा समिति में परसराम मोरदिया, विनोद कुमार , गुरमीत सिंह कुनर, गोपाल लाल मीना, रोहित बौहरा, दिव्या मदेरणा,&...
नागपुर. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने का विरोध करते हुए राज्य सरकार से उन्हें 3 मई तक हटाने की चेतावनी दी है। इसके विरोध में अब नेता सामने आने लगे हैं। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर की राजनीति नहीं होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कई सालों से मस्जिद में लाउडस्पीकर लगे हैं। लाउडस्पीकर को लेकर क्या करना है उस पर मुस्लिम समाज विचार कर सकता है लेकिन मुझे लगता है कि एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म का आदर करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नवरात्र और अन्य उत्सवों पर लाउडस्पीकर चलते हैं। मस्जिद के लाउडस्पीकर निकालने की राज ठाकरे की भूमिका का हम विरोध करते हैं। राज ठाकरे को अगर मंदिर पर भी लाउडस्पीकर लगाने हैं तो वो लगा सकते हैं। अगर मस्जिद के लाउडस्पीकर निकाले जाते हैं तो रिपब्लिकन पार्टी विरोध करेगी।...