चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) चुनावों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है. बीजेपी दूसरे नंबर पर रही. उधर पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह चुनाव बेहद अहम माने जा रहे थे.
बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्ड में 24 दिसंबर को मतदान हुआ था, इन वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे.
बीजेपी यहां 15 साल बाद पिछड़ी है. केजरीवाल की AAP ने इन चुनावों में कमाल कर दिया है. नगर निगम चुनावों के इन नतीजों ने सियासी दलों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रिजल्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत इस बात का संकेत है कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है. अब तक चंडीगढ़ नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा था.
चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सीटों में आम आदमी पार्टी को 14, बीजेपी को 12, कांग्रेस ...
जयपुर। राजस्थान में सरकार के फैसले अब कांग्रेस संगठन के माध्यम से होंगे। जयपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की ओर से ब्लॉक स्तर, मंडल स्तर, जिला और प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण शिविर होंगे। इसके बाद प्रदेश स्तर का अधिवेशन होगा। उस अधिवेशन में जो प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा उस प्रस्ताव के हिसाब से सरकार बजट पेश करेगी और नई योजनाओं की घोषणाएं भी करेगी। कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा और कांग्रेस संगठन, सरकार को जो आदेश देगा, उसी के अनुरूप काम होगा।
जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में चल रहे कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए. अगर पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को विश्वास दिलाएंगे कि सरकार उनकी भावनाओं के अनुरू...
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 26 दिसम्बर से बाड़ा पदमपुरा में शुरू होगा. शिविर को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे, जिससे आम जनता को राहत मिल सके. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा. इसके साथ ही केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य के विपक्षी दल भाजपा की नाकामियों को भी जनता तक पहुंचाएंगे. डोटासरा ने कहा कि 26 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक बाड़ा पदमपुरा में हाेने वाले कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के विचारक पार्टी की रीति नीति, सिद्धांत और कल्चर के बारे में कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान प्रभारी अजय माकन भी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे. डाेटासरा ने कहा कि डिजिटल मेम्बरशिप अभियान की लॉन्चिंग को लेकर दिल्ली में आला नेताओं से चर्चा के बाद न...
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सुशासन राज्य सरकार का मूलमंत्र रहा है। आने वाले समय में गुड गवर्नेन्स के दायरे को हम और व्यापक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि त्वरित सर्विस डिलीवरी, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने, आईटी के अधिकाधिक उपयोग से मानवीय हस्तक्षेप कम करने तथा दफ्तरों में कार्यशैली में सुधार पर हमारा मुख्य फोकस रहेगा।
गहलोत शुक्रवार को शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुड गवर्नेन्स और आमजन को बेहतर सर्विस डिलीवरी पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी, आर्थिक बाधाओं एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं सहित तमाम चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार ने एक से बढ़कर एक कल्याणकारी फैसले लिए और उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया। जन घोषणा पत्र के 70 प्रतिशत वादे धरातल पर साकार हुए और विगत तीन वर्षों में की गई 1695 बजट घोषणाओं में से 147...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है और कहा है कि प्रधानमंत्री ने मेरे पत्रों का जवाब नहीं देने की कसम खा रखी है। हाल ही में अशोक गहलोत ने लगातार उनके द्वारा लिखे गए पत्रों का जवाब नहीं देने पर पीएम की खुले मंच पर कई बार आलोचना की है और उसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक मुख्यमंत्री के पत्र का जवाब नहीं देते।
दरअसल अशोक गहलोत से पत्रकारों ने एक कार्यक्रम के बाद सवाल पूछा कि आपने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा बूस्टर डोज को लेकर, क्या उसका कोई जवाब आया? जिस पर गहलोत ने कहा कि 'जवाब तो नहीं देने की कसम खा रखी है प्रधानमंत्री जी ने। प्रधानमंत्री जी को चाहिए कि कम से कम मुख्यमंत्री कोई पत्र लिखे उनको, उसका जवाब आना चाहिए, वो जवाब देते नहीं हैं और मैंने बूस्टर डोज के लिए सबसे पहले आवाज उठाई है। देश के अंदर कि बूस्टर डोज...
जयपुर। जयपुर में कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली में राहुल गांधी द्वारा हिंदू और हिंदुत्ववादी पर दिए गए बयान को लेकर भाजपाइयों ने विरोध तेज कर दिया है। लोग भी इस बयान की आलोचना कर रहे हैं। लेकिन इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के बयान को और स्पष्ट तरीके से जनता के बीच पेश करने की कोशिश करी है। और अब राहुल गांधी के दिए गए बयान के पीछे की मंशा से आमजन को अवगत कराने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढें: हिंदुत्ववादी किसी धर्म को नहीं मानता, वह सिर्फ हिंसा में विश्वास रखता है: राहुल गांधी
गहलोत ने राहुल गांधी के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि "सत्य, अहिंसा, प्यार, भाईचारा एवं सहिष्णुता को मानने वाला व्यक्ति हिन्दू है। हिन्दू किसी से नफरत नहीं करते एवं सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। जबकि छद्म हिन्दुत्ववादी हिंसा, असहिष्णुता एवं घृणा फैलाने में भरोसा रखते हैं। हिन्दू ...
जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश मे 2014 से हिंदुत्ववादियों का राज, मैं हिंदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं। महंगाई हटाओ रैली में केंद्र पर राहुल गांधी जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि हिंदुओं को सत्ता में लाना है।
जयपुर में महंगाई के खिलाफ आयोजित की गई रैली में राहुल गांधी ने हिंदू और हिंदुत्ववादी के बीच का अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि जो हिंदू होता है वह हर धर्म को मानता है लेकिन जो हिंदुत्ववादी होता है वह किसी धर्म को नहीं मानता। वह सिर्फ हिंसा में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदू हूं और अहिंसा में विश्वास रखता हूं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हिंदू थे और गोडसे हिंदुत्ववादी था। उन्होंने कहा कि अभी की केंद्र सरकार हिंदुत्ववादी है जिसका काम सिर्फ आपस में मार-काट करवाना है। ये लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।...
जयपुर। CM अशोक गहलोत ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि 'आजादी के बाद राष्ट्रीय रैली दिल्ली के बाद पहली बार जयपुर में आयोजित हो रही है। जब से मोदी सरकार आई है, 7 साल का कुशासन आपके सामने है। ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई का बेजा इस्तेमाल होने पर भी गहलोत ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। गहलोत ने कहा कि हालात बड़े गंभीर हैं। सब चीजों के दाम बढ़ गए।'
गहलोत से पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। महंगाई कम करनी ही पड़ेगी। वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने तंज कसते हुए कहा कि 'मोदी जी खुद का अकाउंट नहीं बचा सकते, देशवासियों को क्या बचाएंगे?'
प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस प्रदेश उत्तर प्रदेश में मैं काम करती हूं, वहां पर बीजेपी सरकार करोड़ों रुपए सिर्फ विज्ञापनों पर खर्च करती है। आम आदमी की परवाह नहीं है मोदी पर्यटन में व्यस्त, किसानों के पास...
जयपुर। कांग्रेस की जयपुर में आयोजित हो रही महंगाई हटाओ रैली से ठीक पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा कि 'आज राजस्थान के लिये एक ऐतिहासिक दिन है. जब केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती अप्रत्याशित मंहगाई के विरोध में जयपुर में राष्ट्रीय महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।'
गहलोत ने कहा कि "मैं राजस्थान की धरा पर पधार रहीं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी तथा प्रियंका गांधी जी का स्वागत करता हूं। कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी मैं स्वागत करता हूं जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागी बने हैं। इस महारैली में शामिल होने प्रदेशभर से आए और अन्य राज्यों से आये सभी लोगों को मैं बधाई देता हूं कि वे केन्द्र सरकार को संदेश देने के लिये पहुंचे हैं।"
गहलोत बोले कि "इस म...
जयपुर। महंगाई के खिलाफ राजस्थान की राजधानी जयपुर में 12 दिसंबर को कांग्रेस की 'महंगाई हटाओ रैली' होगी। इस रैली में दो लाख से ज्यादा की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है। रैली की सभी तैयारियां कांग्रेस ने पूरी कर ली है। राजस्थान सहित देश के कई राज्यों से कांग्रेसी कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होने के लिए जयपुर आएंगे।
भीड़ को देखते हुए जयपुर ट्रेफिक पुलिस ने यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं। रैली स्थल विद्याधर नगर स्टेडियम पूरी तरह से कांग्रेसी रंग में सज के तैयार है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई आला मंत्रियों ने रैली से पहले मौके का मुआयना भी किया। जयपुर पुलिस कमिश्नर दिनभर व्यवस्थाओं के लिए सभा स्थल पर जुटे रहे।...