जयपुर। राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन की कवायद तेज हो गई है। इस दिशा में सबसे बड़ी खबर यह है कि मंत्रिमंडल गठन के लिहाज से शनिवार शाम 5:00 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल पुनर्गठन के तहत मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी से इस्तीफे लिए जाएंगे। सीएम आवास पर यह अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सामूहिक इस्तीफे लेने के बाद में माना जा रहा है कि रविवार को गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन होगा। मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद CM राज्यपाल से मिलने जा सकते हैं। इसके अलावा अब गहलोत कैबिनेट में कौन सा मंत्री किस विभाग को देखेगा और कौन-कौन इसमें शामिल होंगे यह लिस्ट फाइनल हो चुकी है।...
नई दिल्ली (सुभद्र पापड़ीवाल). कृषि कानूनों का भविष्य तो कैप्टेन की दिल्ली दरबार में हाजिरी वाले दिन ही तय हो गया था. कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा के साथ ही पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से जारी प्रतिक्रिया ने यह साबित भी कर दिया. जहां उन्होंने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया.
अमरिंदर सिंह ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार खेती के विकास के लिए काम करना जारी रखेगी. अमरिंदर सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि ''नरेंद्र मोदी जी किसानों की मांग स्वीकारने और तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए शुक्रिया. गुरु नानक जंयती के मौके पर यह अच्छा फैसला लिया गया है. मुझे पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार किसानों के लिए विकास करने का काम जारी रखेगी.''
एक सक्रिय सीमा वाले राज्य जहां की परिस्थितियां अत्यंत संवेदनशील हैं, वहां प्रत्यक्ष- परोक्षरूप में सरकार बनाना भाजप...
जयपुर. शुक्रवार को देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने यह बड़ा ऐलान करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी. इसी के साथ देश में एक बार फिर किसान आंदोलन पर सियासी बयानों की बहार आ गई है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहाा कि तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा लोकतंत्र की जीत एवं मोदी सरकार के अहंकार की हार है। यह पिछले एक साल से आंदोलनरत किसानों के धैर्य की जीत है। देश कभी नहीं भूल सकता कि मोदी सरकार की अदूरदर्शिता एवं अभिमान के कारण सैकड़ों किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं किसान आंदोलन में शहादत देने वाले सभी किसानों को नमन करता हूं। यह उनके बलिदान की जीत है।
...
राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून बिल वापस लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि संसद के सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।
शुक्रवार को देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने यह बड़ा ऐलान किया। अपने 18 मिनट के संबोधन में मोदी ने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को नेक नीयत के साथ लाई थी, लेकिन यह बात हम किसानों को समझा नहीं पाए।
PM मोदी ने कहा कि "हम पूरी विनम्रता से किसानों को समझाते रहे और बातचीत भी होती रही। कानून के जिन प्रावधानों पर उन्हें एतराज था उन्हें सरकार बदलने को तैयार हो गई। साथियों मैं आज गुरु नानक देवजी का पवित्र पर्व है यह समय किसी को दोष देने का नही है। मैं आज यह पूरे देश को यह बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला लेने का फैसला करता हूं। इसी महीने हम इसे वापस लेने की प्रक्रिया पूर...
जयपुर. मंगलवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM ASHOK GEHLOT) ने मौजूद शिक्षकों से पूछ लिया कि ट्रांसफर के लिए पैसे देने पड़ते हैं क्या? कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों ने एकमत होकर जोर से हामी भी भर दी. बस फिर क्या था काटो तो खून नहीं. शिक्षा मंत्री के तोते उड़ गए, खुद मुख्यमंत्री को यह बात सरकार के लिए किसी बड़े अपमान से कम नहीं लगी. उन्हें भी उम्मीद नहीं थी जिस प्रदेश को वो भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए एसीबी को फ्री हैण्ड जिम्मेदारी सौंपे हुए है वहां उन्हीं के सामने उन्हीं के शिक्षामंत्री डोटासरा (Govind Singh Dotasra) की मौजूदगी में शिक्षक इस तरह की प्रतिक्रिया देंगे. इस कुछ ही सैकण्ड के घटनाक्रम ने मानो राजस्थान की राजनीति में भूचाल ला दिया हो. इस घटनाक्रम से जुड़ा सीएम का यह वीडिया लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...
जयपुर। गहलोत मंत्रिमंडल फेरबदल का काउंट डाउन स्टार्ट हो गया है। अब किसी भी समय तारीख का ऐलान हो सकता है।
कर्मचारियों के एक शपथ ग्रहण से जुड़े कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना संकटकाल के चलते लगातार देरी हो रही थी, लेकिन अब जल्द ही इस दिशा में सूचना दे दी जाएगी।
CM ने सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ समारोह में कहा- लगता है हमारा मंत्रिमंडल भी अब जल्दी ही पुनर्गठित हो जाएगा, लगता है आप ही के कारण ही यह रुका हुआ था, अब जल्दी ही हमारा भी शपथ ग्रहण समारोह होगा।
...
जयपुर। राजस्थान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 से 26 नवंबर के बीच होगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आ सकते हैं। राजस्थान प्रदेश BJP प्रभारी अरुण सिंह की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला कार्यालयों के काम को गति देने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में हाल में सम्पन्न उपचुनावों में हार के कारणों की समीक्षा के साथ-साथ संगठन को ज्यादा मजबूत करने और सरकार के खिलाफ मुखर होने को लेकर रणनीति बनाई गई। इस बैठक में तय किया गया कि 5 दिसंबर को सभी जिला कार्यसमिति की बैठकें की जाएं। साथ ही मंडल स्तर तक मोर्चा कार्यकारिणियों का गठन भी किया जाए। दिसंबर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ किए जाने वाले बड़े आंदोलन को सफल बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही पार्टी में होने वाले चिंतन शिविर को लेकर बैठक में रूपरेखा ...
नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बार-बार नोटिस देने के बावजूद दिल्ली क्राइम ब्रांच में पूछताछ के लिए पेश नहीं होने पर अब पुलिस ने सख्ती अपना ली है। फोन टैपिंग केस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तीसरी बार नोटिस जारी कर 12 नवंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है। साथ ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस बार गहलोत के OSD लोकेश शर्मा को पूछताछ के लिए पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी की चेतावनी भी दी है।
बता दें कि क्राइम ब्रांच ने दो बार 160 सीआरपीसी के तहत नोटिस भेजे थे। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गहलोत के ओएसडी को नोटिस जारी कर 24 जुलाई और 22 अक्टूबर को पूछताछ के लिए तलब किया था। दोनों बार पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे। लेकिन इस बार CRPC 41 (1) ए के तहत लोकेश शर्मा को आरोपी के तौर पर नोटिस भेजकर तलब किया है। ज...
भरतपुर. राजस्थान में भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली (MP Ranjeeta Koli) पर एक बार फिर जानलेवा हमला हुआ. गनीमत रही कि सांसद घर के अंदर थी. कल रात हुए इस हादसे के बाद भरतपुर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ खड़ा हुआ. राजस्थान सरकार भी इस घटनाक्रम के बाद सख्त एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सांसद रंजीता कोली के घर पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने के लिए राजस्थान के डीजीपी को निर्देश दिए हैं वहीं एसओजी को इस पूरे मामले में तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रंजीता कोली से बातचीत भी की. उन्होने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा की है.
BIG NEWS: भरतपुर से बीजेपी सांसद रंजीता कोली पर हमला, घर पर दागी 3 गोलियां, धमकीभरा पोस्टर चिपकाया
बता दें कि कल रात रंजीता कोली के घर पर हमला हुआ तब वो घर में ही मौजूद थीं। हम...
भरतपुर. भरतपुर से बीजेपी सांसद रंजीता कोली (MP Ranjeeta Koli) पर एक बार फिर हमला हुआ है। इस बार हमला उनके घर पर हुआ तब वो घर में ही मौजूद थीं। हमलावरों ने सांसद रंजीता कोली के घर के बाहर रात को तीन राउंड फायर किये हैं. हमले (Attack) की इस घटना के बाद घबराई सांसद रंजीता कोली तबीयत बिगड़ गई, वो बेहोश हो गईं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इतना ही नहीं हमलावरों ने सांसद घर के बाहर उनकी फोटो चिपकाकर उस पर क्रास का निशान लगा दिया और इसके साथ ही उनको जान से मारने की धमकी देने वाला पोस्टर भी चस्पा किया। हमले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को तीन खाली कारतूस मिले हैं। हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बता दें कि रंजीता पर करीब पांच महीने पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। तब वो अस्पतालों का निरीक्षण करके लौट रही थी। मंगलवार को भी वे भरतपुर से जनसुनवाई कर अप...