नई दिल्ली। 'कांग्रेस नहीं बची, तो देश नहीं बचेगा' यह कहते हुए कन्हैया कुमार ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया. लगातार मिल रहे झटकों के बीच कांग्रेस को आज दो युवा नेता मिल गए. कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी ने राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया. दोनों के स्वागत के लिए बकायदा पार्टी दफ्तर में पोस्टर भी लगाए गए थे.
हालांकि जिग्नेश ने औपचारिक तौर पर पार्टी की सदस्यतता नहीं ली है. जिग्नेश ने कहा, 'मैं एक निर्दलीय विधायक हूं, इसलिए औपचारिक रूप से कांग्रेस ज्वॉइन नहीं कर सकता. लेकिन 2022 के चुनाव में कांग्रेस के सिंबल पर ही लड़ूंगा.' दो युवा नेताओं के कांग्रेस में शामिल कराए जाने से पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शहीद भगत सिंह पार्क में पहुंचे और वहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से संपर्क किया....
जयपुर. पंजाब में कई बार कैप्टन अमरिंदर जैसे दिग्गज कांग्रेसी नेता ने कहा कि आलाकमान ने जल्दबाजी में अपरिपक्वता के साथ फैसला लिया है, और सिद्धू स्थिर आदमी नहीं हैं, वह पार्टी और राज्य दोनों के लिए खतरा है. बावजूद इसके आलाकमान ने कैप्टन से पद छीनकर सिद्धू के भरोसे पंजाब कांग्रेस में बदलाव कर दिए लेकिन जैसे ही मंगलवार को सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया तो कैप्टन फिर से कांंग्रेस आलाकमान को याद आने लगे. और अब लग रहा है मानो को बहुत बड़ा धोखा हो गया है, चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस किसी चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है.
कांग्रेस की जगत हंसाई हुई सो अलग. पर इन सबके बीच राजस्थान कांग्रेस में गहलोत खेमा खासा उत्साहित नजर आ रहा है. इस एपिसोड के बाद अब यह तय हो गया है कि राजस्थान में गहलोत को हटाने जैसा फैसला अब आलाकमान के लिए सोचना भी मुश्किल होगा. क्योंकि अब आलाकमान किसी भी तरह क...
पंजाब. विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस में जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है. एक तरफ कांग्रेस आलाकमान पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराजगी मोल ले बैठा और नवजोत को खुश करने के लिए सीएम तक बदल डाला वहीं अब नवजोत सिंह ने ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है.
सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि वह कंप्रोमाइज नहीं कर सकते हैं, इसलिए वह पार्टी के प्रदेश प्रधान पद से इस्तीफा दे रहे हैं। सिद्धू ने कुछ माह पहले ही पंजाब में पार्टी की कमान संभाली थी। सिद्धू से पहले सुनील जाखड़ प्रदेश प्रधान थे। इस बीच, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ''मैंने पहले ही कहा था कि सिद्धू स्थिर आदमी नहीं हैं। वह सीमावर्ती राज्य के लिए फिट नहीं हैं।''
पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद गहलोत खेमे में खुशी, राजस्थान में अब जल्दबाजी करके...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा की 2 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। वल्लभनगर व धरियावद पर उप चुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। चुनाव आयोग ने आज इन दोनों सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी.
वल्लभनगर सीट कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत व धरियावद सीट भाजपा के गौतम लाल मीणा के निधन के कारण खाली हुई थी, जिस पर उपचुनाव की लंबे समय से रणनीति बन रही थी. दोनों ही सीटों पर सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने तैयारियां पहले ही शुरू कर दी थी.
बता दें कि चुनाव आयोग ने 3 लोकसभा के साथ 30 विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव की घोषणा की है. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 1 से 8 अक्टूम्बर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे. 13 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 30 अक्टूबर को मतदान तथा 2 नवम्बर को वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किये जायेंगे. दोनों ही प्रमुख दलों ने जीत की रणनीति पर काम शुरू कर...
मुंबई. Asaduddin Owaisi पर एक बार शिवसेना भड़की है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में ओवैसी को बीजेपी का अंडरगारमेंट तक बता दिया है. असल में ओवैसी समर्थकों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने से से शिवसेना खफा है. 'सामना' में लिखा गया कि उत्तर प्रदेश चुनाव के मौके पर जातीय, धार्मिक विद्वेष निर्माण करने की पूरी तैयारी ओवैसी महाशय ने कर ली है, ऐसा नजर आ रहा है. दो दिन पहले ओवैसी के प्रयागराज से लखनऊ जाने के दौरान रास्ते में उनके समर्थक जुट गए और उन्होंने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए.
इतना ही नहीं सामना में लिखा गया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव होने तक क्या-क्या देखना पड़ेगा, क्या क्या कराया जाएगा, ये कहा नहीं जा सकता. बीजेपी की सफल यात्रा के परदे के पीछे के सूत्रधार मियां असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी बेहतरीन ढंग से काम में जुटी नजर आ रही है...
नई दिल्ली. पंजाब के मुख्यमंत्री पद को छोड़ने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह बागी हो गए हैं. और आगामी विधान सभा चुनाव में वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है. साथ ही कहा कि सिद्धू को किसी भी हाल में मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे क्योंकि वह देश के लिए बड़ा खतरा है.
उन्होंने सिद्धू को ड्रामेबाज बताते हुए कहा कि राहुल-प्रियंका को अभी अनुभव नहीं है और सलाहकारों की ओर से उन्हें गुमराह किया जा रहा है. जिसका कांग्रेस को नुकसान हो रहा है.
अमरिंदर सिंह ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि चन्नी को गृह विभाग संभालने का कोई अनुभव नहीं है, जो काफी चिंताजनक है क्योंकि पंजाब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ 600 किमी की सीमा तय करता है.
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू न सिर्फ पंजाब बल्...
चंडीगढ़. आखिरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के 24 घंटे बाद पंजाब को दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी नए मुख्यमंत्री के तौर पर मिल गए हैं। वो राज्य के नए CM होंगे। पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।
बता दें कि पंजाब में कांग्रेस विधायक दल ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के चुनाव का फ़ैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया था. हालांकि सीएम पद के लिए कांग्रेस के चार नेताओं- सुनील जाखड़, नवजोत सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा के नाम की सबसे अधिक चर्चा और संभावना जतायी जा रही थी लेकिन बाजी चरणजीत सिंह चन्नी ने मारी. गौर करने वाली बात है कि पंजाब में अगले साल फरवरी महीने में विधानसभा के चुनाव होने हैं और ऐसे में जो भी मुख्यमंत्री बनेगा उसका कार्यकाल कुछ महीनों का ही होगा....
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब में हुए घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस पूरे मामले में पंजाब के सीएम रहे अमरिंदर सिंह को संयम बरतने की भी नसीहत दी है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि "मुझे उम्मीद है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ऐसा कोई कदम नहीं उठायेंगे जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो। कैप्टन साहब ने स्वयं कहा कि पार्टी ने उन्हें साढे़ नौ साल तक मुख्यमंत्री बनाकर रखा है। उन्होंने अपनी सर्वोच्च क्षमता के अनुरूप कार्य कर पंजाब की जनता की सेवा की है। हाईकमान को कई बार विधायकों एवं आमजन से मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी हित में निर्णय करने पड़ते हैं। मेरा व्यक्तिगत भी मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष कई नेता, जो मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में होते हैं, उनकी नाराजगी मोल लेकर ही मुख्यमंत्री का चयन करते हैं। परन्तु वही मुख्यमंत्री को बदलते वक्त हाईकमान के फैसले को नाराज होकर गलत ...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा के शनिवार देर रात इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे का पत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भिजवा दिया है। साथ ही मीडिया के साथियों को भी खुद उसकी कॉपी भेजी है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को करना है। बताया जा रहा है कि कुछ ट्वीट ऐसे किए गए थे जिनको लेकर लोकेश शर्मा से सवाल जवाब हुए या उनकी कार्यशैली पर प्रश्न उठाए गए, जिससे आहत होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है।
हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है और उनको अपने काम को जारी रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा का षष्ठम सत्र शनिवार को सांय 6ः25 बजे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया। कई हंगामे, नाराजगी, महत्वपूर्ण प्रश्न और प्रस्ताव इस कार्रवाई के दौरान देखने को मिले।
सत्र की समाप्ति पर राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने उन्होंने आखिर में सभी राजनैतिक दलों के नेतागण व समस्त सदस्यों को उनके द्वारा सदन के कार्य-संचालन में दिये गये सहयोग के लिये आभार प्रकट किया। उन्होंने सभापति तालिका के सदस्यों को उनके द्वारा दिये गये सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया।
उन्होंने साथ ही सदन के नेता मुख्यंमंत्री, नेता प्रतिपक्ष एवं उप नेता प्रतिपक्ष, सरकारी मुख्य सचेतक व सरकारी उप मुख्य सचेतक, प्रतिपक्ष के सचेतक को सदन के कार्य संचालन में दिये गये सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने विधान सभा के अधिकारियों, कर्मचारियों को उनके द्वारा सत्र कार्य में दिये गये सहयोग एवं पुलि...