आखिरकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा, कोविड से लड़ते हुए हमने अच्छा काम किया, मुझे अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा.ये इस्तीफा तब हुआ है, जब आज ही कर्नाटक की बीजेपी सरकार को दो साल पूरे हुए हैं, ऐसे में अब हर किसी की नज़र इस बात पर है कि अब बीजेपी राज्य की कमान किसे सौंपती है....
अलवर. जिले के शाहजहांपुर बॉर्डर पर भाजपा के पूर्व विधायक और सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के साथ कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे स्थल पर रविवार को जाम लगाए बैठे किसानों और शरारती युवकों मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े गए, जमकर गली गलोज किया गया। उधर अचानक हुए हमले को पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर समझ नहीं पाए. उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वे नहीं माने। उनकी गाड़ी पर लाठियों से जमकर हमला किया गया। उनके पीए छोटेलाल के भी कपड़े फाड़ दिए गए। प्रेम सिंह बाजोर अपने निजी काम से रविवार को दोपहर में जयपुर से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही शाहजहांपुर बॉर्डर पर उनकी गाड़ी पहुंची तो जाम लग गया। उन्होंने अपनी गाड़ी वापस घुमाने का प्रयास किया कि कुछ युवकों ने आकर उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया और नारेबाजी करने लगे बीजेपी वापस जाओ...
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस में विवाद खत्म करने और गुटबाजी को कम करने की कवायद अंतिम चरणों में है. सुलह के फॉर्मूले के नतीजे इसी माह के अंत तक सामने आने की संभावनाएं जताई जा रही है. सूत्रों की मानें तो 28 और 29 जुलाई को सभी कांग्रेस विधायकों और प्रमुख प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों को जयपुर में ही रहने को निर्देशित किया गया है. माना जा रहा है कि इसी दौरान मंत्रिमंडल विस्तार या राजनीतिक नियुक्तियों की झलकी भी देखने को मिल सकती है. हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार की निर्धारित तारीख को लेकर अभी आधिकारिक खुलासा होना बाकी है।
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह के विवाद को शांत करने के बाद अब कांग्रेस हाईकमान राजस्थान में जारी कलह की सुलह में जुट गया है. इसी कड़ी में राज्य में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल और बड़ी संख्या में राजनीतिक नियुक्तियों की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस व...
जयपुर. पंजाब में कांग्रेस विवाद के निपटाने की कवायद के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में अब सियासी हलचल तेज हो गई है. मंत्रिमण्डल और राजनीतिक नियुक्तियों को काउंट डाउन स्टार्ट हो गया है. कौनसे विधायक की किस्मत खुलेगी और किसको निराशा हाथ लगेगी यह जल्द ही पता चल जाएगा. रविवार सुबह 10.30 बजे कांग्रेस के विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई है.
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बैठक के लिए कल सुबह 10.30 बजे पार्टी विधायकों और नेताओं को बुलाया है।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन इस बैठक में मौजूद रहेंगे. सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि आज रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ होने वाली बैठक में सबकुछ फाइनल हो जाएगा कि किस तरह से पायलट और गहलोत खेमे को मंत्रिमण्डल, राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन में जगह...
जयपुर। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और "अपना भरत मोर्चा" के राष्ट्रीय संयोजक अशोक तंवर का कहना है कि कांग्रेस का जी-23 गद्दारों का समूह है। प्रभारी महासचिव खुद एजेंट बन गए हैं। यह भी कांग्रेस की बर्बादी का प्रमुख कारण रहा है।
अशोक तंवर ने आज अपने नवगठित राजनीतिक दल 'अपना भारत मोर्चा' को राजस्थान में लांच किया।
इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस एक दिन अपने आप ही खत्म हो जाएगी। कांग्रेसी आपस में ही लड़कर मर रहे हैं। बहुत से कांग्रेसी हैं जो बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। राजस्थान में भी बहुत से ऐसे नेता कांग्रेस में मिलेंगे जो बीजेपी को ताकत देने में लगे हैंं।
तंवर यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा कि " कांग्रेस ब्लैकमेलर्स की पार्टी बन गई है। शरीफ आदमी के लिए यहां स्कॉप नहीं है। जो जितना ब्लैकमेल करेगा, दबाव बनाएगा उसे उतना...
जयपुर. फोन टैपिंग विवाद में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने दिल्ली क्राइम ब्रांच को जवाब भेजा है और दो सप्ताह तक जयपुर से बाहर ना जाने के व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए व्यक्तिगत उपस्थिति में असमर्थता जताई है.
बता दें कि राजस्थान के फोन टैपिंग विवाद में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी. जिस पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 24 जुलाई को लोकेश शर्मा को उनके बयानों के लिए बुलाया है. केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने अपनी शिकायत में अज्ञात पुलिस अधिकारियों और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा पर जन प्रतिनिधियों के फोन टैप करने और उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था. इसी मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच लोकेश शर्मा से पूछताछ करना चाहती है.
उधर सीएम OSD लोकेश शर्मा ने दिल्ली पु...
जयपुर. पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट से न्यायिक जांच की मांग और निजता हनन का आरोप लगाते हुए राजस्थान कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी के साथ जयपुर के सिविल लाइंस फाटक के बाहर सभा की और जमकर केन्द्र सरकार पर हमला बोला.
लेकिन इस दौरान मंच से विधायक और युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश डोगरा की गंदी बात कांग्रेस पर उल्टी पड़ती नजर आई. जहां उन्होंने राज्यपाल, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का उपयोग किया. घोघरा मंच से बोले कि केंद्र सरकार हमारी जासूसी करवा रही है और राज्यपाल उनके दलाल के रूप में यहां बैठे हैं. गणेश घोघरा यहीं नहीं रुके, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को रंगा बिल्ला बताते हुए कहा कि इन दोनों को दौड़ा-दौड़ा कर जूतों से पिटाई करनी चाहिए.
बड़ी बात यह रही कि प्...
जयपुर. राजस्थान के शिक्षा मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विवादों में आ गए हैं. और अब विपक्ष ने ना केवल राजस्थान लोक सेवा आयोग की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाए हैं बल्कि गोविंद सिंह डोटासरा को तुरंत पद से हटाने की भी मांग की है.
दरअसल आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा 2016 और 2018 के साक्षात्कार में तीन अभ्यर्थियों के समान अंकों का मामला सामने आया है। इनमें जिन उम्मीदवारों को समान अंक मिले है, वो पीसीसी चीफ और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की पुत्रवधू प्रतिभा व उसके भाई-बहन हैं. जिसके बाद ना केवल सोशल मीडिया और मीडिया में यह मामला प्रमुखता से छाया हुआ है बल्कि अब विपक्ष ने भी डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से तुरंत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को पद ...
नई दिल्ली. “सच्चाई. कोविड की दूसरी लहर के दौरान भारत सरकार के गलत फैसलों ने हमारी 50 लाख बहनों, भाइयों, माताओं और पिताओं की जान ले ली.” यह कहना है कांग्रेस नेता राहुल गांधी का. राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए यह ट्वीट किया.
कोरोना महामारी, उससे हुई मौतों और कोरोना से जुड़े फैसलों को लेकर राहुल गांधी लगातार सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. इससे पहले एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि “अपनों को खोने वालों के आँसुओं में सब रिकॉर्ड है.” वहीं इससे पहले उन्होंने कहा था कि सिर्फ़ ऑक्सीजन की ही कमी नहीं थी. संवेदनशीलता व सत्य की भारी कमी- तब भी थी, आज भी है."
BIG NEWS: किसी भी राज्य ने नहीं कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई है: भाजपा
बता कें मंगलवार को संसद के मानसूत्र सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार पर कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छुपाने का आर...
नई दिल्ली. देश में अब कोरोना संकटकाल में ऑक्सीजन की कमी से मौतें हुईं या नहीं इस पर सियासत गर्मा गई है. सरकार के ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं होने वाले बयान पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर होकर बयान जारी कर रहा है तो सरकार आरोपों को निराधार बता रही है.
मामले में अब भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि किसी भी राज्य ने नहीं कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई है. राज्यों ने मौत के बारे में कोई आंकड़ा भेजा ही नहीं तो क्या जानकारी दी जाए. पात्रा ने इस मामले में विपक्ष पर बेवजह की राजनीति करने का भी आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल का दोहरा रवैया सामने आया है. कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर भ्रम फैला रहे हैं और संजय राउत झूठ का सहारा लेकर लोगों को भ्रमित करने में लगे हैं.
उधर कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन संकट पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री म...