Politics

पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट को स्वत: संज्ञान लेकर अविलंब जांच के आदेश देने चाहिए, जिससे सच्चाई सामने आ जाएगी: CM अशोक गहलोत

जयपुर. पेगासस जासूसी मामले में केन्द्र के साथ अब राजस्थान में भी सियासत गर्मा गई है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को स्वत संज्ञान लेकर अविलंब जांच की मांग की है. गहलोत ने एक बयान जारी कर कहा कि पेगासस जासूसी मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय को स्वत: संज्ञान लेकर अविलंब जांच के आदेश देने चाहिए क्योंकि यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा न्यायिक जांच के लिए उपयुक्त केस है जिससे आरोप-प्रत्यारोप की जगह सच्चाई सामने आ जाएगी। जिस तरह से पेगासस सॉफ्टवेयर से मोबाइल हैकिंग और जासूसी की खबरें आ रही हैं वह बहुत चिंताजनक और शॉकिंग है। अब जासूसी किए गए लोगों की लिस्ट में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी का भी नाम आ गया है। अभी पता नहीं यह लिस्ट कहां जाकर रुकेगी। गहलोत ने कहा कि 2019 में दिग्विजय सिंह ने जब राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया था तब सरकार में ईमानदार...

पंजाब में सिद्धू की नियुक्ति के बाद अब नंबर राजस्थान का, CM गहलोत का आया इस पर बड़ा बयान

जयपुर। पंजाब में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के विवाद को खत्म करने के लिए सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया है। कांग्रेस आलाकमान द्वारा लिए गए फैसले के बाद में अब राजस्थान पर सबकी नजरें हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद को कैसे खत्म किया जाता है सब यह देखना चाह रहे हैं। माना जा रहा है कि अब इसी तरह का सुलह का फार्मूला राजस्थान में लागू होगा। पायलट खेमे को कोई खुशी की सौगात मिल सकती है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना एक बयान जारी किया है। यह भी पढें: अब खत्म होगा सचिन पायलट का वनवास! राजस्थान कांग्रेस के लिए 'सुलह का फॉर्मूला' तैयार, किसी भी वक्त सामने आ सकते हैं नतीजे गहलोत ने कहा कि 'कांग्रेस की परम्परा रही है कि हर निर्णय से पहले सभी से राय-मशविरा होता है एवं सभी को अपनी बात रखने का मौका...

अब खत्म होगा सचिन पायलट का वनवास! राजस्थान कांग्रेस के लिए 'सुलह का फॉर्मूला' तैयार, किसी भी वक्त सामने आ सकते हैं नतीजे

नई दिल्ली/जयपुर (आलोक शर्मा). पंजाब कांग्रेस में विवाद खत्म करने और कांग्रेस को नुकसान से बचाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाने के निर्णय के बाद अब बारी राजस्थान की है. मानेसर काण्ड के बाद अब सचिन पायलट का वनवास खत्म होने वाला है. पंजाब की तर्ज पर ही अब राजस्थान के लिए भी एक सुलह का फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है. पायलट के साथ ही उनके खेमे के लिए भी CM अशोक गहलोत को साथ लेकर एक 'मास्टर प्लान' भी तैयार किया गया है. ताकि पायलट के मन में इस बात को लेकर नाराजगी ना रहे कि उनकी टीम की अनदेखी की गई.  सूत्रों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान ने अशोक गहलोत को विश्वास में लेकर अब मानेसर काण्ड को भूल जाने का भी आग्रह किया है और पायलट के प्रति जो राजनीतिक नाराजगी गहलोत के मन में है उसे बुरा सपना मानकर फिलहाल भूलकर आगे बढने को कहा गया है. यही बात प...

नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के नए कैप्टन, 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में एक बड़ा बदलाव करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का नया कैप्टन घोषित कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। सुनील जाखड़ की जगह सिद्धू को अध्यक्ष बनाया गया है। आदेश के अनुसार सोनिया गांधी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। यह जिम्मेदारी संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को दी गई है। इसके साथ ही नागरा को अब सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा के एआईसीसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। ...

संसद के मानसून सत्र में होंगे यह महत्वपूर्ण वित्तीय और विधायी कार्य, 13 अगस्त तक चलेगा सत्र

नई दिल्ली. संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय नेताओं की बैठक हुई. प्रधानमंत्री ने सदन में सार्थक चर्चा का आह्वान किया और कहा कि सरकार नियमों के तहत किसी भी विषय पर विचार विमर्श के लिए तैयार है. साथ ही यह भी बताया गया कि सत्र की 19 बैठकों के दौरान 31 सरकारी कार्य पूरे किए जाएंगे. संसद का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सांसदों की तरफ से उन्हें यहां बहुमूल्य सुझाव प्राप्त हुए हैं और दोनों सदनों में सार्थक चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुझावों को सामूहिक रूप से लागू करने का प्रयास किया जाएगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र की हमारी परम्पराओं के तहत, जनता से जुड़े मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से उठाया जाना चाहिए और सरकार को इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देने का अवसर दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्र...

वंसुधरा के करीबीे नेता रोहिताश शर्मा बीजेपी से छह साल के लिए आउट, बोले-  'पद पर बैठे नेताओं ने पद का दुरूपयोग कर निकाली अपनी व्यक्तिगत रंजिश'

जयपुर. राजस्थान भाजपा में चल रही बगावत और आर पार की लड़ाई अब परवान चढने की ओर नजर आ रही है. अब तक राजस्थान कांग्रेस में ही गुटबाजी की बातें हो रही थी पर अब बीजेपी में भी खुलकर आरोप प्रत्यारोप और खेमेबाजी खुलकर सामने  आ रही है. इसी कड़ी में वसुंधरा राजे के करीब दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा को बीजेपी ने 6 साल के लिए निलंबित कर पार्टी से बाहर कर दिया है. इससे पहले रोहिताश शर्मा को पार्टी ने दो कारण बताओ नोटिस जारी कर चुकी थी. रोहिताश शर्मा पर हुई इस कार्रवाई से बीजेपी के आंतरिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. उधर निलंबन के बाद रोहिताश शर्मा ने कहा कि मुझे कोई अफसोस नहीं है. लोगों ने अपनी व्यक्तिगत रंजिश के लिए मुझे निकाला है. मैं जब तक पार्टी में रहा अपनी वफादारी के साथ रहा हूं. आज जिन लोगों के पास पार्टी की कमान है उन्होंने व्यक्तिगत रंजिश के चलते मुझे पार्टी से निकाला ...

हरदीपपुरी पेट्रोलियम, अनुराग ठाकुर खेल एवं युवा मामलात, धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्री बनाए गए, मोदी कैबिनेट में और किसे क्या मिली जिम्मेदारी मिली, यहां पढें

नई दिल्ली. बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में 43 को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई. इसके बाद केंद्र सरकार ने सभी मंत्रियों के पोर्टफोलियो की घोषणा की है. पीयूष गोयल को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री की जिम्मेवारी सौंपी गई है. वहीं हरदीपपुरी को पेट्रोलियम डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है. अनुराग ठाकुर खेल एवं युवा मामलात मंत्री होंगे, अनुराग ठाकुर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ युवा मामलों का जिम्मा संभालेंगे. धर्मेन्द्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई. पीयूष गोयल वाणिज्य उद्योग कपड़ा मंत्री, भूपेन्द्र यादव को श्रम विभाग एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योति​रादित्य सिंधिया को बनाया गया है. मनसुख मंडाविया स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे. किरण रिजीजू कानून मंत्री होंगे.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ हर्ष वर्धन सहित एक दर्जन मंत्रियों का मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले इस्तीफा

नई दिल्ली. मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले कई बड़े चेहरों का इस्तीफा हो गया है. रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ हर्ष वर्धन जैसे दिग्गज्जों के साथ कई बड़े चेहरों से इस्तीफा ले लिया गया है. यह साफ तौर पर संकेत है कि मोदी कैबिनेट में बहुत बड़ा यह बदलाव है. विस्तार से पहले कई बड़े मंत्रियों की छुट्टी (Ministers Dropped) ने सबको चौंका दिया है. इनके अलावा बाबुल सुप्रियो, रमेश पोखरियाल निशंक, राव साहेब दानवे पाटिल, सदानंद गौड़ा, देबोश्री चौधरी, संतोष गंगवार, संजय धोत्रे, रतन लाल कटारिया और प्रताप सारंगी को इस्तीफा (Ministers Resign) देने के लिए कहा गया. सभी मंत्रियों के इस्तीफे के पीछे अपनी अपनी राजनीतिक कहानियां बताई जा रही हैं.  ...

मोदी कैबिनेट का विस्तार बुधवार शाम को, यह हो सकता है फॉर्मूला, कई युवा चेहरों को दिल्ली बुलाया गया

नई​ दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक सरगर्मियों के बीच बुधवार शाम 6 बजे मोदी कैबिनेट का विस्तार होगा. यानी मोदी कैबिनेट के बदलावा का काउंट डाउन शुरू हो गया है. अब सभी की नजरें इस मंत्रीमण्डल विस्तार पर है कि आखिर कौन सा फॉर्मूला लागू होगा, किसकी छुट्टी होगी ​और किसे नई जिम्मेदारी मिलेगी और किसे मौका. मोदी कैबिनेट में बताया जाता रहा है युवा चेहरों को तरजीह मिल सकती है वहीं नए फॉर्मूले के तहत आगामी दिनों में विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी बदलाव की पूरी संभावना है.  दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले बदलाव (Cabinet Expansion) को लेकर नेताओं का जमावड़ा लग चुका है. युवा चेहरे के तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से नारायण राणे जैसे दिग्गज दिल्ली में हैं तो दलित और पिछड़ी जातियों के प्रतिनिधित्व...

भाजपा की सरकार आते ही सीबीआई, इनकम टैक्स, ईडी की साख हुई बर्बाद: अशोक गहलोत, CM

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि जब भी किसी प्रदेश में चुनाव आते हैं या फिर राजनैतिक संकट पैदा किया जाता है तो विशेष निर्देशों के साथ सीबीआई, इनकम टैक्स एवं ईडी को एक्टिव कर दिया जाता है। यूपी में चुनाव पास आते ही सीबीआई ने छापेमारी करना शुरू कर दिया है। पहले पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक इत्यादि राज्यों में भी इन संस्थाओं का दुरुपयोग हुआ। इन सभी केन्द्रीय संस्थाओं की विश्वसनीयता मौटे तौर पर वर्षों तक निष्पक्ष तरीके से काम करने की रही थी लेकिन जिस तरह भाजपा अपना राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के लिए इन एजेंसियों को निर्देश दे रही है उससे इनकी साख बर्बाद हो गई है। गहलोत ने कहा कि इन संस्थाओं में काम कर रहे अधिकांश अधिकारियों के खुद के जेहन में ये बात आ चुकी है। फिर भी मजबूरी में उन्हें कार्रवाई करनी पड़ती है। मुझे विश्वास है कि समय आने पर केन्द्र...