जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में सामने आ रही सियासी उठापटक के बाद में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायकों ने आज जयपुर में अपनी एक अलग से बैठक की और CM गहलोत के नेतृत्व में सरकार चलाने का पूरा भरोसा जताया।
जयपुर में हुई निर्दलीय विधायकों की इस अहम बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पास कर गैर भाजपा संगठनों से केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की गई।साथ ही सबने यह भी कहा कि "हम साधु सन्यासी नही है, राजनैतिक कार्यकर्ता है, मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का स्वविवेक जो कहेंगे वो मानेंगे।
निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि सचिन पायलट को पहली बार असफलता नहीं मिली, दूसरी बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मामले में असफलता मिली है। जयपुर के होटल खासा कोठी में हुई बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोढ़ा ने कहा कि सचिन पायलट भाग्यशाली हैं, राजेश पायलट के बेटे हैं, कांग्रेस ने उनको सब दिया, पायल...
जयपुर/ दिल्ली. राजस्थान में एक बार फिर फोन टैपिंग काण्ड चर्चा में है. राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की शिकायत पर एक ओर जहां दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फोन टैपिंग मामले में राजस्थान कांग्रेस के नेता महेश जोशी को 24 जून प्रात: 11 बजे पेश होने के लिए मंगलवार को नोटिस जारी किया था, वहीं अब महेश जोशी भी मुखर हो गए हैं.
महेश जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि राजस्थान में चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र एस शेखावत मुख्य किरदार के रूप में सामने आए थे। इसके लिए PM को उनसे इस्तीफा मांगना चाहिए या बर्खास्त कर देना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीएम और गृहमंत्री ने उसे बचाने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को दे दी इसलिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जबकि शेख...
जयपुर (विकास विजय). राजस्थान में एक ही पार्टी के दो बड़े नेताओं के बीच सियासी जंग की चालें अलग अलग रूपों में देखी जा रही है. और सीधे तौर पर ना सही पर अप्रत्यक्ष रूप से जो भी संभव हो दोनों ही बड़े नेताओं के समर्थक शक्ति प्रदर्शन में जुटे है. जहां एक ओर अशोक गहलोत की सोशल मीडिया विंग लगातार गहलोत के समर्थन में सक्रिय है वहीं दूसरी ओर पायलट समर्थक भी इसमें पीछे नहीं. हाल ही में आलाकमान द्वारा पायलट की अनदेखी की खबरें सामने आने के बाद आज पायलट समर्थकों ने ट्वीटर पर जमकर शक्ति प्रदर्शन किया और 'पायलट आ रहा है' ट्वीटर पर जमकर ट्रेंड किया. कई जगह पर इस चक्कर में सोशल मीडिया पर ही पायलट और गहलोत समर्थक अपने अपने नेता के समर्थन में जमकर कमेंट करते और उलझते भी नजर आए.
ट्विटर पर मंगलवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों ने #पायलट_आ_रहा_है ट्रेंड कराना शुरू किया। कुछ...
जयपुर. राजस्थान में पल पल बदलते सियासी समीकरणों, आशाओं और निराशाओं के बीच अब एक और नई पिक्चर अभी देखनी बाकी है. अभी तक राजस्थान कांग्रेस में गहलोत और पायलट खेमा ही था वहीं अब सरकार के समर्थन में खड़े निर्दलीय और बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों ने एक नया खेमा तैयार करने का फैसला किया है.
सियासी उठापटक और जोड़-तोड़ के बीच यह नया समीकरण गहलोत और पायलट दोनों ही खेमों के लिए चिंता का विषय कहा जा सकता है. लेकिन राजनीति के जानकार इसे किसी राजनीतिज्ञ की जादूगरी का एक और नया कदम बता रहे हैं, जिसका साफ मकसद है आने वाले दिनों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमण्डल विस्तार में पायलट खेमे के विरोध में इस खेमे को खड़ा करना और खुद को सेफ जोन में रखना.
माना जा रहा है कि मानेसर घटनाक्रम के बाद गहलोत की तल्ख बयानबाजी जायज थी लेकिन कुछ राजनीतिक मित्रों ने गहलोत को अभी ऐसी तल्ख बयान...
जयपुर. राजस्थान से बीजेपी राज्यसभा सांसद शनिवार को अचानक सीएम आउस के बाहर पहुंचे और करीब चालीस अनाथ बच्चों के साथ धरने पर बैठ गए. बच्चों के हाथों में तख्तियां भी थी जिन पर उनकी मांगें और पीड़ा दोनों लिखी थीं.
यहां सांसद ने अनाथ बच्चों के लिए पैकेज और विशेष योजना बनाने की मांग की.
उधर मामले में तुरंत वार्ता के लिए सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सांसद किरोड़ी मीणा से मिलने पहुंचे, उनकी बात सुनी और बच्चों की पीड़ा को जायज बताते हुए इस मसले पर सांसद की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का सकारात्मक आश्वासन भी दिया. और जल्द ही इस दिशा में सरकार की ओर से उचित कदम उठाने के लिए आश्वस्त किया गया जिसके बाद यह धरना समाप्त किया गया.
राजसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि कोविड 19 महासंकट के दौरान अनाथ हुए बच्चों व अन्य कारण से अनाथ हुए सभी ब...
जयपुर। राजस्थान की सियासत में एक बार फिर गहलोत और पायलट खेमा आमने सामने नजर आ रहा है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा के बीच कांग्रेस के विधायकों के लगातार सामने आ रहे हैं बयानों से ना केवल पार्टी की छवि खराब हो रही है बल्कि सरकार पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। अब सवाल यह भी उठता है कि ऐसी परिस्थिति में क्या किया जाए?
बहरहाल अब इस पूरे मामले में सचिन पायलट के साथ पिछले साल सरकार के खिलाफ मानेसर जाने वाले विधायक भंवरलाल शर्मा ने अशोक गहलोत का समर्थन किया है। अशोक गहलोत को खुद का नेता बताया है। उन्होंने कहा जब आलाकमान ने अशोक गहलोत को राजस्थान का CM बनाया है वह भी गहलोत को अपना नेता मानते हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि विधायकों और मंत्रियों को बेवजह की बयानबाजी से बचना चाहिए फिलहाल वक्त कोरोना संकटकाल का है। तीसरी लहर आने वाली है, उससे निपटने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। और दोनों ही...
जयपुर। राजस्थान में पहले ही जहां फोन टैपिंग को लेकर बड़ा सियासी बवाल 1 साल पहले हो चुका है। वहीं एक बार फिर फोन टैपिंग के आरोपों का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान में उनकी सरकार के चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने फोन टैपिंग के आरोप लगाए हैं।
सचिन पायलट एक ओर जहां लगातार विभिन्न मंचों पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं वहीं उनके खेमे से ताल्लुक रखने वाले विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने एक बार फिर गहलोत सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने विधायकों की सिफारिश पर लगे अधिकारी और कर्मचारियों पर एसीबी ट्रैप की कार्रवाई की धमकी देने के भी आरोप लगाए।
सोलंकी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरा फ़ोन टैप हो रहा है या नहीं लेकिन हमारे दो तीन विधायकों ने मुझसे कहा है कि उनके फोन टैप हो रहे हैं। उनकी जासूसी कराई जा रही है। हमारे विधायकों की सिफारिश पर लगे अधिकारी और कर्मचारी...
जयपुर। जयपुर ग्रेटर नगर निगम के महापौर सौम्या गुर्जर को उनके महापौर पद से तुरंत निलंबित कर दिया गया है। राजस्थान सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।आईएएस और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के आयुक्त यज्ञ मित्र देव सिंह से हाल ही में हुई मारपीट के मामले में यह कार्रवाई की गई है। राज्य सरकार ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया था। इतना ही नहीं महापौर के साथ इस घटनाक्रम में शामिल अन्य पार्षदों को भी उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। और इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट जल्द पेश करने के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढें: राजस्थान में अफसरों और नेताओं में नहीं बैठ रही पटरी, पढें कौन से 8 SP और 6 कलेक्टर निशाने पर, और किसके साथ मारपीट की आई नौबत
स्वायत्त शासन विभाग ने मेयर सोम्या गुर्जर के साथ चेयरमैन पारस जैन, पार्षद अजय सिंह चौहान, शंकर शर्मा को भी पार्षद पद से किया निलम्बित कर दिया है। स्वायत्त शासन...
जयपुर. राजस्थान में अफसरों और नेताओं के बीच की खींचतान जगजाहिर होती जा रही है. आलम यह है कि जनप्रतिधि चाहते हैं कि अफसर उनकी अनदेखी ना करें तो अफसर चाहते हैं उनको भी पूरा सम्मान मिले. अब इसी कशमकश में हालात ऐसे हो चले हैं कि राजस्थान के आठ एसपी और छह कलेक्टर जनप्रतिनिधियों के निशाने पर आ गए हैं. नेशनल दुनिया की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह सब इसलिए हो रहा है कि एक तरफ जहां जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर जिलों के कलेक्टर-एसपी अपनी मनमर्जियां कर रहे हैं तो कोई राजधानी तक अपनी पहुंच तो कोई अफसरी की धौंस में स्थानीय नेताओं को तवज्जो नहीं दे रहे.
यह सब उस वक्त हो रहा है जब कोरोना संकटकाल में सबको मिलकर एकजुटता के साथ काम करना है, पर ऐसा होता नजर नहीं आ रहा. ऐसे में अब जनप्रतिनिधि खुलकर विरोध में सामने आ गए हैं. कहीं जन प्रतिनिधि उनके खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं तो कभी सोशल मीडिय...
जयपुर। ग्रेटर नगर निगम जयपुर में राजनेता वर्सेस अधिकारियों की लड़ाई अब मारपीट तक पहुंच गई है। जयपुर ग्रेटर नगर निगम के आयुक्त आईएएस यज्ञ मित्र देव सिंह ने आरोप लगाया कि महापौर सौम्या गुर्जर के रूम में उनके कमरे का दरवाजा बंद कर तीन पार्षदों ने उनके साथ मारपीट की।
बीवीजी से जुड़े मुद्दे पर यह संग्राम हुआ जहां आयुक्त और भाजपा पार्षदों आमने—सामने सामने हो गए। आयुक्त यज्ञमित्र सिंह ने भाजपा पार्षदों पर मारपीट का आरोप लगाया।
वहीं महापौर डॉ. सौम्या ने इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का जरिया बताया। साथ ही कहा कि आयुक्त की बीवीजी कंपनी से सांठगांठ है। शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कर रही BVG कंपनी भुगतान नही होने से कंपनी ने दो दिन से काम बंद कर रखा है। इसे लेकर महापौर ने सभी उपायुक्तों की बैठक बुलाई थी। ताकि सफाई को लेकर कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। इस दौरान आयुक्त यज्ञमित्र सिं...