जयपुर। देशभर में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब इस पर सियासत भी एक नया रंग लेती हुई दिखाई दे रही है। सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू तेज हो गया है। एक दिन पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जहां खुद माना था कि चुनावी रैलियां और कार्यक्रम भी कोरोना बढ़ने का एक प्रमुख कारण रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। और उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि 'देशभर में कोविड की स्थिति खतरनाक रूप ले चुकी है। अब यह वायरस युवाओं और बच्चों में भी तेजी से फैल रहा है। प्रधानमंत्री जी को अब अपने राजनीतिक कार्यक्रम, रैलियां एवं रोड शो पूरी तरह बन्द कर देने चाहिए। साथ ही पूर्व की तरह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ स्थिति जानने के लिए नियमित संपर्क बनाना चाहिए।'
बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्र...
जयपुर। कांग्रेस नेता दिग्गविजय सिंह और रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दोनों ने ट्वीट कर सोशल मीडिया के मार्फत इसकी जानकारी दी।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटाइन में हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।'
सुरजेवाला ने लिखा, 'आज सुबह मैं कोरोना पॉजिटिव आया हूं। बीते 5 दिनों में जो कोई भी मेरे संपर्क में आया हो, वह खुद को आइसोलेट कर ले और जरूरी सावधानी बरते।...
जयपुर. सहाड़ा उपचुनाव के अंतिम दौर में भाजपा प्रत्याशी डॉ रतन लाल जाट कोरोना पॉजिटिव हो गए. सहाड़ा उप चुनाव प्रभारी व चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सहाडा उपचुनाव मै भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर रतनलाल जाट कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण ध्यान रखते हुए भी कोरोना जांच करवाने पर पॉजिटिव पाए गए. उन्हें गंगापुर से आरयूएचएस कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल, जयपुर भर्ती करवाया जा रहा है. जाट कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर कहां की सहाड़ा की जनता से चुनाव के दौरान मिला स्नेह एवं आशीर्वाद से वह अतिशीघ्र स्वस्थ होकर सहाड़ा की जनता के बीच आकर सेवा करेंगे उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता मेरी चुनाव के समय अनुपस्थिति का एहसास नहीं होने देंगे।...
जयपुर। दौसा जिले के टिकरी गांव के पुजारी शंभू शर्मा की मौत के 10 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार होगा। सियासत के अनलिमिटेड ड्रामे का शिकार हुए पुजारी के शव को लेकर प्रदर्शनकारियों, BJP नेताओं और सरकार के बीच वार्ता में सहमति बन गई है। इससे पहले 6 दिनों तक दौसा के महुआ थाने के बाहर पुजारी शंभू शर्मा का शव रखा रहा था। वहीं बीते चार दिनों से जयपुर के सिविल लाइन फाटक के समीप भाजपा नेता शव को रखकर प्रदर्शन कर रहे थे।
प्रतिनिधिमंडल के साथ करीब 3 घंटे की बातचीत के बाद सरकार ने माँगे मानते हुए इस प्रकरण में एडीएम , तहसीलदार, नगरपालिका के ईओ को हटाने पर सहमती बन गई है। पूरे प्रकरण की संभागीय आयुक्त से जाँच कराई जाएगी। जो 30 अप्रेल तक अपनी जांच सोपेंगे। लाठीचार्ज में मारे गए जगदीश सैनी की मौत की जाँच, शंभू पुजारी की ज़मीन सहित 172 दुकानों को जाँच पूरी होने तक सील रखा जाएगा। प्रदेशभर की मंदि...
मुम्बई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पद से इस्तीफा दे दिया है। CM ने फिलहाल गृह विभाग अब खुद के पास रखा है। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) की याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई (CBI) को महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए कहा था। अनिल देशमुख ने ट्वीट कर लिखा कि अपनी मर्जी से इस्तीफा दे रहा हूँ पद पर बने रहना नैतिकता के खिलाफ है।
100 करोड़ रुपये हर माह मांगते थे गृहमंत्री: पूर्व मुम्बई पुलिस कमिश्नर
बता दें कि मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने बीते दिनों एक चिट्ठी लिख कर अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया था. इसी के बाद से ही अनिल देशमुख हर किसी के निशाने पर थे.
परमबीर झूठ बोल रहे हैं, नहीं कहा 100 करोड रुपए कलेक...
जयपुर. केंद्र के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में महापंचायत कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर शुक्रवार को राजस्थान के अलवर में हमला हुआ. सभा को संबोधित कर निकले टिकैत के काफिले पर हमले के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि इस हमले में किसी जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन टिकैत की गाड़ी के शीशे टूट गए.
टिकैत ने जहां इस मामले में भाजपा पर आरोप लगाया वहीं दूसरी ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सख्ती दिखाते हुए इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि 'अलवर में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत जी के काफिले पर BJP के लोगों द्वारा हमला निंदनीय है,दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। BJP किसान आंदोलन की शुरुआत से ही किसानों के हक़ में संघर्ष करने वालों के प्रति अनर्गल बयानबाजी, अलोकतांत्रिक बर्ताव कर र...
जयपुर. पूरे राजस्थान के सियासी गलियारों में एक तस्वीर ने तहलका मचा रखा है. तस्वीर किसी और की नहीं बल्कि दो विरोधी पार्टियों के दो दिग्गज नेताओं की है. अब भला इस तस्वीर में ऐसा क्या है जो तहलका मच गया?
दरसल यह तस्वीर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की है. इन दोनों के बीच मंगलवार को दिल्ली रवाना होने से पहले अचानक उदयपुर एयरपोर्ट पर मुलाकात होती है. और इस मुलाकात के दौरान दोनों एक दूसरे को गले लगाकर अभिवादन करते हैं. बड़ी बात यह कि इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन इस नजारे को टकटकी लगाकर देखते नजर आए. ऐसे में यह तस्वीर राजस्थान की राजनीति में अचानक चर्चा का कारण बन गई है.
बता दें कि पिछले दिनों राजस्थान में हुए सत्ता के उठापटक में यह दोनों ही नेता केंद्रीय भूमिका में रहे. एक ओर जहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर कांग्र...
नई दिल्ली/जयपुर. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार से जुड़े फोन टैपिंग प्रकरण में दिल्ली में FIR दर्ज कराई है. राजस्थान के बहुचर्चित फ़ोन टैपिंग मामले में केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की 3 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले यह FIR दर्ज कराकर सियासत की जंग को और तेज कर दिया है.
यह FIR दिल्ली के तुगलक रोड थाने में दी गई. शिकायत के आधार पर यह क्राइम ब्रांच को ट्रांसफ़र की गई है.
हाल में विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में सरकार ने कबूला था कि हां फ़ोन टैपिंग हुई है लेकिन राज्य के किसी विधायक या मंत्री का फोन टैप नहीं किया गया. वहीं इस मामले में प्रदेश भाजपा लगातार कार्रवाई और CBI से जांच कराने की मांग कर रही है. फोन टैपिंग पर खुद सचिन पायलट और उनके खेमे के विधायक भी लगातार नाराजगी जताते रहे हैं....
जयपुर.
- BJP ने राजस्थान में 17 अप्रैल को होने वाले 3 सीटों के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी किए घोषित.
- राजसमंद विधानसभा सीट से दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति माहेश्वरी, सुजानगढ़ विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, सहाड़ा विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक रतन लाल जाट को उम्मीदवार बनाया.
बता दें कि सतीश पूनियां को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने टिकट वितरण के लिए अधिकृत किया था. इसके लिए पूनियां ने कहा था कि स्थानीय नेताओं से रायशुमारी के बाद जो नाम सामने आएं उन्हें केंद्रीय नेताओं के पास भेज दिए गए है. जैसे ही दिल्ली से निर्देश मिलेंगे टिकटों की घोषणा कर दी जाएगी. आज जैसे ही पार्टी आलाकमान की और से संकेत मिले पूनियां ने इन नामों की घोषणा कर दी. आपको बता दे कि खेमाराम मेघवाल पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री रह चुके है. वहीं रतन लाल ...
कोलकाता. बम विस्फोट केस समेत तीन अन्य मामलों में जेल जा चुके टीएमसी नेता शेख आलम के पश्चिम बंगाल में दिए गए विवादित बयान पर बवाल मच गया है. शेख आलम ने कहा, “हम जो अल्पसंख्यक लोग 30 प्रतिशत हैं और वो 70 प्रतिशत हैं. अगर पूरे भारतवर्ष में हम 30 प्रतिशत लोग एकत्र हो जाए तो हम 4-4 पाकिस्तान बना सकते हैं. उसके बाद कहां जायेंगे ये 70 प्रतिशत वाले लोग? ”
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख आलम के पाकिस्तान वाले बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है, बीजेपी ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया है.
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने टीएमसी सुप्रीम ममता बनर्जी पर बहुसंख्यक समुदाय को राज्य के अंदर दूसरे दर्ज में रखने का आरोप लगाया.
बता दें कि शेख आलम लंबे समय से टीएमसी के कार्यकर्ता हैं. 2011 में बंगाल में ममता की सरकार बनने से पहले शेख आलम बम विस्फोट केस समेत...