जयपुर. राजस्थान में दो दिग्गज नेताओं के शक्ति प्रदर्शन प्रदेश की सियासत में इस वक्त चर्चा का विषय हैं. अब तक अपनी अनदेखी से खफा पायलट खेमा लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी भारी भीड़ वाली सभाएं करके लगातार शक्ति प्रदर्शन कर रहा था वहीं अब 8 मार्च को भरतपुर में मनाए जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के जन्मदिन के बहाने उनके खेमे के विधायक भी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं.
बड़ी बात यह है कि एक ओर जहां पायलट गुट उनके नेताजी की अनदेखी से खफा और निराश है वहीं दूसरी ओर वसुंधरा राजे गुट की भी यही पीड़ा है कि बीजेपी प्रदेश संगठन और आला स्तर पर उन्हे जो तवज्जो मिलनी चाहिए वो नहीं मिल रही है. ना ही राजे को अगला सीएम पद के चेहरे के तौर पर प्रमोट किया जा रहा. यही कारण रहा कि गहलोत सरकार के पर आए संकट के वक्त भी वसुंधरा राजे खेमे ने सियासी उठापटक का व...
जयपुर. पुड्डुचेरी में कांग्रेस और डीएमके की सरकार गिर गई है. कांग्रेस के लिए एक और बड़ा पाॅलिटिकल सेट बैक इसे कहा जा सकता है. इस बीच लगातार सरकार गिरने और बचाने की साजिशों से जूझ रहे खुद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का इस मामले में बयान सामने आया है.
अशोक गहलोत ने अपने बयान में कहा कि 'पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर बीजेपी ने दिखाया है कि वे सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. पहले वहां उपराज्यपाल के माध्यम से शासन चलाने में परेशानियां पैदा कीं और अब धनबल से सरकार गिरा दी. पहले कर्नाटक, फिर मध्य प्रदेश और अब पुड्डुचेरी में विधायकों को प्रलोभन देकर इस्तीफा दिलवाना भाजपा का गलत तरीके से सत्ता हथियाने का नया तरीका है.'
यह भी पढें: पुड्डुचेरी में कांग्रेस और डीएमके की सरकार गिरी, कांग्रेस के लिए एक और बड़ा पाॅलिटिकल सेट बैक
गहलोत नेे यह भी आरोप लगाय...
पुदुच्चेरी. कांग्रेस के हाथ से एक और राज्य की सत्ता निकल गई है. जो कांग्रेस के लिए किसी बड़े राजनीतिक सदमे से कम नहीं है.
पुदुच्चेरी में कांग्रेस और डीएमके की सरकार गिर गई है. विश्वास मत परीक्षण पर वोटिंग से पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सदन से वाकआउट कर दिया, जिससे साफ हो गया था कि वो विश्वास मत खो चुके हैं. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने एलान किया कि सरकार ने अपना बहुमत खो दिया है. बता दें कि कांग्रेस के पांच विधायकों और सहयोगी डीएमके के एक विधायक के इस्तीफा देने के बाद नारायणसामी सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके बाद यह पूरा घटनाक्रम हुआ.
यह भी पढें: पुड्डुचेरी में अनैतिक तरीके से कांग्रेस सरकार गिराकर बीजेपी ने दिखाया सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं: अशोक गहलोत
पुडुचेरी के सीएम वी. नारायणसामी ने कहा 'पूर्व एलजी किरण बेदी और केंद्र सर...
झारखंड। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ एक ओर जहां पूरे देशभर में किसान आंदोलन कर रहे हैं। विपक्षी दल सड़कों पर हैं वहीं दूसरी ओर झारखंड में एक नया ही नजारा देखने को मिला। जहां पर किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस द्वारा एक जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। लेकिन कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंच पर 'लैला मैं लैला... ऐसी मैं लैला...' गाने पर जमकर ठुमके लगे। इतना ही नहीं मंच पर बैठे नेताओं से लेकर भीड़ में बैठे कार्यकर्ता तक डांस का लुत्फ उठाते नजर आए। कई कार्यकर्ता तो अपने आप को रोक नहीं पाए और किसान आंदोलन के गंभीर मुद्दे को छोड़कर 'लैला में लैला...' गाने पर जमकर डांस किया। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में इस जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में कांग्रेस के मंच पर लड़कियों द्वारा लैला.. गाने के धुन पर किए गए डांस से बीजे...
जयपुर. केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार हल्ला बोल रही राजस्थान की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को प्रदेशभर में पैदल मार्च निकाले और अपना विरोध दर्ज कराया. कार्यक्रम के तहत जहां कृषि बिलों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई वहीं पेट्रोल और डीजल की दरों में लगातार वृद्धि को लेकर भी केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.
राजधानी जयपुर में प्रदेश संगठन ने हाथी, ऊंटों के साथ पैदल मार्च किया. बडे़ नेता हाथी और ऊंट पर सवाल हुए तो छोटे नेताओं ने पैदल मार्च करते हुए जमकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. लेकिन बड़ी बात यह रही कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट तीनों ही इस आयोजन में अनुपस्थित रहे. सीएम एक महत्वपूर्ण बैठक में तो डोटासरा तबीयत नासाज होने और सचिन पायलट निजी कारणों...
पश्चिम बंगाल. राज्य में विधानसभा चुनाव के वक्त भारतीय जनता पार्टी को एक झटका लगा है। जहां कोलकाता पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी और उनके दोस्त प्रबीर डे को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से पुलिस के मुताबिक 100 ग्राम कोकीन भी बरामद हुई है. दोनों को न्यू अलीपुर के एक कैफे के सामने से गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि लंबे समय से पुलिस इन पर नजर रख रही थी और इन पर ड्रग्स ट्रैफिकिंग का पहले से ही शक था।
...
जयपुर.केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में एवं किसानो की मांगों के समर्थन में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नेतृत्व में चाकसू (जयपुर) में एक बड़ी जनसभा आयोजित हुई, जहां मंच से पायलट जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे, और कहा कि ‘किसानों पर बहुत बड़ा संकट आया है. हम सबको समझना होगा कि ये तीनों कानून न केवल किसान विरोधी बल्कि मध्यम वर्ग व नौजवानों के विरोधी भी हैं. केंद्र सरकार में आज उन किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है जो लगभग दो महीने से आंदोलन कर रहे हैं.'
उन्होंने कहा कि 'आज राजस्थान ही नहीं, पूरा देश इन तीन कानूनों के खिलाफ खड़ा हुआ है. केंद्र सरकार किसान के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाले ये कानून बिना किसी से चर्चा किए, जल्दबाजी में लाई है और उसे इनको वापस लेना ही होगा.' पायलट ने कहा कि, 'लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता ...
केरल. मेट्रो मैन कहलाने वाले ई श्रीधरन 21 फरवरी को बीजेपी में शामिल होंगे. बीजेपी के लिए यह बड़ा एचिवमेंट कहा जा सकता है कि ई श्रीधरन को वो अपने साथ जोड़ने में कामयाब हुईं. केरल बीजेपी की ओर से बयान में कहा गया कि बीजेपी जल्द ही राज्य में विजय यात्रा की शुरुआत करेगी. इसी दौरान ई श्रीधरन पार्टी की सदस्यता लेंगे.
आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो जैसे सपने को सच करने के पीछे ई श्रीधरन की मेहनत और दिमाग को ही श्रेय दिया जाता है. ई श्रीधरन को भारत सरकार रा पद्म विभूषण, पद्म श्री जैसे बड़े सम्मानों से नवाजा जा चुका है. श्रीधरन लोगों के लिए किसी बड़े स्टार से कम नहीं हैं, पर देखना दिलचस्प होगा कि उनकी यह लोकप्रियता बीजेपी को और उनको स्वयं को अपने राजनीतिक जीवन की नई शुरूआत में कितनी कामयाबी दिला पाती है. ...
पश्चिम बंगाल. राज्य के डिप्टी लेबर मिनिस्टर जाकिर हुसैन पर बम से हमला हुआ है. जिसमे वो घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले में उनके साथ मौजूद थे करीब 10 कार्यकर्ता भी घायल हुए. उन पर यह हमला बुधवार को रात करीब 9:45 बजे मुर्शिदाबाद जिले के निमतिता रेलवे स्टेशन के बाहर हुआ. बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने एक के बाद एक कई बमों से उन्हें निशाना बनाया. मंत्री जाकिर हुसैन के शरीर के बाएं हिस्से में और खासकर पैर में ज्यादा जख्म हुए हैं.
टीएमसी के मुर्शिदाबाद जिले के अध्यक्ष अबू ताहिर खान ने बताया है कि जाकिर हुसैन को जंगीपुर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है, बाद में कोलकाता शिफ्ट किया जाएगा....
पंजाब. राज्य में विभिन्न नगर निकायों के लिए हुए चुनावों में भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल के ढाई किलो के हाथ पर कांग्रेस के हाथ का ऐसा तमाचा पड़ा की उनके क्षेत्र में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया.
किसान आंदोलन के बीच पंजाब निकाय चुनावों में बीजेपी को करारा झटका लगा. नतीजा यह रहा कि कांग्रेस उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन में कामयाब हो गई. कांग्रेस की इन चुनावों में हुई प्रचंड जीत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आठ में से कांग्रेस ने 6 नगर निगम में जबरदस्त जीत हासिल की है. बठिंडा, अबोहर, कपूरथला, होशियारपुर, फतेहगढ़ चूड़ियां में बीजेपी और आम आदमी पार्टी का धराशाही हो गए.
इस बीच अकाली दल राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई. आलम यह रहा कि बीजेपी के सांसद, स्टार प्रचारक और फिल्म अभिनेता सनी देओल की हालत यह रही कि उनके संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर में पार्टी का खाता ही नहीं खुला, पार्...