Politics

राहुल गांधी 12 और 13 फरवरी को राजस्थान दौरे पर, शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों के समर्थन में करेंगे जनसभा

नई दिल्ली.राजस्थान के शाहजहांपुर बॉर्डर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे किसानों के समर्थन में सभा. 12 और 13 फरवरी को राजस्थान आएंगे. राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके साथ ही कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है. राजस्थान में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पार्टी ने नेताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की. राहुल गांधी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद अब पार्टी संगठन आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गया है....

भाजपा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

उदयपुर. भाजपा के गोगुंदा से विधायक गोगुन्दा विधायक प्रतापलाल भील के विरुद्ध थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला का आरोप है कि विधायक ने उनसे शादी के वादे किए, शादी का लगातार झांसा देते रहे और इस दौरान उनका देह शोषण करते रहे। शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के नाम पर यह केस दर्ज किया गया है। महिला के मुताबिक वह विधायक प्रतापलाल से तीन-चार साल पहले एक सामाजिक आयोजन में मिली थी। उसके बाद जान पहचान हुई और विधायक ने मेलजाेेल बढ़ाया। इसके बाद विधायक ने उनको शादी करने की बात कही। और लगातार उनसे शारीरिक संबंध बनाते रहे। विधायक ने उदयपुर के सुखेर स्थित एक फ्लैट में और नीमच में महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सब तब हुआ जब विधायक लगातार यह बात कह रहे थे कि वह महिला से शादी करेंगे लेकिन बाद में वह इस वादे से मुकरते गए। केस को लेकर महिला आईजी सत्यवीर सिंह के समक्ष पेश हुई। हालांक...

प्रियंका गांधी के काफिले में कई गाड़ियां आपस में टकराईं, बाल-बाल बचीं प्रियंका

दिल्ली. दिल्ली से रामपुर जा रही प्रियंका गांधी के काफिले के साथ यूपी के हापुड़ के नजदीक हादसा हुआ, जिसमें काफ़िले की गाड़ियां के अचानक ब्रेक लगने से आपस में चार गाडियां टकरा गईं. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. हादसे में प्रियंका गांधी बाल-बाल बच गईं. हादसे में, रामपुर में किसान ट्रैक्टर रैली में मारे गए किसान नवरीत सिंह के परिजनों से मुलाकात करने प्रियंका गांधी जा रही थीं. उससे पहले गढ़ गंगा टोल प्लाजा के पास यह हादसा हुआ....

राजस्थान में NCP ने बड़ी चोट खाने के बाद जारी किया व्हिप, 17 बेवफा पार्षदों को जारी की चेतावनी

जयपुर. राजस्थान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बड़ी राजनीतिक दगाबाजी का सामना करना पड़ा है. आखिरकार बड़ी चोट खाने के बाद एनसीपी ने राजस्थान में व्हिप जारी कर दिया है. और 17 बेवफा पार्षदों को व्हिप के साथ ही चेतावनी भी जारी की है. पार्टी के राजस्थान अध्यक्ष उम्मेद सिंह चम्पावत ने व्हिप जारी करते हुए इसके निर्देशों की पालना नहीं करने पर पार्षदों के खिलाफ आवश्यक अनुशासनात्मक कानूनी कार्यवाही की भी चेतावनी दी है.  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई क्यों बैठे धरने पर? पढें पूरी खबर बता दें कि राजस्थान में हाल में हुए 90 निकायों के चुनाव परिणामों में एनसीपी का टोंक जिले में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. जहां निवाई नगर पालिका में 35 वार्डों में से 29 वार्डो में एनसीपी ने अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे और इतना शानदार प्रदर्शन किया कि 17 पार्षदो ने जीत का परचम भी लहराया. और तो ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई क्यों बैठे धरने पर? पढें पूरी खबर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के बाहर उस वक्त असहज माहौल बन गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी नाराज होकर एयरपोर्ट के बाहर ही धरने पर बैठक गए. प्रह्लाद मोदी का आरोप था कि उनका 4 फरवरी को सुल्तानपुर, 5 फरवरी को जौनपुर और 6 फरवरी को प्रतापगढ़ में कार्यक्रम आयोहित होना है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ही वो एयरपोर्ट पहुंचे थे. लेकिन उन्हें यहां आने पर पता चला कि इस आयोजन से जुड़े उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. कहने पर भी छोड़ा नहीं जा रहा इसी वजह से वो एयरपोर्ट के बाहर ही अपनी नाराजगी जताने के लिए धरने पर बैठे. और धरने के दौरान पुलिस द्वारा पकड़े गए कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग करने की गई. उन्होने कहा कि यह धरना पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ है. इतना ही नहीं प्रहलाद मोदी ने यह भी चेतावनी दी कि यदि पुलिस और प्रशासन का ऐसा ही...

यह बजट गरीब और किसान विरोधी, महंगाई बढाने वाला, दिशाहीन और निराशाजनक: अशोक गहलोत 

जयपुर. केन्द्रीय बजट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया देते हुए इस बजट की आलोचना की है.  सीएम गहलोत ने कहा कि यह बजट गरीब और किसान विरोधी, महंगाई बढाने वाला, दिशाहीन और निराशाजनक है. इस बजट में कोरोना महामारी से पैदा हुई विकट बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं है.   राजस्थान के लिए तो यह बजट पूरी तरह निराशानजक है. राजस्थान को केंद्रीय बजट से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन प्रदेश की जनता को इससे निराशा हुई है। हमें उम्मीद थी कि बजट में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा और हर घर नल योजना में राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।  आमजन के लिए इस बजट में बुरी खबरें ही हैं। पेट्रोल-डीजल पर लगे नए सेस लगाकर पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई राहत नहीं दी है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतो...

राजस्थान के पूर्व मंत्री के बेटे पर जानलेवा हमला, वर्तमान विधायक बलजीत यादव पर आरोप

अलवर.राजस्थान के पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव पर जानलेवा हमला हुआ है. बहरोड़ में बर्डोद के पास बेलापुरा की ढाणी के निकट यह हमला हुआ. मोहित को हाथ, पैर व पीठ पर कई जगह चोट आई हैं. स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार होकर आए करीब आठ से दस लोगों पर लाठी, सरिए व रॉड से हमला करने का आरोप है. मोहित यादव ने बहरोड़ विधायक बलजीत यादव पर इस हमले का आरोप लगाया है. घटना के बाद विधायक बलजीत यादव ने कहा कि यह साफ तौर पर दुर्घटना है. जिसका स्थानीय गांव वालों को पता है. पूर्व मंत्री डॉ जसवंत यादव व उनके पुत्र की राजनीति हो गई खत्म है. यह गिरावट की हद है कि एक्सीडेंट को भी हमला बता रहे. फिर भी जांच में सब सामने आ जाएगा....

विधानसभा चुनाव का जिम्मा संभालने सीएम अशोक गहलोत पहुंचे केरल

जयपुर. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत केरल पहुंच गए है. कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव प्रभारी का जिम्मा अशोक गहलोत को सौंपा है, और उसी कड़ी में गहलोत की यह महत्वपूर्ण राजनीतिक यात्रा है. यहां गहलोत केरल में कांग्रेस नेताओं की लेंगे बैठक लेंगे और विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाएंगे. एयरपोर्ट पहुंचने पर अशोक गहलोत का जोरदार स्वागत हुआ. बता दें कि केरल की राजनीति में सरकारें बारी-बारी से बदलती रहीं हैं. ऐसे में कांग्रेस को केरल में काफी उम्मीदें हैं. लिहाज़ा कांग्रेस ने सबसे अनुभवी नेताओं की टॉप लिस्ट के कद्दावर नेता अशोक गहलोत को यहां का प्रभारी बनाया है. चुनाव की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल जयपुर आकर गहलोत से विचार-विमर्श भी कर चुके हैं....

राहुल गांधी सेफ जोन में? कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जून तक टाला

नई दिल्ली. कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अब पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों के बाद होगा. यानी एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव टल गया है. अब जून 2021 में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा. कांग्रेस कार्य समिति में शुक्रवार को यह फैसला लिया गया. इससे पहले पार्टी की बैठक में दो गुटों के बीच गर्मागरम बहस हुई तो राहुल गांधी को दखल देना पड़ा. सीडब्ल्यूसी की बैठक में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक और पी चिदंबरम ने कथित तौर पर तत्काल संगठनात्मक चुनाव के लिए कहा. यह वही नेता हैं जिन्होंने कई चुनावों में हार के बाद हाल में पार्टी के नेतृत्व और प्रबंधन पर असहज सवाल उठाए थे. बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि सीडब्ल्यूसी ने फैसला किया है कि जू...

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 10 फरवरी से

जयपुर. राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 10 फरवरी से शुरू होगा. राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव राजभवन भेजा गया था जिस पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने बजट सत्र पर अपनी मंजूरी दे दी है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने पिछले पंचम विधानसभा सत्र का सत्रावसान कर दिया है. बड़ी बात यह है कि  बजट सत्र आहूत करने को लेकर कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव रखा जाना था पर कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के निधन के कारण कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दी गई थी. केबिनेट ने इस प्रस्ताव को सरकुलेशन के जरिए मंजूरी देकर गुरुवार को राजभवन भिजवा दिया था. इस सत्र में सरकार बजट पेश करेगी. विधानसभा के सचिव प्रमिल कुमार माथुर के मुताबिक राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने 21 जनवरी को पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधानसभा के पंचम अधिवेशन का सत्रावसान कर दिया है. विधानसभा का पंचम सत्र 14 अगस्त को शुरू हुआ था और पांच बैठको...