Politics

'हाथी' कैसे बना 'हाथ' का साथी? राजस्थान में 6 विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष को SC का नोटिस, मांगा जवाब

जयपुर. बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इनके अलावा विधानसभा सचिव और कांग्रेस में शामिल हुए सभी 6 बसपा विधायकों को भी कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. जस्टिस अब्दुल नजीर और जस्टिस केएम जोसेफ की खंडपीठ ने यह आदेश बसपा और भाजपा विधायक मदन दिलावर की एसएलपी पर दिए हैं. बसपा ने अपनी याचिका में दलील दी कि बसपा एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी है. लिहाजा, पार्टी की किसी भी यूनिट के विलय का फैसला राज्य की यूनिट नहीं कर सकती, जब तक कि राष्ट्रीय इकाई पार्टी के विलय पर मुहर न लगा दे. एसएलपी में राजस्थान हाईकोर्ट के पिछले साल के 24 अगस्त के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें हाईकोर्ट ने बसपा की याचिका को खारिज करते हुए दलबदल का मामला विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाने की छूट दी...

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा

जयपुर. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है, कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी के बाद 39 लोगों की कार्यकारिणी घोषित हुई. पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को टीम में शामिल किया गया है. 7 उपाध्यक्ष 8 महासचिव और 24 सचिवों को मिलाकर कुल 39 नामों की घोषणा की गई है.  गोविंद राम मेघवाल, हरिमोहन शर्मा, डॉ जितेंद्र सिंह, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, नसीम अख्तर, राजेंद्र चौधरी, रामलाल जाट को प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष बनाया गया है. जीआर खटाना, हकीम अली, लक्ष्मण मीणा मांगीलाल गरासिया, प्रशांत बैरवा, राकेश पारीक, रीटा चौधरी, वेद प्रकाश सोलंकी को महासचिव बनाया गया है. सचिव की बात करें तो भूराराम सीरवी, देशराज मीणा, गजेंद्र सांखला, जसवंत गुर्जर, जियाउर रहमान, ललित तुनवाल, ललित यादव, महेंद्र खेड़ी, महेंद्र सिंह गुर्जर, मुकेश वर्मा, निंबाराम गरासिया...

केरल विधानसभा चुनावों के लिए CM गहलोत वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियु​क्त. तो असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी भी लगाए वरिष्ठ पर्यवेक्षक 

नई दिल्ली. असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में चुनाव अभियान प्रबंधन एवं समन्वय के लिए कांग्रेस ने कई वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. सबसे बड़ी बात यह है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जहां केरल का जिम्मा सौंपा गया है वहीं असम विधानसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक एवं शकील अहमद खान को जिम्मेदारी दी गई है. केरल विधानसभा चुनाव के लिए अशोक गहलोत के साथ वरिष्ठ नेता लुईजिनो फ्लेरियो और जी परमेश्वर को भी लगाया गया है. पश्चिम बंगाल के लिए वरिष्ठ नेता बीके हरि प्रसाद और पंजाब सरकार के मंत्री विजय इंदर सिंघला और झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है. तमिलनाडु एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली, एमएम पल्लम राजू और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत क...

राजस्थान के 20 जिलों में 90 निकायों का चुनाव कार्यक्रम घोषित, आचार संहिता लागू

जयपुर. राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) ने 20 जिलों अजमेर (Ajmer), बांसवाड़ा (Banswara), बीकानेर (Bikaner), भीलवाड़ा (Bhilwara), बूंदी (Bundi), प्रतापगढ़ (Pratapgarh), चित्तौड़गढ़(Chittorgarh), चूरू(Churu), डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर(Jaiselmer), जालौर(Jalor), झालावाड़(Jhalawar), झुंझुनूं(Jhunjhunu), नागौर(Nagaur), पाली(Pali), राजसमंद(Rajsamand), सीकर(Sikar), टोंक(Tonk) और उदयपुर (Udaipur) के 90 निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है. इनमें 1 नगर निगम, 9 नगर परिषद और 80 नगर पालिका के लिए चुनाव होगा. इन 20 जिलों में मतदान 28 जनवरी को सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे रखा गया है. 31 जनवरी को मतगणना के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही 20 जिलों में आचार संहिता (Code of conduct) भी लागू हो गई है. निर्वाचन आयोग द्वारा तय शेड्यूल के मुताबिक, 1...

'मैं नहीं लगवाऊंगा वैक्सीन, 25 हजार से ज्यादा लोगों से मिला तो भी नहीं हुआ कोरोना' विधायक के बड़बोले बोल

जयपुर. एक तरफ जहां देशभर में कोरोना के खात्मे का अब दौर शुरू हो चुका है उस बीच अचानक वैक्सीन पॉलिटिक्स भी परवान पर दिख रही है. हाल में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि वह फिलहाल कोरोना की वैक्‍सीन नहीं लगवाएंगे, क्‍योंकि उन्‍हे बीजेपी की वैक्‍सीन पर भरोसा नहीं है. अखिलेश के इस बयान पर वह जमकर ट्रोल हुए. वहीं राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के एक विधायक का भी बड़बोलापन सामने आया है. कांग्रेस के टोंक जिले से आने वाले विधायक प्रशांत बैरवा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगाऊंगा, मैं अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों से मिल चुका हूं, मुझे कोरोना नहीं हुआ है.    विधायक महोदय ने यह भी कहा कि अब कोरोना का प्रकोप खत्म हो चुका हैं. मुझे लगता है कि अब केंद्र सरकार को सभी पाबन्दी हटा देनी चाहिए. अब लोग कोरोना ...

मोदी एवं अमित शाह की गलतफहमी निकल जाएगी, लेने के देने पड़ जाएंगे: अशोक गहलोत

जयपुर. कांग्रेस ने नए कृषि कानूनों के विरोध एवं किसान आंदोलन के समर्थन में किसान बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत रविवार को जयपुर में धरना दिया. बडी बात यह रही कि इस धरने में लम्बे समय से सार्वजनिक मंच से नदारद रहे मुख्यमंत्री अशोक  गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट एक साथ नजर आए. गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर दिए गए इस धरने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा मंत्री डाॅ रघु शर्मा, कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी सहित प्रमुख मंत्रियों और पार्टी के नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए. धरने के दौरान बडी संख्या में कांग्रेस विधायक भी मौजूद रहे और सभी ने किसानों के समर्थन में केन्द्र सरकार की जमकर निंदा की.  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत...

वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत के पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह का निधन

नई दिल्ली. कांग्रेस को नए साल में एक और नेता के जाने का बड़ा दुख झेलना पड़ा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. बूटा सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गाँव में जन्मे सरदार बूटा सिंह आठ बार लोकसभा के लिए चुने गए थे. नेहरू-गांधी परिवार के विश्वासपात्र रहे सरदार बूटा सिंह ने भारत सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री और अन्य कार्यभार के इलावा बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण विभागों का संचालन किया. देशभर में राजनीतिक गलियारों में उनके निधन पर प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कांग्रेस के इस बड़े चेहरे ने मांगी संगठन के कार्यों से मुक्ति अवैध खनन कर खोद डाला धरती माँ का सीना, जहां पहाड़ था वहां पानी का ...

राजस्थान कांग्रेस का किसान आंदोलन के बीच 'किसान बचाओ-देश बचाओ' अभियान 5 जनवरी से

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में राजस्थान के मंत्री परिषद की बैठक हुई. किसान आंदोलन के बीच बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो इस प्रकार रहे. मंत्रिपरिषद बैठक के मुख्य बिंदु • प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 3 जनवरी को धरना होगा, देश के किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए • 5 जनवरी से मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सप्ताहभर तक गांव-गांव जाकर 'किसान बचाओ-देश बचाओ' अभियान चलाने का फैसला किया है जो काले कृषि कानून पास किये गए हैं उनको वापस लेने की मांग के समर्थन में। • कृषि कानूनों को लेकर प्रदेश के तीन संशोधन विधेयक और 5 एकड तक जमीन वाले किसानों की जमीन को कुर्की से बचाने वाले विधेयक को अभी तक आगे नहीं भेजा गया इसलिए भी 3 जनवरी को धरने का फैसला लिया गया है। • बैठक में कोविड, किसा...

बिहार में गिरेगी NDA सरकार? राजद का दावा नीतीश के 17 विधायक उनके संपर्क में

पटना. लगता है देश भर की राजनीतिक उठापटक के नाम पर ही चल रही है. राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में जहां खरीद-फरोख्त और विधायकों का इधर से उधर जाने का दौर देखने को मिला. वहीं अब नंबर बिहार का है. लेकिन इस बार खतरा किसी और को नहीं खुद NDA को है. बिहार की राजनीति में आजकल अरुणाचल प्रदेश में जदयू के सात में से छह विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रदेश का राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है. ताजा राजनीतिक घटनाक्रम की बात करें तो लालू यादव और उनके बेटे तेजस्‍वी की पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को लेकर बड़ा दावा किया है. राजद ने कहा है कि जदयू के 17 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं. राजद ने इशारा किया है कि ये विधायक उनकी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. पर बड़ी बात यह है कि अगर इतने विधायक वाकई जदयू से राजद म...

कांग्रेस से 70 साल का हिसाब मांगने वाले भाजपा नेता अज्ञानता से ग्रस्त: गहलोत

जयपुर.'यह दोनों नेता लोकतंत्र के लिए खतरा है, इन्हें रोकना बहुत जरूरी है. राजस्थान में विधायकों की खरीद का खुला खेल खेला गया. विधायकों को खरीदने के लिए 35-35 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया.’ एक बार फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अमित शाह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए यह बयान दिया. गहलोत ने दोनों नेताओं को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया. राजधानी जयपुर में चल रहे राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही. सीएम गहलोत ने कहा कि विघटनकारी ताकतें हमारे देश को तबाह कर रही है, समाज को हिन्दू-मुसलमान के नाम पर लड़ाया जा रहा है. ऐसे समय में देश को एकजुट रखने के लिए कांग्रेस और यूथ कांग्रेस की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण...