जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया के मार्फत अपना संदेश जारी किया. इस दौरान अशोक गहलोत ने जहां सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया वहीं कोरोना संकटकाल में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया.
गहलोत का पूरा संदेश:
राजस्थान कांग्रेस सरकार के पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह शासन के दो वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों का आभारी हूँ एवं मैं आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद भी देता हूँ। प्रदेश सरकार ने लोगों की आशाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और प्रदेश की उन्नति एवं चहुंमुखी विकास के लिए उल्लेखनीय निर्णय लिए हैं।
सभी के सहयोग से हम प्रदेश की प्रगति के नए अध्याय लिखते हुए सभी के जीवन में खुशहाली के लिए कार्य करते रहेंगे। वर्ष 2020 कोरोना की चुनौती लेकर आया। कोरोना वैश्विक महामारी के सम...
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी में जुबानी जंग तेज हो गई है. ममता बनर्जी के औवेसी पर पैसे लेकर अल्पसंख्यक वोट बांटने के आरोप लगाए जाने के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी पलटवार किया और कहा कि ममता बनर्जी का पाला अभी तक अच्छे मुसलमानों से नहीं पड़ा है और दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जो दौलत के बल पर ओवैसी को खरीद सके. इतना ही नहीं ओवैसी ने यह भी कहा कि 'अब तक उनका पाला मीर जाफर जैसे लोगों से पड़ा है. अच्छे मुसलमानों से उनका पाला ही नहीं पड़ा, अब पड़ेगा.' ओवैसी ने ममता के इल्जामों को बेबुनियाद बताते हुए इसे बौखलाहट का शिकार बताया.
बता दें कि हाल में जलपाईगुड़ी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने बिना नाम लिए ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'अल्पसंख्यकों के वोटों को विभाजित करने के लिए उन्हों...
जयपुर. राजस्थान के अशोक गहलोत सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर पूरे राजस्थान में मंत्री दौरा करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता के बीच में बताएंगे. इसी कड़ी में गहलोत सरकार ने 33 जिलों में 2-2 मंत्रियों के 11 समूह सरकार की उपलब्धियां जनता को बताने के लिए बनाए हैं.
19 व 20 दिसंबर को यह मंत्री जिलों का दौरा करेंगे, जिला अधिकारियों से संग समीक्षा करेंगे और आवश्यक फीडबैक भी लेंगे. सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए प्रेसवार्ता करेंगे और बुकलेट जारी करेंगे. सचिवालय से जारी आदेशों के मुताबिक दो-दो मंत्रियों के कुल 11 ग्रुप बनाए हैं और प्रत्येक ग्रुप प्रदेश के 3-3 जिलों में दो दिन 19 व 20 दिसंबर को दौरे करेगा. वहां प्रस्तावित सभी कार्यों की समीक्षा करेंगे.
किसको किस जिले की जिम्मेदारी:
1- डॉ. बी.डी. कल्ला, गोविंद डोटासरा को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़
2-शांति धार...
जयपुर (सुभद्र पापड़ीवाल). राजस्थान की राजनीति में इस वक़्त का सबसे हॉट टॉपिक है घनश्याम तिवाड़ी की BJP में वापसी। राजनीतिक गलियारों में उनकी वापसी के सब अपने-अपने हिसाब से मायने निकाल रहे हैं। आखिर क्यों घनश्याम तिवारी को भाजपा ही सबसे बेहतर विकल्प लगा और क्यों घनश्याम तिवारी की वापसी की पटकथा बीजेपी आलाकमान के निर्देश पर लिखी गई।
पूरी पॉलीटिकल पटकथा के 10 कटु सत्य
1. राजाजी का हाथी किसी जागीरदार के यहां बांधने को सजा के रूप में देखा जाता था। हाथी की सार संभाल, वजन और स्वास्थ्य की चिंता में जागीरदार जी चौकड़ी भूल जाते थे। राहुल गांधी ने अपने मंच पर घनश्याम तिवाड़ी को कांग्रेस में शामिल किया था और राजस्थान के राजनीतिक बाड़े में छोड़ दिया था। लेकिन तिवाड़ी के स्तर के नेता के लिए कांग्रेस में वैकेंसी थी कहां? जयपुर से कांग्रेस में वैसे भी अब दूसरे बड़े ब्राह्मण की गुंजाइश है भी नहीं...
जयपुर. कुछ सालों पहले भाजपा से बगावत करके राजस्थान में अपनी नई पार्टी बनाने वाले वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी की एक बार फिर बीजेपी में वापसी हो गई है. पू्र्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से बगावत कर खुद की पार्टी बनाकर विधानसभा चुनाव लड़ने और बाद में कांग्रेस पार्टी का साथ देंनेे वाले घनश्याम तिवाड़ी कब राजस्थान भाजपा कार्यालय में स्वागत हुआ और भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की मौजूदगी में उनकी घर वापसी हुई. इस दौरान भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे.
इस मौके पर घनश्याम तिवारी ने कहा कि उनके कुछ मुद्दे थे जिनको लेकर उनकी नाराजगी थी और उन्हें भारत वाहिनी पार्टी बनानी पड़ी. तिवारी ने यह भी साफ किया कि वह सिर्फ कांग्रेस के मंच पर गए थे, कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य नहीं बने, ना ही कांग्रेस में शामिल हुए. भारतीय जनता पार्टी से बाहर...
जयपुर. 'माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत साहब के नेतृत्व में कैबिनेट की कल एक अहम बैठक आयोजित की गई बैठक में जनहित में बहुत अच्छे निर्णय लिए गए हैं. माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार उपखण्ड बोली और बामनवास को पूर्णतः किसान भाइयों के समर्थन में बंद रखा गया. कल बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष जी के द्वारा प्रेस कॉन्फ़्रेन्स की गई उसको मैंने सुना, उसमें जो विधायकों के द्वारा जनता की किस प्रकार सुनवाई करनी है? ये सब अध्यक्ष जी बता रहे हैं. लेकिन मैं एक विधायक होने के नाते एक सवाल शिक्षा मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष महोदय से पूछना चाहूंगी कि विधायकों द्वारा जनता की समस्याओं को जब आपको बताया जाएगा तो उसके लिए इस कोरोना काल में कितनी बार आपके बंगले पर आना पड़ेगा और इसके बाद भी क्या यह सुनिश्चित है कि उनके कार्य होंगे या फिर उनके द्वारा दी गई चिट्ठी पत्री को कचरा पात्र में डाल दिया जाएगा ...???...
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस के लिए नतीजे निराशाजनक मानते हुए कहा कि राजस्थान सरकार और कांग्रेस अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार बेहतर तरीके से नहीं कर पाई. जिसके चलते नतीजे आशा के अनुरूप नहीं आए. गहलोत ने यह भी कहा कि उनकी सरकार का पूरा ध्यान इस दौरान कोरोना संकटकाल में कोरोना पर रहा तो यह भी एक बड़ा कारण रहा कि वह प्रचार प्रसार जितने बेहतर तरीके से होना था उतना नहीं कर पाए.
गहलोत ने कहा कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजे हमारी आशा के अनुकूल नहीं रहे हैं. पिछले 9 महीने में हमारी सरकार कोविड-19 की रोकथाम के लिये मेहनत कर रही है. हमारी प्राथमिकता लोगों का जीवन और आजीविका बचाना रहा है. हमने राज्य के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया. लॉकडाउन के समय मजदूरों और प्रवासियों को सुविधापूर्वक उनके घर पहुंचाया. लोगों को आर्थ...
नई दिल्ली. केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में अब तक केन्द्र सरकार द्वारा मांगे नहीं माने जाने से आक्रोशित किसानों ने आठ दिसंबर को देशव्यापी भारत बंद का एलान किया है. किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कई संगठन, प्रदेश सरकारें और विपक्ष मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है.
हरियाणा-पंजाब के साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश व तमिलनाडू के किसानों ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया है. 10 ट्रेड यूनियन भी बंद के समर्थन में हैं. प्रदर्शनकारी किसानों के मुताबिक 8 दिसम्बर को पूरा देश बंद रहेगा और केवल आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी. सुबह से शाम तक भारत बंद रहेगा और शाम तीन बजे तक चक्का जाम होगा. तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सभी मंडियां बंद रहेंगी. ...
जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों से सियासत गर्मा गई है. कुछ ही महीनों पहले राजस्थान में कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिशों को लेकर एक बड़ा पॉलिटिकल ड्रामा चला था लेकिन जब शनिवार को सियासत के जादूगर अशोक गहलोत ने कहा कि 'एक बार फिर बीजेपी द्वारा राजस्थान में सरकार को गिराने का गेम शुरू होने वाला है और ऐसी साजिश रची जा रही है'. तो एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया.
जरूर पढ़ें: राजस्थान में फिर सरकार गिराने की साजिश, महाराष्ट्र सरकार का भी नम्बर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ऐसे आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी कहां चुप बैठने वाली थी तुरंत राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने अशोक गहलोत पर निशाना साधा और कहा कि 'अशोक गहलोत शासन चला पाने में अक्षम हैं. इसलिए झूठा और तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस के अंदर ...
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आशंका जताई है कि राजस्थान में एक बार फिर सरकार गिराने की साजिश हो रही है. एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विधायकों को पिछली बार साजिश का हिस्सा बनाया गया और सरकार गिराने के सारे षडयंत्र बीजेपी ने किए. राजस्थान में फिर गेम शुरु करने वाले हैं.
गहलोत ने कहा कि 'हाल में जो राजस्थान सरकार को गिराने की साजिश हुई उसके बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह ने हमारे विधायकों को मिठाइयां खिलाई, नमकीन खिलाई और करीब एक घंटे केन्द्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान के नेतृत्व में यह मुलाकात चली ताकि राजस्थान सरकार को साजिशन गिराया जा सके. इतना ही नहीं कांग्रेस विधायकों के सामने बडे बडे जजों और वकीलों से बात करने का नाटक कर विधायकों में विश्वास पैदा करने का प्रयास किया गया ताकि सरकार गिराने ...