पटना (आलोक शर्मा). राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी रहे अविनाश पाण्डे क्या बिहार चुनावों में फेल हो गए. बिहार कांग्रेस के साथ राजस्थान कांग्रेस में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि अविनाश पाण्डे को चुनावों से पहले कांग्रेस ने बडी ही उम्मीदों के साथ बिहार कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा था लेकिन जिस तरह के नतीजे बिहार चुनावों में सामने आए उससे तो ऐसा ही लग रहा है. पाण्डे कांग्रेस के लिए फायदे के बजाए घाटे का सौदा साबित हो गए. इसका सीधा असर राहुल गांधी के भविष्य पर भी पडता है क्योंकि एक तरफ राहुल को कांग्रेस देश की राजनीति में स्थापित करना चाहती है जबकि दूसरी तरफ वो लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के शिकार हो रहे हैं. ऐसे में राहुल गांधी की लीडरशिप पर भी यह सवाल उठना लाजमी है. क्योंकि जिन क्षेत्रों में राहुल गांधी ने रैली की थी वहां महागठबंधन (Mahagathbandh...
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार का जादू चला हो या न चला हो लेकिन मोदी का जादू जरूर यहां पर चला. यही कारण रहा कि एक बार फिर से एनडीए बिहार में सत्ता पर काबिज हो गई है. बिहार चुनाव की 243 सीटों के नतीजे सामने आने के बाद पूरी तस्वीर साफ हो गई है.
243 सीटों के प्राप्त परिणामों में प्रदेश में सत्ताधारी एनडीए ने 125 सीट जीती, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती. बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल भाजपा ने 74 सीटों पर, जदयू ने 43 सीटों, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की.
विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद ने 75 सीटों, कांग्रेस ने 19 सीटों, भाकपा माले ने 12 सीटों, भाकपा एवं माकपा ने 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की. इस तरह से एकबार फिर NDA बिहार में सरकार बनाने में कामयाब रही. यहां बहुमत का आंकड़ा 122 था जिसे NDA ने प्राप्त कर लिया.
नीत...
जयपुर. राजस्थान में चार नगर निगमों में से 2 पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है. बडी बात यह है कि राजस्थान में नगर निगम जोधपुर उत्तर में कुंती परिहार, कोटा उत्तर में मंजू मेहरा, कोटा दक्षिण में राजीव अग्रवाल और जयपुर हैरिटेज में मुनेश गुर्जर कांग्रेस से महापौर पद पर विजयी पताका फहराने में कामयाब रहे. इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी को बधाई देते हुए एक बार फिर मतदाताओं का आभार जताया. उधर भाजपा की बात करें तो जयपुर ग्रेटर में भाजपा की सौम्या गुर्जर बीजेपी का बोर्ड बनाकर महापौर बनने में कामयाब रहीं. जोधपुर दक्षिण में बीजेपी की वनीता सेठ दस मतों से जीतकर मेयर बन गई....
Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में NDA ने 125 सीट जीत ली. कड़े मुकाबले में RJD और सहयोगी दल 110 सीट पर ही जीत पाए. एनडीए गठबंधन की एक बार फिर बिहार में सरकार बनी.
ection Results Updates:
2:19AM
कुल सीट= 243
बहुमत का आंकड़ा= 122
नीतीश कुमार+= 125
तेजस्वी यादव+= 110
चिराग पासवान+= 1
अन्य= 7
11.30PM
बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर NDA के विकासवाद का परचम लहराया है. यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है.
11:10PM
बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपनी राघोपुर सीट से जीत दर्ज की. तेजस्वी यादव ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार से 35,5...
बीजिंग. अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने पर जो बाइडेन को भले ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी हो. भले ही ट्रंप से मोदी के कितने भी दोस्ताना संबंध रहे हो, बावजूद इसके राजनीतिक परिपक्वता का परिचय देते हुए मोदी ने ना केवल अमेरिका के नवनियुक्त राष्ट्रपति जो बाइडेन को जीत पर बधाई दी बल्कि यूएस की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी इस जीत पर शुभकामनाएं दी.
लेकिन इन सबके बीच में एक खबर जो निकल कर आई है वह इस वक्त दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है. और वह खबर यह है कि चीन ने जो बाइडेन को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई देने से इनकार कर दिया है.
चीन ने अमेरिका के प्रेजिडेंट-इलेक्ट जो बाइडन को बधाई देने से इनकार करते हुए चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी कानून व प्रक्रियाओं के तहत नतीजे तय होंगे, जो कि अभी तक नहीं हुआ है.
रूस, मेक्सिको समेत चीन उन चुनिंदा प्रमुख देशो...
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नोटबंदी के 4 साल पूरा होने पर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि'4 साल पहले जिस रूप में नोटबंदी की गई. पूरा देश सकते में आ गया. जब प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि 4 घंटे बाद में आपके तमाम 500 रुपए के, 1000 रुपए के नोट खारिज हो जाएंगे. लोग समझ नहीं पाए और ऐसी स्थिति बनी पूरे मुल्क में, छोटे व्यापारी, किसान, मजदूर काम-धंधे सब चौपट हो गए.'
गहलोत ने कहा कि बिना कैश लेनदेन के छोटे व्यापार होते नहीं हैं, खेती नहीं होती है, किसानी नहीं होती है, कृषि विपणन नहीं होता है. छोटे व्यापारी, दुकानदार सबको लाइन में लगा दिया और कहा कि 21 दिन के बाद में सब ठीक हो जाएगा, नोटबंदी से फेक करेंसी समाप्त हो जाएगी, नोटबंदी से ब्लैकमनी समाप्त हो जाएगी, सारा पैसा जमा हो जाएगा व्हाइट मनी, नक्सलवाद खत्म हो जाएगा, आतंकवाद खत्म हो जाएगा. लोग...
नई दिल्ली.भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर जो बाइडेन (Joe Biden) को बधाई दी है. साथ ही आने वाले समय में अमेरिका के नए राष्ट्रपति के साथ कार्य करते हुए भारत-अमेरिका के संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद जताई है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारतवंशी कमला हैरिस (Kamala Harris) को भी अमेरिका की उप राष्ट्रपति चुने जाने पर शुभकामनाएं दी हैं.
जो बाइडेन को अमेरिका का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं देते हुए PM मोदी ने एक ट्वीट में लिखा कि, ‘आपकी शानदार जीत पर बधाई जो बाइडेन! उप राष्ट्रपति के रूप में कार्य करते हुए भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में आपका योगदान महत्वपूर्ण और अमूल्य रहा. मैं भारत और अमेरिका के संबंधों को अधिक से अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं.'...
पटना (आलोक शर्मा). राजनीति में बाहुबल और धनबल का कितना बोलबाला है. इसका अंदाजा बिहार में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर सहज ही लगाया जा सकता है. जहां तीसरे चरण में चुनाव लड़ रहे करीब आधे प्रत्याशी गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं, तो कई प्रत्याशी ऐसे हैं जो अकूत धन संपत्ति के मालिक हैं.
ये बातें हम नहीं कह रहे बल्कि चुनावों पर नज़र रखने वाली बिहार इलेक्शन वॉच (BEW) टीम और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के एक अध्ययन में सामने आई हैं. ये आंकड़े उम्मीदवारों के उन चुनावी हलफनामों से लिए गए हैं, जिनमें उम्मीदवारों ने खुद उनके खिलाफ आपराधिक मामलों का ब्योरा दिया है.
बता दें कि बिहार में 7 नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग होगी और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस बीच यह आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि राजनीतिक दलों को चुनाव प्रणाली में सुधार करने में कोई दिलचस्पी नहीं...
वाशिंगटन (न्यू जर्सी से निमिषा सिंह की रिपोर्ट). अमेरिका के इतिहास में अब तक के सबसे रोचक चुनावों में जो बाइडेन ने बाजी मार ली है. डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनेंगे. 77 साल के बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं.हालांकि मतगणना चलने के दौरान नतीजे काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे. जहां दोनों ही प्रत्याशी लगातार अपनी जीत का दावा करते रहे. ट्रम्प भी लगातार यह कहते रहे कि वह चुनाव जीत रहे हैं. ट्रम्प ने कई मुद्दों पर मतगणना के दौरान विरोध भी किया.
उधर जैसे जैसे अमेरिकी चुनाव नतीजे उतार चढ़ाव लेते रहे यूएसए में कई जगह हिंसक घटनाएं भी हुई और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने मुस्तैदी से एक्शन भी लिया. पेंसिल्वेनिया राज्य में जो बाइडन ने बड़ी जीत हासिल करने के साथ ही व्हाइट हाउस तक पहुंचने के लिए ज़रूरी 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट के...
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नीतीश कुमार एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यह चुनाव उनका आखिरी चुनाव है. नीतीश कुमार का यह बयान देश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है. और परसों चुनाव है. यह मेरा अंतिम चुनाव है. अंत भला तो सब भला. बता दें कि नीतीश कुमार ने साल 1977 में अपना पहला चुनाव नालंदा के हरनौत से लड़ा. यहां से वो चार बार चुनाव लड़े हैं. जिसमें 1977 और 1980 में हार तो 1985 और 1995 में विजय मिली. 1972 में बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज से पढें नीतीश कुमार ने साल 2004 में नालंदा से अपना आखिरी चुनाव लड़ा था, जिसमें वो जीते. उसके बाद से नीतीश कुमार ने कोई चुनाव नहीं लड़ा. नीतीश बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में नौकरी भी कर च...