Politics

हाथरस में राहुल, प्रियंका गांधी ने की पीड़ित परिवार से मुलाक़ात, CM ने CBI जांच की करी सिफारिश

यूपी. उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में 20 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप और हत्या के मामले में पूरे देश में आक्रोश है. वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के तीन सांसदों के साथ हाथरस पहुंच कर गैंगरेप पीड़ित लड़की के परिवार से मुलाकात की.     उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है. लगातार बढ़ रहे राजनीतिक दबाव और लोगों के आक्रोश के बीच यह फैसला काफी अहम हो जाता है. पीड़ित परिवार से मिलने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि परिवार अंतिम समय अपनी बेटी का चेहरा तक नहीं देख सका. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होना चाहिए. पीड़ित परिवार को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी. जहां-जहां अन्याय होगा, हम वहां जाएंगे. हाथरस घटना की जांच के सिल...

CM योगी की बड़ी कार्रवाई, हाथरस के SP- डीएसपी सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

यूपी. हाथरस गैंगरेप मामले में एसपी विक्रांत वीर सिंह, डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं. इन सब पर मामले में लापरवाही बरतने और इस मामले में शिथिलता का आरोप है. हाथरस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया. यह फैसला CM के निर्देश पर SIT की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है. साथ ही दोनों पक्षों (पीड़ित और आरोपी) का नार्को टेस्ट करवाने का भी फैसला राज्य सरकार ने किया है. इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट कर लिखा था कि उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है. इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा. आपकी यूपी सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है. यह हमारा संकल्प है-वचन है....

हाथरस दरिंदगी मुद्दे पर सियासत तेज, मीडिया कवरेज पर रोक, प्रियंका गांधी ने वाल्मीकि मंदिर का रुख किया

उत्तर प्रदेश. हाथरस (Hathras) में दलित लड़की के साथ हुई दरिंदगी के मामले में लगातार मीडिया की सख्त रिपोर्टिंग के बाद यूपी सरकार ने कवरेज स्थल पर जाने से मीडिया को भी रोक दिया, मीडिया कवरेज पर पाबंदी लगा दी गई. हाथरस में मीडिया कवरेज पर रोक लगाने के बाद स्थानीय एएसपी प्रकाश कुमार ने कहा कि जब तक SIT काम कर रही है तब तक मीडिया को गांव में जाने की अनुमति नहीं होगी. जांच प्रभावित न हो इसलिए रोक लगाई गई है. मौजूदा कानून-व्यवस्था को देखते हुए राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल पर रोक लगी रहेगी. जब तक प्रशासन तय न कर ले कि अब गांव का माहौल मुफीद है. उधर पीड़ित परिवार से मिलने जाने से यूपी पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर का रुख किया. शुक्रवार को वो अपने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वाल्मीकि मंदिर में पहुंची और यहां प्रार्थना सभा में शा...

डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव

न्यूयॉर्क. दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी संक्रमित हो गई हैं. ट्रंप ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों के लिए वे अपनी पत्नी संग क्वारंटीन रहेंगे. बता दें कि इससे पहले ट्रंप की निजी सलाहकार के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी. इसके बाद ट्रंप ने ट्वीट कर बताया था कि वे अपने टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं....

राहुल-प्रियंका गांधी सहित 203 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

दिल्ली/लखनऊ.राहुल गांधी प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के 203 नेताओं के खिलाफ इकोटेक-1 थाने में FIR दर्ज की गई है. धारा 144 का उल्लंघन, पैंडेमिक एक्ट के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें 50 अज्ञात लोगों पर भी FIR दर्ज की गई है. जिस थाने में FIR दर्ज की गई है वो ग्रेटर नोएडा का ईकोटेक-1 पुलिस स्टेशन है, जिसमें IPC की धारा 188, 269, 270 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है....

हाथरस की तुलना बारां की घटना से करना गलत, यूपी पुलिस ने राहुल गांधी के साथ किया मिस बिहेव: अशोक गहलोत

जयपुर. हाथरस में बलात्कार और पीडिता की मौत का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. मामले में सियासत इस कदर गर्म है कि मामले में मानो राजनीतिक माइलेज लेने की होड मची हो. इस बीच राजस्थान के बारां में दो बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना पर बीजेपी भले ही राजस्थान कीं कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही हो लेकिन इस घटना की प्राथमिक जांच में दुष्कर्म होने की बात सामने नहीं आ रही है. बुधवार को पुलिस के बयानों में खुद दोनों बहनों ने यह बात कही कि उनके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ. उधर बेवहज राजस्थान सरकार को विवादों में घेरने के लिहाज से यूपी के हाथरस की घटना से बारां की घटना को जोडने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निंदा करते हुए ऐसी सियासत पर नाराजगी जताई है. गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बालिकाओं के 164 के बयान के आधार पर दुष्कर्म की घटना नहीं होने की जानकारी दी है. सीएम ने कहा कि मी...

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल हुए कोरोना का शिकार

नई दिल्ली. कोरोना की मार से कोई नहीं बच पा रहा है. सियासी गलियारों में भी कोरोना भयंकर दहशत फैला रहा है. अमित शाह, अर्जुन राम मेघवाल, ग​जेन्द्र सिंह जैसे कई नेताओं के बाद अब राज्यसभा सांसद अहमद पटेल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. खुद पटेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अहमद पटेल ने लिखा कि मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हाल ही में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं सभी से विनती है कि वो खुद को आइसोलेट कर लें. बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद वेंकैया नायडू होम क्वारंटीन हो गए थे....

राहुल गांधी गिरफ्तार, यूपी पुलिस से हुई हाथापाई, जमीन पर गिरे राहुल

यूपी. कांग्रेस नेता और संसद राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हाथरस बलात्कार मामले में यूपी पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पुलिस से धक्का मुक्की हुई और राहुल गांधी इस दौरान जमीन पर गिर गए. राहुल गांधी ने कहा, 'पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं. पर क्या इस हिंदुस्तान में RSS और BJP के लोग ही चल सकते हैं? क्या आम आदमी नहीं चल सकता? क्या इस देश में नरेंद्र मोदी ही पैदल जा सकते हैं?' हालांकि इस हाथापाई के बाद राहुल गांधी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस का कहना है कि राहुल गांधी ने धारा 144 का उल्लंघन किया है. उधर प्रियंका गांधी भी यूपी में उनके साथ ही थी.   राहुल गांधी को धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान राहुल ने पुलिस से यह सवाल भी पूछा कि आखिर उन्हें क्यों गिरफ्त...

बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में आडवाणी सहित 32 आरोपी बरी

लखनऊ. बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में लखनऊ की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने आडवाणी समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है. अदालत ने कहा कि विध्वंस की कार्रवाई अचानक हुई थी और पूर्व नियोजित नहीं थी. बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लखनऊ की विशेष अदालत ने लंबी सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाया है. कोर्ट ने बीजेपी के दिग्गज नेता और राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार में शामिल रहे लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है. आडवाणी पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप था. लेकिन कोर्ट ने अपने फैसले में बीजेपी नेताओं को पाक साफ बताते हुए उन्हें बरी कर दिया. बता दें की 6 दिसंबर 1992 को आवेशित कार सेवकों ने विवादित बाबरी मस्जिद ढांचे को गिरा दिया था. इस मामले में उसी दिन शाम को राम जन्मभूमि थाने में दो अलग-अलग FIR दर्ज कराई गई थी. इन FIR में लाखों कार सेवकों के अलावा लाल ...

राजस्थान के पंचायत चुनाव में कोरोना पर भारी पड़ा मतदाताओं का उत्साह, 83.50% मतदान, 10 बड़ी बातें

जयपुर. राजस्थान की 934 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए सोमवार को हुए प्रथम चरण के चुनाव में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां 83.50 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने कोरोना के सभी प्रोटोकॉल की पालना करते हुए रिकॉर्ड वोटिंग के लिए मतदाताओं का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि मतदाताओं के सहयोग से और संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और निर्वाचन कार्य से जुड़े समस्त कार्मिकों के समर्पण की भावना से प्रथम चरण के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो सके हैं. उन्होंने सकारात्मक सहयोग के लिए मीडिया के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया.   10 बड़ी बातें: 1- कुल 26 लाख 45 हजार 663 मतदाताओं ने किया मताधिकार का इस्तेमाल. 2- ग्रामीण अंचल में मतदान के लिए सुबह से कई बूथों पर लंबी कतारें थी. सुबह ...