जयपुर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कोरोना संकटकाल से निटपने के लिए एक और महत्वपूर्ण फैसला किया है. सरकारी खर्चों में बडे स्तर पर कटौती का फैसला किया गया है. कोरोना संकटकाल के बीच बिगडी प्रदेश की माली हालत को सुधारने और नियंत्रण में रखने के लिए कई ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जिनका असर तुरंत नजर आने लगेगा.
10 बडे फैसले
1. सरकारी यात्राओं को न्यूनतम करने और बेहद जरुरी होने पर ही यात्रा करने के आदेश. राजकीय व्यय पर विदेश यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित की गई.
2. अब केवल इकॉनोमी क्लास में ही हवाई यात्रा कर पाएंगे अधिकारी. एक्जीक्यूटिव और बिजनेस क्लास की यात्रा पर लगाई गई रोक. विमान किराए पर लेने पर भी लगाई रोक.
3. सरकारी बैठकों को यथासंभव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही आयोजित करने के निर्देश.
4. नए कार्यालयों की स्थापना पर रोक लगाई गई. जो कार्यालय वर्तमान में अ...
नई दिल्ली. सरकार की बड़ी कार्रवाई, पबजी समेत चीन के 118 और मोबाइल ऐप्स भारत में बैन.
भारत-चीन सीमा पर चल रहे विवाद के बीच भारत सरकार ने यह फैसला लिया है. सरकार की तरफ से इससे पहले भी चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाए गए थे. सरकार ने हाल ही में पहले 59 ऐप को बैन किया था जिसमें लोकप्रिय ऐप TikTok भी शामिल था. बाद में सरकार ने 47 और ऐप को बैन किया था. आज एक बार फिर से सरकार की तरफ से PUBG समेत 118 ऐप को बैन किया गया है.
PUBG app?
राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर जिस पॉप्युलर Battle Royale टाइटल गेम PUBG Mobile एप्प को बैन किया है वो भारत में 175 मिलियन डाउलोड के साथ देश में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेमिंग ऐप है. भारत में PUBG मोबाइल को इस साल के पहले हॉफ तक कुल 175 मिलियन बार इंस्टॉल किया गया. डाटा एनालिटिक्स फर्म Senser Tower के मुताबिक PUBG मोबाइल वर्ल्ड ...
नई दिल्ली. वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था में 24 साल में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को जारी सरकारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से जून तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था में 23.9 फीसदी की गिरावट आई है. जो एक नया रिकॉर्ड बनाते नज़र आ रही है. हालांकि मोदी सरकार के आर्थिक प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे है लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है. कम उपभोक्ता मांग और घटते निजी निवेश के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है.
बड़ी बातें
- चिंता की बात यह है कि मोदी सरकार द्वारा 21 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के बावजूद कोरोना वायरस महामारी की वजह से कारोबार और आम इंसान पर भारी असर पड़ा.
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, '2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी 26.9 लाख करोड़ रुपये अ...
नई दिल्ली. देश के पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है.
गौरतलब है कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी और वह जीवनरक्षक प्रणाली पर थे. सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने सोमवार सुबह ही बताया था कि 'प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है.'
उनकी हालत रक्त प्रवाह के लिहाज से स्थिर थी और वह वेंटिलेटर पर थे. 84 वर्षीय 'मुखर्जी को कुछ दिनों पहले ही यहां सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मस्तिष्क की सर्जरी से पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. जिसके बाद उनकी हालत में सुधार के बजाय लगातार गिरावट आ रही थी....
नई दिल्ली. राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी रहे अविनाश पांडे को बिहार चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उन्हें बिहार कांग्रेस चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है. साथी ही काजी निजामुद्दीन और देवेंद्र यादव को इस कमेटी का मेंबर बनाया गया है. राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए.
इसके साथ ही कांग्रेस के बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता सदानंद सिंह इस समिति में पदेन सदस्य होंगे. स्क्रीनिंग कमेटी चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजती है जिसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर मुहर लगती है. बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर...
नई दिल्ली. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की, जिसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के कई नेताओं ने उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया. बाद में सभी ने मिलकर एक राय सहमति जताई कि जब तक कांग्रेस का अधिवेशन नहीं हो जाता और नए अध्यक्ष की घोषणा नहीं हो जाती तब तक सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी. हालांकि पहले उन्हें 1 साल के लिए अंतरिम अध्यक्ष बने रहने का आग्रह किया गया था लेकिन राहुल गांधी ने इस समय सीमा को 6 महीने में ही पूर्ण करने को कहा.
CWC ने सोनिया गांधी से निवेदन किया है कि कोरोना काल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अगले अधिवेशन के बुलाए जाने तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के गरिमामय पद पर नेतृत्व करें....
नई दिल्ली. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में जमकर बवाल हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि राहुल गांधी ने गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल सहित कई नेताओं पर बीजेपी से मिले होने का आरोप लगा दिया. उधर राहुल गांधी के इस बयान से पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भड़क गए. जहां गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यदि आरोप साबित हो जाते हैं तो तुरंत पार्टी से इस्तीफा दे देंगे. वहीं कपिल सिब्बल ने भी बयान पर नाराजगी जताई.
बता दें कि CWC कि बैठक से ऐसी बातें अचानक मीडिया में आने लगीं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैठक में आरोप लगाया कि 'जिन नेेेताओं ने इस वक्त चिट्ठी लिखी है वो भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं.' जिस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खफा हैं और पलटवार कर रहे हैं. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने बैठक के दौरान ही ट्वीट करते हुए लिखा कि 'राहुल गांधी कह रहे हैं हम भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं. ...
नई दिल्ली. कांग्रेस की सियासत में पिछले कुछ दिनों से कई घटनाक्रम तेजी से मूर्त रुप ले रहे हैं. पार्टी रिफॉर्म्स के लिए हर वो काम किया जा रहा है जो पार्टी को सक्षम, मजबूत बना सके. इसी कडी में सोनिया गांधी के भी अंतरिम अध्यक्ष का पद छोडकर तुरंत स्थाई अध्यक्ष नियुक्ति की मांग तेजी से उठने लगी है.
हालांकि माना यह जा रहा है कि अब पूरी तरह से राहुल गांधी के हाथ में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान आने वाली है, लेकिन इन सबके बीच सूत्रों के हवाले से जो खबर है वो यह है कि कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के मामले में बेहद ही स्मार्ट तरीके से 'प्लान बी' भी तैयार कर रखा है, यानी यदि गांधी परिवार से हटकर अध्यक्ष बनाना पडे तो फिर किसे बनाया जाए? इस बीच जो नाम अचानक सामने आया है वो बेहद चौकाने वाला कहा जा सकता है, यह नाम है कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकूल वासनिक का.
10 बडे फैक्ट:
1....
यूपी. यूपी एसटीएफ और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 35 करोड़ की डुप्लीकेट किताबें पकड़ी गई हैं. मेरठ में एनसीईआरटी की डुप्लीकेट किताबें छापने का यह पर्दाफाश इसलिए चर्चा में नहीं है कि डुप्लीकेट किताबें पकड़ी गई है चर्चा इसलिए है कि मामले का आरोपी भाजपा के नेता का भतीजा है और खुद नेेताजी की यह प्रिंटिंग प्रेस बताई जा रही है. छापे में छह प्रिंटिंग मशीनें मिली हैं और दर्जनभर लोगों को हिरासत में लिया गया है.
बताया गया है कि एनसीईआरटी की डुप्लीकेट किताबें छापने का मास्टरमाइंड सचिन गुप्ता है, जो भाजपा नेता संजीव गुप्ता का भतीजा है. सचिन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ परतापुर थाने में एसटीएफ सब इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया है. और इस किताब कांड में कौन-कौन शामिल हैं पता लगाया जा रहा है.
एसटीएफ डीएसपी ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक परतापुर के अछरौंडा में गोदाम और मोहकमपुर की प्रिंटिं...
माली (पश्चिम अफ्रीका). देश और दुनिया में इस वक्त माली सबसे बड़ी चर्चा का केन्द्र बना हुआ है. राजधानी बामाको में विद्रोही सैनिकों ने राष्ट्रपति निवास और प्रधानमंत्री भवन को घेरकर बड़े पैमाने पर फायरिंग की, दहशत फैलाई. इतना ही नहीं राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता और प्रधानमंत्री बाउबो सिसे को बंधक बना लिया. पश्चिम अफ्रीकी देश माली में यह पूरा घटनाक्रम सेना ने देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के खिलाफ विद्रोह के तहत किया. पूरे देश में इस समय उथल-पुथल मची हुई है. माली में राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन हो रहे थे, जिसके बाद प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति से पद से हटने की मांग कर रहे थे. लेकिन अब हालात बेहद चिंताजन और हिंसक हो चुके हैं. विद्रोही सैनिकों ने माली के राष्ट्रपति का निजी आवास घेरकर गोलियां चलाई. सुरक्षा का जिम्मा जिन लोगों का था वो ही विद्रोह की राह पर आ गए. ...