नई दिल्ली: क्या कांग्रेस में कोई राजनीतिक आपदा आने वाली है? एक विवाद शांत होता नहीं की दूसरा बखेड़ा खड़ा हो जाता है. पायलट-गहलोत विवाद अथक प्रयासों के बाद कांग्रेस ने शांत ही किया था कि अब कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता रहे संजय झा ने एक नया 'पॉलिटिकल ब्लास्ट' कर दिया है.
हाल ही पार्टी से बाहर किए गए और कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संजय झा ने ट्वीट कर दावा किया है कि कई सांसदों सहित करीब 100 कांग्रेसी नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के चुनाव में पारदर्शिता लाने की बात कही गई है. यह नेता पार्टी की आंतरिक स्थिति से नाखुश हैं.
संजय झा ने ट्वीट में खुलासा किया है कि कांग्रेस के पार्टी आंतरिक हालात ठीक नहीं हैं. आपको बताते चलें पिछले दिनों राजस्थान में चले सियासी घमासान के दौरान संजय झा ने सचिन पायलट क...
जयपुर/ नई दिल्ली. राजस्थान में पायलट-गहलोत विवाद शांत होने की ओर है. और पायलट कैम्प की मांगों के मुताबिक आलाकमान ने अपने वादे पूरे करने शुरु कर दिए हैं. इसी कड़ी में सबसे पहले छुट्टी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डे की हुई. पायलट खेमे ने आलाकमान के समक्ष आरोप लगाया था अविनाश पांडे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के काफी करीबी हैं और दूसरे पक्ष की बात को ठीक तरीके से तवज्जो नहीं देते थे. पायलट खेमे ने राजस्थान में अपनी प्रमुख मांगों के साथ अविनाश पांडे को हटाने की भी पुरजोर तरीके से मांग की थी. जिसके बाद राजस्थान में अजय माकन को राजस्थान का नया प्रभारी महासचिव बनाया गया.
हालांकि ऐसा नहीं है कि अविनाश पाण्डे ने राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन उनसे कुछ ऐसी गलतियां हुईं जिससे उनकी राजस्थान से विदाई हो गई.
पाण्डे की 10 बड़ी गलतियां
1- ...
जयपुर: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच खत्म हुए गतिरोध के बीच, कांग्रेस (Congress) हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी पद से अविनाश पांडेय (Avinash Pandey) की छुट्टी कर दी है. इतना ही नहीं पायलट कैंप की मांग के मुताबिक पार्टी ने तीन सदस्यी कमेटी का भी गठन कर दिया है. जो पायलट कैंप से जुड़े मुद्दों को सुलझाएगी. जानकारी के अनुसार, पार्टी ने अविनाश पांडेय की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन (Ajay Makan) को राजस्थान का नया प्रभारी नियुक्त किया है, उनका पायलट-गहलोत विवाद के दौरान अहम रोल भी देखा गया था.
कांग्रेस द्वारा राजस्थान में राजनीतिक मुद्दों के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है. इस कमेटी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल (Ahmad Patel), राजस्थान कांग्रेस के...
नई दिल्ली. क्या भारत में बीजेपी और आरएसएस फेसबुक और व्हाट्स एप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नियंत्रित करते हैं? सुनने में यह थोड़ा अजीब बयान जरुर लगे लेकिन राहुल गांधी ने कुछ ऐसे ही आरोप लगाए हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक प्रतिस्पर्धियों में एक नई बहस शुरू हो गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी, आरएसएस भारत में फेसबुक और वॉट्स एप को नियंत्रित करते हैं और इसके माध्यम से फर्जी खबरें और नफरत फैलाते हैं. दरअसल, अमेरिकी के प्रमुख अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी एक रिपोर्ट को राहुल गांधी ने अपने ट्वीट का आधार बनाया है.
अखबार WSJ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि फेसबुक ने बीजेपी नेताओं के 'हेट स्पीच' वाली पोस्ट्स के खिलाफ ऐक्शन लेने में 'जान-बूझकर' क...
नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर भारत चीन विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और एक के बाद एक ट्वीट कर उन्हें कायर तक कह डाला. 16 अगस्त की सुबह किए गए इन ट्वीट्स में राहुल ने कहा कि 'प्रधानमंत्री को सेना के शौर्य पर विश्वास नहीं है' पीएम की कायरता ने चीन को हमारी जमीन ले जाने दी'.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए आया 500 करोड़ रुपया, बीजेपी केन्द्रीय कार्यालय से निकला यह पैसा!
राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होने लिखा कि प्रधानमंत्री के 'झूठ' यह सुनिश्चित करेंगे कि जमीन चीन के पास ही रहे. दरअसल राहुल गांधी ने स्वाधीनता दिवस के ठीक एक दिन बाद फिर से भारत चीन मुद्दे की ओर देश का ध्यान खींचने का प्रयास किया, जिसके लिए उन्होंने यह ट्वीट किए. उन्होंने यह भी कहा कि ' हर किसी को भारतीय सेना की क्षमता और...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने लंबे समय से जारी आशंकाओं और विवादों के बीच आखिरकार फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है. कानून और संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने विश्वास मत के लिए प्रस्ताव रखा था. जिसको चर्चा के बाद ध्वनिमत से सरकार ने जीत लिया.
इसके साथ ही पिछले एक माह से भी ज्यादा लंबे वक्त से घरों से दूर बाड़ेबंदी में बंद विधायक भी आजाद हो गए हैं, और सदन में विश्वास मत हासिल करने के साथ ही तुरंत विधायक अपने अपने घरों के लिए रवाना हो गए. यानी कभी जयपुर होटल फेयरमोंट में तो कभी जैसलमेर के सूर्यगढ़ में बाड़ेबंदी में रहने वाले विधायक आजादी के पर्व गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले इससे मुक्त हो गए.
उधर सीएम अशोक गहलोत ने विश्वासमत के दौरान कहा कि राजस्थान प्रकरण को लेकर सबसे ज्यादा धक्का अमित शाह को लगा होगा. साथ ही गहलोत ने उन पर विपक्ष की ओर से लगाए गए तमाम आरोपों को भी अस्वीकार किया. उन्होने क...
जयपुर. राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए पांच सौ करोड़ रुपए की निकासी हुई थी और यह निकासी कहीं और से नहीं बल्कि केन्द्रीय बीजेपी कार्यालय से हुई थी. यह दावा विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव के दौरान सरकार के मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने जैसे ही दिया तो राजस्थान की राजनीति में एक नया भूचाल सा आ गया.
धारीवाल ने सदन में कहा कि 'दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर बने बीजेपी के आलिशान दफ्तर से पांच सौ करोड़ रुपया कैसे निकला, कहां गया? राजस्थान में खरीद फरोख्त के लिए 500 करोड़ रुपए आये. जनता हिसाब पूछता चाहती है कि वो पांच सौ करोड़ रुपया किसके पास गया. आज नहीं, कल नहीं पर जनता हिसाब जरुर मांगेगी.' इस दौरान शांति धारीवाल ने सतीश पूनिया और राजेन्द्र राठौड को कहा कि 'पूनियां साहब, राठौड साहब झगड़ना मत वरना भंडा फूट जाएगा'.
जब बयान से सदन में हंगामा होने ...
जयपुर. राजस्थान की सियासत में गुरुवार का दिन कई बड़ी उठापटक के नाम रहा. एक ओर जहां भाजपा विधायक दल की बैठक में वसुंधरा राजे नजर आई, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस में एक दूसरे के धुर विरोधी सचिन पायलट और अशोक गहलोत का मिलन भी हो गया. इस बैठक के दौरान कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे.
मुलाकात के दौरान सबसे ज्यादा खुशी राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के चेहरे पर देखने को मिली. बड़ी बात यह रही कि इस मुलाकात के वक़्त सचिन पायलट के चेहरे पर जहां सफेद कलर का मास्क था वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चेहरे पर काले रंग का मास्क लगा हुआ नजर आया.
गुरुवार सुबह ही अशोक गहलोत ने कहा था कि 'कांग्रेस की लड़ाई तो ...
जयपुर. राजस्थान की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर. विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपी रहे सचिन पायलट खेमे के दो वरिष्ठ विधायकों का निलंबन कांग्रेस ने वापस ले लिया है. राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अविनाश पांडे के मुताबिक इन दोनों विधायकों का निलंबन आलाकमान से चर्चा के बाद में वापस लिया गया है.
इसके साथ ही अब यह दोनों विधायक विश्वेंद्र सिंह और भंवर लाल शर्मा कांग्रेस में सक्रिय विधायक के तौर पर काम कर सकेंगे.
आपको बता दें पिछले दिनों भंवरलाल शर्मा और विश्वेन्द्र सिंह को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था और पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था. दोनों पर विधायकों की खरीद फरोख्त करने के आरोप लगे थे और एक कथित ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीजेपी नेता संजय जैन और कांग्रे...
जयपुर. राजस्थान कांग्रेस की सियासत में चली लंबी रस्साकशी और मनमुटाव के बाद अब सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ बयान बाजी में थोड़े नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि सचिन पायलट पहले से ही बयानबाजी से दूर थे लेकिन गहलोत कैंप की ओर से की गई बयानबाजी इन दोनों नेताओं के बीच में मनमुटाव का एक और बड़ा कारण बन गई. इन सबके बीच अब जब मामला शांत हो रहा है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कहीं ना कहीं चाहते हैं कि अब फिर से ध्यान सरकार चलाने, प्रदेश के विकास, लोगों की समस्याओं के समाधान पर केंद्रित किया जाए.
इसी कड़ी में गुरुवार को CM अशोक गहलोत ने कहा कि 'कांग्रेस की लड़ाई तो सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी के नेतृत्व में डेमोक्रेसी को बचाने की है. पिछले एक माह में कांग्रेस पार्टी में आपस में जो भी नाइत्तेफ़ाकी हुई है, उसे देश के हित में, प्रदेश के हित में, प्रदेशव...