मुम्बई. महाराष्ट्र विधान परिषद की 6 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी सिर्फ 1 सीट पर जीत सकी. बाकी 5 सीटों पर शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस के महाविकास आघाड़ी गठबंधन ने जीत दर्ज की. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हार पर कहा, 'चुनाव परिणाम हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं. हमसे तीनों पार्टियों की सम्मिलित ताकत को आंकने में चूक हुई
बड़ी बात यह है कि बीजेपी अपने कथित गढ़ स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में ही हार गई. उसकी सबसे बड़ी हार नागपुर सीट पर हुई है. जबकि यह वो इलाका है जहां बीजेपी की पकड़ काफी मजबूत मानी जाती थी. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूर्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पिता गंगाधर राव फडणवीस इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. गडकरी 1989 में पहली बार इस क्षेत्र से जीते थे और 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले चार और जीत ...
हैदराबाद.ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो गए है. देश के सबसे बड़े नगर निगम में से एक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 49 सीटों पर जीत हासिल की और साउथ में अपने बढ़ते प्रभाव पर मुहर लगा दी. वहीं, KCR की पार्टी TRS को 56 और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को 43 सीटों पर जीत मिली. हालांकि बड़ी बात यह है कि इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है क्योंकि 150 वार्डों वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 75 है.
उधर इस पूरी जीत से उत्साहित भाजपा भी जबरदस्त जश्न में डूबी हुई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि 'तेलंगाना की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है. तेलंगाना की जनता का आभार.'
बता दें कि इन चुनावों में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ जैसे बीजेपी के स्टार प्र...
दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत ने राजनीतिक पार्टी बनाने और 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. पार्टी के बारे में औपचारिक घोषणा 31 दिसंबर को की जाएगी. रजनीकांत पिछले कई महीनों से राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने सियासी पारी को लेकर अपने पत्ते खोले हैं.
यदि आप कोरोना से ठीक हो चुके हैं तो भी लापरवाही ना करें. यह लापरवाही आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है. आप दोबारो कोरोना के शिकार हो सकते हैं, जिसके इलाज में काफी परेशानियों को सामना करना पड सकता है. विशेषज्ञों के मुताबिक पोस्ट कोविड के मामलों में सबसे ज्यादा हार्ट और लंग्स में असर दिखाई दे रहा है. जो लापरवाही करने पर जानलेवा साबित हो सकता है.
बडी बात यह है कि कई मामलों में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों के फेंफडों में फाइब्रोसिस बनने लगता है, जो सांस की समस्या का जनक है और सांस की तकलीफ पैदा करता है. जो लम्बे समय तक बना रहे तो फेंफडे खत्म कर सकता है.
ठीक हुए मरीजों में लंबे समय तक सांस की तकलीफ के अलावा दिल की बीमारी, गले में खरास, कफ बनना, थकान, सिरदर्द, भ्रम, अपच जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी तकलीफें भी पैदा हो सकती है.
कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आ गई इसका मतलब सि...
उदयपुर. राजस्थान की पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से निधन हो गया है, लगभग 22 दिन से वो आईसीयू में भर्ती थीं. 28 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव हुईं थी. बुखार और सांस में तकलीफ के बाद उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी. इसके अगले ही दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वो 7 नवंबर से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं. वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए थी, लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी वे ‘क्रिटिकल’ स्टेज से नहीं निकल सकीं. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कांग्रेस नेताओं ने माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया है....
नई दिल्ली.राजस्थान के मुंडवा में निर्माणाधीन सीमेंट प्लांट पर कम्पनी द्वारा ली गई पर्यावरण NoC पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आपत्ति जताई थी. कहा था कि यह पूरा मामला गलत तरीक़े से, गलत जानकारी देकर एनओसी प्राप्त करने का है. इसके बाद जांच की मांग को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा गया था. जिसके बाद मंत्री जावड़ेकर ने जांच के आदेश दिए हैं.
गौरतलब है कि सांसद बेनीवाल ने कंपनी द्वारा गलत तथ्यों के आधार पर ली गई पर्यावरण स्वीकृति को लेकर 21 बिंदुओं पर आपत्ति देकर जांच की मांग की थी....
जयपुर.राजस्थान के पूर्व वित्त मंत्री माणिक चंद सुराणा का जयपुर में निधन हो गया है. पिछले कई दिनों से सुराणा बीमार थे. वो 5 बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने करीब 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. गुरुवार को बीकानेर में माणिक चंद सुराणा का अंतिम संस्कार किया जाएगा. पूर्व वित्त मंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदना व्यक्त की है.
सुराणा के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं और प्रबुद्धजनों ने शोक जताया है. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि, 'राजस्थान के पूर्व वित्त मंत्री माणिक चंद सुराणा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.'
बता दें कि 31 मार्च, 1931 को जन्मे सुराना छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे. वे बीकानेर डूंगर कॉलेज के अध्यक्ष रह...
नई दिल्ली. कांग्रेस के संकट मोचक कहे जाने वाले सोनिया गांधी के अति करीबी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। अहमद पटेल एक महीने पूर्व कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। बता दें कि अहमद पटेल ने 1 अक्टूबर को खुद ट्वीट करके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।
अहमद पटेल के निधन से ना केवल पूरी कांग्रेस में बल्कि पूरे देशभर की राजनीति में शोक की लहर देखने को मिल रही है.
पटेल के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने दुख जताते हुए कहा 'मैंने एक अपरिवर्तनीय कॉमरेड, एक वफादार सहयोगी और एक दोस्त खो दिया है.अहमद पटेल के रूप में मैंने एक सहयोगी को खो दिया है, उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है.'
...
असम. दिग्गज कांग्रेस नेता रहे असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह अस्पताल में भर्ती थे. उन्होंने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार शाम अंतिम सांस ली. उनकी स्थिति पहले से ही नाजुक चल रही थी.
असम के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड उनके नाम था. लंबे समय से वो बीमार थे. गोगोई 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहे....
जयपुर. राजस्थान सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा भी अब खुद कोरोना की चपेट में आ गए हैं. पिछले 8 महीनों से लगातार राजस्थान भर में कोरोना संक्रमण की महामारी से निपटने के लिए दिन-रात जुटे हुए रघु शर्मा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद में आइसोलेट हो गए हैं. विशेष चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रघु शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
रघु शर्मा ने भी पिछले दिनों उनके संपर्क में आए लोगों को तुरंत जांच कराने की आग्रह किया है. ...