नई दिल्ली. वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर जनता से संपर्क खो दिया है. चुनाव हार के लिए वह पार्टी नेतृत्व को दोष नहीं देते. लेकिन जब तक हम हर स्तर पर कांग्रेस की कार्यशैली में बदलाव नहीं लाते, चीजें नहीं बदलेंगी. नेतृत्व को चाहिए कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं को एक कार्यक्रम दे और पदों के लिए चुनाव कराए.
एक न्यूज़ एजेंसी को दिए गए साक्षात्कार में गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को हकीकत बताने का प्रयास किया बता दें कि कपिल सिब्बल और पी चिदंबरम इससे पहले बिहार चुनावों के साथ उपचुनाव में हुई बड़ी हार के बाद पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं.
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पार्टी से इश्क होना चाहिए. पार्टी के बड़े नेताओं का कार्यकर्ता से संपर्क टूट गया है. आज पार्टी सबसे निचले स्तर पर है.
फाइव स्टार होटलों में बैठकर चुनाव नहीं लड़ सकते. यह कल्चर बदलना होगा....
जयपुर. लव जिहाद के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को आड़े हाथों लेकर जमकर निशाना साधा है. लव जिहाद को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला और कहा कि‘लव-जिहाद’ बीजेपी का देश को बांटने के लिए बनाया गया एक शब्द है. शादी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है और इसे रोकने के लिए एक कानून लाना पूरी तरह से असंवैधानिक है.
सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि लव में जिहाद का कोई स्थान नहीं है. ऐसे कानूनों के जरिए बीजेपी (BJP) राष्ट्र में भय का वातावरण बना रही है, जहां असहमति व्यक्त करने राज्य की शक्ति की दया पर निर्भर होंगे. विवाह एक व्यक्तिगत निर्णय है और वह उस पर अंकुश लगा रहे हैं. यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता को छीनने जैसा है....
जयपुर. राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का लंबी बीमारी के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है. उनके असामयिक दुखद निधन के कारण राजस्थान में 17 नवंबर को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा. दिवंगत आत्मा के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा सभी राजकीय कार्यालयों में 17 नवंबर का अवकाश रहेगा.
उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन पर शोक जताया है. बता दें कि मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल गुडगांव के मेदांता अस्पताल में पिछले कुछ माह से भर्ती थे. उन्हें ब्रेन हेमरेज के बाद जयपुर से गुडगांव शिफ्ट किया था. तब से लेकर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी. दो सप्ताह पहले ही कि मेघवाल की बेटी का भी निधन हो गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी....
पटना. बिहार में NDA की जीत के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश ने सातवीं बार बिहार के CM पद की शपथ ली और जेडीयू चीफ लगातार चौथी बार राज्य के सीएम बने. इस मौके पर राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें राजभवन में सीएम पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे.
नीतीश कुमार के अलावा बेतिया से भाजपा विधायक रेणु देवी और कटिहार से भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. नीतीश कुमार के साथ कुल 14 मंत्रियों ने शपथ ली. 5 मंत्री JDU कोटे से तो 7 BJP कोटे से मंत्री बने. 1-1 मंत्री हम और वीआईपी से बने. उधर इस मौके पर RJD के तेजस्वी यादव ने नीतीश को बधाई देने के साथ तंज कसते हुए उन्हें मनोनीत मुख्यमंत्री करार दिया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो 7वीं ...
नई दिल्ली. बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस में एक बार फिर बगावत के सुर तेज हो गए हैं. पार्टी के नेता अपने ही आलाकमान के खिलाफ एक बार फिर मुखर होकर अपनी बात कह रहे हैं. इसी कड़ी में अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का भी नाम जुड़ गया है. बिहार के साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में हुए चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा. पार्टी की इस बड़ी हार से ना केवल कांग्रेस गठबंधन के लोग बल्कि खुद पार्टी के ही नेता सोनिया और राहुल गांधी पर सवाल उठाने लगे हैं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने तो यहां तक कह दिया है कि शायद कांग्रेस ने हार को ही अपनी नियति मान लिया है. इतना ही नहीं इंडियन एक्सप्रेस को दिए साक्षात्कार में कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह दी.
सिब्बल ने यहां तक कहा कि बिहार और उप-चुनावों के नतीजों से ऐसा लग रहा है जैसे देश की जनता कांग्रेस को प्रभावी...
नई दिल्ली. कोविड-19 से जूझ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अहमद पटेल की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने खुद इस बारे में जानकारी साझा की है और लोगों से उनके पिता के अच्छे स्वस्तये के लिए दुआएं करने की कामना की है. पिछले करीब एक माह से चल रहा है कोरोना का इलाज....
न्यूयॉर्क. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा उनकी एक किताब में राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी इस वक्त पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है. राजनीतिक गलियारों में बीजेपी जहां बराक ओबामा के इस बयान को चुटकी लेते हुए प्रसारित कर रही है तो दूसरी और कांग्रेसियों ने बराक ओबामा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. और इस टिप्पणी को बीजेपी द्वारा गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है.
बराक ओबामा की आत्मकथा 'ए प्रॉमिस्ड लैंड'
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने संस्मरण 'ए प्रॉमिस्ड लैंड' में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ राहुल गांधी का भी जिक्र किया है. ओबामा का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में एक ऐसे 'घबराए' हुए और अनगढ़ छात्र के गुण हैं जो अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन ...
नई दिल्ली. बिहार चुनावों के साथ विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब अपने नए मिशन की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में देशभर में कई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी बदल दिए गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों की एक लिस्ट जारी की.
संबित पात्रा को मणिपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है तो राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह राजस्थान प्रभारी एंव सह प्रभारी भारती बेन शियाल को बनाया गया है. मध्यप्रदेश का प्रभारी पी मुरली धर राव को और जम्मू-कश्मीर का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है. इसी तरह अन्य राज्यों में भी यह फेरबदल किया गया है.
...
जयपुर. राजस्थान में लंबे समय से चल रहा है गुर्जर आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया. राजस्थान में गुर्जर नेताओं और सरकार में समझौता हुआ.जिसमें लगभग सभी मांगों पर सहमति बनी. सीएम निवास पहुंच गुर्जर नेताओं ने की CM अशोक गहलोत से मुलाक़ात की. गुर्जर नेता किरोड़ी बैंसला की इस दौरान CM से भी चर्चा हुई.
समझौते के मुताबिक मारे गए 3 आंदोलनकारी के परिजन को सरकारी नौकरी मिलेगी.आंदोलन में लगे मुकदमों को सरकार वापस लेगी.
इससे पहले सरकार और गुर्जर समाज के प्रतिनिधि दल के बीच जयपुर में दोपहर 2.30 बजे से बातचीत शुरू हुई थी. जिसमें कर्नल बैंसला, उनके बेटे विजय और समाज के बड़े नेता मौजूद रहे. बैठक में मुख्य सचिव निरंजन आर्य, डीजीपी एमएल लाठर, गृह विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अभय कुमार, वित्त विभाग, कार्मिक विभाग के आला अधिकारी भी सरकार की तरफ से मौजूद रहे....
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद और राजनीति पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से कश्मीर से कन्याकुमारी तक परिवारवादी पार्टियों का जाल लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है. देश का युवा भली-भांति जानता है. परिवारों की पार्टियां या परिवारवादी पार्टियां, लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में मिली जीत के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वो आगे आएं और बीजेपी के माध्यम से देश की सेवा में जुट जाएं. अपने सपनों को साकार करने के लिए, अपने संकल्पों को सिद्ध करने के लिए, कमल को हाथ में लेकर चल पड़ें.
बिहार और विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों और मतदाताओं का आभार भी जताया....