तमिलनाडु. यहां विधानसभा चुनाव से पहले मदुरै विधानसभा से एक निर्दलीय उम्मीदवार R. Saravanan के चुनावी वादे सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं. अमूमन चुनावों के दौरान जहां नेता बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर बड़े बड़े वादे करते हैं वहीं इससे परे निर्दलीय उम्मीदवार R. Saravanan ने यदि वो चुनाव जीते तो अपनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को आईफ़ोन, स्विमिंग पूल वाला तीन मंजिला घर, 20 लाख रुपए की कार, हर घर के लिए एक छोटा हेलीकॉप्टर, लड़की की शादी पर सोना देने का वादा किया है.
इतना ही नहीं बेरोजगारों को कारोबार शुरू करने के लिए 1 करोड़ की फंडिंग देने के साथ ही हर घर को एक नांव देने का वादा किया है. और तो और चुनाव जीतने पर 100 दिन की चांद की सैर, इलाके को ठंडा रखने के लिए एक 300 फुट का आर्टिफिशियल बर्फ से ढका पहाड़, स्पेस रिसर्च सेंटर और रॉकेट लॉन्चिंग फैसिलि...
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री और RPI नेता रामदास आठवले ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. मनसुख मौत और वाजे, अनिल देशमुख और कोरोना के बढ़ते मामलों का ज़िक्र करते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की.
जयपुर. गर्मी की शुरूआत होते ही राजस्थान में पानी की समस्या की भी शुरूआत हो गई है. इस बीच राजस्थान में उदयपुरवाटी से विधायक राजेन्द्र गुढा ने पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर जलदाय विभाग में अधिकारी के कार्यालय में धरना दिया और वहीं बिना कुर्सी के नीचे बैठ गए. इस दौरान वो थके तो फर्श पर ही लेट भी गए.
दरअसल राजेन्द्र गुढा ने जयपुर के जलभवन में यह धरना चीफ इंजीनियर आरके मीणा के कक्ष में दिया. गुढा ने आरोप लगाया कि आरके मीणा उनकी सुनवाई नहीं कर रहे थे इसलिए मजबूरन उन्हें यह कदम उठाना पड़ा.
हालांकि आरके मीणा ने गुढा से सीट पर बैठने का भी आग्रह किया लेकिन वो नहीं माने तो मीणा अपना काम निपटाते रहे और गुढा ऐसे ही कभी फर्श पर बैठे तो कभी लेटे नजर आए. सोशल मीडिया और व्हाट्स एप पर अब गुढा की यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. उधर इस पूरे मामले को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए तुर...
नई दिल्ली। रामायण' सीरियल से मशहूर हुए अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं. रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में उन्होंने भगवान राम की भूमिका निभाई थी, जिससे उनको बड़ी पहचान मिली थी. अरुण गोविल ने दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद रहे.
इस मौके पर अरुण गोविल ने कहा कि 'इस समय जो हमारा कर्तव्य है वो पूरा करना चाहिए. मुझे राजनीति आज से पहले समझ नही आती थी, लेकिन मोदी जी ने जब से देश को संभाला है तब से देश की परिभाषा ही बदल गई. मेरे दिल दिमाग़ में जो होता है कर देता हूं.' गौर करने वाली बात यह है कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में बीजेपी हिंदू कार्ड खेल रही है. इस बीच अरुण गोविल की बीजेपी में एंट्री खास मानी जा रही है....
नई दिल्ली. BJP सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है. हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद रामस्वरूप शर्मा की यह मौत संदिग्ध है और जांच शुरू हो गई है. दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने फ्लैट में सांसद का निवास है, जहां 62 वर्षीय रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ मिला. खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है. दिल्ली पुलिस को करीब सुबह 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट (एमपी फ्लैट) में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है. मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला. अभी आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं है. पुलिस जांच में जुट गई है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदरनगर के रहने वाले रामस्वरूप शर्मा लगातार दूसरी बार सांसद बने. वह लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक ...
जयपुर. राजस्थान में नेताओं के फोन टैपिंग का मामला एक बार फिर जोर पकड़ चुका है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच जहां विधानसभा में फोन टैपिंग के मुद्दे पर सियासत परवान चढ़ चुकी है वहीं दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में सोशल मीडिया जंग भी जारी है. इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर फोन टैपिंग प्रकरण पर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैं 14 अगस्त, 2020 को ही पूरी बात रख चुका हूं। ऐसा लगता है कि ये बीजेपी का आपसी झगड़ा है। वर्चस्व की लड़ाई है। जिसमें बेवजह मुद्दे बनाये जा रहे हैं। अनावश्यक रूप से हाउस को डिस्टर्ब किये जाने की कोशिश है। बता दें कि अशोक गहलोत ने राजस्थान की 15वीं विधानसभा के पंचम सत्र के पहले दिन अपने संबोाधन में इसका जिक्र किया था.
गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के एक प्रश्न के उत्तर में राजस्थान सरकार ने कह...
नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग ने देश की 14 विधानसभा सीट्स और 2 लोकसभा सीट्स पर उपचुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने राजस्थान की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मंगलवार को सहाड़ा, सुजानगढ और राजसमंद सीट पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की गई है। वल्लभनगर सीट पर अभी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। तीन सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान होगा। तीनों सीटों पर 23 मार्च से अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू होंगे। 30 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 31 मार्च को नामांकन की जांच और 3 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 17 अप्रैल को मतदान होगा और 2 मई को परिणाम आएंगे। उप चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तीनों क्षेत्रों में आचार संहिता लग गई है। उधर तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं।
...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दांडी मार्च की 91वींं वर्षगांठ के अवसर पर जयपुर में प्रतीकात्मक दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं खादी ग्रामोद्योग भवन, बजाज नगर से गांधी सर्किल तक मार्च में शामिल हुए। इस मार्च के दौरान कई मंत्री, विधायक भी साथ रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे मुल्क में मनाने की शुरुआत हुई है और मैं उम्मीद करता हूं कि पूरे मुल्क में, लोगों में जज़्बा पैदा होगा और विशेष रूप से नई पीढ़ी के अंदर। जिस प्रकार से आज ही के दिन महात्मा गांधी ने 1930 में जो दांडी यात्रा शुरू की थी, वो अंग्रेजों के साम्राज्यवाद के खिलाफ बिगुल बजाया था, उसमें वो कामयाब हुए और 6 अप्रैल को समाप्त हुई दांडी के तट पर, पूरा देश एकजुट हो गया था। अब जो अमृत महोत्सव मनाने की शुरुआत हुई है, राजस्थान में भी फ्रीडम फाइटर्स एक से बढ़कर एक थे...
नई दिल्ली. चुनावी एवं राजनीतिक सुधारों की पेरोकार संस्था 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिकट रिफॉर्म्स' (ADR) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि साल 2016-2020 के दौरान हुए चुनावों के समय 170 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी का दामन छोड़ दिया और दूसरे दलों में शामिल हो गए. जबकि भाजपा के सिर्फ 18 विधायकों ने दूसरी पार्टियों का दामन थामा.
रिपोर्ट की बड़ी बातें:
रिपोर्ट के मुताबिक 2016-2020 के दौरान पाला बदलकर फिर से चुनावी मैदान में उतरने वाले 405 विधायकों में से 182 भाजपा में तो 28 विधायक कांग्रेस और 25 विधायक तेलंगाना राष्ट्र समिति से जुड़े.
साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पांच लोकसभा सदस्य भाजपा को छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हुए तो 2016-2020 के दौरान कांग्रेस के सात राज्यसभा सदस्य दूसरी पार्टियों में शामिल हुए.
2016-2020 में हुए चुनावों के दौरान कांग्रेस के 170 विधायक...
जयपुर. पूर्वी राजस्थान के कद्दावर नेता रमेश मीणा एक बार फिर मुखर होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ सदन में मोर्चा खोल दिया है। विधानसभा में बैठने की व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी से गर्म बहस के बाद रमेश मीणा ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा में बैठने की व्यवस्था सही ढंग से नहीं की गई है। इतना ही नहीं उन्होंने सदन में बैठने की व्यवस्था को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया। और कहा कि सदन के भीतर एससी, एसटी और अल्पसंख्यक विधायकों को जानबूझकर बिना माइक वाली सीटें दी गई हैं। जबकि सदन में बैठने की व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की है। इससे हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। रमेश मीना यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि कहा- एससी, एसटी और अल्पसंख्यक के कांग्रेस में 50 विधायक हैं। कोरोना के नाम पर सदन में बैठने की व्यवस्था की गई है, उसमें दलित वर्ग के मंत्री टीकाराम...